गैस सिलेंडर फटने से घर की दीवार गिरी, 4 लोगों की मौत

अनंतपुर : आंध्र प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अनंतपुर जिले के मुलकालेदु गांव में हुए इस हादसे में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से ये लोग हताहत हुए। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुछ दिनों पहले आगरा के इरादतनगर इलाके में स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से एक ‘हॉकर’ (एजेंसी से सिलेंडर को घरों में वितरित करने वाला) की मौत हो गई। थाना इरादतनगर पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना इरादतनगर के रहलई गांव स्थित मिथलेश इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में दोपहर एक बजे हुई। हादसा गैस एजेंसी में मौजूद रसोई में चाय बनाते समय हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि हॉकर के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *