नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा रतनगढ़ पुल पर हुआ, जब चंडीगढ़ से तरावड़ी की ओर जा रहे दोनों दोस्तों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विशाल (25) सेक्टर-52 और उसके दोस्त नीरज (24) सेक्टर-56 पलसोरा चंडीगढ़ के रूप में हुई। दोनों दोस्त चंडीगढ़ नगर निगम में कंपनी के जरिए स्वीपर का काम करते थे। नीरज शादीशुदा था, जबकि विशाल कुंवारा था। विशाल अपने दोस्त नीरज के साथ बाइक पर तरावड़ी जिला करनाल में अपनी बहन से मिलने जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों शाहाबाद से होते हुए करनाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही जीटी रोड पर रतनगढ़ पुल के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक (PB-02-EV-8249) ने ओवरटेक करने के दौरान विशाल की बाइक को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल और नीरज सड़क पर गिर गए। इसमें नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह गया था। उधर, राहगीरों ने घायल विशाल को एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया। रास्ते में विशाल की मौत भी हो गई। अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही दोनों के परिवार को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने विशाल के जीजा रोहित निवासी तरावड़ी के बयान पर ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नीरज का एक महीने पहले तलाक हुआ मोहाली में साईं माजरा में स्वीपर थे। करीब 6 साल पहले शादी हुई। पत्नी का नाम शिवानी है। एक बेटा दीपांशु 4 साल का और बेटी नोनू 5 साल की है। शाहाबाद थाना ने विशाल के जीजा के बयान पर केस दर्ज हुआ है। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, लेकिन ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *