Blog

  • बददी में होम अपलैंसिस का फैक्ट्री आऊटलेट खुला

    बददी में होम अपलैंसिस का फैक्ट्री आऊटलेट खुला

    मोतिया प्लाजा कांपलेक्स में नैना प्लस वैंचर शोरुम का आगाज

    बरोटीवाला , सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला में अब उच्च गुणवत्ता वाले होम अपलैंसिस का शोरुम बददी में खुल गया है। बददी के मोतिया प्लाजा कांपलेक्स में आज नैना प्लस वैंचर शोरुम का आगाज लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष डा. अशोक राणा व लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने संयुक्त तौर पर किया। इस शोरुम का संचालन उद्यमी नरेंद्र खन्ना करेंगे।

    यहां पर लोगों को उच्च गुणवत्ता के इंडक्शन, आईआर, जूसर, मिक्सर, ग्राईंडर, चौपर, चौपर व गैस चूल्हे तथा अन्य घरेलू उपत्पाद जैसे गीजर आदि उपलब्ध रहेंगे। नरेंद्र खन्ना ने कहा कि आज के प्रतियोगिता के दौर में हम लोगों को उचित कीमत पर बढिया गुणवत्ता वाला सामान उपलब्ध करवाएंगे।

    इस अवसर पर ल्यूमिनस के प्लांट हैड पवन कंबोज, उमेश, पुनीत, तपन, सीताराम चौधरी, विजेंद्र सिंह चौधरी, नवीन रावत, संजीव, लघु उद्योग भारती बददी के प्रधान राजीव चौहान, सुकैम कंपनी से उपेंद्र, सुरेश, संजीव, महेंद्र कक्कड, रोहित खन्ना, पूनम कक्कड, वंदना खन्ना, डा किशोर ठाकुर, दीपीका खन्ना, जोनिका खन्ना, त्रिशा खन्ना, हेमंत कौशल, मोतिया प्लाजा वैल्फैयर सोसाईटी के अध्यक्ष डा रणेश राणा, डिंपल परमार, शिवानी ठाकुर, मिलखा सिंह, गगनदीप, मनीष वर्तन भंडार, मनोज श्रीवास्तव, हंसानंद झा, तजेंद्र सिंह व अरविंद भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

     

     

  • पुणे के केतन अग्रवाल मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने निष्पक्ष जांच और समान न्याय की उठाई मांग

    पुणे के केतन अग्रवाल मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने निष्पक्ष जांच और समान न्याय की उठाई मांग

    फगवाड़ा: राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मामले की निष्पक्ष, गहन और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक पीड़ित को, चाहे वह किसी भी लिंग का हो, न्याय और संस्थागत सहयोग समान रूप से मिलना चाहिए। घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. मित्तल ने कहा कि हर पीड़ित को अपनी बात रखने का अधिकार है और उसके मामले की जांच बिना किसी पूर्वाग्रह के होनी चाहिए। न्याय की प्रक्रिया केवल तथ्यों और कानून के आधार पर आगे बढ़नी चाहिए। इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मित्तल ने कहा, “पुणे का केतन अग्रवाल मामला बेहद दुखद और चिंताजनक है। केतन और उनके परिवार को निष्पक्ष, गहन और पारदर्शी जांच के साथ न्याय मिलना चाहिए।”

    पुरुषों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए डॉ. मित्तल ने कहा कि उन्होंने संसद में ‘नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल’ प्रस्तुत किया था। इस विधेयक का उद्देश्य पुरुषों के लिए ऐसी संस्थागत व्यवस्था स्थापित करना है, जहाँ उत्पीड़न, हिंसा, मानसिक प्रताड़ना या अन्य प्रकार के अन्याय का सामना करने वाले पुरुषों को सहायता, कानूनी संरक्षण और अपनी बात रखने का मंच मिल सके।

    डॉ. मित्तल ने कहा, “मैंने संसद में नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल प्रस्तुत किया है। हर पीड़ित को न्याय, सहयोग और कानून के तहत समान संरक्षण मिलना चाहिए। केतन का मामला हमें याद दिलाता है कि पुरुष भी पीड़ित हो सकते हैं। उन्हें भी संस्थागत सहायता, कानूनी सुरक्षा और अपनी आवाज़ रखने का अधिकार मिलना चाहिए। न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए, चाहे उनका लिंग कोई भी हो।”

    उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और पीड़ितों को सहयोग देने से जुड़ी चर्चाओं में सभी वर्गों को समान रूप से शामिल किया जाना चाहिए। भावनात्मक तनाव, हिंसा और उत्पीड़न किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है। इसलिए सभी के लिए सुलभ संस्थागत सहायता और निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करना न्याय व्यवस्था में लोगों के विश्वास को मजबूत करता है तथा संविधान में निहित समानता के सिद्धांत को सशक्त बनाता है। डॉ. मित्तल ने आग्रह किया कि इस मामले की जांच पूरी स्वतंत्रता और निष्पक्षता के साथ होने दी जाए ताकि सत्य सामने आए और कानून के अनुसार न्याय सुनिश्चित हो सके।

     

     

  • Punjab News: पुलिस और तस्करों की गाड़ी में हुई टक्कर, SHO गंभीर घायल

    Punjab News: पुलिस और तस्करों की गाड़ी में हुई टक्कर, SHO गंभीर घायल

    पटियालाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत नाभा में पुलिस और तस्करों में विवाद हो गया। दरअसल, पुलिस टीम द्वारा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए उनका पीछा किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस और तस्करों की गाड़ी में टक्कर हो गई। इस घटना में एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एसएचओ को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में थाना सदर नाभा के इंचार्ज जसप्रीत सिंह को गंभीर चोटे आई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाभा के गांव धंगेडा के पास तस्करों का पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस और तस्करों की गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में एसएचओ जसप्रीत सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नाभा ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी ओर तस्कर हादसे के बाद अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

  • आईटीआई में दाखिले का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख बढ़ाई गई

    आईटीआई में दाखिले का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख बढ़ाई गई

    चण्डीगढ़- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा राज्य के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के दाखिला हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं।

    विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण हेतू व ट्रेड/संस्थान का चयन करने हेतु हेल्प डेस्क बनाया गया है। आवेदक दाखिले हेतु निशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास पंजीकरण हेतु शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण व स्थाई निवासी प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज होने चाहिए। विभिन्न दाखिला चरणों में मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी करने के कार्यक्रम बारे सूचना दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे दाखिला वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइटhttps://admissions.itiharyana.gov.in पर 15 जुलाई, 2026 तक ट्रैड व संस्थान का चयन कर सकते हैं।

     

  • Haryana News: लगातार हो रही बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ा, बच्चों से भरी वाहन फंसी, देखें वीडियो

    Haryana News: लगातार हो रही बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ा, बच्चों से भरी वाहन फंसी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले सहित आसपास में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से गुमथला गांव के पास नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे आसपास के स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। साथ ही आसपास के लगते सभी गांवों के आने-जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गये हैं। जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि नदी बढ़े जलस्तर के वजह से स्कूली बच्चे व लोग रास्ते में फंसे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई घंटों तक पानी कम होने इंतार करते है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल लोगों ने पुल बनाने की मांग की थी। साथ ही संबंधी विभाग को एप्लिकेशन भी दी थी, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया।  जिसके वजह से आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 5 घंटे के बाद जल स्तर हुआ कम पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ जाने के बाद करीब 5 घंटे बाद कम हुआ। इसके बाद मौके पर फंसी गाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। गुमथला को जाने वाले लोगों के द्वारा कई बार पुल बनाने और स्थाई रास्ता देने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
    • नदी-नालों से दूर रहें: पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे बढ़ते जलस्तर को देखने या सोशल मीडिया रील बनाने के लिए नदी के किनारों या पुलों पर न जाएं।
    • फ्लड कंट्रोल रूम: किसी भी आपात स्थिति या बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन के फ्लड कंट्रोल रूम हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
     यात्रा से बचें: जलभराव और तेज बहाव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।      
  • Punjab News: Narwal Express Bus चालक और कंडक्टर का सवारियों से हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Narwal Express Bus चालक और कंडक्टर का सवारियों से हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    आरोप- 3 से 4 बार हादसे का शिकार होने से बची सवारियां

    फगवाड़ाः बंगा से फगवाड़ा आ रही नरवाल एक्सप्रेस बस में भारी हंगामा देखने को मिला। जहां सवारियों और बस चालक व कंडक्टर के साथ जमकर विवाद हुआ। सवारियों ने बस चालक और कंडक्टर पर तेज रफ्तार और गलत बस चलाने के आरोप लगाए है। सवारियों का कहना है कि बस चालक और कंडक्टर ने नशा किया हुआ था। इस दौरान सवारियों ने बस चालक और कंडक्टर को बस रोकने के लिए अपील की, लेकिन बस चालक और कंडक्टर ने बस नहीं रोकी। बस चालकों का कहना है कि उन्होंने छलांग लगाकर सड़क के आगे आकर बस को रुकवाया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना को लेकर सवारियों द्वारा वीडियो भी बनाया गया। सवारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार बस को रोकने के लिए कहा, लेकिन बस चालक बस को रोकने की बजाए गाड़ी भगाने लगा। इस दौरान बस चालक के साथ नशे को लेकर पूछताछ के बारे में पूछा गया तो वह सवारी का फोन छीनने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सवारियों में चालक के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। हालांकि वीडियो में बस चालक द्वारा कहा जा रहा हैकि उसका पठानकोट का समय मिस हो गया है। इस दौरान अन्य वीडियो में सवारी द्वारा कहा गया कि बस पलटने से बड़ी मुश्किल से बची। इस दौरान सवारियां सड़क के आगे खड़ी हो गई और वह बस को रोकने की अपील करती रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस चालक द्वारा बस ना रोकने पर सवारियों ने बस पर मारने के लिए पत्थर उठा लिए। इस दौरान सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद बस चालक ने बस रोक ली। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस में सवार प्रिया ने बताया कि वह होशियारपुर से आई है और बंगा के राजा साहिब गुरुद्वारा पर माथा टेकने के लिए जा रही थी। इस दौरान वापसी के दौरान बस चालक और कंडक्टर ने काफी नशा किया हुआ था। रास्ते में 4 बार बस हादसे का शिकार होने से बची। इस दौरान सवारियों ने बस चालक को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर द्वारा बस नहीं रोकी गई। जिसके बाद बस में सवार नौजवानों द्वारा बस से छलांगे लगाई गई और बस के आगे आकर उन्होंने बस को रुकवाया। इस दौरान ड्राइवर ने सवारी के साथ हाथापाई करने की कोशिश की गई।
  • ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2.42 लाख से अधिक मरीजों को मिला लाभ, कैशलेस हुआ इलाज

    ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2.42 लाख से अधिक मरीजों को मिला लाभ, कैशलेस हुआ इलाज

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, जिसकी शुरुआत इसी वर्ष 8 जनवरी को की गई थी, पिछले छह महीनों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरी है। इस अवधि में 2,42,917 मरीजों को 4,79,602 कैशलेस उपचार उपलब्ध कराए गए, जिनकी कुल लागत लगभग 852 करोड़ रुपये रही। इस योजना ने हजारों परिवारों को महंगे इलाज के आर्थिक बोझ से राहत प्रदान की है। अब तक 47 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड पंजीकृत किए जा चुके हैं। यह योजना राज्य में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लक्ष्य को तेजी से आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध करा रही है।

    पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस योजना ने सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ महंगे और विशिष्ट उपचारों की जरूरतों को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिससे प्रत्येक नागरिक को बिना किसी आर्थिक कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना परिवारों को महंगे इलाज के खर्च से सुरक्षा प्रदान करने वाली एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। 47 लाख से अधिक पंजीकरण और 852 करोड़ रुपये के कैशलेस उपचार इस बात का प्रमाण हैं कि लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उस सोच पर भरोसा जताया है, जिसके तहत प्रत्येक घर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।”

    योजना के लाभों की जानकारी साझा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि क्रॉनिक हीमोडायलिसिस इस योजना के अंतर्गत सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने वाला उपचार रहा है। इसके तहत 1.58 लाख से अधिक डायलिसिस सत्र किए गए। लेप्रोस्कोपिक गॉलब्लैडर (पित्ताशय) सर्जरी के लगभग 12,400 ऑपरेशन किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्राइमरी टोटल नी रिप्लेसमेंट, सिजेरियन डिलीवरी, सामान्य प्रसव, हिस्टरेक्टॉमी, हिप रिप्लेसमेंट तथा जनरल लैपरोटॉमी जैसी सेवाओं का भी बड़ी संख्या में लाभ उठाया गया, जिनमें प्रत्येक के लगभग 8,700 से 8,900 मामले दर्ज किए गए।

    उन्होंने कहा, “उपचार संबंधी आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही है। जहां हजारों लाभार्थियों को प्रतिदिन डायलिसिस, मातृ स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन उपचार मिल रहे हैं, वहीं हृदय, ऑर्थोपेडिक और अन्य गंभीर शल्य चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों को भी पूरी तरह निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।”

    यह योजना पंजाब के हजारों लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

    संगरूर की निवासी बलजिंदर कौर, जो लगभग 10 वर्षों से घुटनों के गंभीर दर्द से पीड़ित थीं, ने इस योजना के तहत निःशुल्क नी रिप्लेसमेंट कराया। उन्होंने कहा, “10 वर्षों तक घुटनों के दर्द से जूझने के बाद मुझे स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार मिला। आज मैं दर्द से मुक्त होकर खुशहाल जीवन जी रही हूं।”

    लुधियाना की बीना देवी लंबे समय से पित्ताशय की पथरी से पीड़ित थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन नहीं करा पा रही थीं। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य कार्ड की सहायता से मुझे निःशुल्क उपचार मिला और अब मैं स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हूं।”

    डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों के नेटवर्क का विस्तार, जन-जागरूकता अभियान को तेज करने तथा पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठा सके।

     

     

  • Punjab News: ऑफिसर्स कॉलोनी में परिवारिक सदस्यों ने निगली जहरीली वस्तु, बाप-बेटी की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

    Punjab News: ऑफिसर्स कॉलोनी में परिवारिक सदस्यों ने निगली जहरीली वस्तु, बाप-बेटी की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

    पटियालाः वीआईपी रिहायशी इलाके की ऑफिसर्स कॉलोनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में परिवारिक सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और सभी को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि, मां और बेटे का इलाज चल रहा है। मृतकों में 45 वर्षीय बैंक मैनेजर पिता विकास बातिश और 13 वर्षीय बेटी खुशी बातिश के रूप में हुई है।

    वहीं 43 वर्षीय मां तमन्ना बातिश और 11 वर्षीय बेटा कनव की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपीने बताया कि घटना की देर रात को अस्पताल से सूचना मिली थी।

    जिसके बाद उनकी टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई । पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। डीएसपी सिंगला ने कहा कि अन्य साक्ष्य भी पुलिस जुटा रही है। परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन हालात में हुई। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है, तो उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाच रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि परिवार ने किन हालातों में जहर खाया और इसके पीछे का कारण क्या रहा।

  • बलतेज पन्नू ने ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर केंद्र और अकाली दल पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    बलतेज पन्नू ने ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर केंद्र और अकाली दल पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म को लेकर सियासत गरमाई हुई है। आज सुबह जालंधर दौरे पर आए दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फिल्म को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर निशाने साधे थे। वहीं अब बलतेज पन्नू ने कहा कि ‘सतलुज’ फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही हटाने को लेकर सवाल खड़े किए है। पन्नू का आरोप है कि यह सब कांग्रेस शासन के दौरान हुई घटनाओं पर आधारित था और जब कांग्रेस का चेहरा बेनकाब होने लगा तो भाजपा की केंद्र सरकार ने फिल्म को हटवा दिया।

    उन्होंने कहा कि इसके बाद बीबी खालड़ा का बयान सामने आया, जो तेजी से लोगों के बीच फैला। पन्नू ने कहा कि वर्ष 1996 में खालड़ा साहिब ने अकाली दल का समर्थन इस उम्मीद में किया था कि यदि बादल सरकार सत्ता में आएगी तो उनके मामले में न्याय दिलाने की कोशिश करेगी। लेकिन बाद में, उनके अनुसार, प्रकाश सिंह बादल ने बीबी खालड़ा से कहा था कि “अब इस मामले को छोड़ दीजिए, इससे क्या लेना।”

    बलतेज पन्नू ने कहा कि खालड़ा साहिब स्वयं अकाली दल का हिस्सा रहे, इसके बावजूद उनकी कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि हरसिमरत कौर बादल को लगता है कि पंजाब सरकार ने फिल्म हटाने के लिए केंद्र सरकार को कोई पत्र लिखा था, तो वह उस पत्र को सार्वजनिक करें। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से कहा कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता।

  • श्री गुरु रविदास चौक के पास SHO को 200 मीटर घसीटता ले गया ऑटो चालक, कटा 32 हजार का चलान

    श्री गुरु रविदास चौक के पास SHO को 200 मीटर घसीटता ले गया ऑटो चालक, कटा 32 हजार का चलान

    पंचकूलाः सेक्टर 9 और 10 की डिवाइडिंग रोड श्री गुरु रविदास चौक के पास ट्रैफिक चालान से बचने के लिए फल विक्रेता ऑटो चालक ने ऑटो भगा लिया। इस दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार का हाथ ऑटो में फंस गया और चालक उन्हें 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। किसी तरह एसएचओ ने खुद को सुरक्षित किया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने उसे सेक्टर-16 मार्केट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने ऑटो को इंपाउंड कर 32 हजार रुपये का चालान भी किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ी लगाकर फल बेचने वालों की शिकायतों के बाद को विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम वाहनों और सड़क किनारे विक्रेताओं के दस्तावेजों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक को चैकिंग के लिए रोकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाय भगाने के लिए ऑटो की रफ्तार बढ़ने लगा।

    भागने की इस गड़बड़ी में शहर के ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर सिंह का हाथ ऑटो में फंस गया इसके बावजूद पुलिस ने ऑटो नहीं रोका और अधिकारी को 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे एसएचओ को अपनी जान का गंभीर खतरा पैदा हो गया और उसने खुद को सुरक्षित किया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। साथ ही ऑटो को इंपाउंड कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।