Home Haryana ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

0
ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

हरियाणा : हिसार जिले के हांसी में मंगलवार सुबह ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान राज सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज सिंह मानसिक रूप से परेशान था। रात को उन्होंने खाना भी नहीं खाया था।  मृतक डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थे। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक राज सिंह उमरा गांव में कुलदीप सिंह के मकान की पहली मंजिल पर रहते थे। सुबह करीब 6 बजे वह छत पर कुर्सी पर बैठे हुए थे।

अचानक उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और सिर में गोली मार ली। आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे। राज के सिर से खून निकल रहा था और उनकी रिवॉल्वर पास ही पड़ी थी। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी।  अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज सिंह के शव को अस्पताल भिजवा दिया। राज सिंह की मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here