Blog

  • महिला के साथ डॉक्टर ने किया गलत काम, थाने में दी गई शिकायत

    महिला के साथ डॉक्टर ने किया गलत काम, थाने में दी गई शिकायत

    गोड्डा। एक निजी क्लीनक के डॉक्टर पर एक महिला के पति ने गंभीर आरोप लगाया है। इलाज कराने गई महिला के पति की शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर ने जबरदस्ती उसकी पत्नी से संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि 26 मई को हुए पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में महिला ने कीटनाशक खा लिया था। उसे इलाज के लिए गोड्डा के मेहरमा के डॉक्टर अमरनाथ कुशवाहा के पास ले जाया गया था। 26 से ही महिला का इलाज चल रहा था। 27 की रात इलाज के दौरान महिला को इंजेक्शन लगाकर पर्दे के पीछे ले जाया गया और उसके साथ गलत हरकत की गई।

    पीड़ित महिला के पति के मुताबिक, वारदात वाली रात वे बाहर गए थे। जिस अटेंडेंट को वहां छोड़ा गया था, वह भी रात होने की वजह से सो रहे थे। इतने में पति जब अंदर आए तो उन्होंने अपनी पत्नी को बेड पर नहीं देखा। उन्होंने सोचा कि शायद उनकी पत्नी शौच के लिए गई होगी। पर जैसे ही उन्होंने बगल में लगे बेड का पर्दा हटाया तो वहां उन्होंने डॉक्टर कुशवाहा को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। यह देखकर वे आग बबूला हो गए और अपनी पत्नी को लेकर तुरंत सदर अस्पताल मेहरमा पहुंचे। वहां से उन्हें एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

    इधर मामले पर पीड़ित ने मेहरमा थाने में आवेदन दिया है। मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया कि यह मामला थाने तक आया है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस छानबीन करेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • दिनदिहाड़े 3 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

    दिनदिहाड़े 3 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के थाना फाफामऊ थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान मुबाशिर नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत चिंतजनक बनी हुई है। वहीं वारदात के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    घटना फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुरका है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके घायल कर दिया। इस हादसे में मुबाशिर नाम के एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि आकिब समेत कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

    पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हमला करने आए बदमाशों की सूचना लगातार घर पुलिस वाले दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हुए है।

  • लकड़ी से लदे 2 ट्रक, वन विभाग ने पकड़े, परमिट से ज्यादा

    लकड़ी से लदे 2 ट्रक, वन विभाग ने पकड़े, परमिट से ज्यादा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल से पंजाब की तरफ लकड़ी ले जा रहे दो ट्रक वन विभाग ने पकड़े हैं। उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव पंडोगा में वन विभाग की टीम ने  लकड़ी से लदे 2 ट्रकों को पकड़ा है।  चालकों के पास परमिट तो था परंतु दोनों ही वाहनों में परमिट से ज्यादा व अन्य किस्म की लकड़ियां ट्रक में लोड पाई गई जिसके आधार पर टीम द्वारा दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग के गांव पंडोगा में नाका लगाया हुआ था। वन विभाग ऊना के रेंज अधिकारी संजीव ठाकुर की अगुवाई में की गई इस कार्यवाही के तहत दो ट्रकों को जाँच के लिए रुकवाया गया जोकि ऊना की ओर से आ रहे थे।

    जब टीम द्वारा दोनों ट्रकों की जांच की गई तो ट्रक चालकों को लकड़ी से सम्बंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो ट्रक में परमिट से ज्यादा व अन्य अलग किस्म की लकड़ी पाई गई, जिसके चलते रेंज अधिकारी ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया।

  • पंजाब में फिर सताएगी गर्मी, अगले 5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत…

    पंजाब में फिर सताएगी गर्मी, अगले 5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत…

    लुधियाना। कुछ दिन पहले बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं, अब एक बार फिर सूर्य देव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को कई जिलाें में तापमान एकाएक बढ़ गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार राज्य में 31 मई तक तेज धूप की वजह से भीषण गर्मी रहेगी।

    कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। कृषि माहिरों का कहना है कि अभी धान की सीधी बिजाई चल रही है, तो धूप जरूरी है। बारिश हुई तो धान की सीधी बिजाई प्रभावित होगी। दूसरी तरफ पंजाब के अधिकतर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक से मध्यम’ श्रेणी में है।

    लुधियाना में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार सुबह भी तेज धूप से दिन की शुरुआत हुई। सुबह 8 बजे पारा 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि इस दौरान हवा भी चल रही थी। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स 178 के स्तर पर रहा। तेज धूप फिर से लोगों को चुभने लगी है। धूप की वजह से राहगीरों की दिक्कतें बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन में भयकंर गर्मी रहेगी, जिससे पारा आज 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

  • पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर, सौंप सकते हैं भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट….

    पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर, सौंप सकते हैं भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट….

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही सीएम भगवंत मान से मुलाकात करेंगे और उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सूची सौंपेंगे। कैप्टन के इस दांव से कांग्रेसी नेताओं में खलबली सी मच गई है। उन्हें डर है कि कहीं कैप्टन उनका नाम न दे दें। बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया था।

    जानकारी है कि पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही सांसद पत्नी परनीत कौर के साथ CM भगवंत मान से मिलेंगे जिसमें वह पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट सौंपेंगे। खास तौर जो पिछली सरकार में अवैध रेत खनन में शामिल रहे। इसमें 6 मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शराब के L1 का कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले को भी कैप्टन बेनकाब कर सकते हैं।

    वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जब कैप्टन और सीएम मान के बीच मीटिंग होगी तो भ्रष्ट मंत्रियों को लेकर जरूर चर्चा होगी।

    बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि उनके पास अवैध रेत खनन में शामिल कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों के नाम की लिस्ट है। अगर CM भगवंत मान ने उनसे ये लिस्ट मांगी तो वह जरूर पूरी लिस्ट सौंप देंगे। कैप्टन का यह बयान तब आया था, जब पूर्व कांग्रेसी डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने उन्हें करप्ट मंत्रियों के नाम बताने को कहा था। इसके बाद अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला ने भी कैप्टन को कहा था कि वह नाम बताएं या फिर कांग्रेस को बदनाम न करें।

     

  • कमल सरोज के नेतृत्व शिव सेना बाल ठाकरे ने बी.डी.पी.ओ. राणा को सौंपा ज्ञापन

    कमल सरोज के नेतृत्व शिव सेना बाल ठाकरे ने बी.डी.पी.ओ. राणा को सौंपा ज्ञापन

    कहा: नंगल कॉलोनी में बरगद के पास से कूड़े का ढेर हटाया जाए

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। शिव सेना बाल ठाकरे की ओर से आज प्रैस सचिव पंजाब कमल सरोज की अगवाई में ब्लाक विकास एवं पंचायत अफसर रामपाल सिंह राणा को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि गांव नंगल कॉलोनी में लोगों के लिए समस्या बना कूड़े का बड़ा ढेर तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए।

    इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए युवा सेना पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष शमशेर भारती ने बताया कि गांव नंगल कॉलोनी पोल्ट्री फार्म के नजदीक एक बहुत पुराना बरगद का पेड़ है जिसके नीचे सीमेंट का गोल चबूतरा बना हुआ है।

    जहां अक्सर गांव वासी तथा राहगीर आराम करने के लिए बरगद की छांव में बैठते हैं। इसके अलावा श्रद्धालु लोग सनातन परंपरा के अनुसार दरख्त को पानी भी देते हैं। साथ ही एक शनि देव की जगह भी है और प्रत्येक शनिवार को भगवान शनिदेव के भक्त उनकी पूजा अराधना करने के लिए आते हैं। लेकिन इस बरगद के बिल्कुल साथ कचरे का बड़ा ढेर लगा है जो राहगीरों, गांव वासियों तथा श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत से कम नहीं क्योंकि इसकी वजह से वातावरण में हर समय बदबू फैली रहती है। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच को कई बार कहा गया लेकिन उनकी तरफ से कोई कदम नहीं उठााय गया। जिसके बाद आज बी.डी.पी.ओ. को ज्ञापन दिया गया है। जिन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

  • पंजाबः कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, पगड़ी से राजीव गांधी का बुत किया था साफ

    पंजाबः कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, पगड़ी से राजीव गांधी का बुत किया था साफ

    लुधियाना। कट्टरपंथियों के खिलाफ सुर्खियां बटोरने वाले कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड के खिलाफ पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला दर्ज करवाया है। यह आपराधिक मामला साढ़े तीन साल पहले हुए घटनाक्रम में दर्ज किया गया है। दरअसल मंड ने राजीव गांधी की सलेम टाबरी के एक पार्क में लगी प्रतिमा पर पोती गई कालिख को अपनी पगड़ी उतारकर साफ कर दिया था और इस दौरान सिख मर्यादाओं के बारे में अपशब्द बोले थे।

    अर्बन एस्टेट दुगरी के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने गुरसिमरन मंड के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। गाैरतलब है कि 25 दिसंबर 2018 को तब के यूथ अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने साथी के साथ मिलकर राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोत दी थी और वहां से चले गए थे। इसके बाद मौके पर सबसे पहले मंड पहुंचे थे और पगड़ी उतारकर बुत को साफ कर दिया था। इसके बाद मौके पर कई कांग्रेस नेता और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी पहुंचे थे और बाद में इस बुत को साफ कर दोबारा से रंग रोगन करवा दिया गया था। तब भी मंड द्वारा पगड़ी से बुत साफ करने पर विवाद हो गया था।

    दुगरी निवासी मनमीत सिंह ने इसकी शिकायत 12 जुलाई 2021 को इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी थी। जिसमें उसने कहा था कि गुरसिमरन सिंह मंड ने पगड़ी से बुत साफ कर राजीव गांधी को गुरु साहिबान से भी उपर बताया है और उसके द्वारा दिए गए भाष्णों के कारण सिख संगत के मन दुखी हुए हैं। उनकी तरफ से शिकायत के साथ फोटो ग्राफ और मंड के ब्यानों की वीडियो भी दी गई थीं।

  • गैस सिलेंडर फटने से घर की दीवार गिरी, 4 लोगों की मौत

    गैस सिलेंडर फटने से घर की दीवार गिरी, 4 लोगों की मौत

    अनंतपुर : आंध्र प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अनंतपुर जिले के मुलकालेदु गांव में हुए इस हादसे में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से ये लोग हताहत हुए। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    कुछ दिनों पहले आगरा के इरादतनगर इलाके में स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से एक ‘हॉकर’ (एजेंसी से सिलेंडर को घरों में वितरित करने वाला) की मौत हो गई। थाना इरादतनगर पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना इरादतनगर के रहलई गांव स्थित मिथलेश इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में दोपहर एक बजे हुई। हादसा गैस एजेंसी में मौजूद रसोई में चाय बनाते समय हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि हॉकर के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

  • पंजाब सरकार ने डेरामुखी सहित 424 VIP की सुरक्षा पर चलाई कैंची…

    पंजाब सरकार ने डेरामुखी सहित 424 VIP की सुरक्षा पर चलाई कैंची…

    चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है. इन लोगों में डेरामुखी सहित कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल हैं. जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह,  सिंगर सिद्धू मूसेवाला, शिअद के वरिष्ठ नेता चरण जीत सिंह ढिल्लों भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षा वापस लेने से पहले सरकार ने एक रिव्यू बैठक की थी, जिसमें इस बात पर विचार विमर्श किया गया था कि क्या 424 लोगों को सुरक्षा की जरूरत है, जिसके बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा में कटौती के आदेश जारी किए हैं. सुरक्षा को वापस लिए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस में पहले से ही कर्मचारियों की कमी चल रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की कमी को पूरा करना मुश्किल जा रहा है.

    आदेश के मुताबिक जिन सुरक्षा कर्मचारियों को सुरक्षा से हटा दिया गया है, उन्हें आज अपनी बटालियनों में जाकर रिपोर्ट करना होगा. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अप्रैल माह में सरकार ने 184 लोगों की वीआईपी सिक्योरिटी हटा ली थी. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री सहित कई विधायक शामिल थे. जिन्हें पंजाब सरकार ने प्राइवेट सिक्योरिटी दे रखी थी. इन नेताओं के साथ लगभग 200 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती थी. इनमें अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुरदर्शन बराड़, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे) के परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके परिवार के सदस्यों को भी वीआईपी सुरक्षा मिली थी.

  • आज का राशिफल, 28 मई 2022

    आज का राशिफल, 28 मई 2022

    मेष राशिफल। आज आपको रुपये पैसे के लेनदेन करने में सावधानी बरतनी होगी। आपको दूसरों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्य कार्य की ओर ध्यान लगाएं, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। यदि आपके मन कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उन्हें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भी समाप्त कर सकते हैं। आपको किसी संपत्ति का क्रय विक्रय बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

    वृष राशिफल। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आप वाणी पर संयम रखकर अपने कई कार्य को निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज रहेगा, जिसे देखकर आपके विरोधी भी परास्त होंगे। आपको राजनीतिक सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए संतोष देने वाला रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको कुछ तनाव की स्थिति मिलती दिख रही है। व्यवसाय में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, वह उनके लिए मन मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके बाद परिवार के सदस्यों आपके लिए  किसी पार्टी को रख सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपकी धन संबंधी समस्या होगी। दाम्पत्य जीवन में लंबे-लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए  एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके हाथ कई काम एक साथ आने से आपके व्यापार की एकाग्रता बढ़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह  समाप्त होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार संबंधी किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  कुछ जनसभाएं  करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मनपसंद कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी में किया गया कार्य आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपकी अपने किसी प्रियजन से भेंट होगी व आप किसी घर दावत पर भी आ सकते हैं।आप दूसरों से सहयोग लेने में भी सफल रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि कोई विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बना कर रखना होगा। परिवार में यदि कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। व्यवसायिक दिशा में आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

    तुला राशिफल। आज आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना बेहतर रहेगा। यदि एक बजट प्लान करके चलें, तो आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह आपके सामने आ सकते है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास आपके फलीभूत होंगे, लेकिन जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा, तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शासन व सत्ता का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे, नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर देंगे। आपको अपने किसी परिजन के लिए आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी कड़वी बातों से नाराज हो सकता है, जिन्हें आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसे बनाए रखना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती हैं। पिताजी को आज कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए कुछ नरम गरम रहेगा, क्योंकि आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक कार्य क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों के लिए अपने अधिकारियों से मदद मांग सकते हैं, जो उन्हें आसानी से मिल जाएगी। यदि आप अपने घर में किसी नए कार्य को कराना चाहते हैं, तो वह करवा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बनाएंगे, लेकिन कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों का कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है, जिसकी उनको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपको फिर स्वास्थ्य समस्या हो, तो आपको अत्यधिक तला भुना और मिर्च मसाले वाला भोजन करने से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। कोई वाद-विवाद आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तो में मधुरता लेकर आएगा। रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। राजनीति में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं, वह कोशिश कर सकते हैं।  आपको किसी को धन उधार देने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। रिश्तो में चल रही कड़वाहट जल्द ही मधुरता में बदलेगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।