Home Haryana Bike पर जा रहे छात्र को लगी गोली, हालत गंभीर

Bike पर जा रहे छात्र को लगी गोली, हालत गंभीर

0
Bike पर जा रहे छात्र को लगी गोली, हालत गंभीर

फरीदाबाद : दिल्ली से नजदीक फरीदाबाद के इस्माइलपुर इलाके में देर शाम अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे छात्र को अचानक से गोली लग गई। जिसके चलते उसे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के इस्माइलपुर इलाके में 9वीं कक्षा का स्टूडेंट 16 वर्षीय प्रियम पुत्र दया निधि ओझा अपने दोस्त के साथ बैठकर बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 3-4 युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे, उनमें से किसी ने गोली चला दी, अचानक गोली स्टूडेंट हाथ में लगी और हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। वहीं स्टूडेंट प्रियम बसंत पुर इलाके का रहने वाला है। 

घटना के बाद उसका दोस्त उसे फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर आया। वहीं डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया कि घायल छात्र के सीधे हाथ में गोली लगी थी जो हांथ के आर पार होकर पेट में घुस गई, जिसका एक्सरे करवाया गया जिसमें गोली उसके पेट में रीड की हड्डी के पास फंसी हुई है, जिसके चलते उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here