Blog

  • गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी

    गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिखों के तृतीय गुरु, श्री गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा, समर्पण, समानता और मानवता का अद्वितीय प्रतीक है। उनका जीवन आज भी समाज को भाईचारे, मानव कल्याण और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखा रहा है तथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात रविवार को पंजाब के लुधियाना स्थित अमरपुरा चौक के निकट गुरु अमर दास जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 9वें विशाल कीर्तन समागम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए सेवा स्वरूप 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा करते हुए भविष्य में गुरुद्वारे से संबंधित विकास कार्यों के लिए हरसंभव सरकारी सहयोग का आश्वासन भी दिया।

    गुरु अमर दास जी ने समाज में व्याप्त जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों का सशक्त विरोध किया तथा “पहले पंगत, पीछे संगत” का संदेश देकर सामाजिक समानता और समरसता की ऐसी मिसाल प्रस्तुत की, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गुरु जी का यह संदेश केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति का आधार था।

    गुरु अमर दास सेवा सोसायटी, सुखमनी सेवा सोसायटी तथा गुरु अमर दास गुरुद्वारा एवं धर्मशाला चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं एवं रागी जत्थों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    लुधियाना की पावन धरती पर रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा मधुर कीर्तन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद एवं शांति प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु अमर दास जी ने 60 वर्षों से अधिक समय तक एक विनम्र सेवक के रूप में जीवन व्यतीत किया और गुरु गद्दी प्राप्त करने के पश्चात समाज सुधार का व्यापक अभियान चलाया।

    उन्होंने कहा कि गुरु अमर दास जी ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने सती प्रथा जैसी अमानवीय कुप्रथा का विरोध किया, विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया तथा महिलाओं को पर्दा प्रथा से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का समाज भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में मानसिक तनाव, ईर्ष्या और संघर्ष जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे समय में गुरु अमर दास जी की शिक्षाएं मानवता को सही दिशा प्रदान करती हैं। आनंद साहिब की वाणी मानव जीवन को वास्तविक सुख, संतोष और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाती है।

    हरियाणा और पंजाब केवल भौगोलिक दृष्टि से पड़ोसी राज्य नहीं हैं, बल्कि दोनों राज्यों की साझा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत है। सिख गुरुओं के चरणों से हरियाणा की भूमि भी पवित्र हुई है और राज्य सरकार इस विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत श्री आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, चमकौर साहिब, फिरोजपुर, अमृतसर, खटकड़ कलां, कलानौर और पटियाला को शामिल करते हुए विरासत सर्किट के विकास को मंजूरी दी गई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्योतिसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। साथ ही स्मारक सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया था। वर्ष 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमृतसर से नांदेड़ तक विशेष हवाई सेवा भी प्रारंभ की गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया, जिसे पूरे देश में हर साल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुनानगर के कलेसर में गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन विकसित करने तथा उनकी स्मृति में स्मारक द्वार बनाने का निर्णय लिया है। वर्ष 1984 के दंगों में प्रभावित 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाई गई है। वीर बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने स्वयं इन परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षाओं पर शोध को बढ़ावा देने के लिए चेयर स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त सिरसा में ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से संबंधित लगभग 9 एकड़ भूमि बिना किसी शुल्क के गुरुद्वारे के नाम हस्तांतरित की गई है।

    उन्होंने कहा कि अंबाला के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। वहीं टोहाना-जींद-धमतान साहिब मार्ग का नाम श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग रखा गया है। यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को भी गुरु तेग बहादुर जी का नाम दिया गया है। असंध में बाबा फतेह सिंह जी तथा लाखन माजरा में माता गुजरी जी के नाम पर संस्थान स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा यमुनानगर के लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर का भव्य स्मारक विकसित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना शुरू की है, जिसके तहत श्री हजूर साहिब, श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुंड साहिब और श्री पटना साहिब की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र और सिरसा से हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें भी निःशुल्क आधार पर चलाई गई हैं।

    राज्य सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे के निकट लगे बिजली के खंभों को स्थानांतरित करने के संबंध में भी बिजली विभाग से बात कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा नेता चेयरमैन गुरदीप सिंह नीटू व अमरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

     

  • Punjab News: अटारी बॉर्डर पर A.R. Rahman ने अपने Live Performance से बांधा समां, देखें वीडियो

    Punjab News: अटारी बॉर्डर पर A.R. Rahman ने अपने Live Performance से बांधा समां, देखें वीडियो

    BSF की 60वीं सालगिरह पर खास कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सैनिकों का बढ़ाया हौसला

    अमृतसरः अटारी बॉर्डर पर स्थित JCP स्टेडियम में आयोजित खास कार्यक्रम “जय हो – ए ट्रिब्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स” के दौरान मशहूर म्यूज़िशियन ए.आर. रहमान ने ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी में पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस मौके पर फिल्म और म्यूज़िक जगत की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज़ अली, सिंगर मोहित चौहान, नीलांजना घोष, पूजा तिवारी और नरगिस शामिल थे।

    मीडिया से बात करते हुए डायरेक्टर इम्तियाज़ अली ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि ए.आर. रहमान ने पहली बार पंजाब की धरती पर परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने कहा कि अटारी बॉर्डर जैसी ऐतिहासिक और भावनात्मक जगह पर म्यूज़िक परफॉर्मेंस देना एक अनोखा अनुभव रहा है और शायद ही किसी कलाकार को पहले ऐसा सम्मान मिला हो।

    अपनी आने वाली फिल्म “मैं वतन आऊंगा” के बारे में बात करते हुए इम्तियाज़ अली ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग पंजाब के 14 ज़िलों और कई गांवों में की गई है, जिसमें अटारी बॉर्डर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी नज़र आएंगे। फिल्म की थीम उन लोगों की भावनाओं पर आधारित है जो देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आए थे और जिनके दिलों में अपनी जन्मभूमि और गांवों में लौटने की तड़प ज़िंदा थी।

    फिल्म इसी भावना को स्क्रीन पर दिखाएगी। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का म्यूज़िक ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और आज अटारी बॉर्डर पर इससे जुड़ा एक म्यूज़िकल परफॉर्मेंस हुआ। इम्तियाज़ अली ने कहा कि ये गाने देश की आर्म्ड फोर्सेज़ – BSF, आर्मी और एयर फोर्स – के उन सैनिकों को समर्पित हैं जो अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा के लिए अपनी ड्यूटी निभाते हैं।

    उन्होंने कहा कि सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने के लिए यह संगीतमय श्रद्धांजलि पेश की गई है। उन्होंने BSF को उसकी 60वीं वर्षगांठ पर बधाई भी दी और कहा कि देश की सुरक्षा में BSF का योगदान बेमिसाल है।

     

  • चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: Nayab Singh Saini

    चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के धूरी में आयोजित विशाल जनसभा में राज्य में राजनीतिक परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चुटकुलों के अलावा कुछ और नहीं आता। चुटकुलों से सिनेमा हॉल तो चल सकते हैं लेकिन सरकार नहीं चल सकती। यही कारण है कि पंजाब की जनता अब सरकार के झूठे वादों और खोखले आश्वासनों की राजनीति से ऊब चुकी है और विकास, सुशासन तथा पारदर्शी प्रशासन की नई राह चुनने के लिए तैयार है। जनसभा में उमड़े भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धूरी की जनता का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में बदलाव की मजबूत लहर चल रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अपने आप को क्रांतिकारी बताते हैं लेकिन वास्तव में ये भ्रांतिकारी हैं जो अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के कामों व उपलब्धियों के संबंध में जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि धूरी मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है लेकिन मुख्यमंत्री तो पंजाब ही नहीं बल्कि धूरी से भी दूरी बना चुके हैं। पंजाब कभी विकास के मामले में अन्य राज्यों से काफी आगे होता था जिसे यहां की राजनीतिक पार्टियों ने अपने निजी स्वार्थ के चलते पिछड़े राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। आज पंजाब में नशे के विरुद्ध युद्ध केवल अखबारों में विज्ञापन देकर ही लड़ा जा रहा है, धरातल पर कुछ काम नहीं हो रहा है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब का किसान देश का अन्नदाता है। इस अन्नदाता ने 2022 में ‘आप’ पार्टी पर भरोसा करके उसे वोट दिया लेकिन पंजाब में न तो किसानों की सभी फसलों को एमएसपी का लाभ मिला और न ही खराबे का उचित मुआवजा दिया जाता है। यह किसानों के साथ किया गया सबसे बड़ा विश्वासघात है जिसका जवाब किसान भाई आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को देंगे। इसके विपरीत हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां सरकार अपने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदती है। इसी प्रकार प्राकृतिक आपदा में किसान के नुकसान की भरपाई में भी हरियाणा सरकार काफी आगे है। पिछले साल हुई बरसात व बाढ़ से फसल खराब होने पर हरियाणा में किसानों को 16500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की गई है। फसल बेचने मंडी में आने वाले किसानों को जे-फार्म तुरंत ऑनलाइन मिलता है और 72 घंटे के भीतर फसल का पैसा किसान के खाते में भिजवा दिया जाता है।

    पंजाब ने मुश्किल से कांग्रेस से पीछा छुड़वाया था, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने यहां के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए और उन्हें सब्जबाग दिखाए। पंजाब के भोले लोग इनकी बातों में आ गए जिसका नुकसान पंजाब आज तक उठा रहा है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी केवल वादे करने में नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने में विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। मोदी जी चाहते हैं कि भारत विकसित बने। यदि पंजाब की जनता ठान ले और भाजपा का साथ दे तो पंजाब भी विकसित राज्य बन सकता है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में पारदर्शी शासन और मेरिट आधारित व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले साढ़े 11 साल में हरियाणा में लगभग लाखों युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं, जिससे व्यवस्था में जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने वाली कल्याणकारी पहलों का भी उल्लेख किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो केवल घोषणाएं न करे, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने की क्षमता भी रखती हो। प्रदेश के किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मजबूत नेतृत्व और जवाबदेह शासन की जरूरत है। पंजाब में केवल भाजपा ही सुशासन ला सकती है और पंजाब को विकास, निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। हरियाणा में भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 63 संकल्प पहले साल में ही पूरे कर लिए गए और 153 संकल्पों पर तेज गति से काम चल रहा है।

    पंजाब में धूरी जैसे प्रगतिशील शहर आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बिंदू रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीन नीतियों ने इन शहरों को विकास की दौड़ में पीछे कर दिया है। पंजाब में अधिकतर उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके विपरीत हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने बीते साढ़े 11 साल में जो काम किए हैं वे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। सरकार ने पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू करके बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि पंजाब में 80 हजार रुपये तक की सालाना आमदनी वाले परिवारों के बुजुर्गों को केवल 1500 रुपये महीना वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है जबकि हरियाणा में 3 लाख रुपये तक की आमदनी वाले परिवारों के बुजुर्गों को 3200 रुपये महीना पेंशन दी जा रही है। इसी प्रकार हरियाणा में पिछले साढ़े 11 साल में जरूरतमंद परिवारों को 1.60 लाख मकान दिए गए हैं और साढ़े 10 हजार नए मकान बनकर तैयार हैं जिन्हें जल्द ही लाभार्थियों को सौंप दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में बहन-बेटियों को ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। गरीब महिलाओं को रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके अलावा 3 करोड़ की आबादी वाले हरियाणा में 1.5 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत व चिरायु योजना के तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज का लाभ मिल रहा है जबकि पंजाब के मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को न तो दवाइयां मिलती है और न ही डॉक्टर।

    उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव केवल सरकार चुनने का नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य, युवाओं के रोजगार, किसानों की समृद्धि और प्रदेश के समग्र विकास का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनता का प्रत्येक वोट पंजाब में एक मजबूत और विकासोन्मुख डबल इंजन सरकार के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उपस्थितगण को पंजाब में सुशासन, विकास और जनकल्याण को केंद्र में रखकर नई राजनीतिक दिशा देने का संकल्प भी दिलाया।

    इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, रणदीप सिंह दयोल, जिलाध्यक्ष सरजीवन जिंदल, डॉ. ओमकार सिंह, सरदार सतवंत सिंह पूनिया, सुखविंद्र ग्रेवाल व नृपेंद्र सिंह बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

     

  • गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी

    गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिखों के तृतीय गुरु, श्री गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा, समर्पण, समानता और मानवता का अद्वितीय प्रतीक है। उनका जीवन आज भी समाज को भाईचारे, मानव कल्याण और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखा रहा है तथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात शनिवार को पंजाब के लुधियाना स्थित अमरपुरा चौक के निकट गुरु अमर दास जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 9वें विशाल कीर्तन समागम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए सेवा स्वरूप 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा करते हुए भविष्य में गुरुद्वारे से संबंधित विकास कार्यों के लिए हरसंभव सरकारी सहयोग का आश्वासन भी दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु अमर दास जी ने समाज में व्याप्त जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों का सशक्त विरोध किया तथा “पहले पंगत, पीछे संगत” का संदेश देकर सामाजिक समानता और समरसता की ऐसी मिसाल प्रस्तुत की, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गुरु जी का यह संदेश केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति का आधार था।

    मुख्यमंत्री ने गुरु अमर दास सेवा सोसायटी, सुखमनी सेवा सोसायटी तथा गुरु अमर दास गुरुद्वारा एवं धर्मशाला चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं एवं रागी जत्थों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना की पावन धरती पर रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा मधुर कीर्तन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद एवं शांति प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु अमर दास जी ने 60 वर्षों से अधिक समय तक एक विनम्र सेवक के रूप में जीवन व्यतीत किया और गुरु गद्दी प्राप्त करने के पश्चात समाज सुधार का व्यापक अभियान चलाया।

    उन्होंने कहा कि गुरु अमर दास जी ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने सती प्रथा जैसी अमानवीय कुप्रथा का विरोध किया, विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया तथा महिलाओं को पर्दा प्रथा से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का समाज भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में मानसिक तनाव, ईर्ष्या और संघर्ष जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे समय में गुरु अमर दास जी की शिक्षाएं मानवता को सही दिशा प्रदान करती हैं। आनंद साहिब की वाणी मानव जीवन को वास्तविक सुख, संतोष और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाती है।

    हरियाणा और पंजाब केवल भौगोलिक दृष्टि से पड़ोसी राज्य नहीं हैं, बल्कि दोनों राज्यों की साझा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत है। सिख गुरुओं के चरणों से हरियाणा की भूमि भी पवित्र हुई है और राज्य सरकार इस विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, चमकौर साहिब, फिरोजपुर, अमृतसर, खटकड़ कलां, कलानौर और पटियाला को शामिल करते हुए विरासत सर्किट के विकास को मंजूरी दी गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्योतिसर में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। साथ ही स्मारक सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया था। वर्ष 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमृतसर से नांदेड़ तक विशेष हवाई सेवा भी प्रारंभ की गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया, जिसे पूरे देश में हर साल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुनानगर के कलेसर में गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन विकसित करने तथा उनकी स्मृति में स्मारक द्वार बनाने का निर्णय लिया है। वर्ष 1984 के दंगों में प्रभावित 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाई गई है। वीर बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं इन परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षाओं पर शोध को बढ़ावा देने के लिए चेयर स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त सिरसा में ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से संबंधित लगभग 9 एकड़ भूमि बिना किसी शुल्क के गुरुद्वारे के नाम हस्तांतरित की गई है।

    अंबाला के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। वहीं टोहाना-जींद-धमतान साहिब मार्ग का नाम गुरु तेग बहादुर मार्ग रखा गया है। यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को भी गुरु तेग बहादुर जी का नाम दिया गया है। असंध में बाबा फतेह सिंह जी तथा लाखन माजरा में माता गुजरी जी के नाम पर संस्थान स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा यमुनानगर के लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर का भव्य स्मारक विकसित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना शुरू की है, जिसके तहत हजूर साहिब, ननकाना साहिब, हेमकुंड साहिब और पटना साहिब की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र और सिरसा से हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें भी निःशुल्क आधार पर चलाई गई हैं।

    राज्य सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे के निकट लगे बिजली के खंभों को स्थानांतरित करने के संबंध में भी बिजली विभाग से बात कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा नेता चेयरमैन गुरदीप सिंह नीटू व अमरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

     

  • ढली – रामपुर फोर-लेन सड़क का सर्वेक्षण पूराः CM Sukhu

    ढली – रामपुर फोर-लेन सड़क का सर्वेक्षण पूराः CM Sukhu

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध ‘देव संस्कृति’ के लिए विश्व विख्यात है। यहां के लोगों की अपने देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक प्राचीन मंदिर स्थापित है और राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    पर्यटन और बेहतर संपर्क सुविधा को प्रमुखता प्रदान करते हुए ढली – नारकंडा – रामपुर सड़क को फोर-लेन राजमार्ग में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना में सुरंग के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि भूस्खलन से होने वाली क्षति को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हाटू माता रोपवे परियोजना के निर्माण की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है और इस परियोजना को नाबार्ड के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाटू माता सड़क के सुधार कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है और इस कार्य में पेड़ों को कटान से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगीं।

    मुख्यमंत्री ने निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। नारकंडा में नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नारकंडा में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप राठौर, देहरा से विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Haryana News: सीवरेज ओवरफ्लो होने से दुकानदार परेशान, कहा- समाधान न हुआ तो करेंगे सड़क जाम, देखें वीडियो

    Haryana News: सीवरेज ओवरफ्लो होने से दुकानदार परेशान, कहा- समाधान न हुआ तो करेंगे सड़क जाम, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पभात रोड मार्केट के दुकानदार पिछले करीब एक महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। दुकानदारों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद नगर परिषद की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से टैक्स अदा करते हैं,  लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। सीवरेज का गंदा पानी सड़क और मार्केट क्षेत्र में जमा होने से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

    दुकानदार जॉनी, जगजीत जगा, मिट्ठू, मोनू गौड़, निशांत गोयल और डॉ. विनोद ने बताया कि पिछले एक महीने से वे लगातार नगर परिषद के अधिकारियों को सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायतें दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रभात रोड मार्केट शहर की सबसे पुरानी और प्रमुख मार्केटों में से एक है, फिर भी यहां की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।

    व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक सीवरेज समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अगले सप्ताह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा इस संबंध में शिकायत उपायुक्त (डीसी) मोहाली तथा सीएम विंडो पर भी दर्ज करवाई जाएगी।

    दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए ताकि लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके। वहीं, सवनीत सिंह जेई, नगर परिषद जीरकपुर ने बताया कि कल सुबह टीम भेज कर मौका चेक करवाया जाएगा और समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

     

  • नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का किया जाएगा विकास, निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर

    नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का किया जाएगा विकास, निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर

    शिमला: इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध ‘देव संस्कृति’ के लिए विश्व विख्यात है। यहां के लोगों की अपने देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक प्राचीन मंदिर स्थापित है और राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    पर्यटन और बेहतर संपर्क सुविधा को प्रमुखता प्रदान करते हुए ढली – नारकंडा – रामपुर सड़क को फोर-लेन राजमार्ग में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना में सुरंग के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि भूस्खलन से होने वाली क्षति को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हाटू माता रोपवे परियोजना के निर्माण की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है और इस परियोजना को नाबार्ड के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाटू माता सड़क के सुधार कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है और इस कार्य में पेड़ों को कटान से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगीं।

    मुख्यमंत्री ने निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। नारकंडा में नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नारकंडा में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप राठौर, देहरा से विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा Cockroach Janta Party का अगला कदम, खुद Abhijeet Dipke ने किया खुलासा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा Cockroach Janta Party का अगला कदम, खुद Abhijeet Dipke ने किया खुलासा

    नई दिल्ली: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया गया है। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो आंदोलन को देशव्यापी रुप दिया जाएगा। दीपके ने साफ कहा कि यह विरोध प्रदर्शन यहीं खत्म नहीं होगा। आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    प्रदर्शन को बताया ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण

    प्रदर्शन के बाद जारी बयान में अभिजीत दीपके ने आंदोलन में शामिल हुए सभी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक और पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया है। दीपके ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए जिन्होंने पहली बार किसी ने आंदोलन में भाग लिया है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है उनके अनुसार, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मु्द्दों पर एक पूरी पीढ़ी प्रभावित हुई है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    धर्मेंद्र प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

    अभिजीत दीपके ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने एक पूरी पीढ़ी के साथ अन्याय किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले सात दिनों के अंदर भीतर मंत्री पद से हटाए जाने या इस्तीफा देने की कार्रवाई नहीं होती है। आंदोलन या जमीन पर और व्यापक रुप से आगे बढ़ाया जाएगा। दीपके ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर लोगों को आगे की रणनीति बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर संबोधित करेंगे।

    सीजीपी प्रवक्ता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    जंतर-मंतर पर शनिवार को कई घंटों तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम खत्म कर दिया गया है लेकिन आयोजकों ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। सीजीपी के प्रवक्ता ने आशीष रांका ने कहा कि सरकार के पास सात दिन का समय है। उन्होंने कहा कि या तो तो धमेंद्र प्रधान सम्मानपूर्वक इस्तीफा दें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से हटाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन पूरे देश में फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का समय आ गया है। इस बदलाव की शुरुआत जंतर-मंतर से हो चुकी है।

    बीजेपी ने भी किया पलटवार

    इस प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कुछ लोग विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को दिशा तय करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उनका यह बयान उस समय आया है जब जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।  
  • बुलेट की डिमांड को लेकर हुआ हंगामा, दुल्हन ने 5 घंटे में दिया तलाक

    बुलेट की डिमांड को लेकर हुआ हंगामा, दुल्हन ने 5 घंटे में दिया तलाक

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी होने के कुछ ही घंटों बाद टूट गई। फतेहपुर कस्बे में रहने वाली एक युवती की शादी सद्दीपुर पट्टी के युवक के साथ तय हुई थी। शुक्रवार दोपहर दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा। दोनों परिवारों ने बारातियों का स्वागत किया और शादी की सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुईं।

    शादी के बाद शुरू हुआ विवाद
    शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों पक्षों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मेहर की रकम को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष की ओर से बाइक की मांग भी की गई। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता चला गया।

    बारातियों पर नशे में हंगामा करने के आरोप
    मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब कुछ बारातियों पर नशे की हालत में गाली-गलौज और हंगामा करने के आरोप लगे। शादी का माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन और ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाया।

    समझौते की कोशिशें भी रहीं नाकाम
    स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर विवाद सुलझाने की कोशिश की। काफी देर तक समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। दोनों परिवार अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे।

    दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला
    लगातार बढ़ते विवाद से परेशान दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह इस रिश्ते को आगे नहीं निभाना चाहती। दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी खत्म करने का निर्णय ले लिया।

    पांच घंटे में खत्म हुआ रिश्ता
    बताया जा रहा है कि शादी के करीब पांच घंटे बाद ही रिश्ता खत्म करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। रात करीब 10 बजे लिखित समझौता होने के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

    इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
    महज कुछ घंटों में शादी टूटने की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस शादी को लेकर दोनों परिवारों ने कई सपने देखे थे, वह कुछ ही घंटों में बिखर गई।

     

     

  • बद्दी में 21 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    बद्दी में 21 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    सचिन बैंसल बददी : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। योग भारती हिमाचल, किशोर योगा अकादमी तथा श्री हरिओम योग सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हिमुड़ा कॉम्प्लेक्स, बद्दी में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक योजनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा अलग अलग समितियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौम्पी गई ।

    बैठक की अध्यक्षता डॉ श्रीकांत शर्मा ने की। जबकि लघु उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक राणा, भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रभारी मेला राम चंदेल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवव्रत यादव, देव भूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी से सर्वण ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए! बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह जीएस पैलेस, अमरावती में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बीबीएन की रिहायाशी कॉलोनी अमरावती, सनसिटी, बसंती बाग, ओमैक्स कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड फेज 1,2 व 3 तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष दो हजार से अधिक लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर सामूहिक योगाभ्यास करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रचार-प्रसार, पेयजल, मीडिया समन्वय एवं स्वयंसेवक प्रबंधन सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

    सभी समितियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि योग दिवस से पूर्व क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके सभी कॉलोनीओं में विशेष योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जा सके। डॉ अशोक राणा ने कहा की कार्यक्रम के उपरांत आये हुए सभी योग साधकों के लिए यौगिक अल्पाहार दिया जायेगा, वहीं देव भूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी सरवन ठाकुर ने कहा की गर्मी से बचाव के लिए सभी को मीठे पानी की छबिल लगाई जाएगी, देवव्रत यादव ने कहा की भारत विकास परिषद की ओर से निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर लगाया जायेगा! मेला राम चंदेल ने कहा की योग महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए एक हजार सफ़ेद योगा टी शर्ट बनवाई जाएगी! सभी आयोजकों ने बीबीएन क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित होने वाले इस भव्य योग समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।