Blog

  • Bus ने Bike सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 2 सगे भाइयों सहित 4 की मौत

    Bus ने Bike सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 2 सगे भाइयों सहित 4 की मौत

    सागरः जिले में एक भीषण हादसे का मामला सामने आया है जहां, निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है। इनमें 2 सगे भाई थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक अनंतपुरा गांव से सिमरिया हर्राखेड़ा की ओर जा रहे थे जबकि बस सिमरिया से होते हुए दमोह जा रही थी।

    मृत युवक।
    मृत युवकों की फाइल फोटो।

    जानकारी देते ग्रामीणों ने बताया कि शिवम पिता रामचरण पाल (18), सत्यम पिता रामचरण पाल (17), प्राशू उर्फ प्रशांत पिता खुमान पाल (14) और उमेश पिता चेतू पाल (16) भैंस को खोजने घर से निकले थे, लेकिन थाना इलाके के अनंतपुरा गांव के पास बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

    हादसे की सूचना मिलते ही देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। विधायक पटेरिया ने बताया कि वे बंडा में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही वहीं से लौटकर मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मर्डर केस में आरोपी सहित ASI पर भड़के मेयर विनीत धीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मर्डर केस में आरोपी सहित ASI पर भड़के मेयर विनीत धीर, देखें वीडियो

    जालंधरः वेस्ट में एक नाबालिग की पड़ोसी के घर के वॉशरूम में डेडबॉडी मिलने के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद भार्गव कैंप के ASI मंगत राम को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मंगत राम ही वह अधिकारी था जो सूचना मिलते ही सबसे पहले मौके पर पहुंचा था। परिजनों ने आरोप लगाए कि अगर पुलिस सही समय पर तलाश करती तो बेटी बच सकती थी। मृतका की मां के अनुसार शाम 4 बजे के बाद बेटी के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज में लड़की को पड़ोसी के घर में जाते हुए देखा गया था, लेकिन बाहर निकलते नहीं पाया गया। इस पर घरवालों ने पुलिस से अंदर जांच करने को कहा।

    परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर घर का गेट खुलवाया गया, लेकिन परिवार को अंदर नहीं जाने दिया गया। ASI मंगत राम अकेले ही घर के अंदर गया, जबकि महिला कॉन्सटेबल मौजूद नहीं थी, जो नियमों के खिलाफ है। लगभग 20 मिनट तक अंदर तलाशी का दावा करने के बाद ASI बाहर आया और बताया कि पूरे घर को चेक कर लिया है, आपकी बेटी यहां नहीं है। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चला गया और पड़ोसी ने घर का गेट फिर से अंदर से बंद कर लिया।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि ASI ने जांच में गंभीर लापरवाही बरती। अगर वह वॉशरूम तक चेक करता, तो शायद नाबालिग उस समय जिंदा मिल सकती थी। लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई होती तो लड़की की जान बच सकती थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ASI मंगत राम को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    मेयर धीर ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। जिससे इंसानिय शर्मसार हुई है। इस समय सभी का सिर झुक रहा है। जिस तरह की मासूम के साथ आरोपी ने घिनौनी वारदात को अंजाम देकर कत्ल किया है बहुत दुखद है। इस समय मेरा मन काफी भरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जो भी धारा लगाई जा सकती थी आरोपी पर लगा दी गई है। प्रशासन से मांग है कि इस केस को फास्ट टैग पर ले जाकर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। एसएआई मंगत राम की ओर से ड्यूटी में की लापरवाही की निंदा करते कहा कि अगर वह अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी सही निभाता तो शायद आज लड़की जिंदा होती। एसएसआई को सस्पेंड करने से कुछ नहीं होगा उस पर भी सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।

  • महिला के ट्रेन में Maggi बनाने पर बवाल, रेल विभाग ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    महिला के ट्रेन में Maggi बनाने पर बवाल, रेल विभाग ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    मुंबईः ट्रेन में इलेक्ट्रिक कैटल से महिला द्वारा मैगी बनाने का मामला सामने आया है जिसको लेकर रेल विभाग भी सतर्क हो गया है। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेल विभाग ने अब तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे ने इसे बेहद खतरनाक और अवैध बताया है और महिला की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने कहा, महिला 16 नवंबर को यात्रा कर रही थी। यह ज्ञात नहीं है कि वह किस ट्रेन में थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला के नाम का पता चल गया है। हम सभी को याद दिलाना चाहते हैं कि ट्रेनों में मोबाइल फोन और लैपटॉप के अलावा किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग न करें।”

    दरअसल, महिला ने एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में बैठकर पावर सॉकेट में इलेक्ट्रिक कैटल लगाकर मैगी बनाई। इतना ही नहीं, कुकिंग का वीडियो भी बनाया। जब मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आया तो यूजर्स ने पूछा क्या इस तरह से ट्रेन में मैगी पकाना कानूनी है? जिसके बाद ‘सेंट्रल रेलवे’ ने जवाब दिया और कहा कि यह गैरकानूनी है। उन्होंनें इलेक्ट्रिक कैटल का इस्तेमाल करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है। इस 1.22 मिनट के वीडियो में एक महिला ट्रेन के AC कोच में आराम से इलेक्ट्रिक कैटल में मैगी बनाती दिख रही है। वह कहती है- किचन चालू है…। इस दौरान ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है।

    वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। वीडियो पर सेंट्रल रेलवे ने कहा कि यह गैरकानूनी और खतरनाक है और महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

  • एक बार फिर टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया बड़ा दावा

    एक बार फिर टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया बड़ा दावा

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल टैरिफ के कारण पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। टैरिफ लगाने के लगातार बाद वह अपना बचाव करते दिख रहे हैं। कड़ी आलोचना के बाद भी वह बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि उनकी इस टैरिफ नीति के कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष रोकने में भी यह नीति फायदेमंद साबित हुई है। अब ट्रंप ने एक और सनसनीखेज दावा करते हुए कि उन्होंने अभी तक आठ युद्ध रोके हैं इसमें से पांच युद्ध टैरिफ के डर के कारण रुके हैं।

    ट्रंप ने किया नया दावा

    ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ के कारण सिर्फ अरबों डॉलर अमेरिका के खजाने में आए हैं। सिर्फ यह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का एक प्रभावी हथियार बन गई है। ट्रंप ने आज अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पोस्ट करते हुए लिखा कि टैरिफ की धमकियों से विदेशों से बड़ी मात्रा में पैसा और निवेश अमेरिाक में लौटा है। उनके अनुसार, इन्हीं चेतावनियों के कारण दुनिया के आठ संभावित युद्धों में से पांच को रोका जा सका है। बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप अक्सर यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने वैश्विक स्तर पर कई संघर्षों को शांत करवाया है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ सीजफायर भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा है कि 350% टैरिफ लगाने की धमकी देकर तनाव को कम करने की भूमिका निभाई थी।

    अमेरिकी की अर्थव्यवस्था हो रही है मजबूत

    राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा है कि टैरिफ अमेरिका की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत ही खास है। उनके अनुसार, सिर्फ पिछले नौ महीनों में अमेरिकी शेयर बाजार नौ बार ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया है। टैरिफ नीति को लेकर दुनियाभर में आलोचना हो रही है। आलोचकों का यह कहना है कि इससे वैश्विक व्यापार में अस्थिरता बढ़ गई है। भारत पर भी अमेरिका की ओर से 50% तक के उच्च टैरिफ लगाए गए हैं। इसमें से 25% टैरिफ रुस से भारत की कच्चे तेल की खरीद को कारण बताते हुए लगाया गया है।

    भारत सरकार ने दी थी प्रतिक्रिया

    अमेरिका के हाई टैरिफ का सीधा असर गहने, झींगा निर्यात और कई अन्य चीजों पर हुआ। भारतीय सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों के हितों की रक्षा के लिए अलग-अलग सहायता पैकेज की भी घोषणा की। इसके अलावा भारत ने चीन के साथ आर्थिक संबंधों को अच्छा करने के लिए आयात-निर्यात के लिए अमेरिका को ऑप्शन तलाशने की दिशा में काम तेज कर दिया है।
  • जिला अस्पताल में लगी आग, मरीजों व स्टाफ में मची अफरा-तफरी

    जिला अस्पताल में लगी आग, मरीजों व स्टाफ में मची अफरा-तफरी

    बैतूलः जिला अस्पताल की भोजनशाला के पास स्थित स्टोर रूम में आज सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में स्टोर रूम से घना धुआं फैलने लगा, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई की। वार्ड नंबर 1 और 4 के मरीजों को ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित किया गया, जबकि ऊपरी मंजिल के वार्डों को भी एहतियातन खाली कराया गया।

    बताया जा रहा है कि जिस कमरे में आग लगी थी, वहां केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी कारण धुआं तेजी से पूरे अस्पताल के एक बड़े हिस्से में फैल गया। मरीजों ने बताया कि वे आराम कर रहे थे, तभी अचानक धुआं फैलने लगा। कुछ मरीजों को एहतियातन अस्पताल के बाहर बेंचों पर लिटाया गया ताकि उन्हें ताजी हवा मिल सके।

    आरएमओ रानू वर्मा ने पुष्टि की कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

  • इस इलाके में आया Leopard का शावक, लोग सहमें, देखें वीडियो

    इस इलाके में आया Leopard का शावक, लोग सहमें, देखें वीडियो

    टोंकः शहर के निवाई क्षेत्र के बस्सी गांव के पास खेड़ीमानपुर रोड में एक खेत में लेपर्ड का शावक आ गया। इस दौरान खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान हीरालाल डोई व मुकेश प्रजापत लेपर्ड के शावक को अचानक देखकर एकबारगी डर ​गए। बाद में किसानों ने वन विभाग को सूचित किया।

    उधर, इस शावक के दिखते ही किसान डर भी गए कि आसपास इस शावक की मां भी हो सकती है। वह उन पर हमला कर सकती है। किसान ने बताया लेपर्ड का मूवमेंट गांव के आसपास कई बार बना था। इसके चलते यह शावक अपनी मां से बिछुड़कर खेतों में आ गया या फिर उसकी मां का मूवमेंट इधर रहा होगा, इसके चलते यह इधर ही रह गया।

    जानकारी देते किसानों ने बताया कि वे शनिवार शाम को खाना खाकर अन्य दिनों की तरह खेत पर गेंहू की फसल की रखवाली करने गए थे। जहां करीब 7 बजे एक लेपर्ड का शावक उनके पास आकर अठखेलिया करने लगा। उस शावक को किसानों ने भी गोद में लेकर खूब दुलारा। हालांकि कुछ देर तक किसान उसे देखकर डर गए कि कई इनकी मां इधर उधर ही तो उन पर जानलेवा हमला कर दे, लेकिन काफी देर तक किसानों को उनकी मां नजर नहीं आने पर उन्होंने राहत की सांस ली। बाद में उन्होंने वन विभाग की सूचित कर दिया। वन विभाग के रेंजर धारीलाल बैरवा ने बताया कि यह लेपर्ड का बच्चा अनुमान 5 से 7 दिन का है। इस बच्चे को इसकी मां के पास छोड़ जाएगा।

  • Punjab News: इस मामले में LUDHIANA PLUS के मालिक के खिलाफ केस दर्ज

    Punjab News: इस मामले में LUDHIANA PLUS के मालिक के खिलाफ केस दर्ज

    लुधियानाः महानगर में LUDHIANA PLUS चैनल के मालिक के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंधी इंस्पेक्टर मधु बाला ने बातया कि वह शनिवार को पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पानी वाली टैंकी गुरुदेव नगर लुधियाना के पास मौजूद थे। सूचना मिली की LUDHIANA PLUS के मालिक अदित्य मोहिंद्रा की ओर से अपने चैनल के जरिए सोशल मीडिया पर एक खबर चालई गई है जो भ्रमित करने वाली थी।

    उन्होंने बताया कि चैनल की ओर से लुधियाना DC दफ्तर के पास 2-3 धमाके होने की खबर चलाई गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की खबर भी थी। जो झूठी खबर निकली। इस खबर से समाज की शांति और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को भंग किया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई अमल में लाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी भी कर सकती है।

    इंस्पेक्टर मधु बाला ने बातया कि असल में खबर यह थी कि हादसा डीसी ऑफिस के पास स्थित भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर हुआ था जिसमें ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत ट्रैफिक को रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने 2 गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • 2 कारों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 मजदूर चपेट में आए, 1 की दर्दनाक मौत

    2 कारों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 मजदूर चपेट में आए, 1 की दर्दनाक मौत

    झुंझुनूंः स्टेट हाईवे 37 पर गुढ़ा थाना इलाके में लीलो की ढाणी के पास बीती देर शाम तेज रफ्तार से आ रही 2 कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूटकर गिर गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे दो बेकसूर मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में प्रतापगढ़ निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर और कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत झुंझुनूं रेफर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार झुंझुनूं में स्टेट हाइवे 37 पर 2 कारें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद एक कार बेकाबू होकर उछली और सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल टूटकर सड़क पर आ गिरा और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
    वहीं दुर्घटना के समय मजदूर विकास पुत्र शंकरलाल (निवासी प्रतापगढ़) और सोहन पुत्र प्रथु सड़क किनारे से अपने घर की ओर पैदल लौट रहे थे। बेकाबू हो चुकी कार ने दोनों मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विकास पुत्र शंकरलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका साथी मजदूर सोहन पुत्र प्रथु और कार में सवार बेसलाना निवासी कुलदीप पुत्र रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों गंभीर घायलों को तुरंत नजदीकी हेल्थ केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। टक्कर में शामिल दोनों कारों का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। वहीं पुलिस ने कारों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • संगीत सेरेमनी में एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे Palash-Smriti, इस गाने पर थिरका कपल

    संगीत सेरेमनी में एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे Palash-Smriti, इस गाने पर थिरका कपल

    मनोरंजन: इंडियन म्यूजिक कंपोजर पलश मुच्छल 23 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी करने वाले हैं। यह कपल इन दिनों शादी से पहले वाली रस्मों में व्यस्त है। इसी बीच दोनों की संगीत सेरेमनी की कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस वीडियो में कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। पलाश और स्मृति दोनों ही जश्न का मजा लेते हुए दिख रहे हैं।

    इस गाने पर किया जबरदस्त डांस

    अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में पलाश मंच पर स्मृति को आईकॉनिक गाना गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गाकर सरप्राइज देते हुए दिख रहे हैं। वहीं स्मृति भी उन्हें प्यार से मुस्कुराते हुए देखती रहती है। एक क्लिप में पलाश और स्मृति सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म सलाम-ए-इश्क के गाने तेनू लेकर पर भी रोमाटिंक डांस करते हुए दिख रहे हैं। डांस के आखिर में उनकी रोमांटिक पोज पर मेहमानों पर जोरदार तालियां बजाई और हूटिंग के साथ रिएक्ट किया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गोल्डन-ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखा कपल

    इस वीडियो में जहां पलाश ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे थे। वहीं स्मृति ने गोल्डन कलर का गाउन पहना था। इस दौरान दोनों मैं अगर कहूं गाने पर भी डांस करते हुए दिखे। उनकी कैमिस्ट्री देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थके। एक यूजर ने लिखा कि – ‘बेस्ट कपल और बेहद खूबसूरत’। वहीं अन्य ने लिखा कि – ‘ये या फिर मेरी लाइफ में कुछ भी नहीं’

    बहन पलक ने शेयर की भाई संग तस्वीर

    वहीं पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कपल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया। कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’। तस्वीर में दुल्हन बनने वाली स्मृति पर्पल इंडो-वेस्टर्न गाउन में बेहद प्यारी लग रही थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

    गुरुवार को स्मृति ने बहुत ही खास अंदाज में पलाश के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी टीम मेट्स जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी के साथ डांस भी किया। सभी ने 2006 की फिल्म ‘लगे रहो मुन्नभाई’ की फिल्म के गाने ‘समझो हो ही गया’ पर परफॉर्म किया। आखिर में स्मृति ने अपनी सगाई की अंगूठी भी फैंस को दिखाई। कपल आज यानी 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में फैंस दोनों की वेडिंग तस्वीरें देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
     
  • आज हो सकता है ODI और T20 Series का ऐलान, KL Rahul के नाम पर लग सकती है Captain की मोहर

    आज हो सकता है ODI और T20 Series का ऐलान, KL Rahul के नाम पर लग सकती है Captain की मोहर

    स्पोर्ट्सः भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए आज रविवार को ऐलान हो सकता है। दोनों टीमें इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है।

    इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से रांची में होगा। व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के लिए टीम का चुनाव होना बाकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों का चुनाव रविवार को गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन किया जाएगा। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, आरपी सिंह और देवजीत सैकिया टीम चयन पर चर्चा करने के लिए गुवाहाटी में मिलेंगे।

    इस बीच चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द यह है कि कुछ सीनियर खिलाड़ी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शायद अभी भी फिट नहीं हैं। साथ ही श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की भी फिटनेस पर संदे है। पंड्या एशिया कप के बाद से टीम से बाहर हैं। अय्यर ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हो गए थे, जबकि गिल को कोलकाता में गर्दन में चोट लगी थी, जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

    वहीं शुभमन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल का नाम कप्तान के तौर पर सामने आ रहा है। या रोहित सिर्फ इस एक सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं। ऋषभ पंत दूसरे कीपर के तौर पर आ सकते हैं। जबकि अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज पेसर होंगे। जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते वह वनडे टीम में शायद नहीं होंगे।

    संजू सैमसन को फिर से ओपनिंग रोल में लाया जा सकता है। टी20 टीम की बात करें तो यह पिछली ऑस्ट्रेलिया सीरीज जैसी ही रह सकती है। सूर्यकुमार यादव बेशक टीम के कप्तान होंगे और संजू सैमसन और जितेश शर्मा दो कीपर होंगे। अगर शुभमन गिल अभी भी फिट नहीं हैं, तो यशस्वी जायसवाल जैसे किसी के लिए रास्ता बन सकता है। लेकिन फिर से प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं हो सकती है। संजू को फिर से ओपनिंग रोल में लाया जा सकता है।