Home Haryana गर्भवती प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, जाने मामला

गर्भवती प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, जाने मामला

0
गर्भवती प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, जाने मामला

हरियाणा : रोहतक जिले में एक 20 साल की लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका उम्र 20 साल थी और वो दिल्ली के नागलोई इलाके की रहने वाली थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते लड़की को मौत के घाट उतारा, जिसके बाद उसके शव को दफना दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि लड़की का मुस्लिम लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लड़की गर्भवती हो गई थी इसलिए उसकी हत्या की है। यह लव जिहाद का मामला है जो दो आरोपी पुलिस साथ लाई थी उनमें से एक आरोपी गांव मदीना का भांजा है और वह गांव कथुरा का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस दो आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई करवा कर शव को बरामद किया। मदीना गांव के लोगों ने बताया कि जब उन्हें खेतों में शव दबे होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे।

पुलिस खुदाई कर शव को निकल रही थी। इस मामले पर रोहतक पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस उनके पास आई थी और उन्होंने बताया कि एक लड़की की हत्या कर उसका शव मदीना गांव के खेत में दफनाया गया है। दिल्ली पुलिस ने FSL की टीम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला। शव को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here