Home Haryana Double Murder Case में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, एक मृतक की 3 माह पहले हुई थी शादी, देखे वीडियो

Double Murder Case में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, एक मृतक की 3 माह पहले हुई थी शादी, देखे वीडियो

0
Double Murder Case में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, एक मृतक की 3 माह पहले हुई थी शादी, देखे वीडियो

पानीपतः समालखा थाना क्षेत्र के बुडशाम गांव के पास दिल्ली नहर बायपास रोड पर बुधवार रात करीब 10 बजे सैनी कॉलोनी हरी नगर के अंकुश और उग्राखेडी के राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में सोनीपत एसटीएफ ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना के बाद चाचा का शव पानीपत लाकर फेंक दिया, यहां उसने एक दोस्त का भी मर्डर किया। आरोपी के पिता ने करीब 20 साल पहले होम लोन लिया था, जब ये लोन चुकाया नहीं गया तो भाई ने लोन चुकाकर उन्हें घर से बेदखल कर दिया था। बचपन से ही आरोपी साहिल, चाचा से रंजिश रखता था।

इसी के चलते उसने डेराबस्सी जाकर चाचा को 2 गोलियां मार दीं। इसके बाद शव को घसीटकर गाड़ी में डाला और करीब 190 किलोमीटर ड्राइव कर शव पानीपत ले आया। यहां आरोपी ने फोन कर दोस्त को भी मौके पर बुला लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो आरोपी ने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान राहुल (45) और अंकुश (25) के रूप में हुई। मृतक दोस्त अंकुश के परिजनों का कहना है कि आरोपी साहिल ने उसके डॉक्यूमेंट पर लोन लेकर क्रेटा कार खरीदी थी। अंकुश उसे लोन के लिए टोकता रहता था। इसीलिए उसकी हत्या की गई। राहुल डेरा बस्सी में ही अपना कारोबार करता था।

जबकि अंकुश एक सीमेंट एजेंसी में अकाउंटेंट था। अंकुश की करीब 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं राहुल कुछ सालों से पंजाब के डेराबस्सी में अपना कारोबार करता है। काम के सिलसिले में राहुल डेराबस्सी में ही रहता है। बुधवार को साहिल चाचा के ऑफिस डेराबस्सी स्थित घोलूमाजरा ही गया था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में साहिल ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो गोलियां राहुल को लगीं, जबकि एक छर्रा ऑफिस में बैठे सीताराम नाम के व्यक्ति को भी लग गया। सीताराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद साहिल के शव को घसीटते हुए अपनी सफारी गाड़ी में डालकर पानीपत ले आया। आरोपी ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here