Blog

  • बड़ी कार्रवाईः इस मामले में जेल के 4 अधिकारी सस्पेंड

    बड़ी कार्रवाईः इस मामले में जेल के 4 अधिकारी सस्पेंड

    नई दिल्लीः जेल में बंद जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) प्रमुख यासीन मलिक की सुरक्षा में हुई चूक मामले में तिहाड़ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक उपाधीक्षक और दो सहायक अधीक्षकों सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मलिक वर्तमान में आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

    दरअसल, यासीन मलिक को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया। उसे सामना खड़ा देख जज हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया गया था, जिसमें यासीन मलिक की व्यक्तिगत पेशी की आवश्यकता रही हो।  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ को बताया कि यासीन मलिक जैसे उच्च जोखिम वाले दोषियों को कोर्ट में व्यक्तिगत रुप से पेशी के लिए गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन मना रखी है। अदालत में भी अनुमति लेने की प्रक्रिया है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी लेटर लिखा था।

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक करार दिया और केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को लिखा। मेहता ने लिखा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक है। यासीन मलिक जैसा आतंकवादी और अलगाववादी पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति, जो न केवल आतंकी फंडिंग मामले में दोषी है, बल्कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध जानता है, भाग सकता था, जबरन ले जाया जा सकता था या मारा जा सकता था।

    तुषार मेहता ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 268 के तहत मलिक के संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा पारित एक आदेश का भी जिक्र किया। मेहता ने कहा कि यह आदेश जेल अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से दोषी यासीन मलिक को जेल परिसर से बाहर लाने से रोकता है। दिल्ली जेल विभाग ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और अगले तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

  • इस शहर में टेनिस बॉल के आकार के गिरे ओले, देखें वीडियो

    इस शहर में टेनिस बॉल के आकार के गिरे ओले, देखें वीडियो

    रोमः इटली के उत्तरी वेनेटो क्षेत्र में रात टेनिस बॉल के आकार के ओले गिरे। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इटली में देश के उत्तर-पूर्व में वेनिस के आसपास के क्षेत्र वेनेटो के कस्बों और गांवों में टेनिस बॉल के आकार के ओले गिरने से कम से कम 110 लोग घायल हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कों पर बाढ़ आ गई है। जैसे सड़कों पर बर्फीली नदी बह रही हो। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, 10 सेंटीमीटर व्यास तक के ओले गिरे। वेनेटो क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा ने कहा कि भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण संपत्ति की क्षति और चोटों के कारण आपातकालीन सेवाओं को मदद के लिए 500 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं।

    मेट्रो ने बताया कि तूफान के दौरान हवा की गति 140 मील प्रति घंटा थी। राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन के अनुसार, 44 से 72 मील प्रति घंटे की गति से 10-15 सेंटीमीटर के बड़े ओले गिरे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश कम होने के बाद कर्मचारी टूटी खिड़कियों से शीशे हटा रहे हैं और तूफान से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों और अन्य पौधों को हटा रहे हैं। इटली में यह भयानक तूफ़ान तब आया जब देश का ज़्यादातर हिस्सा भीषण गर्मी से जूझ रहा था। बढ़ते तापमान के कारण देशभर के शहरों में रेड हीट अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक घर के अंदर रहने की चेतावनी दी गई है।

    इटालियन मौसम विज्ञान सोसायटी के प्रमुख लुका मर्कल्ली ने सीएनएन को बताया कि यूरोप में इस साल मौसम में नाटकीय बदलाव देखा गया है। इटली, स्पेन और ग्रीस कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे हैं। इटली की राजधानी रोम में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इटालियन मौसम विज्ञान सोसायटी के प्रमुख लुका मर्कल्ली ने कहा कि मानव निर्मित जलवायु संकट गहरा रहा है। वैज्ञानिक स्पष्ट हैं कि अत्यधिक जलवायु परिवर्तन की आशंका है।

    स्काई24 की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के दौरान साइकिल चला रहे एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। व्यक्ति की मौत उसकी पत्नी की कार से ही हुई। पत्नी उसके साइकिल के पीछे कार चला रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। यूरोप में इस साल मौसम में गंभीर बदलाव देखने को मिला है। इटली की राजधानी रोम में मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो एक नया रिकॉर्ड है। इटली, स्पेन और ग्रीस कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

  • जालंधरः  बारिश में गिरा पोल्ट्री फार्म, भारी मात्रा में मुर्गियां मरी, देखें वीडियो

    जालंधरः बारिश में गिरा पोल्ट्री फार्म, भारी मात्रा में मुर्गियां मरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण हादसों के मामले सामने आ रहे है। कुछ ही समय पहले सोढल मंदिर की दीवार गिरने का मामला सामने आया था। वहीं नुस्सी गांव में पोल्ट्री फार्म गिरने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पोल्ट्री फार्म के मालिक मंदीप ने बताया कि बारिश के कारण तीन मंजिल दीवार गिर गई।

    इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है। एंनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए मंदीप ने बताया इस घटना के दौरान ढाई से 3 हजार मुर्गियां मर गई। वहीं हादसे में उनका 25 से 30 लाख शेड का और 5 लाख रुपए का मुर्गियां मरने से नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्म में पक्की शेड डालने के बावजूद उनका भारी नुकसान हुआ है।

  • जालंधरः बारिश में  Sodal Mandir  की गिरी दीवार, देखें वीडियो

    जालंधरः बारिश में Sodal Mandir की गिरी दीवार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: महानगर में सुबह से हो रही तेज बारिश से शहर में जगह- जगह पानी भर गया है। वहीं ताजा मामला सोढल मंदिर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण सोढल मंदिर की दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि सोढल मंदिर की मेन सड़क वाली दीवार गिरी है। की हालांकि इस घटना दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं बारिश के कारण दानिशमंदा, प्रतापबाग, फगवाड़ा गेट, शक्ति नगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया है।   

  • बादल फटने से थलीला-चिराला लिंक रोड का एक हिस्सा बहा, देखें वीडियो 

    बादल फटने से थलीला-चिराला लिंक रोड का एक हिस्सा बहा, देखें वीडियो 

    डोडाः जम्मू संभाग के डोडा जिले के कोटा नाले में शनिवार सुबह बादल फटने से थलीला-चिराला लिंक रोड का एक हिस्सा बह गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
    सब डिविजनल मजिस्ट्रेट थाथरी अतहर अमीन जरगर ने बताया कि तड़के बादल फटने के बाद थलीला-चिराला लिंक की सड़क का एक हिस्सा बह गया है। भारी बारिश के साथ बादल फटने से कोटा नाले में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क से मलबा हटाने और इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कर्मचारियों और मशीनरी को तैनात किया गया है।

    उन्होंने कहा कि राजमार्ग का डोडा-किश्तवाड़ खंड (शिव पुल और थाथरी पेट्रौल पंप के बीच) बादल फटने के कारण बंद हो गया था, जिसे दोतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इस बीच डोडा और किश्तवाड़ जिलों के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रही है, जिसके परिणामस्वरूप चिनाब नदी, नीरू और कलनई जैसी उसकी प्रमुख सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

  • पंजाबः 29 को बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

    पंजाबः 29 को बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

    मालेरकोटलाः डिप्टी कमिश्नर मालेरकोटला संयम अग्रवाल ने शनिवार, 29 जुलाई को मुहर्रम (योम-अयाशूरा) के अवसर पर परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत मालेरकोटला जिले में छुट्टी की घोषणा की है। आदेश में डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 29 जुलाई को मालेरकोटला जिले के सभी सरकारी/अर्धसरकारी कार्यालय, सरकारी/गैरसरकारी व निजी शिक्षण संस्थान व बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये छुट्टी के आदेश उन संस्थानों पर लागू नहीं होंगे जिनमें परीक्षाएं चल रही हैं।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट नगर से पुलिस कर्मी का लाश बरामद

    पंजाबः ट्रांसपोर्ट नगर से पुलिस कर्मी का लाश बरामद

    रोपड़ः पुलिसकर्मी का शव ट्रांसपोर्ट नगर से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान वरिंदरपाल सिंह (24) निवासी गांव भंगाला के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी वरिंदरपाल के एक हाथ में सिरिंज थी और दूसरे हाथ की नस से खून बह रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे के ओवरडोज के कारण उनकी मौत हुई है।

    जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही उन्हें अपने पिता हरमेश सिंह की जगह पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। उनके पिता की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह 5 बहनों का इकलौता भाई था। वह शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता था। वरिंदरपाल के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह रोपड़ जेल में तैनात थे और फिलहाल निलंबित थे।

  • बारिश में डूबीं रेल पटरियां, बही गाड़ियां, देखें वीडियो

    बारिश में डूबीं रेल पटरियां, बही गाड़ियां, देखें वीडियो

    राजस्थानः पश्चिमी जिलों में मानसून मेहरबान रहा। जोधपुर, बीकानेर संभाग में देर शाम तेज बारिश हुई। जैसलमेर में सवारियों से भरी बस पानी में फंस गई। जोधपुर में कई कॉलोनियों में पानी सैलाब की तरह बहता नजर आया। इसमें आदमी से लेकर गाड़ियां तक बहती नजर आई। इन एरिया में 100MM से ज्यादा बरसात दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन तक तेज बारिश होने का अनुमान है।

    पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू समेत कई जिलों में 4 इंच या उससे ज्यादा बरसात हुई। बीकानेर के कोलायत में 118MM बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया। जैसलमेर में तेज बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में भरे पानी में बस फंस गई। इसके बाद यात्रियों को 3 से 4 फीट तक के पानी से बाहर निकाला गया। बाड़मेर, जोधपुर में भी तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी सैलाब बनकर बहता दिखा। इससे रास्ते में खड़े दुपहिया वाहन बहने लगे। जैसलमेर के गुढामलानी, शिव, सेंधवा में भी भारी बारिश के कारण सड़कें नदियां बन गईं।

    मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की एक ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर होते हुए पश्चिम बंगाल तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी पर बना लो-प्रेशर सिस्टम ओडिशा से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ तक आ चुका है। उत्तर भारत में सेंट्रल पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन सिस्टम के कारण राजस्थान में तेज बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगे 2-3 दिन राज्य में इसी तरह मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।

  • पंजाबः सरकारी मुलाजिमों के वेतन को लेकर आदेश जारी 

    पंजाबः सरकारी मुलाजिमों के वेतन को लेकर आदेश जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में साढ़े छह लाख मुलाजिमों को अब तय समय पर ही वेतन मिलेगा। सरकार की तरफ से सभी विभागों के आहरण और संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को हिदायत दी गई है कि वह हर महीने की 7 तारीख तक अपने बिल खजाना दफ्तर को भेजें ताकि मुलाजिमों को तय समय से वेतन बनाकर जारी किया जा सके। सरकार ने अपने पत्र में साफ किया है कि इसके बाद भी किसी डीडीओ की तरफ से कोताही की गई तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के वित्त विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि मुलाजिमों को तय समय से वेतन देने के लिए पूरी कोशिश की जाती है। इसके लिए सारे फंड जुटाए जाते हैं लेकिन अकसर देखने में आता है डीडीओ की तरफ से अपने मुलाजिमों को वेतन दिलाने के लिए खजाना दफ्तर में बिल पेश नहीं किए जाते हैं।

    हालत यह है डीडीओ की तरफ से हर महीने 20 से 25 तारीख तक बिल लगाए जाते हैं। ऐसे में मुलाजिमों को समय से वेतन नहीं मिल पाता है। ऐसे में मुलाजिम व उनके परिवार परेशान होते है। वहीं, लोगों के बीच सरकार की छवि भी खराब होती है जबकि मुलाजिमों को लगता है कि वित्त विभाग की तरफ जानबूझकर उन्हें वेतन रिलीज नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सभी डीडीओ को साफ किया गया है कि वह मुलाजिमों के वेतन संबंधी बिल हर महीने की सात तारीख तक विभाग को भेजें ताकि समय पर इस संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

    सूबा सरकार के अधीन करीब साढ़े तीन लाख पक्के मुलाजिम काम करते हैं जबकि इतनी ही संख्या में अनुबंध पर मुलाजिम काम करते हैं। इन सभी को सरकार द्वार ही भुगतान किया जाता है। हर जिले में खजाना दफ्तर स्थापित किए गए है। जहां पर सारे बिल जमा करवाने होते हैं। इसे बाद मुलाजिमों की अदायगी की प्रक्रिया शुरू होती है। गत कुछ समय में कई जगह मुलाजिमों को वेतन मिलने में देरी की शिकायतें सामने आई थी। यहां तक की पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों का आरोप था कि उन्हें आधा वेतन ही जारी किया गया है।

  • बड़ी खबरः चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड, देखें वीडियो

    पठानकोट: NH – 154 चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे पंजपुला के पास लैंडस्लाइड होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद डलहौज़ी नेशनल हाईवे ओर चंबा से भरमार के सारे नेशनल हाईवे बंद हो गए है। पहाड़ों में हो रही बारिश से कहीं पहाड़ गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तो कहीं पर सड़कें खिसकने के मामले सामने आ रहे है। वहीं एक वीडियो सामने आई है जिसमें डलहौज़ी नेशनल हाईवे पर पहाड़ टूट गिर गए। इसके कारण रास्ता बंद हो गया है।

    वीडियों में देखा जा सकता है कि पहाड़ गिरने के कारण कैसे सैंकड़ों वाहन फ़ंसें हुए है। वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 6 मील के पास एक बार फिर से बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक ने सुझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी को रिवर्स गियर लगाकर उसे पीछे ले गया, अगर आगे जाने की जिद्द करता तो फिर बड़ा हादसा हो सकता था। आज सुबह ही 6 मील के पास भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया।