Blog

  • Punjab News: अकाली नेता के पूर्व पीए का सरेआम तेजधार हथियारों से किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली नेता के पूर्व पीए का सरेआम तेजधार हथियारों से किया कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में धांदरा रोड नजदीक मिसिंग लिंक-2 हाईवे पर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसका कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कार सवार व्यक्ति की सरेआम बीच सड़क तलवारों से हमला करके हत्या की। मृतक की पहचान 65 वर्षीय कुलदीप सिंह मुंडिया के रूप में हुई है। कुलदीप रात अपने फार्म हाउस से अपनी फॉक्सवैगन कार में निकला था। उसका पीछा कर रहे स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसे हाईवे पर घेर लिया। बदमाशों ने उसे कार से बाहर निकाल कर जमकर पीटा। बुजुर्ग मदद की गुहार लगाता हुआ चीखता चिल्लाता भी रहा, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। हमलावरों ने बुजुर्ग कुलदीप को जमीन पर लेटा कर उस पर ताबड़तोड़ तलवार से तब तक वार किए जब तक बुजुर्ग ने दम नहीं तोड़ दिया। कुलदीप सिंह प्रापर्टी का काम भी करता है। कुछ समय विदेश में व्यतीत करने के बाद वह वापस लुधियाना आया था। घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक ये हमला जमीनी विवाद के कारण हुआ है लेकिन अभी इस संबंधी किसी भी पारिवारिक सदस्य या पुलिस अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। कुलदीप सिंह फार्म हाउस में काम करने वाले गुरसेवक का घर पर फोन आया। उसने बताया कि कुलदीप सिंह की हत्या कर दी गई है। पहले परिवार इस घटना को हादसा समझ रहा था, लेकिन जब शव देखा तो पता चला कि उनकी हत्या की गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ अवनीत कौर ने कहा कि मरने वाले कुलदीप फार्म हाउस से अपने घर जा रहा था। उसकी कार का पीछा कर रहे कुछ लोगों ने उसे घेर कर पीटा और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी गई।
  • Punjab News: दुर्गियाणा मंदिर में लड़की ने बनाई Reel, जगतगुरु अशनील महाराज भड़के, देखें वीडियो

    Punjab News: दुर्गियाणा मंदिर में लड़की ने बनाई Reel, जगतगुरु अशनील महाराज भड़के, देखें वीडियो

    अमृतसरः प्रसिद्ध मंदिर दुर्गियाणा मंदिर में लड़की की ओर रील बनाने का मुद्दा गरमा गया है। जगतगुरु स्वामी अशनील महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंदिर में रील को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक लड़की की ओर से मंदिर परिसर में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना निंदनीय है।

    इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को गंभीर चोट पहुंची है। इस मामले से संबंधित दुर्गियाणा कमेटी के अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कमेटी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जगतगुरु महाराज ने चेतावनी दी कि यदि कमेटी द्वारा तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो वे पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराएंगे।

    दुर्गियाणा कमेटी की आलोचना करते कहा कि कमेटी अपने आंतरिक विवादों में उलझी हुई है और उसका ध्यान मंदिर की पवित्रता बनाए रखने की ओर नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Jalandhar News: दंपति के साथ मारपीट मामले में महिला सरपंच सहित 4 पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: दंपति के साथ मारपीट मामले में महिला सरपंच सहित 4 पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: देहात के गांव नंगल सलेमपुर की महिला सरपंच, उसके पति सहित अन्य 4 लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, पुलिस ने दंपति के साथ की गई मारपीट मामले की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की है। हालांकि इस मामले को लेकर महिला सरपंच भारती और उसके पति मनोहर लाल उर्फ ​​गोरा का कहना है कि राजनीतिक दबाव में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर नंगल सलेमपुर गांव के रहने वाले भजन सिंह और उनकी पत्नी भजन कौर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केस में कुल 4 लोगों को नामजद किया गया है।

    नंगल सलेमपुर निवासी पीड़ित भजन सिंह की पत्नी भजन कौर ने कहा कि 5 जून को रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थी और उस समय गांव की सरपंच भारती, उसके पति मनोहर लाल उर्फ ​​गोरा और उसके देवर दिनेश पासवान और चमन लाल उर्फ ​​चुम्मो निवासी नंगल सलेमपुर उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज करते हुए उन्होंने उस पर और उसके पति पर हमला कर दिया। उन्हें गांव से बाहर निकाल देने की धमकी दी। उन्होंने उस पर चोरी का झूठा आरोप भी लगाया और वहां से भाग गए।

    जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में एएसआई राजिंदर सिंह की पुलिस पार्टी ने मौके पर जांच की और घायल भजन कौर के बयान दर्ज किए। लंबी जांच के बाद नंगल सलेमपुर की महिला सरपंच भारती, उसके पति मनोहर लाल उर्फ ​​गोरा, दिनेश पासवान और चमन लाल उर्फ ​​चुम्मो के खिलाफ आईपीसी की धारा 115(2), 333, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला सरपंच का कहना है कि भजन सिंह और उसकी पत्नी भजन कौर कुख्यात चोर हैं, जो पहले भी गांव में कई चोरियां कर चुके हैं। पंचायत द्वारा कई बार पीड़ित परिवारों के साथ लिखित समझौता किया जा चुका है।

  • Jalandhar News: लगातार तीसरी बार चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, पुलिस के हाथ खाली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लगातार तीसरी बार चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, पुलिस के हाथ खाली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में काला संघिया रोड के पास चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। जहां चोर दुकान से नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरेे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने दुकान का शटर लोहे की सिब्बल से उखाड़ा और उसके बाद अंदर घुस गया, लेकिन अंदर शीशे का दरवाजा लगा हुआ था। इस दौरान चोर ने शीशे के दरवाजे का लॉक तोड़ा और दुकान की तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

    हैरानी की बात यह है कि इस दुकान को चोरों ने पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार निशाना बनाया है। लेकिन अभी तक पुलिस एक भी केस ट्रेस नहीं कर पाई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए वर्मा टेलीकॉम दुकान के मालिक ललित कुमार ने बताया कि उसे अल सुबह किसी का फोन आया और उसने बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। जिसके बाद वह सुबह 5.40 बजे दुकान पर आए तो देखा चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़ा गया था।

    जब दुकानदार ने तिजौरी देखी तो तिजौरी से 4 से 5 हजार की नगदी गायब थी। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 5 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान पर यह तीसरी बार घटना हुई है। पहले दोनों बार भी उसने थाने में शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई चोर नहीं पकड़ा गया। पीड़ित ने कहा कि आज फिर चोर दुकान से नगदी लेकर फरार हो गया है।

  • ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली का निधन, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम, मीका का आया बयान

    ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली का निधन, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम, मीका का आया बयान

    नई दिल्ली: फेमस म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनीं शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके की है। यहां शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ रहा करती थीं। बताया जा रहा है कि तकरीबन सुबह 11 बजे उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद पराग उन्हें नजदीक के बेलेव्यू अस्पताल लेकर गए।

    अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने शेफाली को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया। वहीं शेफाली के निधन पर गायक मीका का बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर सिंगर मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ‘मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई।’ वहीं अभिनेता अली गोनी ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर उनकी फोटो शेयर की है।

    साथ ही रेस्ट इन पीस लिखा है। वरिष्ठ फिल्म पत्रकार विकी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेफाली के निधन की पुष्टि की है। पोस्ट में यह भी बताया कि इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर विजय लुल्ला से कांटेक्ट किया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं, अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर, डॉ. सुशांत ने अभिनेत्री की मौत की पुष्टि की है।

    शेफाली के शव को अब कूपर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। शेफाली की मौत के मामले में अब मुंबई पुलिस का विस्तृत बयान सामने आया है। इसमें पुलिस ने बताया कि शेफाली जरीवाला की 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके परिवार के सदस्य कल देर रात उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस को कल रात करीब 1 बजे सूचना मिली।

    मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम अब तक घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले रात में शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड से भी पूछताछ की जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 8 बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू होगा। कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

    बता दें कि शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। वे साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानने लगे थे। हालांकि उस समय इस गाने को लेकर कुछ विवाद भी हुए थे, लेकिन शेफाली को और पहचान मिली। शेफाली ने बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेकर भी खूब लोकप्रियता हासिल की थी। शेफाली के निधन की खबर सुनकर फैन्स और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

  • Punjab News: एक्शन में मान सरकार, 3 डिप्टी सुपरिडेंट सहित 25 अधिकारी सस्पेंड

    Punjab News: एक्शन में मान सरकार, 3 डिप्टी सुपरिडेंट सहित 25 अधिकारी सस्पेंड

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार जेलों को लेकर एक्शन मोड पर आ गई है। दरअसल, जेलों को लेकर काफी समय से मामले सामने आ रहे थे। जिसके बाद अब जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन लिया है। जेल में कामकाज सुधारने के लिए अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हुई।

    अलग अलग जेलों के 25 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। 3 डिप्टी सुपरिडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिडेंट समेत 25 जेल कर्मचारी सस्पेंड कर दिए गए। भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क को ख़त्म करने के लिए बड़ा एक्शन। जेल में भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क की जानकारी मिली थी।

  • आज का राशिफल, 28 जून 2025

    आज का राशिफल, 28 जून 2025

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज शाम 7 बजकर 15 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पारिवारिक रिश्तों में समरसता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को मान – सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप लोग किसी चीज में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे है , तो आज आपको बढ़िया डील मिलेगी। राजनीतिक तौर पर आपको अनुभवी व्यक्ति का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होगी, खान – पान का विशेष ध्यान रखें।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। जो लोग प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते हैं आज उनको अच्छा धन लाभ होगा। रिश्तों में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का अच्छे से पालन करेंगे। आज आपकी रूचि आध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे रोज की अपेक्षा आज दोगना काम करेंगे। धार्मिक यात्रा पर जानें का प्लान बना सकते है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज उनके लिए एक शानदार रिश्ता आ सकता है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी, बच्चों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके पड़ोसी से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपके दोस्त आपसे मिलने आपके घर पर आ सकते है। आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है। आज आपको किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति से मदद मिलेगी। आज आपको किसी बड़ी जिम्मेदारी को सँभालने का अवसर प्राप्त होगा। घर के बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आज आपको आपके माध्यम से किये गए कार्यो में निश्चित सफलता मिलेगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके हंसमुख स्वभाव के कारण आज आपके बहुत सारे काम बनेंगे। लोग आज आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां होगी, रिश्ते में नयापन आएगा। आज आप अपने भाई – बहनों के साथ बाहर खाना खाने जायेंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज मान – सम्मान की प्राप्ति होगी। जिन लोगो की ईश्वर में आस्था है, उनको आज एक अलग ही अनुभव होगा। जिससे उनकी आस्था और प्रकट होने वाली है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए खास होगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टिकोण से बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख मिलेगा। आज का दिन आप जीवनसाथी के साथ खूब इंजॉय करेंगे। जो भी व्यक्ति बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार की उलझन में है, आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रहेगी। आज आपको किसी दोस्त से उपहार मिल सकता है। आज दुनिया को देखने का आपका नजरिया कुछ अलग ही होगा। आज आप जिधर भी देखेंगे, जहां भी जायेंगे सब अच्छा ही होगा। माता – पिता का आशीर्वाद मिलेगा, बिगड़े काम बनेंगे और आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित बने रहेंगे। आज आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से करेंगे, जिससे बॉस आपसे खुश होंगे। आपकी लाइफ में आज किसी व्यक्ति की इंट्री हो सकती है , जिससे मिलकर आपकी जिन्दगी में एक नयी बहार आ जाएगी। शादीशुदा रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, बच्चे भी अपना काम अच्छे से करेंगे। आज आप भाई – बहनों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। माता – पिता की सेहत ठीक रहेगी , परिवार में सब कुशल – मंगल बनी रहेगी।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, आज आप काम के चक्कर में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, बच्चों को घुमाने किसी पार्क ले जा सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन ख़ुशी देने वाला साबित होगा, आज आप लोग लंच पर जा सकते है। आज आप अपने मित्र की सहायता करेंगे, जिससे समाज में आपकी स्तिथि और ज्यादा मजबूत होगी। आज आप किसी भी शुभ काम की शुरुआत कर सकते है, आज अच्छा दिन है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आपका काम में मन लगेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते है, सफलता मिलेगी। छात्रों को आज किसी अच्छे स्कूल में प्रवेश मिलने की संभावना बन रही है। कला जगत की दुनिया से जुड़े हुए लोगों को आज बड़े सितारों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। रोजगार में तरक्की के नये मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। डिजिटल दुनिया से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का आइडिया मिलेगा। आज आपकी मुलाकात आपके दोस्तों से होगी, पुरानी यादे तरोताजा होगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको सगे – सम्बन्धियों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आप किसी भी व्यक्ति को कर्ज देने से बचे, जिससे आप आर्थिक नुकसान से बचे रहे। आज आपको लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। रिश्तों में चली आ रही अनबन में सुधार होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज बड़ी जिम्मेदारियों को निभाने का मौका मिलेगा।

    मकर राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज आपको बढ़िया धन लाभ होगा। आज आपको किसी पारस्परिक परम्परा को निभाने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते है। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। आज आपका दोस्त आपसे मदद मांग सकता है, आपको उसकी हेल्प करनी चाहिए। आज आप किसी अनुष्ठान को करवाने का मन बना सकते है। आज आपका झुकाव आध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा , जिससे आपका मन शांत रहेगा।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा, आर्थिक स्तिथि और मजबूत होगी। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा , रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत कर सकते है, जिससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव संभव है। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को किसी अच्छे संस्थान के माध्यम से नौकरी मिलेगी। छात्र जीवन से जुडी किसी समस्या का समाधान होगा, उनको आज सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, खान – पान में कोताही न बरतें।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा, आर्थिक स्तिथि और मजबूत होगी। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा, रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव संभव है। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को किसी अच्छे संस्थान के माध्यम से नौकरी मिलेगी। छात्र जीवन से जुडी किसी समस्या का समाधान होगा, उनको आज सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, खान – पान में कोताही न बरतें।

  • Jalandhar निगम के Add. Com Rakesh Garg सहित 17 IAS/ PCS अफसरों के हुए तबादले

    Jalandhar निगम के Add. Com Rakesh Garg सहित 17 IAS/ PCS अफसरों के हुए तबादले

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस सूची मे 17 IAS और PCS अधिकारियों के नाम शामिल है। जिसमें जालंधर नगर निगम मे एडिशनल कमिश्नर पद पर तैनात राकेश कुमार गर्ग सहित अन्य अधिकारियों को नए पद एलॉट हुए है । देखें लिस्ट

  • Jalandhar News: स्टेडियम को लेकर छिड़ा विवाद, पार्षद ने की शिकायत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्टेडियम को लेकर छिड़ा विवाद, पार्षद ने की शिकायत, देखें वीडियो

    जालंधरः शहीद दर्शन सिंह के.पी. स्टेडियम में प्रशासन द्वारा बोर्ड पर नोटिस लगाकर हर अगले माह से यानी 1-7-2025 से सैर करने के लिए वार्षिक शुल्क 2500/- रुपये निर्धारित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। वहीं इस फीस को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। इसको लेकर अब कांग्रेस पार्षद बलराज सिंह ने भी शिकायत दे दी है।

    पार्षद बलराज सिहं ने कहा कि ये विवाद अनावश्यक है। शहीद दर्शन सिंह के.पे स्टेडियम 1993 में कार्पोरेशन में आया था और इसके बाद से इसकी देखरेख नगर निगम के अधिकारी में आई थी। जब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आया था तब मैं यहां पार्षद था, (अब उनका इलाका बदला गया है) तब सरकारी खजाने से यहां पर करीब 7 करोड़ रुपए स्टेडियम में लगाए गए थे जिसमें बच्चों के लिए झूले और लोगों के लिए ट्रेक बनवाया गया था। अब यहां पर बोर्ड लगा दिया गया है कि यहां एंट्री करने वाली की फीस लगेगी जिसकी शिकायत लोगों ने उनसे की।

    उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होेंने सैक्रेटरी रविंदर सिंह से की जिनका रवैया अडिग था। बाद में उन्होंने प्रेसिडेंट अमरीक सिंह पवार से बात की, लेकिन उनका रवैया भी न मानने वाला था जिसके बाद इसकी शिकायत कमिश्नर को दी गई है। उन्होंने कहा कि ये अभी स्पोर्ट्स क्लब को हैंडओपर नहीं हुआ है और नगर निगम से जगह लेने का कोई प्रोसिजर होता है जिसे फोलो करना होता है। उन्होंने क्लब से मीटिंग भी की है जो कह रहे हैं कि मेंटेनैंस के लिए पैसे की जरूरत होती है तो पार्षद ने कहा कि इसको लेकर कोई अलग तरीका निकाल सकते हैं, इसके लिए जनता को परेशान करना गलत है।

    सैक्रेटरी रविंदर सिंह ने बताया कि ये हमारी जमीन है और हमने ये जमीन पंचायत को दी थी और सरकार से यहां शहीद दर्शन के.पी. के नाम स्टेडियम बनाने की अपील की थी। तब उन्होंने कहा था कि ये जगह कम है जिसके बाद हमने यहां आसपास के लोगों से जमीन इकट्ठी करके यहां स्टेडियम बनाया था। अब यहां सरकार इसकी मेंटेनैंस नहीं कर रही तो क्लब ने इसे अपने अंडर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे धक्का करेगा, तो वह हाईकोर्ट में जाएंगे और इंसाफ मांगेगे। साथ ही यहां पूरी व्यवस्था मेंटेन करेंगे और किसी को फालतू यहां नहीं बैठने देंगे।

    जानकारी देते पुरुषोतम लाल ने बताया कि जब ये स्टेडियम बनने वाला था, तब बेअंत सिंह की सरकार थी। तब इस स्टेडियम को उस समय की सरकार ने एक स्कीम तहत ब्लॉक लैवल पर बनाया था। स्टेडियम सांझी जमीन पर बनाया गया था जिसको लेकर सरकार ने एक बार तो पैसे लगा दिए, लेकिन अब उसकी मेंटेनैंस की और कोई ध्यान नहीं दे रहा जिसको लेकर क्लब कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ये कोई बड़ा विवाद नहीं है। अगर सरकार इसकी मेंटेनैंस का जिम्मा उठाती है तो यह विवाद खत्म हो जाएगा।

  • Punjab News: तेजधार हथियार से गार्ड की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में किया केस का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियार से गार्ड की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में किया केस का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    अमृतसर: कैंटोनमेंट पुलिस ने लोहारका रोड स्थित सिल्वर ओक कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड की हत्या मामले को 12 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि मृतक वरिंदर सिंह (40) सिल्वर ओक कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। गुरुवार देर रात उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। आरोपी सुखविंदर को संदेह था कि उसकी पत्नी के वरिंदर सिंह से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने अपने दोस्त गोपी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

    वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोपी के गांव तलवंडी चिड़ गुरदासपुर पहुंचे। वहां से सुखविंदर बस द्वारा जम्मू चला गया। पुलिस ने जांच और गुप्त सूचना के आधार पर गोपी को उसके गांव से और सुखविंदर को जम्मू से दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पुराने मित्र हैं और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।