Home Haryana खनौरी बार्डर पर बना तनावपूर्ण माहौल, देखें वीडियो

खनौरी बार्डर पर बना तनावपूर्ण माहौल, देखें वीडियो

0

हरियाणा: किसान द्वारा खनौरी बार्डर पर आंदोलन जारी है। हालांकि सिंघु-टिकरी बॉर्डर को अस्थाई तौर पर खोल दिया गया है। लेकिन खनौरी बार्डर पर अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस समय बार्डर पर 4000 ट्रालियों को लेकर 30,000 के करीब किसान मौजूद है। किसानो ने प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा कि ट्रैक्टरों और कारों की तोड़फोड़ की गई और पेट्रोल-डीजल टैंक में शरारती तत्वों द्वारा चीनी और नमक डाला गया है।

जिससे 20 के करीब ट्रैक्टर खराब हो गए है। किसानो द्वारा बार्डर पर बड़ी स्टेज भी तैयार की जा रहे है। इसके साथ ही हाईवे पर 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। वही दुसरी ओर खनौरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस ने भारी इंतजाम किए हुए है। हाइवे पर सीमेंट की स्लेबो भी रखी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here