136 लोगों के चालान कटे

ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शनिवार को चार अलग अलग नियम कानूनों को तोड़ने वाले कुल 136 लोगों के चालान किए हैं। पहला मामला ट्रैफिक चालान का है। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 123 वाहनों के चालान किए। जिनमें से 21 लोगों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। इसमें जुर्माने के रूप में पुलिस को 10800 रूपए वसूल किए हैं। दूसरा मामला सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने का है। इसमें कुल 11 लोगों के चालान किए गए जो खुले में धुआं उड़ा रहे थे।

पुलिस ने इनसे 950 रूपए जुर्माना वसूला है। तीसरा मामला अवैध खनन से जुड़ा है जिसमें एक ट्रैक्टर चालक को 5000 रु जुर्माना किया गया। जबकि चौथा मामला प्रदूषण फैलाने वाले एक व्यक्ति का है जो कचरे को अवैध तरीके से निपटाता हुआ पकड़ा गया। जो कचरा पानी और मिट्टी में गलता नहीं है उसे खुले में फेंकना भी कानूनन जुर्म है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को जब गलत ढंग से कचरे का निपटारा करते हुए पाया तो उसके विरुद्ध अजैव निम्नीकरणीय (नॉन बायोडीग्रेडेबल) कचरा (नियंत्रण) अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने के रूप में कुल 500 रूपए वसूल किए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *