Blog

  • Punjab News: मोबाइल छीनने के आरोप में युवकों को अर्द्धनग्न कर घसीटने के मामले में 11 पर केस दर्ज

    Punjab News: मोबाइल छीनने के आरोप में युवकों को अर्द्धनग्न कर घसीटने के मामले में 11 पर केस दर्ज

    श्री मुक्तसर साहिबः मलोट के गांव झोरड़ में शर्मसार करने वाली सजा देने की घटना सामने आई। इस घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, मोबाइल छीनने के आरोप में अनुसूचित जाति के 2 युवकों को ग्रामीणों ने रस्सी से बांध अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया और खेतों में घसीटा। जिसके बाद दोषियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना में पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मलोट के डीएसपी जसपाल सिंह धालीवाल ने बताया कि वरिंदर साहनी के बयान पर गुरविंदरपाल सिंह और संदीप सिंह निवासी झोरड़ के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इसी तरह गुरविंदरपाल की मां की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट और घर से जबरन उठाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में हरदीप सिंह, अवतार सिंह, रिंपा सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला हैं। सभी आरोपी गांव झोरड़ के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं, जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसी बीच युवकों से मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने का पंजाब राज्य एससी आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुक्तसर और डीएसपी डी को नोटिस जारी कर 9 जून तक जवाब मांगा है।

    दरअसल, नेपाल के जिला सरलाही स्थित मानपुर नगर निवासी मजदूर वरिंदर साहनी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह खेत में काम कर रहे साथियों के लिए खाना लेकर जा रहा था। झोरड़-रामनगर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर खेत में मौजूद अवतार सिंह ने आरोपियों को पहचान लिया। वरिंदर अपने साथी रामचंदर के साथ झोरड़ गांव पहुंचा तो दोनों दोषी पंचायत घर में मिले। उन्होंने बताया कि मोबाइल गुरविंदरपाल सिंह के घर खड़ी बाइक में है लेकिन वहां मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद दोनों भागकर खेतों में घुस गए।

    पीछा करने पर गांव के अन्य लोग भी जुट गए। धक्का-मुक्की में आरोपियों के कपड़े फट गए। वहीं, गुरविंदरपाल की मां जसपाल कौर ने बताया कि उनका बेटा गलत संगत में पड़ नशे का आदी हो गया। उन्होंने उसका उपचार भी करवाया लेकिन वह फिर से बुरी संगत में पड़ गया। घटना वाले दिन उसका बेटा घर में सो रहा था, तभी 6-7 लोग उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। पहले खेतों में घसीटा और मारपीट की फिर रस्सियों से बांधकर अर्द्धनग्न हालत में गांव में घुमाया। जब वह बेटे को बचाने के पहुंची तो उससे भी मारपीट की गई।

  • तेज आंधी और बारिश से Airport पर खड़े Air India के 3 विमान क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    तेज आंधी और बारिश से Airport पर खड़े Air India के 3 विमान क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े एयर इंडिया के 3 विमान तेज आंधी और बारिश के कारण एयरपोर्ट पर रखे उपकरणों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है।
    सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम अचानक तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान विमानों के पास रखे भारी ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट 3 विमानों से टकरा गए, जिसके चलते विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद तीनों विमानों को जांच के लिए सेवा से हटा दिया गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा या तूफान को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था। ऑपरेटर ने बताया कि अचानक खराब मौसम के कारण एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के ग्राउंड इक्विपमेंट अपनी जगह से हट गए और टर्मिनल-2 पर खड़े विमानों से जाकर टकरा गए। एयर इंडिया ने इस घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार किया है। हालांकि, एयरलाइन के एक सूत्र ने कहा कि खराब मौसम की वजह से एयर इंडिया के 3 प्लेन के साथ-साथ दूसरे ऑपरेटरों के एयरक्राफ्ट भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन 3 एयरक्राफ्ट पर असर पड़ा है, उनमें से 2 जल्द ही ऑपरेशन में वापस आ जाएंगे, जबकि तीसरे को ठीक होने में थोड़ा और वक्त लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 0.1 डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।      
  • रनवे पर हुआ Plane Crashes, भीषण आग लगने से 2 पायलट की मौत, देखें वीडियो

    रनवे पर हुआ Plane Crashes, भीषण आग लगने से 2 पायलट की मौत, देखें वीडियो

    ला रोमानाः कैरेबियन देश डोमिनिकन रिपब्लिक में एक प्राइवेट प्लेन के साथ भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया। ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय यह प्लेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग का बड़ा गोला बन गया। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धुएं से भर गया और बचाव टीमें आग बुझाने में जुट गईं। इस दर्दनाक हादसे में पायलट और को-पायलट, दोनों की मौत हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की जानकारी देश की राष्ट्रीय विमानन प्राधिकरण (नेशनल एविएशन अथॉरिटी) ने दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन का अगला हिस्सा उठा हुआ दिख रहा और आगे प्लेन में विस्फोट होता है, बहुत बड़ा धुएं का गुबार उठता है। इसके बाद एक दूसरे वीडियो में आग को नियंत्रित करने के लिए दमकल गाड़ियां प्लेन पर पानी डाल रही थीं। हालांकि, हवाई अड्डे पर तैनात अग्निशमन कर्मियों और बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है। दुर्घटना के कारण हवाई अड्डे के कुछ परिचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ा, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। डोमिनिकन रिपब्लिक के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (जनरल डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन) ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांचकर्ता विमान की तकनीकी स्थिति, उड़ान रिकॉर्ड और आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हुई परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।    
  • Punjab News: चोरों का आतंक, 3 से 4 दुकानों से नगदी और सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों का आतंक, 3 से 4 दुकानों से नगदी और सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः के 33 फूटा रोड मुंडिया में 2 चोरों ने 3 से 4 दुकानों को निशाना बनाया। लगभग 25 मिनट के भीतर लुटेरों ने मेडिकल स्टोर, मुनियारी, बाइक प्वाइंट और एक अन्य दुकान में घुसकर नकदी चोरी की। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले, राधा स्वामी रोड पर करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित एक दुकान को भी उन्होंने लगभग 4:30 बजे टारगेट किया था। उसके बाद 4:40 पर बाकी 3 दुकानों पर चोरी की। इस केस में बड़ी बात यह है कि 3 से 4 दुकानों में चोरी होने के बावजूद चौकी मुंडिया कलां की पुलिस या थाना जमालपुर की पुलिस मौका तक देखने नहीं गई।

    इलाके के दुकानदार चोरी की घटनाओं से परेशान है। उनका कहना है कि पुलिस की पेट्रोलिंग ना होने के कारण चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी देते हुए दुकानदार संजीव ने बताया कि 33 फूटा रोड मुंडिया में उनकी मुनियारी की दुकान है। उनके साथ ही मेडिकल स्टोर है और बाइक पुवाइंट है। बदमाशों ने पहले करीब 100 मीटर की दूरी पर राधा स्वामी रोड पर एक दुकान में चोरी की। फिर हमारी दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान 2 चोर 4:40 पर दुकानों के ताले तोड़ने आ गए। एक रैकी कर रहा था तो दूसरा शटर का ताला सब्बल से तोड़ कर अंदर दाखिल होने की कोशिश में था।

    इन चोरों ने कुल 25 मिनट में तीन दुकानों पर चोरी की। चोरों ने चेहरे पर्ने के साथ छिपाए हुए थे। संजीव ने कहा कि मेरी दुकान से चोर करीब 8 से 9 हजार रुपए ले गए। किराना दुकान से 7 से 8 हजार ले गए। सैनी बाइक पुवाइंट से चोरों ने करीब 1 लाख से अधिक की नकदी चुराई है। सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने आए तो उन्होंने ताले टूटे देखे। सीसीटीवी चैक किए तो घटना का पता चला। पुलिस चौकी मुंडियां कलां को सूचित कर दिया है, लेकिन घटना होने के बावजूद अभी तक कोई पुलिस कर्मी मौका तक देखने नहीं आया। प्रशासन से अपील है कि दुकानदारों की सुरक्षा का यकीनी बनाए ताकि अपना व्यापार बिना किसी डर भय के कर सके।

     

     

     

  • PUBG की खूनी लत में युवक ने किया बाप-बेटी का कत्ल, मां अस्पताल में भर्ती

    PUBG की खूनी लत में युवक ने किया बाप-बेटी का कत्ल, मां अस्पताल में भर्ती

    कोप्पल: कर्नाटक के कोप्पल जिले में ऑनलाइन गेम ‘पब्जी’ की लत के शिकार एक 18 साल के लड़के ने कथित रूप से चाकू से अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस हमले में लड़के के पिता और बहन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हैं। वारदात के बाद लड़के ने अपनी जान लेने की भी कोशिश की। यह घटना गंगावती तालुका के अयोध्या गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि अबतक की जांच में पता चला है कि 18 वर्षीय किशोर ने अपनी मां, बहन (19) और पिता पर चाकू से हमला किया और फिर खुद को भी जान से मारने की कोशिश की।

    गंभीर रूप से खून बह जाने के कारण लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके गंभीर रूप से घायल पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, लड़का और उसकी मां दोनों का बेल्लारी के विम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कोप्पल जिले के एसपी राम एल आरसिद्दी और डीएसपी भी जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचे।

    एसपी ने बताया, “शुरुआती जांच के अनुसार, शाम करीब 7 बजे पूरे परिवार ने फल खाए थे। इसके बाद रात 9 बजे सबने खाना खाया और सोने चले गए। रात 10 बजे घर से एक ज़ोरदार आवाज़ सुनाई दी। जब किशोर के पिता ने पड़ोसी को सूचना दी। उनकी मदद से दरवाज़ा खोला गया, तो चारों लोग लहूलुहान हालत में मिले। उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल थे, जबकि उनके बेटे को मामूली चोटें आई थीं। गंगावती अस्पताल ले जाने से पहले ही बेटी की मौत हो चुकी थी। परिवार के बाकी तीन सदस्यों को बेल्लारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह लड़के के पिता ने आखिरी सांस ली।”

    एसपी ने बताया कि जब घायलों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कहा कि जब वे सो रहे थे, तभी परिवार के ही एक सदस्य ने अचानक बत्तियां (लाइट्स) बंद कर दीं और उन पर चाकू से हमला कर दिया। मृत गृह स्वामी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने अपने पोते पर शक जताया है। उन्होंने बताया कि उनका पोता ‘पब्जी’ (PUBG) ऑनलाइन गेम की लत का शिकार है। एसपी ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

  • 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, कई बिल्डिंग ढही, 1 की मौत, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, कई बिल्डिंग ढही, 1 की मौत, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मनीलाः फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसने देश में भारी तबाही मचाई है। भूकंप के चलते फिलीपींस के साथ-साथ इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं टीचरों ने स्कूलों से बच्चों को बाहर लाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान बच्चे पूरी तरह डरे हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस के भूकंप संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे गहराई में था, जबकि यूएसजीएस ने 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की।
    पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं, इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है। सरंगानी प्रांत के अलाबेल कस्बे के पुलिस प्रमुख बेंजी एंचेटा ने बताया कि पुलिस स्टेशन की इमारत में भी दरारें आ गई हैं। एंचेटा ने कहा, “यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है जिसे हमने यहां महसूस किया है।” उनके मुताबिक झटकों के दौरान कुछ लोग डर के कारण बेहोश हो गए। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि उन्होंने सभी संबंधित सरकारी एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत-बचाव अभियान शुरू करने को कहा है। भूकंप का असर फिलीपींस से बाहर भी महसूस किया गया। इंडोनेशिया के उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु क्षेत्रों में झटके महसूस हुए। मनाडो शहर के लोगों ने बताया कि कंपन काफी तेज था। इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने अपने उत्तर-पूर्वी तट के लिए सुनामी चेतावनी जारी की है। मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों में भी एक मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई गई है। वहीं मुख्य भूकंप के बाद उसी इलाके में कई और झटके दर्ज किए गए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये आफ्टरशॉक हैं, जो बड़े भूकंप के बाद सामान्य रूप से आते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि आफ्टरशॉक कई दिनों, हफ्तों या वर्षों तक जारी रह सकते हैं। कुछ मामलों में इनकी तीव्रता मुख्य भूकंप के बराबर या उससे ज्यादा भी हो सकती है, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतों को और नुकसान पहुंच सकता है।    
  • Jalandhar News: बच्चा बेचने के मामले में आया नया मोड़, शिवानी ने रिकार्डिंग जारी कर किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बच्चा बेचने के मामले में आया नया मोड़, शिवानी ने रिकार्डिंग जारी कर किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पूर्व पति पर 16 दिन के बच्चे को बेचने का आरोप को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। दरअसल, महिला शिवानी ने हाल ही में पूर्व पति शिवा पर 5 लाख रुपए में बच्चा बेचने के आरोप लगाए थे। जिसे बाद शिवा ने पैसे गिनने की वीडियो जारी कर शिवानी पर ही बच्चे को बेचने के आरोप लगाते हुए खुद को बेगुनाह बताया था। वहीं अब इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब शिवानी ने बच्चा बेचने के मामले में नई रिकार्डिंग मीडिया के समक्ष रखी। इस रिकार्डिंग में पूर्व पति शिवा की दूसरी पत्नी बच्चे को बेचने की बात स्वीकार करती सुनाई दे रही है।

    शिवानी ने दावा किया कि शिवा की पत्नी को पता था कि बच्चे के बेचा जा रहा है। उनके पास एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें शिवा की पत्नी कह रही है कि वह बच्चा बेचने को लेकर सारी बात बच्चे की दादी का बता देगी। वहीं शिवानी ने पूर्व पति द्वारा उस पर लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चा शिवा ने ही बेचा है। उसने उसकी पैसे गिनती करने की एक वीडियो भी जारी की है जो गलत बनाकर प्रचारिक की गई। इस वीडियो में वह जो पैसे गिन रही है, वह शिवा के ही पैसे हैं। उसे कहा था कि पैसे गिन ले। जैसे ही वे पैसे गिन रही थी तो उसने उसका वीडियो बना लिया। इन पैसों का बच्चा बेचने से कोई संबंधी नहीं।

    शिवानी ने कहा कि घटना को लेकर 3 दिन पहले शिकायत की गई थी, लेकिन थाना रामामंडी पुलिस ने अभी तक बयान के लिए नहीं बुलाया न ही इस मामले में कोई कार्रवाई की गई है। आज (8 जून) को वह अपनी सास के साथ थाना रामामंडी में पेश होकर बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाएंगे। बता दें कि रामामंडी के एकता नगर की रहने वाली शिवानी ने अपने पूर्व पति शिवा पर उसका 16 दिन का बच्चा बेचने के आरोप लगाए थे। शिवानी ने दावा किया था कि शिवा चिट्टे का आदी है और उसने चिट्टे की पूर्ती के लिए ही बच्चे को बेचा है। इसे लेकर उसने 6 मई को कमिश्नर दफ्तर जालंधर में शिकायत दी थी।

     

     

  • नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

    नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा रतनगढ़ पुल पर हुआ, जब चंडीगढ़ से तरावड़ी की ओर जा रहे दोनों दोस्तों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विशाल (25) सेक्टर-52 और उसके दोस्त नीरज (24) सेक्टर-56 पलसोरा चंडीगढ़ के रूप में हुई। दोनों दोस्त चंडीगढ़ नगर निगम में कंपनी के जरिए स्वीपर का काम करते थे। नीरज शादीशुदा था, जबकि विशाल कुंवारा था। विशाल अपने दोस्त नीरज के साथ बाइक पर तरावड़ी जिला करनाल में अपनी बहन से मिलने जा रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, दोनों शाहाबाद से होते हुए करनाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही जीटी रोड पर रतनगढ़ पुल के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक (PB-02-EV-8249) ने ओवरटेक करने के दौरान विशाल की बाइक को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल और नीरज सड़क पर गिर गए। इसमें नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह गया था। उधर, राहगीरों ने घायल विशाल को एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया। रास्ते में विशाल की मौत भी हो गई। अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही दोनों के परिवार को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने विशाल के जीजा रोहित निवासी तरावड़ी के बयान पर ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नीरज का एक महीने पहले तलाक हुआ मोहाली में साईं माजरा में स्वीपर थे। करीब 6 साल पहले शादी हुई। पत्नी का नाम शिवानी है। एक बेटा दीपांशु 4 साल का और बेटी नोनू 5 साल की है। शाहाबाद थाना ने विशाल के जीजा के बयान पर केस दर्ज हुआ है। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, लेकिन ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए।

  • Punjab News: व्यापारी गाबा कत्लकेस में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यापारी गाबा कत्लकेस में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः माखू के करियाना व्यापारी गब्बा (गाबा) हत्याकांड में नया मोड़ आया है। दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से पकड़कर पंजाब लाने पर एजीटीएफ और फिरोजपुर पुलिस का शार्प शूटर विश्नु के साथ मुठभेड़ हुई। फिरोजपुर पुलिस हथियार बरामद करवााने के लिए आरोपियों को सरहंद फ़ीडर नहर पर लेकर गई थी। हथियार बरामदगी के दौरान विश्नु ने पुलिस पर फायर कर दिया और जवाबी गोलीबारी में शूटर विश्नु को गोली लगी।

    उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि गब्बा हत्याकांड में विश्नु और उसके साथी को जम्मू-कश्मीर से एक साझा ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया था और उसने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले कई बार माखू में उसकी रेकी की थी। हत्या के बाद इन लोगों ने सरहंद फ़ीडर नहर के पास हथियार भी छिपा कर रखे थे जो पूछताछ में सामने आए।

    देर रात पुलिस द्वारा हथियारों की बरामदगी के लिए जब विश्नु और उसके साथी को उक्त स्थान पर लाया गया तो विश्नु ने हथियार बरामदगी के दौरान अचानक पुलिस पर फायर कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने पहले हवा में फायर किए और विश्नु की घेराबंदी की। जब विश्नु ने फिर से पुलिस पर गोली चलाई तो जवाब में पुलिस ने फायर किया, जिससे विश्नु को गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। अब उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

  • शेयर बाजार में भारी गिरावट आने से मचा हाहाकार

    शेयर बाजार में भारी गिरावट आने से मचा हाहाकार

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट के साथ कामकाज की शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा टूट गया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 23,100 के लेवल से नीचे आ गया है। यह गिरावट एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के बाद आई है। साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 6.8% की भारी गिरावट आई है, जबकि जापान का निक्कई इंडेक्स 3.4% तक टूट गया था। आज सुबह सेंसेक्स 1.11% या 821.73 अंकों की भारी गिरावट के साथ 73,421.61 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 1.22% या 286 अंक लुढ़ककर 23,080.70 के लेवल पर खुला।

    सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 1.98 फीसदी गिरावट आई। बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, एनटीपीसी, टीसीएस, बीईएल और लार्सन एंड टुब्रो में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। केवल टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर तेजी के साथ खुले। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 1.51 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.52 फीसदी गिरावट आई है।

    सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट आई है जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर में तेजी आई है। एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट आई है। दक्षिण कोरिया का बाजार 8 फीसदी से अधिक लुढ़क गया और उसमें ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं हैं जिससे अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 3.37 फीसदी तेजी के साथ 96.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इंडियन बास्केट की कीमत 100.1 डॉलर पहुंच गई।