Blog

  • अनुराग ठाकुर के अथक प्रयासों से मिला लठियानी मंदली पुल का तोहफा

    भाजपा ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

    ऊना/सुशील पंडित:भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुटलैहड़ में जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में वोट मांगे। अभियान की शुरुआत कुटलैहड़ की ढयुग्ली पंचायत के कोहड़रा गांव से हुई। वहां से कार्यकर्ता बुधान गांव होते हुए लठियानी पहुंचे।

    अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंवर ने कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। इस बार हम 400 से अधिक सीटें जीतकर लोकसभा चुनाव जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की मेहनत और अथक प्रयास के कारण ही कुटलैहड़ को मंदली से लठियाणी पुल मिल पा रहा है।

    यदि हमीरपुर में किसी दूसरी पार्टी का सांसद होता तो इस पुल के लिए हमें न जाने कितने दशकों का इंतजार करना पड़ता। उन्होंने कहा कि 871 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास हो चुका है। अब जल्द इसका कार्य पूरा होगा और दो क्षेत्रों के लोग आपस में मिल पाएंगे।

  • डॉ देश राज शर्मा चुने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिमुडा कालोनी के प्रधान 

    ऊना सुशील पंडित: रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिमुडा कालोनी रक्कड ऊना के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इसमें प्रधान पद के लिए डॉ. देश राज शर्मा को निर्विरोध चुना गया। इस चुनाव में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें केवल एक ही नामांकन किया गया था। इसलिए डॉ देश राज  शर्मा निर्विरोध चुने गए।

    चुनाव के दौरान सचिव के पद के लिए कोई भी नामांकन सही न पाए जाने के कारण चुनाव नहीं हो सका। जिसके लिए आगामी समय में चुनावी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी कॉलोनी के सुधार के लिए कार्य करती है। यह कॉलोनी हिमुडा के अंतर्गत आती है, जिसमें सभी निर्माण कार्य हिमुडा के सहयोग से रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की मदद से संपन्न होते हैं।

    जब से यह कॉलोनी अस्तित्व में आई है इस तरह के चुनाव होते रहे हैं यह प्रक्रिया हर 2 वर्षों के बाद पूरी की जाती है तथा इसमें निर्वाचित सदस्य कॉलोनी के सुधार कार्यों में अपना योगदान देते हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सर्वजीत ठाकुर, आरएस जसवाल, पूर्व महासचिव परमजीत कौर, सतीश ओहरी,  वीरेन्द्र ठाकुर, हरमेश प्रभाकर, संजय शर्मा,चतर सिंह मन्हास, मंजू वर्मा, नीना अग्निहोत्री, नीना सैनी, नीता शर्मा, विवेक जसवाल, जय गोपाल, राजेश चब्बा एवं देवेन्द्र चंदेल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ देशराज शर्मा ने कहा कि कॉलोनी के सभी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाकर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की सहमति से संगठन की इकाई का गठन किया जाएगा।

  • पंजाब : बेटे की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को निकाला घर से बाहर, लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : बेटे की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। घुमार मंडी इलाके में स्थित कृष्णा नगर में बेटे की मौत के बाद उसकी मां ने अपनी बेटी और दामाद के साथ मिलकर मृतक की पत्नी और बच्चों को घर से निकालने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने माता-पिता के साथ घर के बाहर धरना दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

    मृतक की पत्नी ने बताया कि कहा कि उसके पति की मृत्यु जनवरी में हुई थी। इस बीच उसका बेटा चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा था, तो मृतक की पत्नी उसके पेपर दिलवाने के लिए करीब एक महीने तक चंडीगढ़ में रही। जब वह यहां लौटी तो उसे घर से निकाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मृतक व्यक्ति की मां अपनी बेटी और दामाद के इशारे पर कर रही है।

    मृतक का जीजा इस सारी संपत्ति को हड़पना चाहता है और इसके लिए वह महिला और उसके बच्चों और मायके परिवार को भी मारने के लिए तैयार है। यहां तक ​​कि उनका सामान भी उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वे प्रदर्शन कर रही महिला और उसके परिजनों को यहां से हटा रहे है।

  • ऊनाः अवैध खनन करने वाले 25000 जुर्माना 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शनिवार को अवैध माइनिंग में एक लिप्त एक वाहन पर 25000 रूपए जुर्माना लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार को कुल 69 वाहनों के चालान काटे गए। कुछ लोगों ने मौके पर ही 38100 रूपए का चालान भर भी दिया। पुलिस ने एक अन्य मामले में एक व्यक्ति का भी चालान काटा है जो खुले में बीड़ी सिगरेट पी रहा था।
  • ऊनाः रामपुर में सड़क हादसा

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना से सटे रामपुर गांव में शनिवार को दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहनों पर बैठे लोग घायल हो गए। दुर्घटना में घायल होने के उपरांत पुलिस को शिकायत देने वाले बढेड़ा निवासी रजत पुत्र नरेश कुमार ने दूसरे मोटरसाइकिल चालक पर आरोप लगाया है कि हादसा उसकी गलती के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक सौरव सुर्यावन्शी पुत्र अशोक कुमार निवासी सैन्सोवल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • ऊनाः दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के वेहली मोहल्ला के रहने वाले एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने दहेज, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 9 साल पहले उसकी शादी जतिंदर कुमार पुत्र जगदेव चंद के साथ हिंदू रिति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष वाले वधु को तंग करने लग गए थे। सदर थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए, 323, 504 और 506 के अधीन मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 
  • कलरूहीः  दो कारों में टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित:अम्ब के कलरूही गांव में शनिवार को दो कारों में टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायत देने वाले दिल मुहम्मद पुत्र उमरदीन का दावा है कि जो कार मुबारिकपुर की ओर से आ रही थी उसने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों कारों में बैठे लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गरली के मोहाला गांव वासी शादी लाल सपुत्र श्री लेख राम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पेड न्यूज़ पर एमसीएमसी रखेगी कड़ी नज़र 

    ऊनासुशील पंडित: लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला में गठित सभी समितियां ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी राजनीतिक दल अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार लोकसभा चुनाव में पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखने के लिए जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित कर दी गई है। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी ने आचार संहिता लागू होते ही अपना कार्य शुरू कर दिया है। यह जानकारी उपायुक्त ने रविवार को आयोजित एमसीएमसी बैठक की अध्यक्ष अध्यक्षता करते हुए दी।

    उन्होंने बताया कि एमसीएमसी  सभी समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी, ई-पेपर, बल्क मैसेज व सोशल मीडिया प्रकाशित व प्रसारित होने वाले विज्ञापनों व समाचारों पर कड़ी नज़र रखेगी। उन्होंने बताया कि विज्ञापन देने के लिए उम्मीदवार की ओर से जिला स्तरीय एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेशन प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी उम्मीदवार पेड न्यूज को किसी भी मीडिया में लगवाता है या प्रकाशित करवाता है, तो रिटर्निंग अधिकारी की ओर से संबंधित उम्मीदवार को नोटिस भेजा जाएगा।

    जिसका उम्मीदवार को निर्धारित अवधि के भीतर उत्तर देना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार के उत्तर पर जिला स्तरीय एमसीएमसी निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि पेड न्यूज घोषित होने पर उम्मीदवार के चुनाव खर्च में इसे शामिल किया जाएगा। उन्होंने एमसीएमसी कमेटी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की पेड न्यूज या शिकायत आने पर कमेटी तुरंत अपनी कार्रवाई करे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया में विज्ञापन प्रमाणीकरण के लिए तीन दिन पूर्व एमसीएमसी को आवेदन करना प्रस्तुत करें। 
    बैठक में एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान, प्रो. स्वर्ण सिंह, एनआईसी साहिल, संवाददाता दैनिक ट्रिव्यून राजेश शर्मा, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी मीना बेदी तहसीलदार निर्वाचन सुमुन कपूर व नायब तहसीलदार अजय शर्मा, राजनैतिक दलों से बीजेपी के राजकुमार पठानिया व विनय शर्मा, कांग्रेस से एडवोकेट सुनील कुमार चोलिया व मुकेश कुमार, उपस्थित रहे। 
  • पंजाब : विदेश में फंसा युवक, ठगी का हुआ शिकार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब के नौजवान विदेशों में जाकर अपना भविष्य बनाने के होड़ में लगे हुए है। विदेश जाने के लिए वह लाखों रुपए खर्च करते है। ट्रैवल एंजेट उनको तरह तरह के सपने दिखाकर बाहर भेज देते है, पर हकीकत कुछ ओर होती है। कई बार युवकों को विदेश में जाकर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

    ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां गांव कलेर कलां निवासी युवक लवजोत सिंह ने वीडियो भेजकर ट्रैवल एजेंट पर आरोप लगाया कि उसने कुवैत जाने के लिए 1 लाख 70 हजार रुपये दिए थे। उसने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने कहा था कि 2 महीने के अंदर उसे नौकरी मिल जाएगी।

    लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी उसे वहां काम नहीं मिल रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट अब उनका फोन नहीं उठा रहा है। जिससे वह कुवैत में फंसा हुआ है। इसलिए उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि उसे जल्द से जल्द भारत भेजा जाए और इस ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • लोकसभा चुनाव के मतगणना की तारीख बदली, अब इस डेट को होगी काउंटिंग

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे. लेकिन इन दोनों प्रदेशों की मतगणना की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब वोटों की गिनती 2 जून को होगी. जबकि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम, दोनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 02 जून 2024 को समाप्त हो रहा है.

    बता दें कि चुनाव आयोग ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया था. सभी 60 सीटों के लिए एक ही चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, मतों की गिनती पहले 4 जून को होनी थी लेकिन अब इसमें फेरबदल किया गया है. यहां काउंटिंग 2 जून को होगी.
    भाजपा अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. 

    इस बार पार्टी ने 16 नए चेहरों को मौका दिया है जबकि तीन मौजूदा मंत्रियों के टिकट काट दिए गए. मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका वह वर्तमान सदन में प्रतिनिधित्व करते हैं.