Home Haryana पंजाब के युवक की सड़क हादसे में मौ+ त, 5 दिन पहले हुआ तलाक

पंजाब के युवक की सड़क हादसे में मौ+ त, 5 दिन पहले हुआ तलाक

0

झलनियाः फतेहाबाद के गांव झलनिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का पांच दिन पहले ही तलाक हुआ था। मृतक पंजाब का रहने वाला था और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है। जहां परिजनों को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, पंजाब के पटियाला क्षेत्र के शहर समाना निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार ने फतेहाबाद क्षेत्र में अमरूद का बाग ठेके पर लिया हुआ था।

रात को वह गांव झलनिया से सामान लेकर बाइक पर बाग की तरफ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद युवक को नागरिक अस्पताल में घायल अवस्था में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब से परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए हैं। उनके द्वारा बताया गया कि पांच दिन पहले ही युवक का अपनी पत्नी से तलाक हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here