Home Haryana Railway Tracks, Mayor Office और 2 प्रमुख मंदिरों में IED धमाके करने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी, देखें वीडियो

Railway Tracks, Mayor Office और 2 प्रमुख मंदिरों में IED धमाके करने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी, देखें वीडियो

0
Railway Tracks, Mayor Office और 2 प्रमुख मंदिरों में IED धमाके करने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी, देखें वीडियो

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में एक बार फिर खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल भेजे जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए ई-मेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने का दावा किया गया है। ई-मेल में कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा के कार्तिकेय मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा गुरुग्राम मेयर कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और रेलवे ट्रैक पर भी IED धमाके करने की चेतावनी दी गई है। थानेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस प्रशासन की डॉग स्क्वायड की टीम मात्र 10 मिनट के लिए पहुंची थी। और चेकिंग करने के बाद वहां से चली गई और लगातार श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे है और पूजा अर्चना कर रहे है। लेकिन यहां पर कोई भी पुलिस का अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं है सुरक्षा की दृष्टि से दावे खोखले नजर आ रहे हैं।

यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के अगले कुछ दिनों में कुरुक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कल यानी 5 जून और 8 जून को सीएम के कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम है। कुरुक्षेत्र के जिस स्थाणु मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है, उस मंदिर में 8 जून को सीएम का कार्यक्रम है। उसी दिन सीएम सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से रवाना करेंगे। धमकी भरे ई-मेल की शुरुआत ही “हरियाणा बनेगा खालिस्तान” शब्दों से की गई है। इसमें दावा किया गया कि हरियाणा के कई हिंदू मंदिर उनके निशाने पर हैं। मेल भेजने वाले ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” का सदस्य बताते हुए धार्मिक स्थलों और सरकारी संस्थानों पर हमले की चेतावनी दी है।

ई-मेल में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा स्थित कार्तिकेय मंदिर का नाम लेकर उन्हें उड़ाने की धमकी दी गई है। दोनों मंदिरों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धमकी भरे मेल में 5 और 6 जून को चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली के बीच रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट करने की बात भी कही गई है। मेल भेजने वाले ने लोगों को यात्रा नहीं करने और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी तक दी है। मेल में कई बार “बदला, बदला, बदला” शब्द लिखे गए हैं। इसमें दावा किया गया कि 1984 में दरबार साहिब में हुई सैन्य कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने मिठाइयां बांटी थीं। इसी का हवाला देते हुए 6 जून को बदला लेने की बात कही गई है। धमकी देने वालों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी का जिक्र करते हुए इसे हमलों से जोड़ने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here