Blog

  • Punjab : सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के मामले में लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के मामले में लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : अकसर ही देखने को मिलता है कि कई आवारा गायें सड़कों पर बैठी रहती हैं और सड़कों पर घूमती रहती है। जिसके कारण कई सड़क दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती हैं। इसी को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षा महा संघ की तरफ से आज अमृतसर के भंडारी पुल पर स्थायी तौर पर भूख हड़ताल की गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा महा संघ के नेता रोहन मेहरा ने कहा कि घूम रही गायों की मांग मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने वादा किया था कि पंजाब में 500 गौशालाएं बनाई जाएंगी। जिसके लिए सरकार ने गऊसैस लगाया था। लेकिन पंजाब सरकार आज तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है।

    पंजाब सरकार को पंजाब के शहरों और गांवों से एकत्र किए गए गऊसैस को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि हमारी पंजाब सरकार से मांग है कि 2016 से अब तक पंजाब में एकत्र किए गए कुल गऊसैस का उपयोग नई गऊसैस के निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी प्रशासन से मांग है कि अमृतसर की सड़कों पर घूम रही गऊओं को गउशाला पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि अमृतसर की सड़कों पर डेयरी वाले गायों को छोड़ते है, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए और सभी डेयरियों को अमृतसर शहर से हटाया जाना चाहिए ताकि गायें सड़कों पर न घूमें और गायों के साथ सड़क दुर्घटनाएं न हों। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक भंडारी पुल पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे।

  • BJP में तेज हुए बगावत के सुर, MLA के बयान से पार्टी में मची खलबली, देखें वीडियो

    BJP में तेज हुए बगावत के सुर, MLA के बयान से पार्टी में मची खलबली, देखें वीडियो

    यूपी : लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। जबकि राज्य में बीजेपी की सरकार है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में बीजेपी को सिर्फ 33 सीटों पर जीत मिली। जबकि एनडीए को 36 सीटें मिली। वहीं इंडिया गठबंधन को 43 और सपा को 37 सीटों पर जीत मिली। ऐसे में बीजेपी में बगावत के सुर तेज हो चुके हैं। वहीं बीजेपी विधायक के बयान से पार्टी में खलबली मच गई है। बीजेपी विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि आज की स्थिति में अगर राज्य में चुनाव होते है तो बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। सरकार बन सकती है अगर केंद्रीय नेतृत्व हस्तक्षेप करता है और बड़े निर्णय लेता है तो सरकार रिपीट हो सकती है।

    बता दें कि यूपी में बीजेपी की हार के कारण ही पार्टी केंद्र में अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं लेकिन सहयोगियों के दम पर। ऐसे में पिछले 2 बार से पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली पार्टी इस बार 240 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी की यूपी में हार क्या हुई अब उनके सहयोगी भी उसको आंख दिखाने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सुभाषपा प्रमुख ओपी राजभर तो कह चुके हैं प्रदेश में सीएम योगी और पीएम मोदी का जलवा खत्म हो चुका है। वहीं निषाद प्रमुख संजय निषाद उपचुनाव में बीजेपी से 10 में से 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम योगी को खरी खोटी सुना चुकी है।

    ऐसे में अब बीजेपी विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने ये दावा किया है कि पार्टी की सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी इससे बीजेपी में खलबली मच गई है। रमेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि एक -एक विधायक को चुनाव पर पूरा फोकस करना पड़ेगा। पार्टी के कार्यकर्ता को जी जान से चुनावों में जुटना होगा तभी प्रदेश में पार्टी की सरकार रिपीट हो सकती है। उन्होंने कहा कि मेरा केंद्रीय नेतृत्व से निवेदन है कि वे प्रदेश में संगठन के स्तर पर बड़े निर्णय ले ताकि प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बन सके।

  • Punjab: बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नगर कोंसिल सख्त, देखें वीडियो

    Punjab: बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नगर कोंसिल सख्त, देखें वीडियो

    अनंदपुर साहिबः नंगल नगर कोंसिल द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाईट में कुंडी मार कर चुना लगाने वाले लोगों के खिलाफ आज नंगल नगर कौंसिल के  अधिकारी काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। जेई दलजीत सिंह के नेतृत्व में कारवाई करते हुए 450 मीटर तार व अन्य उपकर्ण बरामद किए गए। इस बात की पुष्टि खुद जेई दलजीत सिंह ने पत्रकारों से बात करते की।

    पत्रकारों से बात करते नगर कौंसिल के जेई दलजीत सिंह ने कहा कि उन्हे बीते कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग नगर कौंसिल की स्ट्रीट लाईट में अंधेरा शुरू होते ही कुंडी लगा कर गर्मीयों से राहत पाने के लिए आराम से एसी का मजा ले रहे है,। शिकायतों के आधार पर ही आज हमारी टीम ने वार्ड नंबर एक में छापे-मारी करते हुए 450 मीटर तार साहित अन्य उपकर्ण भी बरामद किए गए। उन्होने कहा कि आज तो कुंडी मारने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया लेकिन आज के बाद अगर एसा मामला दोबारा सामने आया तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। इस मौके पर श्रीचंद व जसविंद्र सिंह इत्यादि भी उपस्थित थे।

  • Jalandhar: जीत के बाद सर्टीफिकेट लेने पहुंचे MLA Mohinder Bhagat

    Jalandhar: जीत के बाद सर्टीफिकेट लेने पहुंचे MLA Mohinder Bhagat

    जालंधर, ENS: वेस्ट विधानसभा सीट पर आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से जीत हासिल की हैं। जबकि आखिरी दो राउंड में भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल लीड हासिल कर दूसरे स्थान पर पहुंचे। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर रही। आप पार्टी के मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के सुरिंदर कौर को 16757, भाजपा के शीतल अंगुराल 17921, एसएडी से सुरजीत कौर को 1242 व बीएसपी के बिंदर कुमार को 734 वोट मिले। इस दौरान जीत हासिल करने के बाद जीत का सर्टीफिकेट लेने के लिए मोहिंदर भगत पहुंचे।

    गौर हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर थी। हालांकि इस उपचुनाव में स्थिति स्थित इसके विपरीत दिखी। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर रही। बीजेपी दूसरे स्थान पर और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। वहीं जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए आप कैंडिडेट मोहिंदर भगत ने कहा कि मैं जालंधर वेस्ट की जनता का आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं अपने वादे पूरे करूंगा। मेरा परिवार जनता की सेवा करता रहा है। मैं भी जनता के बीच रहूंगा।

    वहीं उपचुनाव में आप की जीत पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं जालंधर पश्चिम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे इस सीट को बड़े अंतर से बरकरार रखने का भरोसा है। लोग आप के साथ हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए और उनके पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर बहुत बड़ी गलती की थी। उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अब भाजपा को संविधान बदलने के अपने प्रयासों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

  • Punjab: बड़े स्तर पर होगा फेरबदल, DC-SSP सहित कई विभागों के सचिव होंगे इधर-उधर

    Punjab: बड़े स्तर पर होगा फेरबदल, DC-SSP सहित कई विभागों के सचिव होंगे इधर-उधर

    राजनीति में भी हो सकता है फेरबदल, इस मंत्री की हो सकती है छुट्टी

    चंडीगढ़ः जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 से अधिक वोटों से जीत हासिल की। वहीं इस जीत के बाद कहा जा रहा है कि राज्य में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक व राजनीतिक फेरबदल हो सकता है। आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के साथ कई मंत्रियों, बोर्ड व निगमों के अध्यक्षों पर भी गाज गिर सकती है। प्रशासनिक तौर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव हो सकता है। हालांकि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने इसे महज अटकलें बताया है, लेकिन सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री मीत हेयर के सांसद बनने के बाद खाली हुई कैबिनेट की सीट को भरना तय है। इसके अलावा कैबिनेट में दो सीटें पहले से ही खाली पड़ी हैं, जिन्हें इस बार के फेरबदल में भरा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है और जिन विधायकों ने संसदीय चुनाव में पार्टी के लिए बेहतर काम किया है, उन चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिए उम्मीदवारों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों के अध्यक्षों, सदस्यों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी और कुछ को बर्खास्त भी किया जा सकता है। इसी तरह जालंधर उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील के दौरान साफ कहा है कि वह मोहिंदर भगत को मंत्री बनाएंगे। ऐसे में आज जीत हासिल करने के बाद साफ हो गया है कि मोहिंदर भगत चुनाव जीतने के बाद उन्हें वादे के मुताबिक कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि जालंधर जिले के पहले मंत्री बलकार सिंह की छुट्टी हो सकती है।
  • शादी समारोह में Firing, दूल्हे के जीजा और भाई की हत्या

    शादी समारोह में Firing, दूल्हे के जीजा और भाई की हत्या

    पटना : शादी में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक आर्म्स तस्कर भी शामिल है। मृतकों की पहचान गोल्डन सिंह और सर्वेंद्र कुमार सिंह के तौर पर हुई है।  दोनों जमुई के मलयपुर के रहने वाले थे। गोल्डन सिंह हथियार तस्करी में जेल भी जा चुका है। गोल्डन सिंह और सर्वेंद्र कुमार जीजा-साला बताए जा रहे हैं।  बारात में आए चश्मदीद विजय शेखर सिन्हा ने बताया कि हम लोग जमुई से बारात लेकर आए थे। एक लड़का बारात में नाच रहा था। वो ना तो हमारी तरफ से था, ना ही लड़की वाली की तरफ से। बारात मैरिज हॉल में जब अंदर आ गई थो वो बदमाशी करने लगा। लेकिन उसको समझाया गया।

    वरमाला के दौरान वो बाहर में फायरिंग करने लगा। विजय शेखर का कहना है कि मेरे सामने ही दोनों को गोली मारी। 4 बाइक से बदमाश आए थे। फायरिंग कर रहे थे और बाइक घुमा रहे थे। चश्मदीद का कहना है कि बदमाशों ने मुझ पर और मेरे भाई पर फायरिंग की लेकिन हम लोग भाग निकले। बारात में शामिल सौरभ ने पुलिस को बताया है कि शादी में डांस के दौरान विक्की यादव, शुभम और ऋषभ की किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने 8 दोस्तों के साथ आए। फिर जयमाला के दौरान पिस्टल से विक्की यादव और शुभम ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली गोल्डन और सर्वेंद्र कुमार को लगी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ऋषभ जमुई के मलयपुर का रहने वाला है। वहीं शुभम का मलयपुर में बुआ का घर है। जबकि विक्की दानापुर के गोला रोड स्थित मून हाइट अपार्टमेंट में रहता है।

    बारात में शामिल सौरभ ने पुलिस को बताया कि शुभम और विक्की को शादी समारोह में किसी भी पक्ष की ओर से नहीं बुलाया गया था। उसने कहा कि ऋषभ और मैने उसे इस शादी के बारे में बताया था। शुभम आपराधिक प्रवृत्ति का है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक गोल्डन सिंह भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह आर्म्स सप्लायर का काम करता था। इसमें वह जेल भी जा चुका था। खगौल पुलिस सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। शुक्रवार की रात जमुई के मलयपुर थाना के मलयपुर गांव निवासी टुन्नू सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ रोशन की बारात दानापुर आई थी। घटना खगौल के मुस्ताफुर की है। सुबह तीन बजे गोली चली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। लड़का और लड़की पक्ष दोनों से पूछताछ की जा रही है।

    SI गितेन्द्र का कहना है कि रूद्रा मैरिज हॉल में शादी थी। लड़का पक्ष जमुई जबकि लड़की पक्ष बक्सर के रहने वाले हैं। दोनों पक्ष का कहना है कि शादी समारोह में अचानक एक लड़का आया। उसने पहले घर वालों से बहस की। उसके कुछ देर बाद आकर वारदात को अंजाम दिया। मौके से 5 खोखा भी बरामद किया गया है।

  • बड़ा हादसाः School की इमारत गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

    बड़ा हादसाः School की इमारत गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

    अबुजः पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की राजधानी अबुज में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती क्लास के दौरान स्कूल की इमारत ढह गई। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई। साथ ही 100 से भी ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

    स्कूल की दीवार ढहने से कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद कर्मचारी खुदाई करके मलबे को हटा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया। वहीं रेस्क्यू के दौरान दर्जनों ग्रामीण स्कूल के पास जमा हो गए जो रोते-रोते मलबे में दबे अपने परिजनों को पहचानने की कोशिश कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बता देंकि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में इमारतों का गिरना बहुत आम बात है। पिछले दो सालों में ऐसे कई मामले आ चुके हैं। अधिकारी अक्सर ऐसी आपदाओं के लिए भवन सुरक्षा नियमों को लागू करने में विफलता और खराब रखरखाव को जिम्मेदार ठहराते हैं।

     

  • Bypolls 2024 Live: हिमाचल, बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार में बड़ा उलटफेर, पंजाब में AAP पार्टी की जीत

    Bypolls 2024 Live: हिमाचल, बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार में बड़ा उलटफेर, पंजाब में AAP पार्टी की जीत

    नई दिल्लीः देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सुबह से मतगणना चल रही। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा गया, लेकिन आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37325 मतों से जीत हासिल की। वहीं, हिमाचल में सीएम सुक्खू की पत्नी मैदान में उतरीं, यहां सीएम की साख का सवाल था। लेकिन इस सीट पर कांटे की टक्कर के बाद सीएम सुक्खू की पत्नी ने जीत हासिल की।

    देहरा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की हार हुई है। सीएम सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर ने उन्हें हराया है। हालांकि, अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन 10 राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। ऐसे में अब भाजपा की ‘होशियारी’ काम नहीं आई है। चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए आजाद विधायक रहे होशियार सिंह को बड़ा झटका लगा है और वह हार गए हैं। वह लगातार दो चुनाव में यहां से जीत रहे थे।

    उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर 5 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बसपा के उबैदुर्रहमान पर 7385 वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा के करतार सिंह भड़ाना तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। वहीं, बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पर 1935 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।

    बिहार की रूपौली सीट पर 5 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल 1757 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर निर्दलीय उम्‍मीदवार शंकर सिंह हैं। वहीं, बीमा भारती तीसरे स्‍थान पर हैं।

    पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर टीएमसी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के मानस कुमार घोष हैं, जो 28518 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर अभी तक पांच राउंड वोटों की गिनती हो चुकी है।

    राणाघाट दक्षिण सीट पर भी टीएमसी उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी आगे हैं, जिन्हें अभी तक 32298 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार विश्वास हैं, जो 6217 वोटों से पीछे हैं। यहां तीन राउंट काउंटिंग हो गई है।

    बागदा सीट पर टीएमसी के मधुपरणा ठाकुर आगे चल रही हैं। अभी तक उन्हें 50236 वोट मिले हैं। वह बीजेपी के उम्मीदवार विनय कुमार विश्वास से 11745 वोटों से आगे हैं। यहां पर छह राउंड वोटों की गिनती हो चुकी है।

    मानिकतला सीट पर भी टीएमसी की सुप्ति पांडे आगे हैं। सुप्ति को अभी तक 22071 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के कल्याण चौबे हैं, जिन्हें 5240 वोट मिले हैं। यहां पर पांच राउंड वोटों की गिनती हुई है।

  • मौसम विभाग ने 9 जिलो में भारी बारिश का Yellow Alert किया जारी

    मौसम विभाग ने 9 जिलो में भारी बारिश का Yellow Alert किया जारी

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में आज सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलो में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हैवी रेन कि संभावना है।

    पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश कोरबा जिले में 95 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 227.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो औसत से 31 प्रतिशत कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 332.4 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। प्रदेश के 12 जिलों में अब तक औसत बारिश हो चुकी है।

     20 जिलों में औसत से कम और दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा में सूखे जैसे हालात हैं। वहीं सरगुजा जिले में 75.7 मिमी, बलरामपुर जिले में 70, दंतेवाड़ा में 63.1, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 47.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक औसत से 31 फीसदी बारिश कम हुई है।

  • Jalandhar: AAP Party की जीत के बाद Sheetal Angural को लेकर MLA Raman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: AAP Party की जीत के बाद Sheetal Angural को लेकर MLA Raman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव में आप पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37325 वोटों से जीते। वहीं मोहिंदर भगत की जीत के बाद आप पार्टी के सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा का बयान सामने आया है। इस दौरान शीतल अंगुराल को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने आप पार्टी छोड़कर भाजपा में जाकर गलती की है। उन्होंने कहा कि लोगों ने आप पार्टी पर विश्वास करके एक बार फिर से जीत हासिल करवाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल द्वारा उठाए गए सवाल आज खत्म हो गए हैं।


    दरअसल, मोहिंदर भगत की जीत की खुशी मनाने के लिए आप विधायक रमन अरोड़ा मोहिंदर भगत के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मोहिंदर भगत के पिता व पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग सरकार की अच्छी नीतियों को पसंद कर रहे है, जिसके चलते लोगों ने दोबारा आप पार्टी को जीत हासिल करवाई। रमन अरोड़ा ने कहा कि सभी परिवारों में थोड़ा बहुत मन मुटाव चलता रहता है। लेकिन उस मन मुटाव को बैठकर सुलझाया जा सकता था। विधायक ने कहा कि इस जीत से लोगों ने सीएम भगवंत के कामों को एक बार फिर से सराहा है।