होशियारपुरः जालंधर के बाद अब पड़ोसी जिले के टांडा में सुबह-सुबह एनआईए ने गढ़ी मोहल्ला में घर में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे एनआईए की टीम ने 2 घरों में रेड की है। इस दौरान पंजाब पुलिस भी एनआईए की टीम के साथ मौजूद है। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। इस दौरान किसी को भी आगे जाने नहीं दिया जा रहा है।
Blog
-

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में आया उछाल, इन स्टॉक्स में दिखी तेजी
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर में प्रगति से वेस्ट एशिया में शांति का माहौल है। इसकी वजह से ग्लोबल स्टॉक मार्केट समेत घरेलू बाजार पर सकारात्मक रुख नजर आ रहा है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 26 जून 2025 को सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 468 अंक ऊपर चढ़ा तो वहीं निफ्टी 50 भी 114.95 अंक उछलकर 25,359.70 पर ट्रेड कर रहा है।
ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर में प्रगति होने से वैश्विक बाजार पर भी सकारात्मक संकेत गया है। वीरवार को एशिया पैसिफिक बाजार में तेजी दिखी है। जापान का निक्केई 0.98 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं टॉपिक्स इंडेक्स में भी 0.48 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 जहां 0.11 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं कोस्पी के शेयर में भी 0.51 प्रतिशत की गिरावट दिखी है। अमेरिकी बाजार में बुधवार को जरूर थोड़ी हचल रही और एसएंडपी थोड़ा गिरकर 6,092 के स्तर पर बंद हुआ। डाउ डोन्स जहां 0.25 प्रतिशत फिसलकर 429822.43 पर बंद हुआ तो वहीं नैस्डेक कंपोजिट भी 0.31 प्रतिशत की उछाल के साथ ऊपर गया।
शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गई और बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 700 अंक ऊपर चढ़ यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,755.51 पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी भी 200.40 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर 25,244.75 पर बंद हुआ। बजाज ब्रोकिंग ने शेयर बाजार अपनी एक टिप्पणी में कहा कि मानक सूचकांक ने लगातार दूसरे दिन अपनी तेजी बरकरार रखी। ईरान-इजराइल संघर्ष खत्म होने से भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदें जगी हैं और निवेशक धारणा को बल मिला है।
-

Jalandhar News: पुलिसकर्मी की बहन से लैपटॉप ,नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार
जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतर्गत आते लंबा पिंड चौक के पास आटो में बैठी युवती से बाइक झपटमारों ने बैग छीन लिया। आटो में बैठी युवती ने बैग को बचाने के लिए झपटमारों का विरोध किया लेकिन वह बैग को बचाते आटो से नीचे गिर गई और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। नीचे गिरने के दौरान आटो चालक ने शोर मचाया लेकिन बाइक की रफ्तार जादा होने के कारण झपटमार भागने में कामयाब हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल हालत में युवती को इलाज के एचपी अस्पताल में दाखिल करवाया और शिकायत कंट्रोल रूम पर दी। सूचाना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना रामामंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम आटो सवार मिनाक्षी ने बताया कि वह पीएपी चौक की तरफ से लंबा पिंड चौक की तरफ आ रही थी। कि उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार झपटमारों में उनके हाथ में पकड़ा हुआ बैग छीनने की कोशिश।
मिनाक्षी ने बैग को बचाने के लिए झपटमारों का विरोध किया लेकिन बैग नहीं बचा पाई। बैग को झपटमारों से बचाते वह नीचे गिर गई, हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल युवती पुलिसकर्मी की बहन है। बैग में एक लैपटाप और हजारों रूपये की नकदी थी, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। वारदात होने के बाद आटो चालक ने झपटमारों का विरोध और उन्हें पकड़ने के लिए पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने का फायदा उठा झपटमार भागने में कामयाब हो गए। सूचाना पाकर मौके पर पहुंची थाना रामा मंडी की पुलिस जांच में जुट गई।
-

रेलिंग को तोड़कर सर्विस लेन पर गिरी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 2 की मौत, 50 घायल
इटावाः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दरभंगा से नई दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर गिर गई। यह हादसा फूड प्लाजा के आगे हवेलिया गांव के पास किलोमीटर 103 के पास हुई है। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर इसके बाद अफरा तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो की मौत हुई है जबकि 50 घायल हुए हैं।
हादसे के वक़्त बस में 60 यात्री सवार थे। मरने वालों में 15 साल की किशोरी व 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है जो अभी अज्ञात है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बस बाई तरफ रेलिंग को तोड़ती हुई सर्विस रोड पर नीचे जा गिरी। माना जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आ जाने के कारण हादसा हुआ है। घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
-

Jalandhar News: इस इलाके में सुबह-सुबह NIA की Raid, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महागनर में सुबह-सुबह एनआईए ने घर में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे एनआईए की टीम ने रेड की है। बताया जा रहा है कि फ्रैंड्स कालोनी में एनआईए की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान पंजाब पुलिस भी एनआईए की टीम के साथ मौजूद है। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
एनआईए द्वारा लोकल पुलिस के साथ एक किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति के घर छापेमारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक व्यक्ति के डिजिटल डिवाइस के साथ-साथ उसकी कॉल डिटेल और घर की तलाशी का काम किया जा रहा है। फ्रेंड कॉलोनी में एनआईए द्वारा की गई छापेमारी में आरोपी का नाम निखिल जोशी बताया जा रहा है। वहीं जिस व्यक्ति के मकान में वह पिछले चार साल से किराये पर रह रहा था उसका नाम इंदर मरवाहा बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस यूट्यूबर के द्वारा पिछले दिनों पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले के दौरान सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्टें पाई गई थीं। जिसको लेकर आज एनआईए द्वारा युवक के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान एनआईए की टीम द्वारा किसी को भी घर में आने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों द्वारा उक्त व्यक्ति से काफी देर तक पूछताछ की गई। यह भी चर्चा रही है कि यदि उसने जांच में अधिकारियों को सहयोग नहीं किया, तो टीम उसे अपने साथ भी ले सकती है। लेकिन टीम ने उसे पूछताछ करके वापस चली गई।
-

आज का राशिफल, 26 जून 2025
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर शुक्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा , खर्च की अधिकता रहेगी। आज आप भौतिक सामानों की ख़रीद-फरोख्त कर सकते है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, आज आपके बच्चे अच्छे से पढ़ाई करेंगे। सगे – संबधियों का आज आपके घर पर आना हो सकता है। आज आपको किसी व्यक्ति से विशेष उपहार मिलेगा। आज आप अपनी दिनचर्या से जुड़े सारे काम अच्छे से करेंगे। आज आपका मन आध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।
वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। जो लोग आज किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते है, आज उनके लिए दिन शुभ है। व्यापार में लाभ की स्थिति बढ़िया रहेगी , पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं, आज आपकी मुलाकात मित्र से होगी, कुछ पुरानी यांदे ताजा होंगी। आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करेंगे, जिससे आपको बड़ी जिम्मेदारी का अहसास होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन में कुछ नयी जिम्मेदारियों का आज आप अहसास करेंगे। बच्चों को लेकर ज्यादा सवेंदनशील होने की जरुरत नहीं है, आज वो अपना काम अच्छे से करेंगे। आज आपको सामाजिक समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान आज आपको जरुर मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक है, आज उनको दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। जिस काम के लिए आप काफी समय से परेशान चल रहे थे, आज वो काम पूरा हो जायेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। टीवी डिबेट में आज आप सामने वालों को डोमिनेट करेंगे। डिजिटल दुनिया में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। पड़ोसी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे, आज आपका पड़ोसी आपकी तारीफ करेगा। आप किसी समारोह का आयोजन कर सकते है।
सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगो को आज किसी बड़ी फिल्म का ऑफर मिल सकता है। जिससे अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा, बच्चों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा, आज आप लोग शॉपिंग करने जा सकते है। आज किसी मेहमान का आपके घर में आगमन हो सकता है। नौकरी का इन्तजार कर रहे लोगों को ,आज अच्छा ऑफर मिलेगा। आज घर से निकलते समय बड़ो का आशीर्वाद जरुर लें, सब अच्छा होगा।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस करने वालों को आज अच्छा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, घर-परिवार में सबसे रिश्ते मधुर होंगे। आज आपको जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े हुए लोगो को आज वरिष्ठ व्यक्तियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आप धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है, आप उनको समझाने का प्रयास करें। आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है।तुला राशि:आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आप लाभ की स्तिथि में रहेंगे। जो लोग किसी स्टार्टअप को शुरू करना चाहते है, आज उनके पास बेहतरीन ऑफर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी , बच्चों से खुशियां मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज अच्छा रिश्ता आएगा। लवमेट आज का दिन ख़ुशी से बिताएंगे, आज आप लोग मूवी देखने जा सकते है। जो लोग सामाजिक कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए है, उनको आज नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आज आप अपने काम को दोगनी रफ़्तार से करेंगे।
वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है, उनको आज बढ़िया डील मिलेगी। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मीडिया जगत से जुड़े हुए लोग आज किसी बड़ी खबर पर काम करेंगे, जिससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सर्तकता रखे, अपने खान – पान का ध्यान अवश्य रखें।
धनु राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, जिससे आपको बिजनेस में ग्रोथ मिलेगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। आज आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है। डिजिटल दुनिया से जुड़े लोगो को आज एक नयी दिशा मिलेगी, जिससे आप समाज के लिए कुछ बेहतर काम करेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आज आपकी रूचि आध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आप अपने समय का सही से सदुपयोग करेंगे।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों को आज दोगना लाभ होगा। आज आप पैसों के लेन – देंन से बचकर रहे , किसी अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करे। रोजगार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। छात्र आज किसी नए कोर्स को ज्वाइन कर सकते है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आज आपको रोज की अपेक्षा बेहतर फील होगा।
कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर पर जायेंगे। मेडिकल के स्टूडेंट को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का अवसर मिलेगा। कला जगत में संगीत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज एक नयी पहचान मिलेगी। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते है। आज आप दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते है, कुछ विशेष काम को लेकर बाते होगी। आज आपका मन ध्यान में लगेगा, जिससे मानसिक उलझन से राहत मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप लोग घूमने – फिरने जा सकते है।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपके लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च कर सकते है जमीन-जायदाद के मामले में आज आपको कोर्ट-कचहरी से बड़ी राहत मिलने वाली है। आज आप अपने घर पर किसी अनुष्ठान का आयोजन कर सकते है। आज का दिन छात्रों के लिए बेहतर रहेगा, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
-

करोड़ों के सोने की चोरी हुई ट्रेस, आरोपी पिता-बेटे सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
मुंबई/ENS: एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने 12 करोड़ से ज्यादा रुपये के सोने की चोरी के मामले में राजकोट स्थित एक फर्म के 19 वर्षीय कर्मचारी जिग्नेश कुचड़िया, उसके पिता नाथाभाई कुचड़िया और दोस्त यश जीवाभाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की योजना नाथाभाई ने रची थी, जो पहले से ही धोखाधड़ी और डकैती के मामलों में आरोपी है।
इस मामले मे जानकारी देते हुए DCP आनंद भोईटे ने बताया कि आरोपी जिग्नेश अपने सीनियर अजय घगड़ा के साथ 20 जून को मल्टी-स्टेट गोल्ड डिलीवरी के तहत मुंबई पहुंचे थे। दोनों जेपी एक्सपोर्ट ज्वैलरी कंपनी के लिए काम करते थे और फ्लैट नंबर 1206, ए-विंग, राजमधुर सोसाइटी, बोरीवली पश्चिम में रुके थे। उन्होंने सोने के आभूषण दो बैगों में भरकर दोपहर 1.45 बजे बाथरूम गए और बाहर आ कर देखा तो जिग्नेश व सोना दोनों गायब थे।
पुलिस को जांच में पता चला कि जिग्नेश अपने पिता और दोस्त के साथ पहले से योजना बनाकर आया था। तीनों एक ही वाहन में चोरी का माल लेकर फरार हो गए थे। वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक गणेश पवार की निगरानी में पुलिस टीम ने गुजरात जाकर 22 जून को जिग्नेश और यश को पकड़ा तथा 23 जून को नाथाभाई को भी सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 12 करोड़ से ज्यादा गोल्ड और वारदात में इस्तमाल की गई THAR कार को जब्त कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को मुंबई लाकर अदालत में पेश कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
-

Ludhiana News: इस इलाके मे मिली बुजुर्ग की लाश, फैली सनसनी, देखें वीडियो
लुधियाना: ताजपुर रोड के अंतर्गत आने वाली विश्कर्मा कॉलोनी की गली नंबर एक में एक बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से गली नंबर 1 मे बने इस घर में एक बुजुर्ग, उसका बेटा और बहू रह रहे थे।
मृतक बुजुर्ग का बेटा कुछ दिनों से घर से बाहर था, जो मानसिक रूप से कमजोर है। घर की बहू भी कुछ दिनों से अपने मायके रह रही थी। राहगीरों और पुलिस के मुताबिक आज सुबह से ही इलाके में बदबू फैल रही थी, जिसके चलते मोहल्ले वालों ने एकत्र होकर पुलिस को सूचित किया।
मौके पर जब पुलिस पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई, तो लगभग 75 साल के एक बुजुर्ग की लाश खस्ता हालत में मिली। पुलिस द्वारा बहू और बेटे को मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: एक्साइज विभाग ने ब्यास नदी के पास की कार्रवाई, भारी मात्रा मे शराब बरामद, देखें वीडियो
गुरदासपुर: जहरिली शराब की बिक्री और उपयोग रोकने के लिए एक्साइज विभाग और पुलिस लगातार सक्रिय हैं। ब्यास नदी के किनारे स्थित भैनी मियां खान कस्बे का गाँव मौजपुर नाजायज़ शराब की बिक्री के लिए बदनाम इलाका है। यहां के कई परिवार जहरीली शराब का कारोबार करते हैं और पुलिस व एक्साइज विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए नदी के बीचोंबीच या किनारों पर बड़े-बड़े टैंकर निकालकर तिरपाल में भरकर लाहन और नाजायज़ शराब छुपा देते हैं। पुलिस और एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई के दौरान 5000 लीटर लाहन और 90 हजार मिलीलीटर नाजायज़ शराब बरामद कर नष्ट की गई है।
जानकारी देते हुए डीएसपी कुलवंत सिंह मान और आबकारी अधिकारी हिम्मत शर्मा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक्साइज इंस्पेक्टर दीपक कुमार, एसएचओ (भैनी मियां खान) सरबजीत सिंह ने एक्साइज पुलिस स्टाफ और सब डिवीजन काहनूँवां के जिला पुलिस स्टाफ के साथ गुरदासपुर जिले के गाँव मौजपुर और ब्यास नदी किनारे वाले क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान गाँव मौजपुर के ब्यास नदी किनारे स्थित इलाके से 5000 किलोग्राम लाहन और 120 बोतलें (90000 मिलीलीटर) नाजायज़ शराब भरी प्लास्टिक की तिरपाल बरामद की गईं। पुलिस ने एफआईआर नंबर 50 मे (5000 किलोग्राम लाहन) और नंबर 51 मे 90000 मिलीलीटर और 120 बोतलों नाजायज़ शराब के मामले मे अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है
-

Haryana News: “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत एक ही दिन में 13 मामलो में 54 गिरफ्तारी
पंचकूला: जिले में अपराध, नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को “ऑपरेशन आक्रमण” के अंतर्गत जिलेभर में सघन चेकिंग व छापामारी अभियान चलाया। यह ऑपरेशन DCP सृष्टि गुप्ता और DCP अमित दहिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 42 टीमों का गठन किया गया और 208 पुलिसकर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस ने 12 एफआईआर दर्ज कर कुल 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कई संगीन अपराधों में शामिल आरोपी भी हैं। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत 4 आरोपी, जुआ अधिनियम के तहत 3 अपराधी, एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 अपराधी, एक वांछित वारंटी अपराधी, 4 पीपीएस (घोषित व्यक्ति), 1 पीओ (घोषित भगोड़ा), 1 साइबर अपराधी, 19 मारपीट के मामले में शामिल आरोपी, 1 स्नैचिंग और 6 चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा कुछ अन्य मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मौके पर की गई तलाशी और छापेमारी के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 207 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, और 320 ग्राम चरस बरामद की गई। वहीं एक्साइज एक्ट के तहत 97 देसी शराब की बोतलें, और जुआ अधिनियम के तहत 4640 रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा 5000 रुपये की नकदी और एक स्नैचिंग की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
जानकारी देते हुए DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि “ऑपरेशन आक्रमण केवल एक पुलिस अभियान नहीं, बल्कि पंचकूला को नशा मुक्त, अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाने की दिशा में हमारा ठोस प्रयास है। पुलिस की प्राथमिकता है कि आम जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और अपराधियों में कानून का डर बना रहे।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे और भी ज्यादा व्यापक और सख्त ऑपरेशन समय-समय पर चलाए जाएंगे ताकि असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि पंचकूला में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
