Blog

  • Indigo Airlines की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, फंसे 227 यात्री, देखें वीडियो

    Indigo Airlines की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, फंसे 227 यात्री, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के बाद लगातार विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के मामले सामने आ रहे है। इस माह कई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जा चुकी है ।वहीं अब इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सिंगापुर से दिल्ली रही थी। इस दौरान इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते विमान की मलेशिया में आपातकालीन लैंडिंग मलेशिया में करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान में 227 यात्री सवार थे। बताया जा रहा हैकि 227 यात्री कई घंटों से मलेशिया में फंसे हुए हैं और अब तक एयरलाइंस की ओर से कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, मलेशिया में सभी यात्री इंतज़ार में बैठे हुए हैं। अब ख़बर मिल रही है कि इंडिगो ने आधिकारिक घोषणा किए बिना ही बेंगलुरु से एक नया विमान मलेशिया भेजा है, ताकि फंसे यात्रियों को वापिस भेजा जा सके। फंसे यात्रियों और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर इंडिगो की अनदेखी और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर की है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जो कि विमान में यात्री द्वारा बनाई गई है। वीडियो में यात्री ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में यात्रियों को कुछ नहीं बताया गया कि किस कारण इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जा रही है। यात्री ने कहा कि अब विमान की मलेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग की जा रही है।  
  • Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया गैंग और बंबीहा गैंग ने शेयर की पोस्ट, कही ये बातें

    Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया गैंग और बंबीहा गैंग ने शेयर की पोस्ट, कही ये बातें

    गुरदासपुरः बटाला कादियां रोड़ चुंगी के पास 26 जून की रात 9 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने पंजाब के गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया की माता हरजीत कौर और उसके एक रिश्तेदार करणवीर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

    हमलावरों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब वह रात को अपने घर के बाहर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे थे। 27 जून को सुबह इसकी जिम्मेदारी बंबीहा गैंग के गैंगस्टर डोनी बल, बिल्ला मांगा, प्रभ दासूवाल व कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। करनवीर गैंगस्टर जग्गू का सारा काम संभालता था और भगौड़े साथी और हथियार संभालता था।

    हमने इसको मारकर अपने भाई गोरे बरियार का बदला लिया है। जबकि इसको पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेनदेन नहीं था, लेकिन आज हमने जायज मारे हैं। आगे से भी हमारा कोई भाई मरता है तो भुगतने को तैयार रहें और जो हमारे खिलाफ बोलते है, वह भी तैयार रहें।

    वहीं बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर  यह बात भी कही है कि वह जग्गू की माता को टारगेट करने नहीं आए थे। गलती के साथ उनकी माता की मौत हुई है जिसके लिए वह अफसोस प्रगट कर चुके हैं। वहीं इसके बाद आज एक और पोस्ट सामने आई है जो कि जग्गू भगवान पुरिया की टीम के द्वारा पोस्ट की गई है जिसमें लिखा गया है कि हमें कोई गलत न कहें, अब हद पार हो गई।

    उक्त घटना के बाद जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप की ओर से भी एक पोस्ट डाली गई है। जिसमें लिखा गया है कि हमारे भाई और माता का जो कत्ल हुआ गलत हुआ। हमारी जो दुश्मनी है, वह आपस में है न कि एक दूसरे के परिवार के साथ। मां-बाम सबके आम लोगों की तरह रहते हैं।  हमने जिन लोगों का कत्ल किया वह हमारी तरह क्रिमिनल थे, आम लोग नही। गैंगवार चलती है, लेकिन परिवार को टारगेट करना गलत है।

    इन्होंने कुछ समय पहले भी एक दस साल के बच्चे का कत्ल कर दिया था और बाद में माफी मांग ली थी। हमने कभी किसी के परिवार का नुक्सान नहीं किया। पहले भी हमारे भाईयों के कत्ल हुए और हमने बदले भी लिए। चलो आज हमारा भाई और मां चले गये, आज चैलेंज करने का टाइम नहीं है।

    ये वाहेगुरु तय करेगा कि आगे क्या होगा। वो मां जिसने मेरे लिए बहुत तंगी देखी, मैं उसका देना नहीं दे सकता, आज मैं अपने बाप को भी याद कर रहा हूं। वाहे गुरू मेहर करें अब हमें भी कोई गलत न कहें, क्योंकि अब हद पार होगी।

     

    वही गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माता और रिश्तेदार का कल शाम को पुलिस की हाजरी मैं पोस्टमार्टम करवाया गया था और आज उनका अतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जग्गू का बड़ा भई मनदीप सिंह मन्नू विदेश में रहता है। जिसके आने के बाद ही जग्गू भगवानपुरिया की माता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

     

     

  • खतरनाक Romance! हाईवे पर Couple के कारनामे ने किया सबको हैरान, देखें Video

    खतरनाक Romance! हाईवे पर Couple के कारनामे ने किया सबको हैरान, देखें Video

    फिरोजाबादः जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपने पार्टनर को प्यार करने के चक्कर में सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कपल चलती बाइक पर फिल्मी अंदाज में रोमांस करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में लड़की बाइक की टंकी पर लेटी हुई है और लड़का बाइक चला रहा है। घटना थाना लाइनपार क्षेत्र के अंतर्गत मीरा चौराहा के पास की बताई जा रही है। यह कपल फिरोजाबाद से आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी राहगीर ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों ने ट्रैफिक नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की और सड़क सुरक्षा को मजाक बना दिया। वीडियो में युवती टंकी पर लेटी हुई है और युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। आसपास के लोग जब उन्हें टोकते हैं, तो दोनों बेहिचक जवाब देते हैं – “तुम अपना काम देखो” ऐसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार ने न केवल दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डाला, बल्कि खुद की जान को भी जोखिम में डाल दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद फिरोजाबाद पुलिस ने संज्ञान लिया और कपल की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है और यदि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सिद्ध हुआ, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • भाई और भतीजी का खून से लथपथ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    भाई और भतीजी का खून से लथपथ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    मथुराः पारिवारिक विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। चीख-पुकार के बाद घर के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कमरे में दोनों खून से लथपथ तड़प रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात दोनों की मौत हो गई। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी के अनुसार थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत केशव टी स्टाल के समीप खिल्लन और संजय रहते हैं । दोनों सगे भाई हैं। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान खिल्लन ने अपने भाई संजय और भतीजी अंजली पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना गोविंद नगर पुलिस भी पहुंच गई। घायल संजय और उसकी पुत्री अंजली को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यहां उपचार के दौरान अंजलि ने दम तोड़ दिया। संजय की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी खिल्लन के खिलाफ थाना गोविंद नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।

  • Punjab News: विधानसभा पहुंचे संजीव अरोड़ा ने ली विधायक पद की शपथ, देखें Live

    Punjab News: विधानसभा पहुंचे संजीव अरोड़ा ने ली विधायक पद की शपथ, देखें Live

    चंडीगढ़ः लुधियाना पश्चिम सीट से चुनाव में 10 हजार के अधिक वोटों जीत हासिल करने वाले आप पार्टी के संजीव अरोड़ा आज विधानसभा में पहुंचे। जहां स्पीकर कुलतार संधवा की अगुवाई में संजीव अरोड़ा ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की। संजीव अरोड़ा ने कहा कि वह सविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठता रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिस पद को वह संभालने वाले है उसे वफादारी के साथ निभाएंगे। इस दौरान मौके पर मनीष सिंसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

    बता दें कि वेस्ट हलके में गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद 19 जून को इस सीट पर चुनाव आयोग द्वारा दोबारा से चुनाव करवाए गए। जहां संजीव अरोड़ा ने 10,636 वोटों से जीत हासिल की थी। इस जीत को लेकर अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिंसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा सहित अन्य नेताओं ने संजीव अरोड़ा को बधाई दी। मनीष सिंसोदिया ने कहा कि आप पार्टी ने सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल की है। इसी तरह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी पार्टी सत्ता में वापसी करेंगी।

  • Jalandhar News: कार और पिकअप में हुई टक्कर, सड़क पर पलटे दोनों वाहन, 3 की मौत

    Jalandhar News: कार और पिकअप में हुई टक्कर, सड़क पर पलटे दोनों वाहन, 3 की मौत

    जालंधर, ENS: ढिलवां में आज सुबह तड़के कार और पिकअप गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव गाजी गडाना के पास यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं घटना में 17 लोगों के घायल होने की खबर आई है। घटना की सूचना मिलते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मृतकों की पहचान 60 वर्षीय प्रवीण कुमारी और उनके पति 62 वर्षीय कल्याण सिंह निवासी होशियार पुर और 19 वर्षीय संजना निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। घटना की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर दोनों वाहन पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर ढिलवां के एसएचओ दविंदर बीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे।

    पुलिस का कहना हैकि घायलों को अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया जा रहा है। वहीं वाहनों को भी सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों के पक्षों के बयानों के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा फोर्स के दयालपुर-ब्यास रूट नंबर 52902 के इंचार्ज एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे किसी राहगीर द्वारा सूचना मिली कि गुडाणा पुल के पास एक हादसा हुआ है।

    वह तुरंत अपने साथी कांस्टेबल विकास व कांस्टेबल जगतार सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुचे तो देखा कि एक आर्टिका कार नंबर (HR-67-E-8027) जिसे भाम पुत्र धर्मपाल वासी करनाल चला रहा था और चार पहिया वाहन नंबर (PB-07-CJ-1390) के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में दोनों वाहन पलट गए और आर्टिका पुल से नीचे गिर गई।

  • Punjab News: AAP के पूर्व सेहत मंत्री और OSD को इस मामले में मिल सकती है राहत

    Punjab News: AAP के पूर्व सेहत मंत्री और OSD को इस मामले में मिल सकती है राहत

    मोहालीः आम आदमी पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला और ओएसडी प्रदीप कुमार को कमीशन मांगने के आरोप में जल्द पुलिस से क्लीन चिट मिल सकती है। मोहाली के फेस-8 थाने में 2022 में प्रदीप कुमार ने किसी कंपनी से काम देने के एवज में 1% कमीशन मांगा था, जिस पर कंपनी के मैनेजर ने उसकी शिकायत पुलिस को की थी।

    इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते 2022 में स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंघला के ओएसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विजय सिंघला को पद से हटा दिया था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है, जब ओएसडी प्रदीप कुमार को पुलिस ने कमीशन मांगने के आरोप में क्लीन चिट के मामले में कोर्ट में आवेदन दाखिल कर दिया है। जिसकी सुनवाई 14 जुलाई को होगी।

  • Diljit Dosanjh का समर्थन करके फंसे Punjabi Singer Jasbir Jassi, शिकायत दर्ज

    Diljit Dosanjh का समर्थन करके फंसे Punjabi Singer Jasbir Jassi, शिकायत दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सरदार जी 3 रिलीज हो गई है। हालांकि यह भारत में रिलीज नहीं हुई है। इस फिल्म को भारत में बैन किया गया है। दरअसल, फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री को लिए जाने के मामले में आक्रोश पाया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तानी एक्टर्स के समर्थन में दिए बयान को लेकर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी की मुश्किलें बढ़ गई है। जसबीर जस्की के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज की गई है। जस्सी पर देश की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। जस्सी के खिलाफ यह शिकायत अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने दर्ज कराई है, जिसमें जस्सी पर देश की भावनाओं का अपमान करने और शहीदों के बलिदान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

    शिकायत के अनुसार, जस्सी ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के काम करने का समर्थन किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह फिल्म भारत-पाक तनाव के बीच विवादों में है, खासकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है।

    शिकायत पत्र में कहा गया है कि जस्सी ने दिलजीत का समर्थन करते हुए जनता की भावनाओं को डबल स्टैंडर्ड्स कहकर उनका अपमान किया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। शिकायतकर्ता ने इसे शहीदों के बलिदान का अपमान और देश की एकता के खिलाफ बताया है। अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और जस्सी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी कलाकार या व्यक्ति देश की भावनाओं और शहीदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ न करे।

    ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं होगी। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल विदेशों में रिलीज होगी। ट्रेलर भारत में यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है और दर्शकों को “यह वीडियो आपके देश में उपलब्ध नहीं है” का मैसेज दिखता है। फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी, जिसे लेकर भारतीय प्रशंसक आक्रोश में हैं और लोग सोशल मीडिया पर इसे शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी बता रहे हैं।

    सरदार जी 3 फिल्म के साथ ही दिलजीत को बॉयकॉट करने की मांग इंटरनेट पर तेजी चल रही है। एआईसीडब्ल्यूए से पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी दिलजीत पर बैन लगाने की मांग की है। एफडब्ल्यूआईसीई ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत और सरदार जी 3 टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही दिलजीत का पासपोर्ट और नागरिकता रद्द करने की भी अपील की है। सरदार जी 3 में दिलजीत और हानिया आमिर के अलावा, नीरू बाजवा, गुलशन ग्रोवर, जैस्मीन बाजवा और सपना पब्बी अहम किरदारों में हैं।

     

  • Jalandhar News: आज इस इलाके में तस्कर के घर पर चलेंगा बुलडोजर

    Jalandhar News: आज इस इलाके में तस्कर के घर पर चलेंगा बुलडोजर

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज बस्ती गुजा के मंजीत नगर में कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मनजीत नगर में रहने वाले नशा तस्कर विशाल पर निगम और पंजाब पुलिस की अगुवाई में घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि विशाल पर नशा तस्करी के 4 गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है।

    यह कार्रवाई नशा विरोधी सरकारी अभियान के अंतर्गत की जा रही है, जिसका उद्देश्य नशा तस्करों के हौंसले तोड़ना और समाज को नशे की लत से बचाना है। वहीं नगर निगम की टीम का कहना है कि अवैध इमारत को लेकर कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब ना मिलने के चलते आज उक्त व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    इलाके के निवासियों ने सरकारी कार्रवाई को लेकर राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि इन कदमों से इलाके में नशे की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि अन्य नशा तस्करों की सूची तैयार की जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसी और कार्रवाईयां की जाएंगी। सरकार की तरफ से दिया गया साफ संदेश है कि नशा बेचने वालों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है।

  • Haryana News: नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला युवक का शव

    Haryana News: नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला युवक का शव

    हरियाणाः कालका के वार्ड नंबर 3 और 4 के बीच स्थित सुखना नदी से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शव पानी से बहकर यहां तक पहुंचा है और नदी में पत्थरों के बीच फंसा हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जिला सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और घटनास्थल का जायजा लिया।

    प्रथम दृष्टया में शव एक दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और न ही उसके साथ किसी प्रकार की पहचान संबंधी वस्तु बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है और लापता लोगों की रिपोर्ट से शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।