Home Haryana PM शुरू करेंगे नई योजना, 35 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

PM शुरू करेंगे नई योजना, 35 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

0
PM शुरू करेंगे नई योजना, 35 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

पंचकूला: भाजपा सरकार नई योजना शुरू करने की तैयारी में है। योजना का सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं उठा सकेंगी। योजना का नाम ‘बीमा सखी’ है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत से करेंगे। योजना की शुरुआत का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना है। गौरतलब है कि बीमा सखी योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं को बीमा संबंधी प्रशिक्षण देकर उन्हें बीमा सखी के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को पहले वर्ष हर महीने 7 हजार रुपये, दूसरे साल प्रति माह 6 हजार रुपये और तीसरे वर्ष प्रति माह 5 हजार रुपये वेतनमान मिलेगा। जबकि महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये अतिरिक्त धनराशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। शुरूआती चरण में लगभग 35 हजार महिलाओं को इस योजना का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here