Blog

  • पंजाबः कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते है सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह 

    बठिंडाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर सकते है। हालांकि वह कई बार बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए इच्छा जाहिर कर चुके है। लेकिन हाल ही में उन्होंने टोपी वाली पार्टी को वोट ना देने की अपील की थी। सूत्रों ने अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने बलकौर सिंह से मुलाकात  कर मना लिया है और कहा जा रहा हैकि वह कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव लड़ सकते है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

    तकरीबन दो महीने पहले ही सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में आने की बात कही थी। उन्होंने हवेली में मूसेवाला के फैंस को संबोधित करते हुए कहा था- ”अगर हम राजनीति में आ गए तो फिर कहेंगे कि सिद्धू मूसेवाला के पिता राजनीति करते हैं। मगर राजनीति करने वाले और आम व्यक्ति में यही फर्क है कि मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को बम से उड़ा दिया गया था और मेरे बेटे का AK-47 से कत्ल कर दिया गया। पूर्व CM का पोता सांसद था, उन्होंने सजा भी पूरी कराई, साजिश करने वाले भी पकड़े और अदालतों ने उन्हें सजा भी दी। जितनी सजा दी, वह उतनी काट चुके हैं, अब दोगुनी भुगत चुके हैं, लेकिन रिहाई फिर नहीं हो रही। फिर हम भी राजनीति में क्यों न आएं और अपने बेटे के इंसाफ दिलाने के लिए हर प्रयास करेंगे”।

  • जेल से बाहर आते ही जमकर बरसे संजय सिंह, कार्यकताओं में जोश भर किया चैलेंज, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्ठी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तिहाड़ जेल से बाहर आने के तुरंत बाद दावा किया कि केंद्र सरकार ये करके सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराना चाहते हैं। सिंह ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी चुनौती दी। आप नेता संजय सिंह ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कान खोलकर सुन लो, पार्टी का एक-एक नेता, विधायक और कार्यकर्ता दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं देते। ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे। ये कह रहे हैं कि केजरीवाल मुफ्त बिजली क्यों नहीं बंद करते. मोहल्ला क्लिनिक क्यों नहीं बंद करते। ”

    सिंह ने आगे कहा कि केजरीवाल की इतनी बेहतरीन सरकार है कि पीएम मोदी को गुजरात में टेंट वाला स्कूल दिखाना पड़ा। वहीं हमने दिल्ली में एसी वाला स्कूल बनाया। कल को भगवंत मान को गिरफ्तार कर लेंगे और कहेंगे कि इस्तीफा दो। सीएम ममता बनर्जी के भतीजे के खिलाफ जांच शुरू कर दी। फिर कहेंगे कि ममता बनर्जी इस्तीफा दो। संजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि सब कानून में बराबर है तो बंगाल, झारखंड और तमिलनाडु से दरोगा आएगा। ऐसे में बीजेपी जवाब दो कि पीएम मोदी बंगाल में जाकर जांच में शामिल होंगे। कल को रेवंत रेड्डी और सिद्धारमैया के राज्य की पुलिस गृह मंत्री शाह के पास पहुंच गए तो आप कहेंगे मैं तो गृह मंत्री हूं। ये नाटक बंद कर दो सीएम केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे। 

    संजय सिंह ने कहा कि हम आंदोलन से निकलने वाली पार्टी है, हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”आप प्रमुख केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि वे दिल्ली की महिलाओं को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, मुफ्त बस यात्रा और महिलाओं को 1,000 रुपये देना चाहते थे।” संजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “उनका (बीजेपी) लक्ष्य AAP को खत्म करना है। उन्होंने देश में अत्याचार फैलाया है. हम अपने मन में किसी भी तरह का डर नहीं रखते हैं।”

  • पंजाब : PM योजना के तहत किसानों को मिला बड़ा तोहफा, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब :  प्रधानमंत्री ड्रोन दीदी योजना 2024 के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और कमाई के साधन से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री ड्रोन दीदी योजना में जिला रूपनगर के 2 गांवों की दो पायलट ड्रोन को ड्रोन उड़ाने, डेटा ट्रांसफर और ड्रोन के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें महिलाओं को ड्रोन के जरिए विभिन्न कृषि कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    ड्रोन के माध्यम से फसलों की निगरानी कैसे करें, कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव कैसे करें और बीज कैसे छिड़कें आदि, यह सारी जानकारी ड्रोन दीदी को दी जाती है और इफको कंपनी के सहयोग से पंजाब के प्रत्येक गांव में छोटे-छोटे शिविर लगाकर आधुनिककरण किया जाता है। पौधारोपण कर खेती करें, इसकी जानकारी जमींदारों और छोटे किसानों को दी जा रही है और इस बात से किसानों को भी फायदा हो रहा है। क्योंकि हर दिन लेबर की समस्या और महंगी लेबर के कारण जमींदार को काफी नुकसान होता है और समय भी कम बर्बाद होता है।

    इस संबंध में गंभीरपुर निवासी ड्रोन पायलट दीदी गुरदीप कौर ने कहा कि यह पेशा पाकर वह काफी खुश हैं, क्योंकि उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। वहीं इफको कंपनी ने उन्हें करीब 10 लाख का ड्रोन और 5 लाख की गाड़ी दी है। जिससे ड्रोन को अलग-अलग गांवों के बीच आसानी से ले जाया जा सकता है। हालाँकि वे अभी शुरुआती चरण में हैं और कंपनी के साथ उनका दूसरा कैंप है। लेकिन फिर भी वे हमारे माध्यम से जमींदारों से अपील कर रहे हैं कि वे आधुनिक खेती की ओर बढ़ें और ड्रोन की मदद से अपनी खेती को बढ़ावा दें जिससे समय और पैसा बचेगा।

  • सुबह सुबह 6.3 तीव्रता से लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

    सुबह सुबह 6.3 तीव्रता से लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

    टोक्योः ताइवान में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप के बाद, अब जापान की धरती भी कांपी है। 4 अप्रैल को सुबह जापान के पूर्वी तट के पास 6.3 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। जिससे एक बार फिर प्रशांत क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधि की सक्रियता पर चिंता बढ़ गई है। भूकंप के तेज झटकों के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए।

    हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहतों की खबर नहीं है। लेकिन यह घटना इस क्षेत्र की भेद्यता की याद दिलाती है। जापान, “रिंग ऑफ़ फायर” पर स्थित होने के कारण, हमेशा से ही भूकंपों का सामना करता रहा है। इस क्षेत्र में टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधि के कारण भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम हैं।जापान में भूकंपरोधी इमारतों और नियमित आपदा अभ्यास के माध्यम से इस तरह की घटनाओं के लिए व्यापक तैयारी की जाती है। फिर भी प्रकृति की अप्रत्याशितता के सामने हमेशा सतर्क रहना आवश्यक है।

    यह घटना ताइवान और जापान ही नहीं, बल्कि पूरे प्रशांत क्षेत्र के देशों के लिए एक चेतावनी है। ताइवान में 25 वर्षों में आए सबसे भीषण भूकंप में बुधवार को 9 लोगों की मौत हो गई और 1000 से ज्यादा घायल हो गए। 2 भारतीयों के लापता होने की खबर है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। भूकंप निगरानी एजेंसी ने कहा, भूकंप की तीव्रता 7.2 थी जबकि अमेरिकी सर्वेक्षण ने इसे 7.4 बताया. इसके चलते 70 लोग विभिन्न जगहों पर फंस गए। इसका केंद्र हुलिएन में जमीन से 35 किमी नीचे था।

  • कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा 

    जमशेदपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गौरव वल्लभ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए त्यागपत्र में कहा-‘कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।’ गौरव वल्लभ ने अपने त्यागपत्र में लिखा- ‘भावुक हूं और मन व्यथित है। काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं और बताना चाहता हूं। लेकिन मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं। फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्यों उन्हें लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है। ऐसे में मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता।’

    गौरव वल्लभ ने कहा-‘जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया, तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जहां पर युवा, बौद्धिक लोगों की, उनके आइडिया की कद्र होती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में महसूस हुआ कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाती। पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है, जो नए भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही है, जिसके कारण न तो पार्टी में आ पा रही है और ना ही मजबूत विपक्ष की भूमिका ही निभा पा रही हैं। इससे मेरे जैसे कार्यकर्ता हतोत्साहित होता है। बड़े नेताओं और जमीन कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी पाटना बेहद कठिन है, जो राजनैतिक रूप से जरूरी है। जब तक एक कार्यकर्ता अपने नेता को डायरेक्ट सुझाव नहीं दे सकता, तब तक किसी भी प्रकार का सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं है।’
    गौरव वल्लभ ने कहा- ‘अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हुआ। मैं जन्म से हिन्दू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी और गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं और पार्टी का उस पर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है। इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिन्दू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं। यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है। यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।’

  • पंजाब : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चली तलवारें, देखें CCTV

    पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    फिरोजपुर :  पंजाब पांच नदियों की भूमि है और छठी नदी नशे की बह रही है। आए दिन नशे के मामले सामने आते रहते है। मामला जिला फिरोजपुर बस्ती खानू वाली का है। यहां दो पक्षों में ईंटें चलीं, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों से बात की गई तो उन्होंने एक-दूसरे पर नशा बेचने के आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि हमारी बस्ती में सरेआम नशा बिकता है और पुलिस देख कर आंखें बंद कर लेती और न ही पुलिस यहां किसी के खिलाफ कार्रवाई करती है। यहां घर-घर में नशा बिकता है। परिवार ने सीसीटीवी भी शेयर किया। जिसमें बताया गया कि काली टी-शर्ट पहने एक युवक आता है और हाथ में चिट्टे का पैकेट पकड़ा हुआ है।

    युवक पड़ोसियों से कहता है कि किसी में हिम्मत है तो नशा बंद करके दिखाओ। उसने पुलिस पर पैसे वसूलने के लगाए आरोप। अब देखना होगा कि क्या पुलिस इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करती है या फिर ऐसे ही नशा बिकता रहेगा, ये तो वक्त ही बताएगा।

  • पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री की आज हो सकती है अकाली दल में वापसी 

    पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री की आज हो सकती है अकाली दल में वापसी 

    पार्टी को मजबूत करने में जुटे सुखबीर बादल

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर सिंह बादल पार्टी को मजबूत करने में जुट गए है। ऐसे में पुरानों नेताओं की घर वापसी कराने को लेकर लगातार जुटे है। हालांकि कई पुराने नाराज चल रहे नेताओं की उन्होंने घर वापसी करवाई भी है। वहीं आज सुखबीर बादल पूर्व कैबिनेट मंत्री की घर वापसी करवा सकते है। दरअसल, सुखबीर बादल पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री और ‘टकसाली अकाली’ नेता जगदीश सिंह गरचा ने 4 साल के लंबे अंतराल के बाद शिरोमणि अकाली दल में वापसी करने का फैसला किया है।

    आज वीरवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अपनी गरचा वापसी की घोषणा करेंगे। 80 वर्षीय गरचा ने चुनावी राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है, लेकिन वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। हालांकि, गरचा और भाई मोहकम सिंह, मनजीत सिंह भोमा सहित अन्य शिअद (संयुक्त) नेताओं ने इस साल मार्च में सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिअद के साथ पार्टी के विलय की घोषणा करने के लिए पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा का विरोध किया था। उन्होंने ढींडसा पर पार्टी के हितों को बेचने का भी आरोप लगाया था।

    पूर्व मंत्री के बेटे हरजिंदर सिंह गरचा ने कहा कि उनका सुखबीर बादल के साथ कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के कामकाज के खिलाफ थे और वफादारों को उचित सम्मान उस समय नहीं मिल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बरसी (पुण्यतिथि) के दौरान सुखबीर ने अपने पिता और अन्य दिग्गजों को उचित सम्मान दिया। हरजिंदर सिंह गरचा ने कहा कि हम इस बात की सराहना करते हैं कि सुखबीर बादल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया और यही हम चाहते थे। उन्होंने कहा कि मुद्दों का समाधान हो गया है और हम पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

    इसके अलावा वह और उनके पिता बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वे लोकसभा चुनाव लड़ने की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन भविष्य में अगर पार्टी उन्हें चुनाव में उतारती है तो वे चुनाव लड़ेंगे। जगदीश सिंह गरचा ने कहा कि वे सुखबीर बादल का स्वागत करेंगे, जो वीरवार को उनसे मिलने आएंगे। वे सभी पार्टी और पंजाब के मुद्दों के लिए एकजुट हैं। उनके भाई मान सिंह गरचा पहले ही सुखबीर बादल के नेतृत्व वाली शिअद में लौट आए थे। जगदीश सिंह गरचा और मान सिंह गरचा ने मार्च 2020 में शिअद छोड़ दी और बागी नेता सुखदेव सिंह ढींडसा और उनके बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा में शामिल हो गए।

  • जालधरः वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौ+त

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते फोकल प्वाइंट के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की किशनपुरा निवासी पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पता चला कि भूपेंद्र सिंह फोकल प्वाइंट में निजी फैक्ट्री में खराद का काम करता था और वह 8:30 बजे छुट्टी कर मोटरसाइकिल पर वापस घर जा रहा था तभी फोकल प्वाइंट सब्जी मंडी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: बब्बर खालसा के पूर्व आतंकी का गोलियां मारकर क+त्ल

    बलाचौरः नवांशहर के बलाचौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर शाम मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पूर्व आतंकी रतनदीप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, नवांशहर-फगवाड़ा मेन हाईवे पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने कार सवार मामा भांजा पर गोली चला दी। इसमें एक व्यक्ति की सिर पर गोली लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक काले रंग की एस्टोर गाड़ी में दो व्यक्ति सवार होकर चंडीगढ़ से जालंधर जा रहे थे। जब वह बलाचौर के गांव गढ़ी बाइपास स्थित अस्पताल के पास पहुंचे, तो उन्होंने वहां पर किसी काम से गाड़ी रोकी। इतने में वहां पर मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति आए तथा उनपर गोली चला दी। एक गोली गाड़ी के चालक के सिर पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति सुरक्षित बच गया। 

    सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल सवारों की ओर से गाड़ी को रोका गया था और उनमें कुछ पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। गाड़ी में से एक पोस्टर भी मिला है तथा गाड़ी का शीशा टूट कर अंदर से बाहर आया है, जिसकी पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा. महताब सिंह, एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार, बलाचौर डीएसपी शाम सुंदर, थाना सदर प्रभारी सतनाम सिंह व थाना सिटी प्रभारी दलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

    मृतक व्यक्ति की पहचान करनाल निवासी रतनदीप के रूप में हुई है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी गांव गढ़ी के इसी जगह पर गोलीबारी की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि किसी समय रतनदीप सिंह पर पुलिस की तरफ से 10 लाख रुपए का ईनाम रखा हुआ था। रतनदीप करनाल का रहने वाला था और यहां बलाचौर में किसी काम से आया था। उस पर कई केस दर्ज थे और पुलिस ने उसे 2014 में गिरफ्तार किया था जिसके बाद वह 2019 में जेल से बाहर आया था। चंडीगढ़ में 1999 में पासपोर्ट आफिस के नजदीक हुए बम धमाके व पानीपत में रेलवे ब्रिज में हुए बम धमाकों में यह शामिल था।

  • पंजाब : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, कार सवार की कटी गर्दन, देखें वीडियो

    अमृतसर : तेज रफ्तार के कारण कई सड़क हादसे देखने को मिलते है। जिसके चलते कई कीमती जानें चली जाती हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के तरनतारन रोड से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार के सामने से आ रहे ट्रक से टकराने से भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में कार के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा  तेज रफ्तार कार और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर के कारण हुआ है।

    जिससे कार सवार की मौत हो गई है और यह हादसा इतना भयानक था कि कार चालक की गर्दन कट गई। यह तरनतारन रोड जो सिंगल रोड है जिस पर भारी वाहनों का आना-जाना आम बात है, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लोग जल्दबाजी में वाहन चलाने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं और सरकार व प्रशासन की लापरवाही का शिकार हो जाते है।

    भारी वाहनों को जाने से रोकने की जरूरत है ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गाड़ी का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हम मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसा बहुत भयानक है और ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है और कार ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।