Blog
-
एसवीएसडी कॉलेज, भटोली के एनएसएस इकाई दो का समापन समारोह सम्पन्न
ऊना/ सुशील पंडित :एसवीएसडी कॉलेज, भटोली के एनएसएस इकाई दो की समापन समारोह में एडवोकेट व आश्रय चरतगढ़श्रय के चीफ फाउंडर सुरेश अरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में एनएसएस स्वयंसेवियो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया व एनएसएस की रिपोर्ट में वॉलंटियर वैशाली ने इस शिविर में हुई गतिविधियां जैसे योग और ध्यान, वित्तीय साक्षरता, प्लास्टिक के इस्तेमाल पर निषेध, और सड़क सुरक्षा पर विभिन्न जानकारी दी।वॉलंटियर वंश ने “नशे के खिलाफ ना” शीर्षक से एक सूचनात्मक भाषण दिया और पुनीत धीमन ने बजट पर एक सूचना सत्र भी आयोजित किया। कॉलेज में NSS unit 2, 7 दिवसीय शिविर 29 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यकारी अधिकारी स्वरिमा वर्मा ने कहा कि यह शिविर बहुत बड़ी सफलता थी और छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद शर्मा, प्रोफेसर कमल किशोर, प्रोफेसर डीपी ठाकुर, सहायक प्रोफेसर कुसुम लता, सहायक प्रोफेसर नैना, सहायक प्रोफेसर प्रीति शर्मा, और एनएसएस कार्यकारी अधिकारी व सहायक प्रोफेसर स्वरिमा वर्मा जैसे अन्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की रौनक बढ़ाई। -
भ्याम्बी में बनेगा फॉरेस्ट रैस्ट हाउस:देवेंद्र भुट्टो
बंगाणा के भ्याबी ब पिपलू ,घलू,में सजा वार्षिक समारोह, विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे चीफ गेस्टविधायक बोले मैं आपका चौकीदार, आपकी सेवा के लिए रहूंगा तत्परऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पंचायत सुगडियाल के भयांबी में फॉरेस्ट विभाग का रेस्ट हाउस बनेगा जिसकी मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द भूमि चयनित करके मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाया जायेगा। वही तुतडु से भ्यांबी तक सड़क की चौड़ाई के लिए दस लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द इस सड़क के चौड़ाई कर्ण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घलू,पीपलू एवं हाई स्कूल भ्यामबी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद संबोधन में कहे।विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ विस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है यहां एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ के प्राइमरी स्कूलों के सुधारी करण के लिए सवा करोड़ एवं तीन माह में हाई स्कैंड्ररी के लिए 95 लाख की धनराशि स्वीकृत होकर स्कूलों में पहुंची है। उन्होंने कहा की कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 64 पंचायत 118 बूथ और1284 गांव आते है। और हम ने एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ के सभी बूथों पंचायतों व गांवों में एक समान बिकास करवाने के लिए प्रयास किया है। और बजट में प्रावधान करने के बाद ही हम ने घोषणा करके कार्य शुरू करवाए है।भुट्टो ने कहा कि हमने एक वर्ष के कार्यकाल में मुछाली व मोमनियार जिला पार्षद वार्ड में जल शक्ति मिशन के तहत पानी की सुचारू सप्लाई देने के लिए 85 किमी पाइप लाइन बिछाई है। ताकि जनता को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से मिल सके। विधायक ने कहा कि हम ने चुनावी समय में जनता के साथ किए वादे के अनुसार बंगाणा मुख्यालय के साथ लगते एक बड़े शराब माफिया को बंद करवाया है। और अब उनकी जांच के आदेश भी हमने दिए है। ताकि समाज बिलकुल नशा मुक्त बन सके।वहीं विधायक ने स्कूल की मांग पर स्कूल के लिए दो कमरे, शेड के लिए दो लाख पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए तीस लाख भ्यांबी के जिम व अन्य सड़क रास्तों के लिए धन स्वीकृत किया। और स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ग्यारह हजार देने की घोषणाएं की। इस मौके कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा,स्थानीय उपप्रधान अरुण मनकोटिया,स्थानीय मुख्याध्यापक हरी कृष्ण, डॉक्टर तरसेम सिंह, बिरेंद्र चड्डा स्कूल स्टाफ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी स्कूल प्रबंधन समिति व गणमान्य लोग मौजूद रहे। -

136 लोगों के चालान कटे
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शनिवार को चार अलग अलग नियम कानूनों को तोड़ने वाले कुल 136 लोगों के चालान किए हैं। पहला मामला ट्रैफिक चालान का है। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 123 वाहनों के चालान किए। जिनमें से 21 लोगों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। इसमें जुर्माने के रूप में पुलिस को 10800 रूपए वसूल किए हैं। दूसरा मामला सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने का है। इसमें कुल 11 लोगों के चालान किए गए जो खुले में धुआं उड़ा रहे थे।पुलिस ने इनसे 950 रूपए जुर्माना वसूला है। तीसरा मामला अवैध खनन से जुड़ा है जिसमें एक ट्रैक्टर चालक को 5000 रु जुर्माना किया गया। जबकि चौथा मामला प्रदूषण फैलाने वाले एक व्यक्ति का है जो कचरे को अवैध तरीके से निपटाता हुआ पकड़ा गया। जो कचरा पानी और मिट्टी में गलता नहीं है उसे खुले में फेंकना भी कानूनन जुर्म है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को जब गलत ढंग से कचरे का निपटारा करते हुए पाया तो उसके विरुद्ध अजैव निम्नीकरणीय (नॉन बायोडीग्रेडेबल) कचरा (नियंत्रण) अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने के रूप में कुल 500 रूपए वसूल किए। -

सैंसोवालः डीपू से राशन लेने गए व्यक्ति से मारपीट
ऊना/सुशील पंडित:हरोली के सैंसोवाल में 25 नवंबर 2023 में हुई मारपीट की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल 25 नवंबर को हरोली तहसील के धर्मपुर गांव का रहने वाला गुरमेल सिंह अपने दोस्त के साथ सैंसोवाल स्थित राशन डिपो पर गया था।गुरमेल ने आरोप लगाया है कि वहां सैंसोवाल के रहने वाले कृष्ण पाल ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही जान से मारने की धमकियां और गाली गलौच भी किया था। पुलिस ने अब दो महीने के बाद कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। -

ऊना कोर्ट से एक और बाइक चोरी
– ऊना में कोर्ट कचहरियां भी सुरक्षित नहींऊना/सुशील पंडित:चोरों ने सीधे ऊना पुलिस को चुनौती दे डाली है। चोर लगातार जालंधर के सबसे सुरक्षित और शक्तिशाली स्थान में चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। ऊना कोर्ट परिसर के पार्किंग क्षेत्र से लगातार मोटरसाइकिल चोरी होते जा रहे हैं। यह इलाका जिला मुख्यालय का केंद्र है। सारी बड़े पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और जज इसी क्षेत्र में कार्य करते हैं। सुरक्षा की कोई कमी नहीं। उसके बावजूद लगातार इस तरह से साधारण जन के वाहनों का चोरी हो जाना चिंता का विषय है।यदि कोर्ट कचहरियां और पुलिस कप्तानों के क्षेत्र ही सुरक्षित नहीं हैं तो पूरे जिले के क्या हाल होंगे। घटना 2 फरवरी की है। बंगाणा के मुच्छाली गांव का रहने वाला मोहित धीमान पुत्र करतार चंद ड्यूटी के लिए ऊना आया थे। उसने कोर्ट परिसर की पार्किंग में अपना बाइक खड़ा किया जिसका नंबर एचपी-78-ए-0748 है। मोहित जब शाम पांच बजे के बाद पार्किंग क्षेत्र में आया तो उसका बाइक गायब था। ऊना सदर थाने में अब अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत केस दर्ज हो चुका है और पुलिस बाइक की तालाश में जुट गई है। -

हमीरपुर के शम्मी खान और अकील चिट्टे संग गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित:हरोली पुलिस ने चिट्टे के दो तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को होशियारपुर से पंडोगा की ओर जा रहे दो संदिग्धों की जब हरोली पुलिस ने तालाशी ली तो उनके पास से 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की एक टीम पंडोगा चौकी इंचार्ज एसआई गुरधियान शर्मा के नेतृत्व में शनिवार शाम पंडोगा तक्षक कांप्लेक्स के पास नाका लगा यातायात चैकिंग पर थी। इसी दौरान एक बाइक संख्या (एचपी-74-ए-2325) होशियारपुर से पंडोगा की ओर आई। उसके ऊपर दो युवक सवार थे।जब उन्हें रोकने का प्रयास हुआ तो उन्होंने एक संदिग्ध वस्तु बाइक से दूर फेंक दी। जब पुलिस ने संदिग्धों को रोककर उस वस्तु की जांच की तो वह चिट्टा/हेरोईन पाई गई। दोनों की पहचान हमीरपुर जिले के 26 वर्षीय शम्मी खान पुत्र नज़ीर मोहम्मद, निवासी गाँव कोटा, तहसील भोरंज और 29 वर्षीय आकिल खान पुत्र दिलावर खान, निवासी गाँव कपोटी, तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। हरोली थाने में दोनों की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 29-61-85 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब चिट्टे की सप्लाई चेन को खंगाल रही है। -
एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से
ऊना/ सुशील पंडित :अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह की प्रभात फेरी से हुआ, एनएसएस स्वयंसेवी ने प्रभात फेरी स्पेशल कैंप स्थल से बंगाणा के आसपास के क्षेत्र में जाकर निकाला। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने ड्रिल और योगा किया। योगा और ड्रिल के बाद ग्रुप वाइज रिपोर्टिंग हुई। तीसरे दिन का थॉट ऑफ द डे, कला के लिए बुद्धि और हृदय की आवश्यकता होती है, धन की नहीं पर था। जिसमें प्रत्येक ग्रुप के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।तीसरे दिन के प्रथम स्तर में रिसोर्स पर्सन कम गेस्ट के तौर पर डिस्ट्रिक्ट ऐडवोकेट कुमारी बबीता ने शिरकत की। उन्होंने घरेलू हिंसा सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिलाओं के अधिकार के संदर्भ में अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा के विरुद्ध अधिकार के अंतर्गत कोई भी महिला घर में अपने प्रति हो रही किसी भी हिंसा के विरुद्ध अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (IPC 498) के तहत पत्नी, या महिला लिव इन पार्टनर अपने विरुद्ध हो रही हिंसा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करा सकती है।धारा 498 के तहत (IPC 498) किसी भी महिला के साथ मौखिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक हिंसा अपराध है। दूसरे सेशन में एडवोकेट बबीता ने साइबर क्राइम के प्रकार व कारण बचाव कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिस में कंप्यूटर और नेटवर्क शामिल है। किसी भी कंप्यूटर का अपराधिक स्थान पर मिलना या कंप्यूटर से कोई अपराध करना कंप्यूटर अपराध कहलाता है। कंप्यूटर अपराध भी कई प्रकार से किये जाते है जैसे कि जानकारी चोरी करना, जानकारी मिटाना, जानकारी मे फेर बदल करना, किसी कि जानकारी को किसी और को देना या कंप्यूटर के भागो को चोरी करना या नष्ट करना।उन्होंने बताया कि 2005 के अधिनियम में अपराधी को सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी इस प्रकार के विषय व महत्वपूर्ण जानकारी को जनमानस तक पहुंच कर शिक्षित कर समाज में अपनी मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, कुमारी सपना, हैड बॉय तीक्ष्ण आर्य और सबिता आदि मौजूद रहे। -
भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी शगूफे नहीं छोड़ती
ऊना/सुशील पंडित: भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी शगूफे नहीं छोड़ती। प्रदेश की मौजूदा सुक्खू सरकार धरातल पर काम कर लोकप्रियता हासिल कर रही है। यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को निकट आते देख संगठनात्मक मजबूरियों के चलते भाजपा नेत्रियां फील्डिंग का असफल प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियों को स्मरण रहे कि हालही में सुक्खू सरकार ने बेटी के पैदा होने पर 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में करीब 6500 अनाथ बच्चों को स्पेशल चाइल्ड ऑफ द स्टेट का दर्जा दे कर उनको मासिक जेब खर्च के लिए 4000 रूपए, फ्री शिक्षा का देने और शादी पर 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।इसके अतिरिक्त इन बच्चों को मकान बनाने के लिए धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने ओल्ड पैंशन स्कीम लागू की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई इतिहासिक आपदा के बाबजूद शड्यूल टराइव जिलों में महिलाओं को 1500 रूपए बतौर महिला सम्मान निधि के रूप में शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियां अपने शीर्ष नेताओं और तीन सांसदों से पूछे कि वो आपदा के दौरान घरों दुबक कर क्यों बैठे रहे। प्रदेश को आपदा से उभारने के लिए केंद्र सरकार के पास क्यों नहीं धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि बतौर महिला होने के नाते भाजपा नेत्रियों से मुझे सहानुभूति है। इसलिए मेरा उन्हें मशवरा है कि जब भी महिलाओं के साथ गलत हो तो वो अपनी आवाज बुलन्द करें।क्योंकि जब एक दिल्ली में एक तरफ नए संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा था तो दूसरी तरफ केंद्र की सरकार के इशारे पर पहलवान बेटियां पर लाठियां भांजी गई और सड़कों पर घसीटा गया तब भाजपा नेत्रियां संगठनात्मक मजबूरी में चुप रही। वहीं सांसद भवन के उद्घाटन समारोह में देश के शीर्ष पर बैठी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नजरंदाज करना क्या नारी वर्ग का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियां बताएं भाजपा विधायक की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर रो-रो यह कहना कि वो घरेलू हिंसा करता है। इसके अतिरिक्त कुल्लू के भाजपा नेता नेत्री की वीडियो बायलर हुआ था। तब भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों चुप क्यों रही। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों को मेरी राय है कि वो संगठन में बिना दबाव के काम करें और सही मायने में महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ें। -
बहस के दौरान वकील की कोर्ट में हुई थी मौत, संस्कार में जा रहे ताइद ने भी तोड़ा दम
गोपालगंजः कोरोना काल के बाद से हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा सामने आ रहा है। रोज कोई- न-कोई व्यक्ति हार्ट अटैक का शिकार हो रहा है। इनमें ज्यादातर 40 से 55 साल के लोग शामिल हैं। इस बीच बिहार के गोपालगंज में एक अजीब घटना हुई, जहां 24 घंटे से भी कम समय के अंतराल में दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कल शनिवार को सिविल कोर्ट में जज के सामने मुकदमे की बहस के दौरान वकील को दिल का दौरा पड़ा और कुछ सेकेंड में ही उनकी मौत हो गई। मृतक वकील कुचायकोट प्रखंड के बंगरा गांव का वासी दिलीप कुमार त्रिपाठी थे। उनका दाह-संस्कार रविवार को कर दिया गया।

परिजनों की ओर से बताया गया कि वकील के दाह-संस्कार में शामिल होने के लिए गौसिया से रविवार की सुबह ताइद नंदू कुमार तिवारी साइकिल से जा रहें थे। वकील के ताइद धामापाकड़ गांव के पास पहुंचते ही अचानक उनको भी दिल का दौरा पड़ा और सड़क पर ही गिर गए। मोबाइल निकालकर परिजनों को फोन करने की कोशिश भी की लेकिन बात नहीं हो सकी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक नंदू तिवारी ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक 1991 से सिविल कोर्ट में वकील दिलीप कुमार त्रिपाठी वकालत करते थे, तब से उनके साथ नंदू कुमार तिवारी ताइद का काम करते थे। नंदू ने शादी नहीं की थी। वो अकेले ही घर पर रहते थे और वरिष्ठ वकील दिलीप कुमार त्रिपाठी के यहां रहकर जीवन यापन करते थे। वकील और ताइद के बीच छोटे और बड़े भाई के जैसा लगाव था, लेकिन अचानक 24 घण्टे के अंदर दिल का दौरा पड़ने से दोनों की मौत होने से लोग हेरान हैं।
-
पंजाब की गवर्नर होगी किरण बेदी!
चंडीगढ़ : पंजाब में गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित इस्तीफा दे दिया था। बनवारी लाल रोहित ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपना इस्तीफा दिया था। वही गवर्नर के इस्तीफा के बाद किरण बेदी के नाम की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई थी। वहीं अब किरण बेदी के गवर्नर बनने का दावा भाजपा नेता ने कर दिया है हालाँकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई पर संभावना है कि किरण बेदी की पंजाब की गवर्नर होंगी।

ऐसे में एक बार फिर से गवर्नर की रेस में किरण बेदी का नाम चर्चा पर चल रहा है।