Blog

  • Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी सहित पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी सहित पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    तरनतारनः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को सीआईए स्टाफ की टीम ने 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

    जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित पुलिस अधिकारी कथित तौर पर अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। इसी सूचना के आधार पर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह की अगुआई में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, यह बरामदगी तरनतारन जिले के गांव मजूपुर के निवासी साहिब सिंह से जुड़े झबाल के पास स्थित एक अहाते से हुई।

    छापेमारी के दौरान करीब 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने साहिब सिंह को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी SI पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को पंजाब सहित अन्य राज्यों में भेजने में मदद करता था। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बरामदगी, गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी का आधिकारिक पुष्टि के साथ सामने आना अभी बाकी है।

     

  • Punjab News: भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित करके किया चौक का उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित करके किया चौक का उद्घाटन, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः आम आदमी पार्टी के गुरदासपुर के चेयरमैन राजीव शर्मा और हल्का इंचार्ज रमन बहल द्वारा आज काहनूंवाना चौक पर भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति स्थापित कर चौक का उद्घाटन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन राजीव शर्मा ने बताया कि पहले इस चौक में भगवान परशुराम जी के बरछे लगाए गए थे, जिसके कारण लोग इस चौक को भगवान श्री परशुराम चौक कहने के बजाय ‘गंडासा चौक’ कहने लगे थे, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती थी।

    इसलिए अब इस चौक में भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मूर्ति को चारों तरफ कांच से ढक दिया गया है ताकि मूर्ति पर किसी प्रकार की धूल-मिट्टी न बैठे। साथ ही मूर्ति की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है।

    हमारा मकसद लोगों की सेवा करना है और आने वाले समय में भी विकास पर इसी तरह तेज़ी से काम चलता रहेगा। इस मौके पर हल्का इंचार्ज रमन बहल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस चौक में सुंदर मूर्ति लगाई गई है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि पुरानी नगर काउंसिल द्वारा चौक के मीटर का बिल जमा नहीं किया गया। जिसके कारण चौक में लगे फव्वारे नहीं चल रहे और मीटर भी काट दिया गया।

     

  • Jalandhar News: नारी निकेतन पहुंचे मनीष सिसोदिया, बच्चों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नारी निकेतन पहुंचे मनीष सिसोदिया, बच्चों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया नारी निकेतन पहुंचे, जहां उन्होंने अनाथ बच्चों से मुलाकात की। वहीं मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज वह नारी निकेतन में बच्चों से मिलने पहंचे थे। बच्चों से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को दुर्घटना के कारण या किसी अन्य कारणवश माता-पिता छोड़ देते है। ऐसे में उन बच्चों को नारी निकेतन प्रशासन बढ़िया तरीके से देखभाल कर रहा है और उनके पालन-पोषण के साथ उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा रही है। सिसोदिया ने कहाकि यही मानवता की और ईश्वर की सच्ची सेवा का काम है।

  • Punjab News: थार सवार ने डॉग को कुचला, विरोध करने पर दिखाई पिस्टल

    Punjab News: थार सवार ने डॉग को कुचला, विरोध करने पर दिखाई पिस्टल

    लुधियानाः हैबोवाल इलाके में थार चालक ने लापरवाही एक बेजुबान (आवारा कुत्ते) को तरह कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर मोहल्ले वालों और डॉग फीडर्स ने घटना का विरोध किया, तो आरोपी अपनी गलती मानने के बजाय गुंडागर्दी पर उतर आया और पिस्टल निकालकर लोगों को डराने-धमकाने लगा। घटना को लेकर लोगों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    आरोपी की पहचान रविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ से यहाँ अपने ससुराल में आया हुआ था। जब परमजीत और वहां मौजूद लोगों ने उसकी इस बेरहमी और लापरवाही के लिए उसे रोकने की कोशिश की और विरोध जताया, तो आरोपी ने अपनी पैंट में रखी हुई पिस्टल लोगों को दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और वहां दहशत फैलाने की कोशिश की। डॉग्स को फीड करने वाले शिकायतकर्ता परमजीत सिंह वासी गुरु नानक देव नगर ने बताया कि वह पिछले 6 साल से रोजाना करीब 150 आवारा कुत्तों को खाना खिलाने की सेवा कर रहे हैं।

    रात करीब 10:30 बजे जब वह अपनी गली में डॉग्स को फीड करने के लिए निकले थे, तभी एक लड़की रोती और भागती हुई उनके पास आई। उसने घबराते हुए बताया कि एक थार गाड़ी वाले ने एक डॉग के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी है और उसे मदद चाहिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि थार के नीचे आने से डॉग की मौत हो चुकी थी और वहां सब कुछ साफ किया जा रही थी। मोहल्ले के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए थे। हैबोवाल पुलिस स्टेशन ने परमजीत सिंह की शिकायत और बयानों के आधार पर आरोपी रविंदर सिंह (वासी गुरु नानक देव नगर, हैबोवाल कलां) के खिलाफ U/S 325 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और असले (हथियार) के लाइसेंस की जांच करने में जुट गई है।

  • America में इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, Body की प्रेमिका को भारत भेजी फोटो

    America में इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, Body की प्रेमिका को भारत भेजी फोटो

    वाशिंगटनः अमेरिका में एक भारतीय ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हत्या करने के बाद अपनी मृत पत्नी की फोटो गर्लफ्रेंड को भारत में भेजी। आरोपी पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अमेरिका पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान (30) अविनाश नार्ने के रूप में हुई है।

    आरोपी तेलंगाना का रहने वाला है। जिसकी शादी 2025 में राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। ये घटना 27 अक्तूबर, 2025 की है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। शातिर पति पुलिस को गुमराह कर रहा था।

    शुरुआती जांच में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घर में नहीं था, मैं किसी काम से बाहर गया हुआ था, जब मैं घर आया तो बाथरूम में पत्नी राजिता ने अपने आप को बंद किया हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजिता मृत पड़ी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राजिता की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद मामले को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ाई गई।

    जांच में पता चला कि अविनाश का भारत में रहने वाली एक महिला से कई साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान उसने राजिता से अरेंज मैरिज की। पुलिस के मुताबिक उसकी गर्लफ्रेंड शादी में भी शामिल हुई थी। शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे।

    हत्या वाले दिन अविनाश ने गर्लफ्रेंड से कम से कम चार बार बात की थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पत्नी की मौत के अगले दिन उसने राजिता के शव की तस्वीर उसे भेजी थी। पुलिस के घर पहुंचने पर अविनाश ने कहा था कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी, हो सकता है कि कफ सिरप पीने के बाद वह बाथरूम में गिर गई हो।

    पुलिस कई महीनों तक डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दूसरे सबूत जुटाती रही। इसके बाद जुलाई 2026 में अविनाश से दोबारा पूछताछ की और उसे फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें आरोपी को जमानत के लिए 50 लाख डॉलर यानी करीब 47 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। दोषी साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

     

     

  • सोसाइटी की बालकनी का गिरा हिस्सा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, देखें वीडियो

    सोसाइटी की बालकनी का गिरा हिस्सा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः हाई-राइज बिल्डर सोसाइटियों की निर्माण गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सेक्टर-37C स्थित इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी के टावर-ई में एक फ्लैट की बालकनी का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सोसाइटी में दहशत और बिल्डर के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ गया है छज्जा गिरने के साथ फ्लैट की बाहरी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचकर लोगों ने देखा कि भारी मात्रा में कंक्रीट और प्लास्टर नीचे गिरा हुआ था।

    राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर उस समय कोई वहां से गुजर रहा होता, तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि बिल्डर ने निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से अब लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

    निवासियों ने आशंका जताई है कि अगर समय रहते पूरे प्रोजेक्ट की जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि किसी स्वतंत्र और प्रतिष्ठित थर्ड-पार्टी एजेंसी से पूरे प्रोजेक्ट का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए और जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक सभी टावरों की सुरक्षा का आकलन किया जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरुग्राम की कई बिल्डर सोसाइटियों में प्लास्टर और स्ट्रक्चर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न सोसाइटियों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए टीमें गठित की थीं। हालांकि, इम्पीरिया एस्फेरा की इस ताजा घटना ने एक बार फिर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, बिल्डरों की जवाबदेही और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

     

  • Punjab News: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, जल्द हो सकती है नए प्रभारी की नियुक्ति

    Punjab News: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, जल्द हो सकती है नए प्रभारी की नियुक्ति

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की सत्ता में आने के लिए नजरें टिकी हुई है। एक और आप पार्टी चुनावों में दोबारा जीत हासिल करने की होड़ में है, वहीं अकाली-कांग्रेस सत्ता में वापसी करने के लिए जोर लगा रही है। दूसरी ओर, भाजपा भी पंजाब में अकेले दम पर सत्ता में आने की होड़ में है। भाजपा की ओर से हाल ही में चुनावों से पहले केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया है।

    वहीं अब भाजपा की नजरें चुनावों से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी है। माना जा रहा है कि यह जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किसी भरोसेमंद और चुनावी अनुभव वाले वरिष्ठ नेता को सौंपी जा सकती है। पंजाब भाजपा पिछले करीब 13 महीने से स्थायी प्रभारी के बिना काम कर रही है। पिछले वर्ष 12 जून को एयर इंडिया विमान हादसे में तत्कालीन पंजाब प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन के बाद यह पद खाली है।

    सितंबर 2022 में उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया था। पार्टी का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति के बाद अब संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए नए प्रभारी की तैनाती जरूरी है। नए प्रभारी की जिम्मेदारी संगठन और चुनावी तैयारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की होगी। ऐसे में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अगले 10 दिनों में अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसी क्रम में पंजाब के लिए भी नए प्रभारी के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

  • Punjab News: बैकफुट पर आया चन्नी गुट, राणा और रंधावा के बदले सुर, देखें वीडियो

    Punjab News: बैकफुट पर आया चन्नी गुट, राणा और रंधावा के बदले सुर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व सीएम व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी गुट बैकफुट पर आ गया है। दरअसल, हाईकमान के किनारा करने के बाद चन्नी गुट झुक गया। मीडिया से बात करते हुए कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत ने कहा कि ऑल इज वेल। हाईकमान से कोई बाहर नहीं, कोई ऊपर नहीं। उन्होंने कहा कि समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। ये मेरा प्राइवेट घर है, आप अंदर आ गए अच्छा नहीं है। हाईमान से मिलने की बात पर राणा गुरजीत ने कहा कि ये हमारा इंटरनल मामला है। दरअसल, सांसद सुखजिंदर रंधावा, विधायक राणा गुरजीत और विधायक प्रगट सिंह के सुर बदल गए।

    चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। वहीं सांसद रंधावा का कहना है कि सारी पंजाब कांग्रेस एकजुट है। हम सब मिलकर इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि बघेल 6 जुलाई को पंजाब में 5 दिन के दौरे पर आए थे। कल उनका आखिरी दिन है। बता दें कि इससे पहले चन्नी दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी या उनकी टीम से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें टाइम नहीं मिला। इसके बाद चन्नी गुट ने चंडीगढ़ में विधायक राणा गुरजीत के घर में तीसरी मीटिंग बुलाई। जिसमें बघेल से मिलने का फैसला हो गया।

    उधर, AICC के पंजाब प्रभारी बघेल दूसरी बार कह चुके हैं कि पंजाब में हाईकमान का फैसला नहीं बदलेगा। उन्होंने चन्नी गुट की जिद को यह कहकर भी मखौल उड़ाया कि यह कोई गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं है। बघेल ने साफ कर दिया कि चन्नी और उनके गुट को हाईकमान का फैसला मानना ही होगा। चन्नी के अपने खेमे में 7 विधायक और एक सांसद के समर्थन के मुकाबले बघेल ने ये कहकर उन्हें संगठन की ताकत दिखाई कि 23 जिलों के प्रधान मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग के साथ हैं। चुनाव में MLA या पूर्व MLA को टिकट मिलेगी या नहीं, यह अभी तय नहीं लेकिन ग्राउंड पर वर्किंग के लिए जिला प्रधान ही काम आने हैं। इसलिए हाईकमान वड़िंग पर भरोसा दिखा रहा है।पॉलिटिकल एक्सपर्ट के मुताबिक पंजाब कांग्रेस में अगले 2 दिन अहम हैं। चन्नी और उनके समर्थक टूट गए तो फिर चन्नी को कोई तरजीह नहीं मिलेगी। हालांकि अगर सब एकजुट रहे तो चन्नी के साथ हो रहे व्यवहार से दलित वोट बैंक पर असर का डर देख हाईकमान उनसे मुलाकात कर सकता है।

  • Punjab News: ‘Satluj’ पर बैन के खिलाफ सिख समुदाय में विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘Satluj’ पर बैन के खिलाफ सिख समुदाय में विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसरः सिख संघर्ष और 1984 के दौर की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म सतलुज पर सरकार द्वारा बैन लगाए जाने के बाद सिख समुदाय में भारी नाराजगी है। इसके विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है। फैसले के तहत कल सुबह 9:30 बजे शिरोमणि कमेटी कार्यालय से डीसी कार्यालय तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला जाएगा, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा और फिल्म से बैन तुरंत हटाने की मांग की जाएगी।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह कहलवां ने कहा कि ये फिल्म 1984 के दौर में मासूम सिखों, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर सरकार द्वारा किए अंधाधुंध अत्याचार और उसके बाद के संघर्ष की सच्चाई को बयां करती है। फ़िल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा द्वारा लापता और मासूम लोगों के शवों का विवरण इकट्ठा करने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए किए महान ऐतिहासिक प्रयासों को साहस के साथ दिखाती है। सिख नेताओं ने इस संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाने के लिए दिलजीत दोसांझ द्वारा उठाए कदम की तारीफ की।

    उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार फिल्म से बैन नहीं हटाती है, तो सिख संगत गांवों, स्कूलों और गुरुद्वारों में स्क्रीन लगाकर इसे हर घर तक पहुंचाएगी। इसके साथ ही संगत से 14 तारीख को हरिके पट्टन में शहीदों की आत्मिक शांति के लिए आयोजित अरदास समारोह में शामिल होने की अपील भी की है। इसके अलावा SGPC ने अमर शहीद जत्थेदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं जयंती 15 से 17 जुलाई तक श्रद्धा और धूमधाम से मनाने की भी घोषणा की है।

     

  • कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जलकर 2 की मौत, देखें वीडियो

    कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जलकर 2 की मौत, देखें वीडियो

    गयाः बिहार के गया में डोभी–पटना फोरलेन पर कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक से टक्कर के बाद स्विफ्ट कार ट्रक के नीचे घुस गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। इस घटना में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग तेजी से फैलने के कारण दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना मिलते ही बोधगया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने कार से दो जले हुए शव बरामद किए हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डोभी की ओर से आ रही झारखंड नंबर की स्विफ्ट कार ने सामने से आ रहे खाद लोडेड ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। कार में सवार चालक किसी तरह बाहर निकल आया और मदद के लिए चिल्लाने लगा, लेकिन पीछे बैठे दो अन्य लोग कार से बाहर नहीं निकल सके। पुलिस को घटनास्थल से कार के अंदर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। खाद से लदा एक ट्रक सर्विस लेन की ओर से विपरीत दिशा में फोरलेन पर चढ़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।बोधगया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक का नाम ऋषभ है जो हाजीपुर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेजा गया, लेकिन स्वजन बेहतर उपचार के लिए उसे पटना ले जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि चालक हाजीपुर का रहने वाला है, जबकि अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।