रेलिंग को तोड़कर सर्विस लेन पर गिरी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 2 की मौत, 50 घायल

Written by

in

इटावाः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दरभंगा से नई दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर गिर गई। यह हादसा फूड प्लाजा के आगे हवेलिया गांव के पास किलोमीटर 103 के पास हुई है। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर इसके बाद अफरा तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो की मौत हुई है जबकि 50 घायल हुए हैं।

हादसे के वक़्त बस में 60 यात्री सवार थे। मरने वालों में 15 साल की किशोरी व 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है जो अभी अज्ञात है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बस बाई तरफ रेलिंग को तोड़ती हुई सर्विस रोड पर नीचे जा गिरी। माना जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आ जाने के कारण हादसा हुआ है। घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *