Punjab : सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के मामले में लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

अमृतसर : अकसर ही देखने को मिलता है कि कई आवारा गायें सड़कों पर बैठी रहती हैं और सड़कों पर घूमती रहती है। जिसके कारण कई सड़क दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती हैं। इसी को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षा महा संघ की तरफ से आज अमृतसर के भंडारी पुल पर स्थायी तौर पर भूख हड़ताल की गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा महा संघ के नेता रोहन मेहरा ने कहा कि घूम रही गायों की मांग मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने वादा किया था कि पंजाब में 500 गौशालाएं बनाई जाएंगी। जिसके लिए सरकार ने गऊसैस लगाया था। लेकिन पंजाब सरकार आज तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है।

पंजाब सरकार को पंजाब के शहरों और गांवों से एकत्र किए गए गऊसैस को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि हमारी पंजाब सरकार से मांग है कि 2016 से अब तक पंजाब में एकत्र किए गए कुल गऊसैस का उपयोग नई गऊसैस के निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी प्रशासन से मांग है कि अमृतसर की सड़कों पर घूम रही गऊओं को गउशाला पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि अमृतसर की सड़कों पर डेयरी वाले गायों को छोड़ते है, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए और सभी डेयरियों को अमृतसर शहर से हटाया जाना चाहिए ताकि गायें सड़कों पर न घूमें और गायों के साथ सड़क दुर्घटनाएं न हों। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक भंडारी पुल पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *