जालंधर, ENS: जालंधर के पठानकोट रोड पर ट्रक के पलटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा हैकि यह हादसा ट्रक ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। इस दुर्घटना में ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि घटना में दोनों को कोई कोई गंभीर चोटें नहीं आईं। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जारी है।
Blog
-

Jalandhar: सरेआम युवकों को सड़क पर पुलिस कर्मी ने पीटा, SSP ने लिया एक्शन, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात में पुलिस कर्मी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। घटना भोेगपुर की है, जहां एएसआई ने सड़क पर दो युवकों के साथ सरेआम मारपीट कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कानून हाथ में लेकर कैसे बुरी तरह से एएसआई दोनों युवकों को पीट रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर पीड़ित खुद को बेगुनाह बताकर बर्बरता के आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित युवकों का कहना है कि एएसआई ने बिना मतलब के मारपीट की है।
कपूरथला निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम एक पार्टी से घर जा रहे थे। रास्ते में कोई नाका नहीं था। पीछे से आए एएसआई ने लात मार कर बाइक से गिरा दिया। मेरे दो दोस्तों से भी मारपीट की, तीसरे को कुछ नहीं कहा। पीड़ित ने बताया कि जब वह घर आए तो एएसआई भी आ गया और मामला दर्ज करने की धमकी देने लगा। इसी के साथ दबाव में एएसआई ने राजीनामा पर जबरदस्ती साइन करवा लिए । पीड़ित ने आरोप लगाया। कि एएसआई पहले से राजीनामा लिख कर लाया था। बिना पढ़े घर से साइन करवा कर ले गया। दूसरी ओर एसएचओ सिकंदर सिंह बिर्क कहानी कुछ और ही बता रहे हैं। उनके मुताबिक शनिवार की शाम को एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ भोगपुर में नाका लगा कर खड़े थे। महिला मुलाजिम भी तैनात थी। इतने में 3 युवक बाइक से आए। रुकने का इशारा करने पर गालियां निकाल कर भाग गए। तभी एएसआई जसविंदर ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया, तो उक्त युवक मारपीट करने लगे। इस दौरान मजबूरन एएसआई को हाथ उठाना पड़ा। पुलिस खुद को बेबस और बेकसूर बता रही हैं। हर अपराध के लिए कानून है। आरोप है कि बाद में पुलिस ने अपनी कहानी के मुताबिक माफीनामा भी लिखवा लिया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि वीडियो बहुत ही दर्दनाक है। गलती युवकों और एएसआई की भी थी। ऐसी वीडियो वायरल होने पर लोगों में गलत मैसेज जाता है। इसलिए डीएसपी आदमपुर सुमित सूद को जांच करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस अधिकारी सुमित सूद का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के बाद एएसआई को पुलिस लाइन भेज दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।Jalandhar: सरेआम युवकों को सड़क पर पुलिस कर्मी ने पीटा, SSP ने लिया एक्शनhttps://t.co/zCpKuzEafC#Jalandhar #Police #personnel #publicly #beat #youth #road #SSP #took #action pic.twitter.com/PGje2DDkSO
— Encounter India (@Encounter_India) August 12, 2024 -

Punjab: किसानों ने फिर दी चेतावनी, इस दिन से बंद हो जाएंगा Toll Plaza, देखें वीडियो
अमृतसरः टोल प्लाजा लाडोवाल को लेकर एक बार फिर से किसानों ने ऐलान कर दिया है। दरअसल, किसान यूनियन भारतीय किसान मजदूर यूनियन बीकेयू दोआबा ने टोल प्लाजा की बढ़ाई गई दरों को लेकर गुरुद्वारा बाबा के नूरपुर बेट में एक विशाल बैठक हुई।
इस दौरान सहयोगी जत्थेबंदियां भी पहुंची और लंबी बातचीत के बाद शिरोमणि अकाली दल फतेह और किसान यूनियन अमृतसर के अध्यक्ष जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल, बी. के. यू दोआबा अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने कहा कि यदि प्रशासन या एनएचएकेआई ने किसानों और लोगों को तंग परेशान करना बंद ना किया तो 18 अगस्त को यह टोल प्लाजा दोबारा मुफ्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 16 जून को टोल प्लाजा लाडोवाल पर हुए धरने के बाद उनकी प्रशासन के साथ बैठकें हुई थीं। इसके बाद टोल प्लाजा अधिकारियों ने हाईकोर्ट से आदेश लेकर जबरन टोल प्लाजा खोल दिया। इस अवसर पर किसान यूनियन अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. जसवन्त सिंह चीमा व लखवीर सिंह सोती आदि मौजूद रहे।
-

मंदिर में जल चढ़ाने के दौरान मची भगदड़, 8 की मौत
नई दिल्ली : बिहार के जहानाबाद में देर रात एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मखदुमपुर के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के बाहर मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग आज सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल है।
हालांकि प्रशासन की ओर से सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन जिस तरह से घटना हुई है और श्रद्धालु घायल हुए हैं ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है। कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भीड़ होती है।
सोमवारी के मौके पर भीड़ बढ़ जाती है। इसको देखते हुए बीते रविवार की रात से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी। बता दें कि पहाड़ के ऊपर मंदिर है और लोग चढ़कर जल चढ़ाने के लिए यहां जाते है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। राहत बचाव का कार्य तुरंत शुरू कराया गया।
-

Punjab: आज स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
मोहाली : पंजाब में बीते कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं रूपनगर जिले में हुई भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रूपनगर जिले में हुई भारी बारिश के चलते कुछ स्कूलों में कल छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

जिला शिक्षा आफिसर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि 11/08/2024 को हुई तेज बारिश के कारण जिला रूपनगर के कई प्रायमरी/ सैकंडरी स्कूलों की इमारतों में पानी भर गया है, जिस कारण छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ स्कूलों में 12/08/2024 दिन सोमवार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अतः जिन-जिन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है, उनके नाम निम्न है।
-

आज का राशिफल, 12 अगस्त 2024
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उद्या तिथि सप्तमी और सोमवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत है। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है।
मेष राशि- आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उसमें आप का लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज संतान की ओर से आप का मन संतोष रहेगा बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं।आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका ना दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से आप अपने काम को लेकर परेशान थे, यदि आप सामाजिक या राजनीति क्षेत्रों कोई काम करते हैं, तो आपको मान सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आपको किसी प्रकार की कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। आपका आधा दिन किसी काम को करने में व्यस्त रहेगा। बाकी का बचा दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिता सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आज अपना कामकाज को आप अपने समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन संतोष रहेगा।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की अधिक आवश्यकता है, केवल उसी समान को अधिक खरीदे। आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा।आपके घर के खर्च आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बताएं, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। आप अपने संतान की सेहत को लेकर लापरवाही ना बरते अन्यथा आपको बाद में पछताना हो सकता है। यदि आप किसी प्रकार का कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके काम बन सकते हैं।
कन्या राशि-आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कारोबार में आज आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे इनकम अच्छी खासी होगी। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।तुला राशि-आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा।आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपकी टेंशने कम होंगी। आज आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परिक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा।
वृश्चिक राशि-आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते हैं। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
धनु राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। आज बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे।
मकर राशि-आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए। वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इन्तेजार करना पद सकता है। नेत्र सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।
कुंभ राशि-आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा।
मीन राशि-आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी। उनसे घनिष्टता बढ़ेगी। दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ चेतन्न रहेगा। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं।
-

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र आटोमेटिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी रही
फार्मा टेक व लैब टेक एक्सपो की 11वीं प्रदर्शनी का गांधी नगर में हुई आयोजित तीन दिन तक एक दूसरे की जरुरतो को लेकर वापिस हिमाचल लौटे उद्यमी मशीनरी, मैन्युफैक्चरिंग , ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और मार्केटिंग कंपनियों ने हिस्सा लिया
बददी/ सचिन बैंसल: 11वीं तीन दिवसीय फार्मा टेक एक्सपो का शानदार आयोजन गांधीनगर, गुजरात में किया गया। इस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर के मशीनरी उद्योग, फार्मा मैन्युफैक्चरिंग उद्योग, ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और फार्मा मार्केटिंग कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में देश भर के फार्मा जगत से जुडे नौजवान व युवा उद्योगपतियों व स्टार्टअप के साथ साथ फार्मा उद्यमियों ने भारी उमंग और उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।
फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के हिमाचल के उपाध्यक्ष सुमित सिंगला ने फार्मा टेक व लैब टेक एक्सपो में हिस्सा लिया और देश भर से आये फार्मा मशीनरी, फार्मा मैन्युफैक्चरिंग उद्योग, ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और फार्मा मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिले । उनकी कंपनियों के कार्यों के संदर्भ में वार्तालाप की और एक दूसरे की जरुरतों को सांझा किया। उन्होंने इस अवसर पर कैपटेक सिस्टम फार्मा मशीनरी, रैपिड पैक व फ्लूइड पैक फार्मा के स्टाल पर उनके द्वारा बनाई गए आटोमेटिक फार्मा मशीनरी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र आटोमेटिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी रही। सुमित सिंगला ने कहा कि फार्मा सेक्टर में आटोमेटिक मशीनरी ही भविष्य है जिसकी मदद से फार्मा निर्माण में लेबर खर्चों को कण्ट्रोल कर दवा निर्माण को 50 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कैपटेक फार्मा की आटोमेटिक मशीनरी फाइनल की। सुमित सिंगला ने कहा की फार्मा उद्योगपतियों के बच्चे और युवाओं का इस प्रदर्शनी में उत्साह से हिस्सा लिया और इंगित करता है कि फार्मा उद्योगपतिओं की अगली पीढ़ी किस प्रकार से विकास की ओर अग्रसर है। इस राष्ट्रीय स्तर की एगजीबिशन में एयर इंडस्ट्री, अम्बिका इंडस्ट्री, बरोटेक इंस्ट्रूमेंट्स, फरमागते सोलूशन्स, पिनाकल थेराप्यूटिक्स, ड्रग मार्केटिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग, वाइटल वैलनेस, सुन स्टेरलीफाब, अकार साइंटिफिक,एस्पायर इंडिया, होरिबा सहित विभिन्न कंपनियां शामिल थी। -

शादी के बाद सेक्स कब और कितनी बार करना है ज़रूरी? जानिए विशेषज्ञों की राय
Relationship Tips: शादी के बाद जीवन में कई नए पहलू जुड़ जाते हैं, जिसमें शारीरिक संबंधों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नवविवाहित जोड़ों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि शादी के बाद कितने दिनों तक रोजाना सेक्स करना चाहिए, और क्या यह उनके रिश्ते की मजबूती के लिए आवश्यक है?
शारीरिक और मानसिक जुड़ाव:
शारीरिक संबंध सिर्फ एक जैविक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक और मानसिक जुड़ाव का भी प्रतीक है। विशेषज्ञों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में शारीरिक संबंध बनाना दोनों पार्टनर्स के बीच इमोशनल बांड को मजबूत करता है।कोई तय सीमा नहीं:
हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि शारीरिक संबंधों के लिए कोई तय सीमा नहीं है। हर जोड़ा अलग होता है, और उनके रिश्ते की डिमांड्स भी अलग हो सकती हैं। कुछ जोड़े अपने हनीमून फेज़ में रोजाना सेक्स करते हैं, जबकि अन्य इसके लिए सहजता से समय लेते हैं।स्वास्थ्य और आपसी समझ:
डॉक्टर्स और सेक्सोलॉजिस्ट्स के अनुसार, शारीरिक संबंधों का आनंद तब ही लिया जाना चाहिए जब दोनों पार्टनर्स इसके लिए पूरी तरह से तैयार और इच्छुक हों। यह किसी भी दबाव या सामाजिक मानकों के बजाय आपसी समझ और सहमति पर आधारित होना चाहिए। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति का भी ध्यान रखना आवश्यक है, ताकि किसी तरह का तनाव या असहजता न हो।खुशहाल रिश्ते का सूत्र:
एक खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए सिर्फ शारीरिक संबंध ही नहीं, बल्कि आपसी संवाद, विश्वास, और समर्थन भी महत्वपूर्ण है। शादी के बाद शारीरिक संबंधों की आवृत्ति को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होनी चाहिए।अंततः, यह कहना सही होगा कि शादी के बाद कितने दिनों तक और कितनी बार सेक्स करना चाहिए, यह पूरी तरह से व्यक्तिगत है। सबसे अहम बात यह है कि दोनों पार्टनर्स इसके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हों, और इस अनुभव का भरपूर आनंद ले सकें।
-

Russian Girls की सुंदरता के जानें ये 5 सीक्रेट्स, क्यों होती है इतनी चमकदार और खूबसूरत !
Beauty Tips: दुनिया भर में रूसी महिलाओं की सुंदरता हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उनकी चमकदार त्वचा, घने बाल और खूबसूरत फीचर्स किसी का भी ध्यान आकर्षित करने में सक्षम हैं। भारत में भी रूसी महिलाओं की खूबसूरती की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। सवाल उठता है कि आखिर क्या कारण हैं जो रूसी महिलाओं को इतनी खास और आकर्षक बनाते हैं?
1. जेनेटिक डायवर्सिटी (Genetic Diversity):
रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जहां विभिन्न एथनिक ग्रुप्स के लोग रहते हैं। इस जेनेटिक डायवर्सिटी के कारण रूसी महिलाओं में अलग-अलग आनुवंशिक गुण पाए जाते हैं, जो उनके लुक को अनोखा और खूबसूरत बनाते हैं। अलग-अलग नस्लों के मिश्रण से उनकी त्वचा, बाल, और चेहरे के फीचर्स में विविधता देखने को मिलती है, जो उन्हें विशिष्ट बनाती है।2. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट (Healthy Diet):
रूस की पारंपरिक डाइट में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा, बाल, और शरीर के अन्य अंगों के लिए फायदेमंद होते हैं। विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह डाइट रूसी लोगों की स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा, ताजे फल, सब्जियां, और डेयरी उत्पाद भी उनकी खूबसूरती को बनाए रखने में सहायक होते हैं।3. साफ-सुथरा पर्यावरण (Environmental Factors):
रूस का ठंडा और साफ-सुथरा वातावरण भी रूसी महिलाओं की सुंदरता में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ठंडी जलवायु में त्वचा पर धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर कम पड़ता है, जिससे स्किन हेल्थ में सुधार होता है। ठंडी हवा और साफ वातावरण त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ और मुलायम बनाए रखते हैं।4. सांस्कृतिक प्रभाव (Cultural Influences):
रूसी संस्कृति में सुंदरता और स्वच्छता का बहुत महत्व है। रूसी महिलाएं अपनी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए नियमित रूप से स्किनकेयर और हेयरकेयर रूटीन का पालन करती हैं। योग, मेडिटेशन, और अन्य स्वास्थ्यकर आदतें उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होती हैं, जो उनकी सुंदरता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती हैं।5. उम्र के साथ बढ़ती सुंदरता (Beauty that Matures with Age):
कई साइंटिफिक स्टडीज ने यह साबित किया है कि रूसी महिलाओं की सुंदरता उम्र के साथ और भी निखरती है। यह उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल, बैलेंस्ड डाइट, और खुद की देखभाल की आदतों के कारण होता है। उम्र बढ़ने के साथ भी उनकी त्वचा और बालों की चमक बरकरार रहती है, जो उन्हें और भी आकर्षक बनाता है।रूसी महिलाओं की यह प्राकृतिक सुंदरता और उनकी त्वचा की मुलायमियत उनकी जीवनशैली, पर्यावरण, और जीन का मेल है, जो उन्हें पूरी दुनिया में खास बनाता है। इन सभी कारणों की वजह से ही रशियन ब्यूटी का जिक्र हमेशा से विशेष होता है।
-

Punjab : महिला ने ससुरालियों पर धमकी देने का लगाया आरोप, देखें वीडियो
लुधियाना। शहर से एक कपड़ा कारोबारी की बेटी को उसके ससुराल पक्ष से धमकी देने का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता ने आरोप लगाते हुए का कि वह बाजार जाती है कि अज्ञात लोग उसका पीछा करते है। कई बार वह थाना में शिकायत भी दे चुकी है कि आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे लेकिन पुलिस हर बार उन्हें आश्वासन दे देती है। पर गिरफ्तार नहीं करती है। इसके बाद पीड़ित महिला ने बताया कि 13 साल बाद हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं किया।
जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी शादी 2004 में हेमंत सराफ के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे है। साल 2011 में ब्रेन हेम-रेज के कारण हेमंत की मौत हो गई। उसके पति का भाई रवि के साथ साझा कारोबार था। महिला ने कहा कि मौत के 15 दिन बाद ही उसके जेठ और जेठानी ने नकली फर्म बनाकर उसके पति की सारी जायदाद हड़प कर ली।जिसके बाद पहले सैशन कोर्ट में केस लगाया लेकिन लंबी प्रक्रिया और राजनीतिक दबाव के तले जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने हाईकोर्ट में केस दायर किया। हाईकोर्ट ने हेमंत के लेन-देन और फर्म की स्टेटमेंट चैक करवाई तो मामला गोलमाल निकला। सुमिता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जेठ रवि सराफ और जेठानी रीतू सराफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं आरोप लगाते हुए कहा कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहकर उस पर राजीनामा करने के दबाव बना रहे है। उसके घर का सारा खर्च उसके पिता उठा रहे है। जिस तरह से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है इससे उसके बच्चे और पिता भी सहमे हुई है। यदि पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो आने वाले समय में पुलिस थाना के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
इधर मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ अमृतपाल ने कहा कि मामले की वह जांच कर रहे है। मामले के मुताबिक जो भी कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी।
