Blog

  • शिव गौरी मंदिर मलकूमाजरा में नए मंहत की धार्मिक अनुष्ठान से हुई नियुक्ति

    अखंडानंद पुरी महाराज को महंत नियुक्त किया गया

    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर वीरपुरी महाराज ने की


    बददी/ सचिन बैंसल: क्षेत्रीय संत समाज की बैठक आज भुडड में हुई जिसकी अध्यक्षता श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर वीरपूरी जी महाराज ने की। पचदस नाम जून अखाडा (काशी) महंत अखंडानंद पुरी महाराज को आदर विधि से महंत नियुक्त किया गया। यह बैठक शिव गौरी मंदिर भुडड बैरियर में संपन्न हुई। हिंदू विधि विधान व पूजा अर्चना करके अखण्डानंद ने महंत का कार्यभार ग्रण किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर वीरपुरी जी महाराज, महंत ब्रहागिरी , ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मक्खन चौधरी, संत ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, हरदीप ठाकुर खेडा, महंत ठाकुर गिरी, राव अवतार गिरी, धंनज्य पुरी, प्रमोद गिरी, भोजानंद, संजय पुरी, संजय गिरी, बाबा संजू गिरी, संजीव गिरी, विधि चंद राणा, शिवराम चौधरी, भगवान दास चौधरी, मोहिंद्र सिंह डा., जीवन गिरी महाराज, संदीप ठाकुर, बृजमोहन शास्त्री, अजय ठाकुर, राजन सैणी, कर्मजीत सिंह, केहर सिंह, ललित ठाकुर, अनुज शर्मा, मंदिर कमेटी के संयोजक सेवादार संजीव ठाकुर कई श्रद्धालुगण व महंत गण उपस्थित थे।

  • हरोली विस क्षेत्र में एक दिन में हुए 43 करोड़ 20 लाख रूपए के शिलान्यास व लोकार्पण

    हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री


    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसे जमीनी हकीकत में बदलने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिलना आरंभ हो गया है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में 42 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत के विभिन्न 22 विकास कार्यों के विधिवत शिलान्यास व लोकार्पण के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि आज 32.69 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास तथा 9.64 करोड़ रूपये के विकास कार्यों लोकार्पण किया गया है।


    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा तथा शुरू किए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य को न्यूनतम निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शुरू किए गए कार्यों की गति के अलावा गुणवत्ता का भी खास ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जल तथा सिंचाई के क्षेत्र में परियोजनाओं का सुनियोजित ढंग से निर्माण किया जा रहा है ताकि क्षेत्र की वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओ के अलावा भावी पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क में पेयजल जल उपलब्ध करवाने के लिए 32 करोड रुपए, सड़क निर्माण के लिए 40 करोड रुपए तथा विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 15 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 


    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भाखड़ा – जमालपुर विद्युत लाइन को हरोली से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क की विद्युत संबंधी आवश्यकताओं के मध्य नजर नैहरियां से पेखूबेला तथा पोलियां तक 95 करोड़ की लागत से विद्युत लाइन बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त 31 करोड रुपए की लागत से टाहलीवाल में एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी विद्युत परियोजनाओं के पूर्ण होने पर इस क्षेत्र में आने वाले कई दशकों के लिए विद्युत संबंधी आवश्यकताएं पूर्ण हो जाएंगी।


    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जिला ऊना में एशियन विकास बैंक के माध्यम से 19 पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन हैं जिन पर 139 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने एशियन विकास बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में एडीबी की सभी परियोजनाओं को मई 2024 तक तथा बालीआल व नगनोली में निर्माणाधीन परियोजनाओं को आगामी 1 माह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली में लगभग 7 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहे बस अड्डे का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे लम्बे रामपुर-हरोली पुल को पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत विकसित किया जा रहा है तथा यहां पर आने वाले लोगों सुरक्षा व सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामपुर-हरोली पुल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। जबकि लोगों की सुविधा के लिए प्याऊ तथा रैंन शैल्टर यहां बनकर तैयार हो गए हैं।


    उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में 42.33 करोड़ रुपए के उद्घाटन व लोकार्पण अपने आप में एक रिकॉर्ड है जिसमें 32.69 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यासों में 2.14 करोड़ रूपये से लालूवाल और छेत्रां जलापूर्ति योजना का सुधारीकरण कार्य, 2.81 करोड़ रूपये की पोलियां बीत जलापूर्ति योजना का सुधारकीरण कार्य, 87.10 लाख रूपये से बट्ट कलां जलापूर्ति योजना का सुधारीकरण कार्य, 2.83 करोड़ रूपये से वालीबाल गांव की जलापूर्ति योजना, 4.41 करोड़ रूपये की दुलैहड़ जलापूर्ति योजना, 2.67 करोड़ रूपये से भदसाली गांव के भूलगढ़ क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना, 84.61 लाख रूपये से पंजावर में टयूबवैल का सुधारीकरण कार्य, 85.31 लाख रूपये से पंजावर में टयूबवैल का सुधारीकरण, 87.94 करोड़ रूप6.89 करोड रुपए की लागत से हरोली में बनने वाला बस अड्डा, 1.02 करोड़ रूपये से हरोली में टयूबवैल का सुधारीकरण कार्य, 96.04 लाख रूपये से कांटे में टयूबवैल का सुधारीकरण कार्य, 1.07 करोड़ रूपये से हरोली में सहकारी समिति के समीप टयूबवैल का सुधारीकरण कार्य, 93.87 लाख रूपये से सैंसोवाल में टयूबवैल का सुधारीकरण, 3.35 करोड़ रूपये से पंडोगा में अठवाईं खड्ड की उप सहायक नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा 97.66 लाख रूपये की लागत सेे ईसपुर में निर्मित होने वाले शीतला माता मंदिर का निर्माण कार्य शामिल हैं।


    इसके अतिरिक्त 9.64 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पणों में 50 लाख रूपये की लागत से हरोली पुल पर निर्मित दो प्याऊ, 6.15 करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना हरोली का संवर्द्धन कार्य, 52.24 लाख रूपये की लागत से धर्मपुर में टयूबवैल का सुधारीकरण, 32 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित रावमापा नंगल खुर्द में परीक्षा हॉल, 43 लाख रूपये की लागत से निर्मित हरोली-रामपुर पुल के समीप रैंन शैल्टर, 41.35 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन कर्मपुर तथा 1.31 करोड़ रूपये की लागत से रावमापा ललड़ी में विज्ञान प्रयोगशाला का भवन शामिल है। 


    इस मौके पर उन्होंने पोलियां बीत में निर्माणाधीन जल भंडारण टैंक तथा हरोली में निर्माणाधीन विश्राम गृह का निरीक्षण भी किया तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रधान टाहलीवाल ट्रक यूनियन सतीश बिट्टू, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव नितीश शर्मा, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, दुलैहड़ पंचायत के प्रधान नंद किशोर, क्षेत्रां पंचायत के प्रधान विक्की राना, नंगल खुर्द पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार, धर्मपुर पंचायत प्रधान सुभद्रा, विशाल शर्मा एसडीएम हरोली, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता विजय कुमार ढठवालिया, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता पुनीत कुमार, उपनिदेशक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर व क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • उपायुक्त ने देहलां स्थित विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने बुधवार को देहलां स्थित विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास खंड अधिकारी केएल वर्मा भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने आश्रय स्कूल के विकास में जन सहयोग, योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों तथा विशेष बच्चों की पढ़ाई बारे जानकारी ली। उपायुक्त ने आश्रय में चल रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राघव शर्मा ने विशेष बच्चों को एक म्यूजिकल सिस्टम भी गिफ्ट किया और बच्चों को दिवाली के उपलक्ष्य में मिठाईयों का वितरण भी किया। इस मौके सुरेश एरी, प्रधान एचआरपीसी, अश्वनी कालिया, सचिव, शम्मी जैन ट्रेजरर, केपी सूद, डीआर थिंड, सुमित शर्मा, मोहित चौधरी, जगत राम, परविंदर शारदा सहित अन्य उपस्थित रहे। 
  • राजकीय महाविद्यालय खड्ड फुटबाल में चैंपियन 

    कॉलेज में जश्न का माहौल 


    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय चंबा में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल करके महाविद्यालय पहुंची राजकीय महाविद्यालय  खड्ड  की फुटबॉल टीम का प्राचार्य, स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा भव्य स्वागत किया गयाl प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र शर्मा ने टीम को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा की खेल के क्षेत्र में कॉलेज व इस गांव तथा हरोली क्षेत्र के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैl यह टूर्नामेंट 3 नवंबर 2023 से 6 नवंबर 2023 तक आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न महाविद्यालय की 28 टीमों ने भाग लियाl सौरव मनकोटिया के नेतृत्व में टीम ने राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर, नाहन, चंबा, उन्ना व फाइनल में डीएवी कॉलेज कांगड़ा की टीम को हराकर विजय की ट्रॉफी अपने नाम कीl जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  रणजीत राणा  ने भी विद्यार्थियों को महाविद्यालय आकर शुभकामनाएं प्रदान की उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान देने की बात कही l पंकज  दत्ता जो स्वयं फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं उन्होंने भी टीम को शुभकामनाएं प्रदान की l अमित ठाकुर, विक्रम ठाकुर (हेड कोच) संदीप राणा, जोगिंदर सिंह व साहिल राणा (टीम कोच )अनीश दत्ता ने टीम को शुभकामनाएं दी l साहिल मनकोटिया अभिषेक, अनिकेत, रविंदर, समीर, करण, रोहित, गगनदीप, आशीष, राजेश, पंकज, सुनील, अनिरुद्ध, अमनदीप, दिलबर, मयंक, वंश राणा, अंश राणा, राहुल, गुरदीप, सूर्यांश, परीक्षित, करण भाटिया  ने टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया l

  • भेष बदलकर लोगों के बीच पहुंचे सीएम, वीडियो वायरल

    पंचकूला: पुराने जमाने में राजा महाराजा भेष बदलकर अपनी प्रजा का दुख दर्द जानने पहुंचते थे। ऐसा ही कुछ नजारा पंचकूला में भी देखने को मिला। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक साधारण नागरिक बनकर लोगों के बीच पहुंच गए। खाकी रंग की पेंट, कमीज और आधी बाजू की जैकेट, मुंह पर सफेद रंग का परना, आंखों पर चश्मा और सिर पर केसरी रंग की टोपी पहने एक व्यक्ति की वीडियो वायरल हो रही है।

    यह वीडियो पंचकूला सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड की है जहां पर 24 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया गया था। इस दौरान यह व्यक्ति शालीमार ग्राउंड में घूमता नजर आ रहा है। वीडियो में मोबाइल देखने का स्टाइल बिल्कुल मनोहर लाल की तरह दिखाई दे रहा था। एक जगह से पोपकार्न भी खरीदे। लोगों की बातें भी सुनी कि लोग क्या चर्चा कर रहे हैं।

    वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो चर्चा होने लगी कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ही हैं। इसी बीच एक और फोटो सामने आई जिसमें मुख्यमंत्री निवास पर मनोहर लाल इस लुक में है जिस तरह की लुक शालीमार ग्राउंड में घूम रहे व्यक्ति की थी। जिसे पुष्टि हो गई कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में दशहरा समारोह के बहाने लोगों के बीच चल रहे माहौल और चर्चाओं के बारे में जानने के लिए पहुंचे थे।

    जिस दिन दशहरा समारोह पंचकूला में था, उस दिन लगभग 1 लाख से अधिक लोग शालीमार ग्राउंड में एकत्रित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों के बीच जाने का मन बनाया। उन्होंने बिना सिक्योरिटी, बिना किसी प्रोटोकॉल को फोलो किए लोगों के बीच जाकर दशहरा देख पापकॉर्न खाए और लोगों की राय भी जान ली। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री लोगों की दुख तकलीफों को जानने के लिए पहुंचे थे और जल्द ही वह प्रदेश की जनता को कोई और नया तोहफा दे सकते हैं।

  • जालंधरः जुआ खेलते 22 गिरफ्तार, नगदी बरामद

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामलों में 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 88 हज़ार रुपए नगदी और 2 ताशें बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम सरूप निवासी बस्ती दानिशमंदा, भारत भूषण निवासी भार्गव कैंप, श्याम लाल निवासी न्यू गोविंद नगर, सौरभ निवासी बस्ती दानिशमंदा, बंटी निवासी महेंद्रू मोहल्ला, जगदीश कुमार निवासी शिवाजी नगर, विनोद निवासी नूरपुर कॉलोनी, जतिंदर सिंह निवासी बस्ती शेख़, पवन निवासी प्रीत नगर, अवलाल सिंह निवासी न्यू रसीला नगर, अमनदीप सिंह, सुनील कुमार निवासी रविदास नगर, हिमांशु निवासी महेंद्रू कॉलोनी, रजिंदर सिंह निवासी सतनाम नगर, सुभाष निवासी बस्ती शेख, सुरेंद्रपाल निवासी बस्ती दानिशमदां, सुरज निवासी भार्गव कैंप, रिंकु, सोनू, सुदेश कुमार, रमेश कुमार और ललित राय न्यू सराजगंज के रूप में हुई है।

    सी.आई.ए स्टाफ के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गश्त के दौरान बबरीक चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्हेंने जुआ खेल रहे 16 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 50 हज़ार रुपए और दो ताशे बरामद की।

    इसी तरह उनकी दूसरी पार्टी ने भार्गव कैंप में जुआ खेल 6 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

  • रामपुर में फायर ब्रिगेड कर्मियों के लिए बनेगी आवासीय कलोनी

    3 कनाल 14 मरले भूमि चिन्हित 


    ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन केंद्र ऊना में जवानों को रहने के लिए आवासीय कॉलोनी को बनाने की सरकारी प्रक्रिया शुरू हो गई है। तमाम औपचारिकताएं पूरा करने के बाद रामपुर में फायर कर्मियों के लिए 16 सरकारी आवास बनाए जाने है। सरकार  व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार  रामपुर में आवश्यक क्षेत्र की निशानदेही की गई है। जिसके तहत अब विभाग को आवासीय कॉलोनी के लिए 3 कनाल 14 मरले भूमि दी गई है। इस भूमि पर फायर कर्मियों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी। कमाडेट मेजर विकास सकलानी की ओर से कलोनी बनाने  को लेकर विभागीय कार्यबाही की गई। बुधवार को राजस्व विभाग के कानूनगो सतीश पुरी पर आधारित टीम ने रामपुर में निशानदेही की कार्रवाई को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग को 3 कनाल 14 मरले भूमि दी गई है। अग्निशमन ऊना केंद्र के प्रभारी नीतिन धीमान व कानूनगो सतीश पुरी सहित अन्य की मौजूदगी में फायर कर्मियों के लिए सरकार की तरफ से आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए भूमि संबंधी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। आवासीय कलोनी में क्रमचारियो के लिए 16 क्वाटर बनाए जाने हैं।ताकि जल्द ही कॉलोनी का कार्य शुरू किया जा सके। बता दें कि अग्निशमन केंद्र ऊना में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के लिए रिहायशी कॉलोनी न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रिहायशी कॉलोनी बनाने का मामला कई बार उठाया गया है। जिस पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए अब फायर बिग्रेड को आवासीय कॉलोनी के लिए 3 कनाल 14 मरले भूमि दी है। जिस पर सरकारी क्वार्टर बनाए जाने हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : 16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਤਾਂ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल ने पाई द्वारा आयोजित इंडस टैक फैस्ट में किया द्वितीय स्थान हासिल

    ऊना/ सुशील पंडित: इंडस इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी-बाथू व पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पाई) द्वारा इंडस टैक फैस्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऊना जिले के 37 से ज्यादा सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के 934 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मेहन्दी, रंगोली, सेल्फी, भाषण, निबंध, चित्रकला, एकल व समूह नृत्य आदि 25 से ज्यादा प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। सामूहिक नृत्य में श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां जि० ऊना-हिमाचल प्रदेश की छोटी-2 बच्चियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। गौर करने का विषय है सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की तुलना में पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां के विद्यार्थी सबसे कम आयु के थे। श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां के अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए यह हर्ष का विषय है। इस आयोजन के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर देवेन्द्र चन्देल उप निदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा, ऊना ने शिरकत की ।इसके अलावा प्रो० डॉ संजय कुमार बहल, उप-कुलपति, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी-बाथू, डॉ हर्षवर्द्धन सिंह संस्थापक पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पाई), श्रीमती वंदना सिंह सह-संस्थापिका पाई व डॉ लक्ष्मीकांत भाटिया राष्ट्रीय निदेशक-पाई व प्रधानाचार्य वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल चँदपुर-हरोली मुख्य रूप से मौजूद रहे।
  • जालंधरः दंपति को गिरफ्तार कर बाइक, सिलेंडर सहित अन्य सामान किया बरामद

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चोरी के मामले में दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दंपति के कब्जे से दो गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल रेहडी और घर के काग़ज़ात बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ बब्बू निवासी मोहल्ला संतोषी नगर और गौतमी उर्फ अनीता के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि मदन मोहन निवासी मोहल्ला रामदासपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई थे।

    जिसके उनकी टीम के एएसआई रघुबीर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान अनिल उसकी पत्नी गौतमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया हुआ सामान बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल हो सके।