Blog

  • डीसी की क्यारी में उगा प्राकृतिक खेती का संदेश

    डीसी की क्यारी में उगा प्राकृतिक खेती का संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के डीसी जतिन लाल के सरकारी आवास की क्यारी में प्राकृतिक खेती से उगी सब्जियों के साथ एक सशक्त संदेश भी अंकुरित हुआ है। यह संदेश है…नीतियों को काग़ज़ से निकालकर ज़मीन तक पहुंचाने का और बदलाव की शुरुआत स्वयं से करने का। जतिन लाल ने अपने निजी उदाहरण से हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सोच को केवल अमल में ही नहीं उतारा बल्कि उसे अपने घर की मिट्टी में बोकर एक सजीव मिसाल में बदल दिया है।

    उपायुक्त ने अपने आवास परिसर में गोबी, चुकंदर, टमाटर, मूली, प्याज़, शलगम, लहसुन, हरा धनिया, आलू सहित अनेक सब्जियां पूरी तरह प्राकृतिक विधि से उगाई हैं। यहां मिट्टी में बसी ताजगी और क्यारियों से उठती सौंधी खुशबू यह एहसास दिलाती है कि यह पहल केवल व्यक्तिगत प्रयोग भर नहीं है बल्कि प्रशासनिक नेतृत्व के माध्यम से समाज को दिशा देने का एक प्रेरक प्रयास भी है।

    जतिन लाल का कहना है कि स्वस्थ जीवनशैली की असली शुरुआत थाली से होती है और ज़हर-मुक्त खेती इसका सबसे बेहतर विकल्प है। प्राकृतिक खेती से उगा भोजन स्वास्थ्य के लिए बेहतर होने के साथ स्वाद में भी कहीं अधिक समृद्ध होता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताक़त है। आज इस खेती पद्धति को जीवनशैली की तरह अपनाने और एक जनआंदोलन की तरह बढ़ाने की ज़रूरत है। एक क्यारी से उठी यह कहानी, हाल के वर्षों में किसानों के अपने खेतों को ज़हरमुक्त बनाने की कोशिशों से जुड़ती चली जाती है।

    प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हिमाचल
    उल्लेखनीय है कि बीते कुछ वर्षों में ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान और बागवान रसायन-मुक्त खेती की ओर आकर्षित हुए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए दूरदर्शी निर्णयों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार ने किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर, उपज के वाजिब दाम, गुणवत्तापूर्ण बीज, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसल बीमा, प्रशिक्षण और अनुसंधान जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है।

    प्राकृतिक खेती का मजबूत मॉडल बनकर उभर रहा ऊना जिला, 14,240 ने अपनाई प्राकृतिक खेती
    आत्मा परियोजना निदेशक, ऊना प्यारो देवी ने बताया कि ऊना जिला में 1907 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। जिले के 48,006 किसानों में से 14,240 किसान प्रशिक्षण लेकर इस पद्धति से जुड़ चुके हैं और अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें विभिन्न प्रकार के अनुदान भी दे रही है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को गौशाला का फर्श पक्का करने और गौमूत्र हेतू गड्ढा बनाने के लिए 8 हजार रुपये तथा ड्रम खरीद पर 750 रुपये प्रति ड्रम के तौर पर अधिकतम 2250 रुपये अनुदान का प्रावधान है। इसके साथ ही, भारतीय नस्ल की गाय की खरीद पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 25000 रुपये अनुदान दिया जा रहा है। गाय के परिवहन के लिए 5 हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि का भी प्रावधान है।

    गेहूं, मक्की और हल्दी फसलों के एमएसपी निर्धारण के निर्णायक फैसले
    प्यारो देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करके किसानों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाया है। सरकार ने प्राकृतिक गेहूं का 60 रुपये प्रति किलो और मक्की 40 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। साथ ही किसानों को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से परिवहन भत्ता भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिम भोग ब्रांड के तहत प्राकृतिक मक्की का आटा बाजार में उतारकर उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसानों को सुनिश्चित बाजार और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य विकल्प मिल रहे हैं।

    इसके अलावा किसानों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई कच्ची हल्दी पर भी समर्थन मूल्य तय किया है। इस वित्त वर्ष से प्राकृतिक कच्ची हल्दी पर 90 रुपये प्रति किलो का एमएसपी प्रदान किया जा रहा है, जिसे ‘हिमाचल हल्दी’ ब्रांड के नाम से बाजार में उतारा जाएगा।

    उपायुक्त जतिन लाल ने हुए कहा कि ज़िला प्रशासन मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार किसानों को प्राकृतिक खेती को लेकर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रहा है। इस खेती की सबसे बड़ी विशेषता इसका शून्य लागत मॉडल है, जिससे आय में वृद्धि के साथ-साथ भूमि की उर्वरता भी बनी रहती। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।

     

  • श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम की संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

    श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम की संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

    ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता पूज्य श्री हेमानंद महाराज द्वारा माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए निकाली गई दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए। यह पावन पद यात्रा पूज्य  हेमानंद महाराज जी के गद्दी पर विराजमान होने से पूर्व माता रानी के आशीर्वाद-अर्चन के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

    उपमुख्यमंत्री पूज्य हेमानंद महाराज की अगुवाई में निकाली गई इस पद यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागी बने। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू भी पद यात्रा में उपस्थित रहे। पद यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय भावों से सराबोर हो उठा।

    इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस प्रमुख श्रद्धा-केंद्र के समग्र विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए इसके भव्य भवन निर्माण एवं समग्र विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और दिव्य दर्शन का अनुभव प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

     

  • संतोषगढ़ में नगर एवं ग्राम योजना विभाग की जन-जागरूकता बैठक आयोजित

    संतोषगढ़ में नगर एवं ग्राम योजना विभाग की जन-जागरूकता बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: उप-मंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, ऊना द्वारा नगर परिषद संतोषगढ़ के सभागार में आज(मंगलवार) को जन-जागरूकता बैठक का अयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक नगर योजनाकार निर्मल सिंह ने की।

    बैठक में निर्मल सिंह ने हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977 तथा संतोषगढ़ योजना क्षेत्र में लागू नियमों व विनियमों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में आम जनता को जागरूक करें, ताकि सुनियोजित विकास के साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।

    निर्मल सिंह ने बताया कि भूमि खरीद कर निर्माण करने से पहले नगर एवं ग्राम योजना विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। साथ ही अधिनियम की धारा 16(सी) के तहत भूमि की बिक्री से पूर्व प्लॉट का विभाग से अनुमोदन आवश्यक है। खरीददारों को भी केवल विभाग द्वारा स्वीकृत उप-विभाजित प्लॉट ही खरीदने की सलाह दी गई।

    उन्होंने भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम के प्रावधानों बारे भी अवगत करवाया तथा बताया कि अधिसूचित योजना क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लॉटिंग या आठ से अधिक अपार्टमेंट के निर्माण एवं विक्रय के लिए में पंजीकरण जरूरी है। इसके अलावा जिले में 1000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर निर्माण की स्थिति में संबंधित क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र माना जाएगा, जहां विभागीय स्वीकृति व रेरा पंजीकरण अनिवार्य होगा। सहायक नगर योजनाकार ने अवैध निर्माण से होने वाली समस्याओं के प्रति भी लोगों को जागरूक करने और बिना अनुमति निर्माण न करने की अपील की।

    इस दौरान योजना अधिकारी रमेश चंद, वरिष्ठ प्रारूपकार रवि किशोर और कनिष्ठ अभियंता राधा देवी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • स्कूल बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, कई बच्चे घायल

    स्कूल बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, कई बच्चे घायल

    रेवाड़ी। पंजाब के पड़ोसी राज्य में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, एक प्राइवेट स्कूल बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत गई, जबकि बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

    सूचना के बाद पुलिस व बच्चों के स्वजन भी घटना स्थल की ओर दौड पड़े। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बावल के अस्पताल में रखवा दिया है। ये हादसा हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव सांजरपुर से टांकडी रोड के पास हुआ है। सूचना के बाद पुलिस व बच्चों के स्वजन भी घटना स्थल की ओर दौड पड़े।

    मृतकों की ये हुई पचान
    मृतकों की पहचान गांव जैतडावास के रहने वाले करीब 22 वर्षीय नितिन व करीब 26 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।

    बस में सवार थे 30 बच्चे
    जानकारी के अनुसार गांव मोहनपुर के ज्ञानदीप स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे।

     

     

  • सरकार का बड़ा ऐलान: प्रदेशवासियों को साल में 2 LPG सिलेंडर दिये जाएंगे फ्री

    सरकार का बड़ा ऐलान: प्रदेशवासियों को साल में 2 LPG सिलेंडर दिये जाएंगे फ्री

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने होली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि अब दिल्ली के पात्र परिवारों को साल में दो बार मुफ्त LPG गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। यह सुविधा होली और दीपावली के मौके पर मिलेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने वादा किया था कि त्योहारों पर लोगों को फ्री गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। अब सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा करते हुए दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।

    कैबिनेट बैठक में योजना को मिली मंजूरी
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई। सरकार का कहना है कि इसका मकसद महंगाई के इस दौर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देना है।

    किन लोगों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर?
    इस योजना का लाभ सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा। सरकार खासतौर पर इन परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ देगी।  जिनके पास दिल्ली का राशन कार्ड है, जो EWS कैटेगरी में आते हैं। उन्हें ही मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।

    योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
    इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे
    • आधार कार्ड
    • दिल्ली के पते वाला राशन कार्ड

    किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
    • जिनके पास राशन कार्ड नहीं है
    • जो EWS कैटेगरी में नहीं आते
    • सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी
    • दिल्ली के बाहर के नागरिक इन सभी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

     

     

  • Jalandhar News: नंबरदार सुरिंदर सिंह पर हुआ हमला, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नंबरदार सुरिंदर सिंह पर हुआ हमला, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नामदेव चौक के पास टैक्सी स्टैंड के सामने बाइक सवारों द्वारा नंबरदार पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान मौके से फरार हो गए। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद 2 बाइकों पर सवार 4 युवक मौके से फरार हो गए। लोगों द्वारा युवकों की बाइक काबू कर ली गई है, जिस पर 2 नबंर प्लेटे लगी हुई है। घटना में घायल सुरिंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घायल सुरिंदर सिंह के परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए। मामले की जानकारी देते हुए बेटी सुखविंदर कौर ने बताया कि पिता तहसील में काम के सिलसिले में गए थे।

    इस दौरान उन्हें फोन आया कि नामदेव चौक के पास उनक पर युवकों द्वारा हमला किया गया। जिसके बाद लोगों द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद वह मौके पर पहुंच गए। बेटी ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और हमला करने वाले युवकों को वह जानते भी नहीं है। वहीं सिख तालमेल कमेटी के कार्यकर्ता ने कहा कि वह दुकान बैठे थे।

    इस दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सिख व्यक्ति पर नामदेव चौक के पास हमला किया गया। घटना में घायल सुरिंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों का कहना है कि युवकों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। थाना 4 के एएसआई हीरा लाल ने बताया कि सिविल अस्पताल पहुंचे। एएसआई ने बताया कि सुरिदंर सिंह नामदेव चौक के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान 2 बाइकों पर सवार 4 युवकों ने हॉकी और डंडो से हमला किया।

    इस दौरान सिर पर युवक हमला करने लगे तो व्यक्ति ने हाथ से बचाव करने की कोशिश की और उसके हाथ पर चोटें आई है। वहीं युवक एक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाइक को कब्जे में लेकर थाने में लाया गया। वहीं बाइक पर लगी 2 नंबर प्लेट की जांच की जा रही है। एएसआई ने कहाकि पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे है। पीड़ित के बयानों के आधार पर असल कारणों का पता चल पाएगा। घटना में व्यक्ति के सिर पर और टांगों पर चोटें आई है।

     

  • डेढ़ साल के बच्चे ने निगला Hulk नाम का खिलौना, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

    डेढ़ साल के बच्चे ने निगला Hulk नाम का खिलौना, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक डेढ़ साल के बच्चे ने खेलते-खेलते हल्क वाला प्लास्टिक का खिलौना निगल लिया। इसके बाद बच्चे का पूरा परिवार उसे लेकर तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचा। इसके बाद एक्सरे से खिलौना पेट में नजर आया। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करके प्लास्टिक का यह खिलौना बच्चे के पेट से निकाला।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    डॉक्टर हुए हैरान

    यह घटना 18 जनवरी की बताई जा रही है। बच्चा उस दिन घर में खेल रहा था। परिवार ने अचानक से बच्चे के चेहरे पर परेशानी देखी। कुछ समय के बाद बच्चे को उल्टी होने लगी। इसके बाद उसकी मां को शक हुआ। जब मां ने बच्चे की परेशानी देखी तो उसे समझ आया कि बच्चे के सभी खिलौने चेक करने पर पता चला कि एक खिलौना गायब हो गया था। बच्चे से पूछने पर उसने खिलौना निगलने की बात कही। इसके बाद बच्चे के घर वाले उसे तुरंत लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। वहां पर एक्स रे में पेट के अंदर पूरा खिलौना नजर आया। इसको देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

    बाल-बाल बची जान

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के पेट में फंसा खिलौना कोई टुकड़ा नहीं था बल्कि हाथ, पैर और सिर वाली पूरी साइज की एक चीज थी। उन्होंने बताया कि खाने की नली और पेट के बीच में एक नैचुरल वॉल्व होता है। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इतने बड़े खिलौने को इस वॉल्व से होकर निकलना था। जब हमने एंडोस्कोप जैसे नाजुक टूल से उसको पकड़ने की कोशिश की तो पेट में हवा होने के कारण से खिलौना फिसलता रहा। यदि हमने उसे हाथ या पैर से पकड़कर खींचा होता तो उसके वॉल्व में फंसने और वॉल्व को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचाने की बहुत बड़ी संभावना थी। हमने सब्र रखा और 45 मिनट तक चले इस ऑपरेशन के दौरान खिलौने के सिर को पकड़कर सावधानी के साथ वॉल्व पॉर करके उसे बाहर निकानले में कामयाब रहे। यदि यह खिलौना आंत में चला जाता तो आंत फटने का खतरा होता और ऑपरेशन करना पड़ता।

    डॉक्टर ने पेरेंट्स से की अपील

    इस मुश्किल सर्जरी के बाद बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है परंतु डॉक्टर्स ने पेरेंट्स से यह अपील की है और कहा है कि बच्चों को कभी भी इतने छोटे खिलौनों से अकेले नहीं खेलने दें और यदि बच्चा खेल भी रहा है तो उस पर ध्यान जरुर दें।  
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में ESIC Hospital के बाथरूम से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में ESIC Hospital के बाथरूम से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के ईएसआईसी अस्पताल में हड़कंप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के बाथरूम से एक नवयुवक की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई। फिलहाल मृतक युवक की मौत कैसे हुई इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है और उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। इस संबंध में बातचीत में अस्पताल में प्लंबर का काम करने वाले बिक्रम ने बताया कि जब वह बाथरूम की तरफ गया तो देखा कि बाथरूम का अंदर का लॉक टूटा हुआ था और पानी बह रहा था। प्लंबर ने कहा कि जब उसने देखा कि एक युवक बाथरूम में गिरा पड़ा था और जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसने प्रशासन को घटना संबंधी सूचना दी।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए एम्बुलेंस चालक दीपक ने बताया कि उन्हें पुलिस वालों ने फोन पर सूचना दी थी कि एक युवक की मृत देह ईएसआईसी अस्पताल से सिविल अस्पताल लेकर जाना है। जिसके बाद वह ईएसआईसी अस्पताल पहुंचा और युवक की मृत देह को सिविल अस्पताल लेकर जा रहा है।

    वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जब एम्बुलेंस के जरिए युवक लाया गया। युवकी की पहले से ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मृतक युवक की कोई पहचान नहीं हो सकी और न ही मौत का असली कारण पता चल पाया। उन्होंने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई, फिलहाल यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

  • बस दुर्घटना में हुई तीन मौतों पर उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने व्यक्त किया शोक

    बस दुर्घटना में हुई तीन मौतों पर उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने व्यक्त किया शोक

    शिमला: उप-मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुबह उत्तराखंड के कवाणु में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

    उप-मुख्यमंत्री ने शोकग्रस्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
    अपने शोक संदेश में शिक्षा मंत्री ने इस दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

    उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

     

  • Punjab News: इमारत में लैंटर डालने के दौरान हुआ हादसा, हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से दो लोग घायल

    Punjab News: इमारत में लैंटर डालने के दौरान हुआ हादसा, हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से दो लोग घायल

    लुधियानाः जिले के जमालपुर इलाके के गोबिंद कालोनी में इमारत में लैंटर डालने के दौरान हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लैंटर डालने के दौरान अचानक 2 व्यक्तियों को हाईटेशन तारों की चपेट में आने से करंट लग गया। घटना के बाद 2 व्यक्ति तीसरी मंजिल से गिर गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए युवराज ने बताया कि आज इमारत में लैंटर डालने के दौरान हाईटेंशन तारों की चपेट में व्यक्ति आ गए। इस घटना के दौरान कई घरों का इलेक्ट्रानिक सामान खराब हो गया। पड़ोसियों के व्यक्ति को धुंआ चढ़ने से तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में कई घरों के मीटर भी सड़ गए। लोगों ने बताया कि घटना में उनका काफी नुकसान हुआ है।

    इलाका निवासियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। मौके पर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मी पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं बिजली विभाग द्वारा सप्लाई को बंद करके रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं महिला ने कहा कि इलाके में घरों का सारा इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।

    वहीं घटना के दौरान एक महिला की अचानक धड़कन बढ़ गई और तबीयत खराब हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इलाका निवासियों द्वारा हुए नुकसान की भरपाई को लेकर प्रशासन से अपील की गई है। उनका कहना है कि घटना के दौरान अचानक बिजली के झटकों के बाद इलेक्ट्रानिक सामान खराब होने से घरों का काफी नुकसान हो गया है।