Blog

  • पार्क में करंट लगने से मासूम की मौत

    पार्क में करंट लगने से मासूम की मौत

    पंचकूलाः पंचकूला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सेक्टर-14 स्थित नवाबला पार्क में स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट आने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करीब चार वर्षीय रुद्र सिंह पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान उसने स्ट्रीट लाइट के खंभे को छू लिया, जिसमें कथित तौर पर करंट दौड़ रहा था। करंट लगते ही बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।

    परिजन तुरंत बच्चे को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क में बिजली व्यवस्था की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित विभाग से भी रिपोर्ट मांगी जा रही है, फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है कि आखिर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम कब तक लापरवाही की भेंट चढ़ते रहेंगे।

  • 12 साल से Live-In में रह रहे व्यक्ति की हत्या, बेटे ने कहा- मुझे अच्छा नहीं लगता था

    12 साल से Live-In में रह रहे व्यक्ति की हत्या, बेटे ने कहा- मुझे अच्छा नहीं लगता था

    गुजरातः राजकोट के जेतपुर शहर में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है, जहां एक लिव-इन-पार्टनर की बेटे ने दिन-दिहाड़े चाकू से हमला कर व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

    युवक दौड़ा-दौड़ा कर व्यक्ति पर वार करता है। सीसीटीवी में दिखता है कि पास में लोग भी खड़े है लेकिन कोई भी आगे नहीं बढ़ता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक मजदूर था और इसी इलाके में रहता था। वह आरोपी की मां के साथ पिछले 12 साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था। मृतक की पहचान कमलेश वाघेला के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयन वाघेला ने बताया कि उसे कमलेश का उसकी मां के साथ रहना पसंद नहीं था। वह पहले भी कई बार उसे कह चुका था कि वह उसकी मां से मिलने घर न आया करे। लेकिन वह इसके बाद भी उसके घर आ जाया करता था। पता चला है कि मृतक कमलेश वाघेला ने नीता की बेटी की भी शादी करवाई थी। वहीं नीता के अन्य दो बेटे राजकोट के कोठारिया इलाके में रहते हैं। इन्हीं में से एक जयंत ने कमलेश की हत्या की है।

     

  • नौजवान का बाइक सवारों ने किया गोलियां मारकर कत्ल

    नौजवान का बाइक सवारों ने किया गोलियां मारकर कत्ल

    झज्जर: बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोलियां लगने के बावजूद नीरज अपनी जान बचाने के लिए करीब 50 मीटर तक दौड़ता रहा, लेकिन आखिरकार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था।

    तभी एक बाइक पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और बिना कोई मौका दिए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने की कोशिश में नीरज भागा, लेकिन कई गोलियां लगने के कारण कुछ ही दूरी पर गिर पड़ा, इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में नीरज के सिर और पेट में गोलियां लगी। परिजन गंभीर हालत में नीरज को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

    पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। वीरवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सदर थाना के एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

  • Balaji Traders में पुलिस की Raid, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Balaji Traders में पुलिस की Raid, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए बाटा चौक के पास स्थित बालाजी ट्रेडर्स में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालाजी ट्रेडर्स में ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाज़ी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मौके पर दबिश दी और पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते, जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • आदर्श कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या के लगे आरोप, देखें वीडियो

    आदर्श कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या के लगे आरोप, देखें वीडियो

    बल्लभगढ़ः हरियाणा के बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी में 28 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाई है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

    मायके पक्ष ने पति संजय और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई रोहित ने बताया कि उनकी बहन लक्ष्मी की शादी 30 अप्रैल 2012 को हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लक्ष्मी के साथ अक्सर झगड़ा और मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने बहन की मौत की सूचना दी।

    जब वे मौके पर पहुंचे तो, उनके अनुसार, महिला पुलिस की मौजूदगी के बिना ही शव को एंबुलेंस में ले जाने की तैयारी की जा रही थी, जिसे उन्होंने रुकवाया। मृतका मूल रूप से जावा गांव की रहने वाली थी। मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

  • एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच को कपल ने फूलों से सजाकर बनाया ‘बेडरूम’, TC सस्पेंड, देखें वीडियो

    एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच को कपल ने फूलों से सजाकर बनाया ‘बेडरूम’, TC सस्पेंड, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारतीय रेलवे की एक ट्रेन ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस चर्चा में चल रही है। दरअसल, ट्रेन के 1AC कोच के एक केबिन को सजाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर सुहागरात के कमरे की तरह सजे केबिन का वीडियो वायरल होने के बाद अब रेलवे प्रशासन ने संबंधित TC (टिकट चेकर) को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल ये मामला 6 जुलाई 2026 का है, जब ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने अपने सफर को खास बनाने के लिए ऑनलाइन एक निजी डेकोरेटर को काम पर रखा था। इस डेकोरेटर ने ट्रेन के भीतर जाकर उनके पूरे केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल ने पूरे एसी कोच को गुब्बारों से सजाया हुआ है, फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरी हुई हैं और दीवार पर ‘I Love You’ लिखा हुआ है। कपल ने इस सफर को यादगार बनाने के लिए बकायदा ऑनलाइन एक डेकोरेटर को बुक किया था, जिसने ट्रेन में आकर ये सजावट की। वीडियो के सामने आते ही साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR Zone) हरकत में आ गया और इसे सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर लापरवाही माना गया। रेलवे के नियमों के मुताबिक चलती ट्रेन या स्टेशन पर किसी भी बाहरी और अनधिकृत व्यक्ति की एंट्री पर सख्त मनाही है। इस मामले में कोच के भीतर डेकोरेटर का घुसना सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक माना गया है। इस लापरवाही के चलते रेलवे ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित स्टाफ यानी ट्रेन के टिकट चेकर टीसी (Ticket Checker) को सस्पेंड कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह मामला यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे के नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। फिलहाल टिकट चेकर को सस्पेंड करने के साथ ही इस पूरे मामले की डीटेल में विभागीय जांच (Departmental Inquiry) के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे ने साफ किया है कि जांच की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: पूर्व मंत्री को मनाने पहुंचे भूपेश बघेल और राजा वडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व मंत्री को मनाने पहुंचे भूपेश बघेल और राजा वडिंग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में बगावत जारी है। नाराज नेताओं का गुट फिलहाल बैकफुट पर दिख रहा है। वहीं इसी बीच जानकारी आई है कि प्रियंका गांधी ने चरणजीत चन्नी से फोन पर बात की थी। ऐसे में हाईकमान से मिलने का समय मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं भूपेश बघेल पूर्व मंत्री ब्रह्म महेंद्र को मनाने पहुंचे है।

    इस दौरान भूपेश बघेल के साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का दावा है कि हाईकमान फैसला तो नहीं बदलेगा मगर सभी नाराज नेता जल्द एकजुट हो जाएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी मोरिंडा आवास पर अपने समर्थक नेताओं की बैठक बुला सकते हैं। चन्नी समर्थकों की मांग है कि पूर्व सीएम चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए या सीएम फेस घोषित किया जाए।

  • दर्दनाक हादसाः दो ट्रकों के बीच फंसने से Police Constable की मौत, Asi गंभीर घायल

    दर्दनाक हादसाः दो ट्रकों के बीच फंसने से Police Constable की मौत, Asi गंभीर घायल

    नूंह: जिले के तावडू उपमंडल के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में वीरवार सुबह केएमपी एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव गोयला के पास उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी।

    जानकारी के अनुसार पुनहाना सीआईए टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण वाहन केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। पुलिस कर्मी वाहन के पास मौजूद रहकर कार्रवाई में जुटे थे।

    इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल एएसआई मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

     

  • भारी बारिश ने मचाई तबाही, गिरे घर, स्कूल बंद

    भारी बारिश ने मचाई तबाही, गिरे घर, स्कूल बंद

    देहरादूनः उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। दरअसल, देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उत्तरकाशी और टिहरी में भूस्खलन हुआ है। रुड़की (हरिद्वार) में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है और जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, देहरादून नेशनल हाईवे पर भी बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 जुलाई यानी आज तेज बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए देहरादून और टिहरी में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। देहरादून जिलाधिकारी आशीष चौहान ने आदेश जारी करते हुए कहा, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

    इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों भी बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को इसका पालन करना होगा। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती है। जिसे देखते हुए चेतावनी के तौर पर 9 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

    मौसम विज्ञान विभाग ने 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के बाद उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

  • Punjab News: युवक की संग्दिध परिस्थितियों में मौत, ओवरडोज की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की संग्दिध परिस्थितियों में मौत, ओवरडोज की आशंका, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के पास पोजो के उत्तर से एक नया मामला सामने आया है, जहां माबोके निवासी (25) बस मैकेनिक अमरजीत सिंह दो दिन पहले बस ठीक करने पोजो के गांव आया था। रात में बस ठीक करने के बाद बस मालिक ने उसे उसके घर के पास छोड़ दिया था और बस ठीक करने के पैसे भी दिए थे। इसके बाद अमरजीत नशा लेकर आया और बस में नशा लेते समय उसकी मौत हो गई। आज जब बस मालिक बस के पास आए तो उन्होंने अमरजीत का शव बस में पड़ा देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों और बस मालिक का कहना है कि उसकी मौत नशे के सेवन से हुई है क्योंकि उसके शव के पास ड्रग्स का इंजेक्शन और गोलियां मिली हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अमरजीत कब बस में वापस आया और कब उसकी मौत हुई। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि ड्रग्स पर काबू पाया जाए ताकि युवाओं की जान की दुश्मन बनी इस बुराई को पंजाब से खत्म किया जा सके। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने कहा कि हमने युवक का शव कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।