इस इलाके में आया Leopard का शावक, लोग सहमें, देखें वीडियो

Written by

in

टोंकः शहर के निवाई क्षेत्र के बस्सी गांव के पास खेड़ीमानपुर रोड में एक खेत में लेपर्ड का शावक आ गया। इस दौरान खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान हीरालाल डोई व मुकेश प्रजापत लेपर्ड के शावक को अचानक देखकर एकबारगी डर ​गए। बाद में किसानों ने वन विभाग को सूचित किया।

उधर, इस शावक के दिखते ही किसान डर भी गए कि आसपास इस शावक की मां भी हो सकती है। वह उन पर हमला कर सकती है। किसान ने बताया लेपर्ड का मूवमेंट गांव के आसपास कई बार बना था। इसके चलते यह शावक अपनी मां से बिछुड़कर खेतों में आ गया या फिर उसकी मां का मूवमेंट इधर रहा होगा, इसके चलते यह इधर ही रह गया।

जानकारी देते किसानों ने बताया कि वे शनिवार शाम को खाना खाकर अन्य दिनों की तरह खेत पर गेंहू की फसल की रखवाली करने गए थे। जहां करीब 7 बजे एक लेपर्ड का शावक उनके पास आकर अठखेलिया करने लगा। उस शावक को किसानों ने भी गोद में लेकर खूब दुलारा। हालांकि कुछ देर तक किसान उसे देखकर डर गए कि कई इनकी मां इधर उधर ही तो उन पर जानलेवा हमला कर दे, लेकिन काफी देर तक किसानों को उनकी मां नजर नहीं आने पर उन्होंने राहत की सांस ली। बाद में उन्होंने वन विभाग की सूचित कर दिया। वन विभाग के रेंजर धारीलाल बैरवा ने बताया कि यह लेपर्ड का बच्चा अनुमान 5 से 7 दिन का है। इस बच्चे को इसकी मां के पास छोड़ जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *