Blog

  • Punjab : RS Hotel में आपत्तिजनक हालात में लड़के-लड़कियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    Punjab : RS Hotel में आपत्तिजनक हालात में लड़के-लड़कियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    अमृतसर : 15 अगस्त देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमृतसर पुलिस जगह-जगह सर्च अभियान चला रही है और चेकिंग कर रही है। जिसके चलते बस स्टैंड इलाके में सर्च अभियान चलाया तथा इस मौके पर होटल मे चैकिंग के दौरान जब दबिश दी गई तो वहां से आपत्तिजनक हालत में कुछ लड़के व लड़कियों को काबू किया गया, जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

    बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी नरिंदर कुमार ने बताया कि वह होटल आर.एस में चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान होटल में ये लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। इन्हें हिरासत में ले लिया गया है और उनकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेड के दौरान पाया गया कि उक्त होटल में कमरा लेने वाले लड़कों व लड़कियों से होटल के मैनेजर ने कोई भी पहचान पत्र व दस्तावेज नहीं लिया था। हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियों की पूछताछ की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि लड़के-लड़कियां नाबालिग है और लड़के- लड़कियों ने होटल में कमरा लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है, अगर वह सही पाए गए तो उनको छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजर और होटल मालिक पर कानून के तहत कारवाई कर दी जाएगी। उधर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल होटल के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है कि उन्होंने रजिस्टर पर एंट्री क्यों नहीं की।

  • Punjab: तेज रफ्तार Car चालक की चपेट में आया Bike सवार, टूटी टांगें, देखें वीडियो

    Punjab: तेज रफ्तार Car चालक की चपेट में आया Bike सवार, टूटी टांगें, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में गिल चौक के पास पाहवा कट पर एक तेज़ रफ्तार कार चालक द्वारा बाइक चालक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति की टांगें टूट गई। घायल बाइक सवार को लोगों ने असप्ताल पहुचाया। कार चालकों मौके से भागने की कोशिश करने लगें लेकिन लोगों नें उन्हैं मौके पर ही दबौच लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गिल चौक नजदीक पाहवा कट पर तेजरफ्तार कार सवार कुछ युवकों ने सड़क पर हुड़दंग मचाया। इन्होंने काम से वापस आ रहै बाइक सवार व्यक्ति को ज़ोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे में व्यक्ति की टांग पर गाड़ी का पहिया चढ़ जाने के कारण उसकी टांग टूट गई। कार चालकों मौके से भागने लगे तो राहगीरों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। टेक्सी चालकों ने घायल बाइक सवार को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। घायल का नाम सुनील कुमार है। इस हादसे की जानकारी देते हुए टेक्सी चालक जसकरण ने कहा कि वह अमृतसर से लुधियाना सवारी छोड़ने आया था। उसने पाहवा अस्पताल कट पर देखा कि कुछ लोग शराब के नशे में तेज कार चला रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आ रहे सुनील को उन लोगों ने टक्कर मारी। घटना होने के बाद वह युवक मौके से भागने लगे तो लोगों की मदद से पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस हादसे में ज़ख्मी हुए सुनील के परिजनों को सूचित कर दिया है। जिन युवकों ने इस घटना को अजाम दिया उनमें से एक ही लोगों के हाथ आया बाकी भाग गए।
  • Punjab: Car और Bike में हुई भीषण टक्कर में बाप-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Car और Bike में हुई भीषण टक्कर में बाप-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बरनाला रोड़ पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव बुगीपुरा में कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार दोनों पिता पुत्र मोगा के गांव महरों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी ने मौके पर पहुंच गए और घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैकि शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं कार चालक की तालाश जारी है।
  • Jalandhar: मेन रोड़ पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर

    Jalandhar: मेन रोड़ पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर

    जालंधर, ENS: जालंधर के पठानकोट रोड पर ट्रक के पलटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा हैकि यह हादसा ट्रक ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। इस दुर्घटना में ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि घटना में दोनों को कोई कोई गंभीर चोटें नहीं आईं। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जारी है।

  • Jalandhar: सरेआम युवकों को सड़क पर पुलिस कर्मी ने पीटा, SSP ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar: सरेआम युवकों को सड़क पर पुलिस कर्मी ने पीटा, SSP ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में पुलिस कर्मी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। घटना भोेगपुर की है, जहां एएसआई ने सड़क पर दो युवकों के साथ सरेआम मारपीट कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कानून हाथ में लेकर कैसे बुरी तरह से एएसआई दोनों युवकों को पीट रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर पीड़ित खुद को बेगुनाह बताकर बर्बरता के आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित युवकों का कहना है कि एएसआई ने बिना मतलब के मारपीट की है। कपूरथला निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम एक पार्टी से घर जा रहे थे। रास्ते में कोई नाका नहीं था। पीछे से आए एएसआई ने लात मार कर बाइक से गिरा दिया। मेरे दो दोस्तों से भी मारपीट की, तीसरे को कुछ नहीं कहा। पीड़ित ने बताया कि जब वह घर आए तो एएसआई भी आ गया और मामला दर्ज करने की धमकी देने लगा। इसी के साथ दबाव में एएसआई ने राजीनामा पर जबरदस्ती साइन करवा लिए । पीड़ित ने आरोप लगाया। कि एएसआई पहले से राजीनामा लिख कर लाया था। बिना पढ़े घर से साइन करवा कर ले गया। दूसरी ओर एसएचओ सिकंदर सिंह बिर्क कहानी कुछ और ही बता रहे हैं। उनके मुताबिक शनिवार की शाम को एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ भोगपुर में नाका लगा कर खड़े थे। महिला मुलाजिम भी तैनात थी। इतने में 3 युवक बाइक से आए। रुकने का इशारा करने पर गालियां निकाल कर भाग गए। तभी एएसआई जसविंदर ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया, तो उक्त युवक मारपीट करने लगे। इस दौरान मजबूरन एएसआई को हाथ उठाना पड़ा। पुलिस खुद को बेबस और बेकसूर बता रही हैं। हर अपराध के लिए कानून है। आरोप है कि बाद में पुलिस ने अपनी कहानी के मुताबिक माफीनामा भी लिखवा लिया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि  वीडियो बहुत ही दर्दनाक है। गलती युवकों और एएसआई की भी थी। ऐसी वीडियो वायरल होने पर लोगों में गलत मैसेज जाता है। इसलिए डीएसपी आदमपुर सुमित सूद को जांच करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस अधिकारी सुमित सूद का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के बाद एएसआई को पुलिस लाइन भेज दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
  • Punjab: किसानों ने फिर दी चेतावनी, इस दिन से बंद हो जाएंगा Toll Plaza, देखें वीडियो

    Punjab: किसानों ने फिर दी चेतावनी, इस दिन से बंद हो जाएंगा Toll Plaza, देखें वीडियो

    अमृतसरः टोल प्लाजा लाडोवाल को लेकर एक बार फिर से किसानों ने ऐलान कर दिया है। दरअसल, किसान यूनियन भारतीय किसान मजदूर यूनियन बीकेयू दोआबा ने टोल प्लाजा की बढ़ाई गई दरों को लेकर गुरुद्वारा बाबा के नूरपुर बेट में एक विशाल बैठक हुई।

    इस दौरान सहयोगी जत्थेबंदियां भी पहुंची और लंबी बातचीत के बाद शिरोमणि अकाली दल फतेह और किसान यूनियन अमृतसर के अध्यक्ष जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल, बी. के. यू दोआबा अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने कहा कि यदि प्रशासन या एनएचएकेआई ने किसानों और लोगों को तंग परेशान करना बंद ना किया तो 18 अगस्त को यह टोल प्लाजा दोबारा मुफ्त किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 16 जून को टोल प्लाजा लाडोवाल पर हुए धरने के बाद उनकी प्रशासन के साथ बैठकें हुई थीं। इसके बाद टोल प्लाजा अधिकारियों ने हाईकोर्ट से आदेश लेकर जबरन टोल प्लाजा खोल दिया। इस अवसर पर किसान यूनियन अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. जसवन्त सिंह चीमा व लखवीर सिंह सोती आदि मौजूद रहे।

     

  • मंदिर में जल चढ़ाने के दौरान मची भगदड़, 8 की मौत

    मंदिर में जल चढ़ाने के दौरान मची भगदड़, 8 की मौत

    नई दिल्ली :  बिहार के जहानाबाद में देर रात एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मखदुमपुर के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के बाहर मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग आज सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल है।

    हालांकि प्रशासन की ओर से सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन जिस तरह से घटना हुई है और श्रद्धालु घायल हुए हैं ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है। कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भीड़ होती है।

    सोमवारी के मौके पर भीड़ बढ़ जाती है। इसको देखते हुए बीते रविवार की रात से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी। बता दें कि पहाड़ के ऊपर मंदिर है और लोग चढ़कर जल चढ़ाने के लिए यहां जाते है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। राहत बचाव का कार्य तुरंत शुरू कराया गया।

  • Punjab: आज स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab: आज स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    मोहाली : पंजाब में बीते कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं रूपनगर जिले में हुई भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रूपनगर जिले में हुई भारी बारिश के चलते कुछ स्कूलों में कल छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

    जिला शिक्षा आफिसर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि 11/08/2024 को हुई तेज बारिश के कारण जिला रूपनगर के कई प्रायमरी/ सैकंडरी स्कूलों की इमारतों में पानी भर गया है, जिस कारण छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ स्कूलों में 12/08/2024 दिन सोमवार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अतः जिन-जिन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है, उनके नाम निम्न है।

  • आज का राशिफल, 12 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 12 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उद्या तिथि सप्तमी और सोमवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत है। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है।

    मेष राशि- आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उसमें आप का लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज संतान की ओर से आप का मन संतोष रहेगा बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं।आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका ना दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से आप अपने काम को लेकर परेशान थे, यदि आप सामाजिक या राजनीति क्षेत्रों कोई काम करते हैं, तो आपको मान सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आपको किसी प्रकार की कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। आपका आधा दिन किसी काम को करने में व्यस्त रहेगा। बाकी का बचा दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिता सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आज अपना कामकाज को आप अपने समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन संतोष रहेगा।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की अधिक आवश्यकता है, केवल उसी समान को अधिक खरीदे। आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा।आपके घर के खर्च आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बताएं, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। आप अपने संतान की सेहत को लेकर लापरवाही ना बरते अन्यथा आपको बाद में पछताना हो सकता है। यदि आप किसी प्रकार का कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके काम बन सकते हैं।


    कन्या राशि
    -आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कारोबार में आज आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे इनकम अच्छी खासी होगी। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।

    तुला राशि-आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा।आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपकी टेंशने कम होंगी। आज आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परिक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते हैं। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

    धनु राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। आज बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे।

    मकर राशि-आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए। वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इन्तेजार करना पद सकता है। नेत्र सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा।

    मीन राशि-आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी। उनसे घनिष्टता बढ़ेगी। दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ चेतन्न रहेगा। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं।

  • तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र आटोमेटिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी रही

    तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र आटोमेटिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी रही

    फार्मा टेक व लैब टेक एक्सपो की 11वीं प्रदर्शनी का गांधी नगर में हुई आयोजित तीन दिन तक एक दूसरे की जरुरतो को लेकर वापिस हिमाचल लौटे उद्यमी मशीनरी, मैन्युफैक्चरिंग , ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और मार्केटिंग कंपनियों ने हिस्सा लिया

    बददी/ सचिन बैंसल: 11वीं तीन दिवसीय फार्मा टेक एक्सपो का शानदार आयोजन गांधीनगर, गुजरात में किया गया। इस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर के मशीनरी उद्योग, फार्मा मैन्युफैक्चरिंग उद्योग, ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और फार्मा मार्केटिंग कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में देश भर के फार्मा जगत से जुडे नौजवान व युवा उद्योगपतियों व स्टार्टअप के साथ साथ फार्मा उद्यमियों ने भारी उमंग और उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।

    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के हिमाचल के उपाध्यक्ष सुमित सिंगला ने फार्मा टेक व लैब टेक एक्सपो में हिस्सा लिया और देश भर से आये फार्मा मशीनरी, फार्मा मैन्युफैक्चरिंग उद्योग, ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और फार्मा मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिले । उनकी कंपनियों के कार्यों के संदर्भ में वार्तालाप की और एक दूसरे की जरुरतों को सांझा किया। उन्होंने इस अवसर पर कैपटेक सिस्टम फार्मा मशीनरी, रैपिड पैक व फ्लूइड पैक फार्मा के स्टाल पर उनके द्वारा बनाई गए आटोमेटिक फार्मा मशीनरी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र आटोमेटिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी रही। सुमित सिंगला ने कहा कि फार्मा सेक्टर में आटोमेटिक मशीनरी ही भविष्य है जिसकी मदद से फार्मा निर्माण में लेबर खर्चों को कण्ट्रोल कर दवा निर्माण को 50 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कैपटेक फार्मा की आटोमेटिक मशीनरी फाइनल की। सुमित सिंगला ने कहा की फार्मा उद्योगपतियों के बच्चे और युवाओं का इस प्रदर्शनी में उत्साह से हिस्सा लिया और इंगित करता है कि फार्मा उद्योगपतिओं की अगली पीढ़ी किस प्रकार से विकास की ओर अग्रसर है। इस राष्ट्रीय स्तर की एगजीबिशन में एयर इंडस्ट्री, अम्बिका इंडस्ट्री, बरोटेक इंस्ट्रूमेंट्स, फरमागते सोलूशन्स, पिनाकल थेराप्यूटिक्स, ड्रग मार्केटिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग, वाइटल वैलनेस, सुन स्टेरलीफाब, अकार साइंटिफिक,एस्पायर इंडिया, होरिबा सहित विभिन्न कंपनियां शामिल थी।