Home Haryana इंसानियत शर्मसार: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म कर, उतारा मौत के घाट

इंसानियत शर्मसार: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म कर, उतारा मौत के घाट

0
इंसानियत शर्मसार: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म कर, उतारा मौत के घाट

नूंह : जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव में इंसानियत को शर्मसार करने की खबर सामने आई है। यहां गांव के ही एक व्यक्ति ने  चार साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान हरीचंद पुत्र पूर्ण के तौर पर हुई है।हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चार साल की बच्ची देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उनके पड़ोस में रहने वाला हरीचंद उसकी बेटी को मिठाई दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

काफी देर तक जब उनकी बेटी घर नहीं आई तो उन्हें बेचैनी हुई। अपने आस पास मोहल्ले में तलाश किया। लेकिन जब कहीं नहीं मिली तो उन्होंने अपने घर से थोड़ी जाकर अपनी बेटी की तलाश की। वहां पर देखा कि उनकी बेटी खून में लथपथ दिखाई दी और मृत अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने बताया कि वो अपनी बेटी को उठाकर घर लेकर आए। पिता ने बताया कि देर शाम उनके घर के पास पड़ोस का ही हरिचंद घूम रहा था।

शक के आधार पर जब उन्होंने उससे पूछा तो उसने पूरी घटना को बताया, लेकिन रात के समय में अंधेरे का फायदा उठाकर वो भाग गया।  इस मामले में डीएसपी सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि गांव में 4 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी सुभाष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here