Blog

  • Punjab: कांग्रेस की जीत के बावजूद पूर्व मंत्री का छलका दर्द, शेयर की भावुक पोस्ट

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों में लुधियाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रवनीत बिट्टू को हराकर जीत दर्ज की। राजा वडिंग की जीत के बाद जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय तलवाड, पूर्व विधायक सुरिंदर डाबर, कुलदीप वैद, कैप्टन संदीप संधू, जस्सी खंगूडा समेत सैकडों पार्टी कार्यकर्ताओं और वर्करों ने राजा की जीत का जश्न मनाया, वहीं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने जीत के बाद बिल्कूल चुप्पी साध ली। वह राजा के जश्न में एक बार भी शामिल नहीं हुए और न ही सोशल मीडिया द्वारा कोई बधाई वगैरह दी।

    जिसके बाद आज बुधवार को भारत भूषण आशु ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दिल के दर्द जाहिर किया। दरअसल, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु लोकसभा लुधियाना से टिकट के दावेदार माने जाते थे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने आशु की टिकट काटकर राजा वडिंग को दे दी थी, तब से आशु लगातार निराश चल रहे थे। हालांकि वह कई बार राजा वडिंग के साथ चुनाव कैंपेन में भी साथ चले और लुधियाना पहुंचे राहुल गांधी की रैली में भी शामिल हुए थे, बावजूद आशु अपने दर्द को बयां नहीं कर पा रहे थे।

    वह साथ चलकर भी निराश थे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब की जिन 7 सीटों पर जीत हासिल की है, उनमें लुधियाना सीट भी शामिल है। वहीं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने बुधवार को राजा वडिंग की जीत के बाद एक पोस्ट डालकर अपने दिल के दर्द को जाहिर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि रास्ते भी जिद्दी हैं, मंजिलें भी जिद्दी हैं, देखते हैं कल क्या होता है, हौंसले भी जिद्दी है। आशु की इस पोस्ट के क्या मायने हो सकते हैं, राजनीतिक खेमें में अब तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

  • पंजाबः चुनाव हारने के बाद कैबिनेट मंत्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंजाबः चुनाव हारने के बाद कैबिनेट मंत्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    हमारा 13-0 का नारा सिर्फ मोदी सरकार के खिलाफ थाः धालीवाल

    अमृतसरः लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की हार के बाद आज वह सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए और सरबत की भलाई के लिए प्रार्थना की, उनके साथ आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे । पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मैं अमृतसर शहर के उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है।

    उन्होंने कहा कि 2 साल के ग्राफ में पार्टियों का स्तर काफी ऊपर उठा है, उन्होंने कहा कि 2019 के मुकाबले इस बार आम आदमी पार्टी को ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर में गंदे नालों के मुद्दे पर वह अमृतसर के सांसद के साथ मिलकर काम करेंगे और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री पंजाब के साथ दिल्ली भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जो 13-0 का नारा दिया था वह सिर्फ मोदी सरकार के खिलाफ था और यह मोदी सरकार को गिराने का नारा था। 

    उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों को बहुत कुछ बांटा है और आम आदमी पार्टी ने न तो शराब बांटी है और न ही पैसा बांटा है, उन्होंने केवल विकास के आधार पर वोट मांगा है। 

  • Lajpat Nagar में Eye7 Hospital में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Lajpat Nagar में Eye7 Hospital में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 16 गाड़ियां

    नई दिल्ली: दिल्ली के लाजपत नगर स्थित आई 7 हॉस्पिटल में आज आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के दौरान कर्मियों में भगदड़ मच गई। वहीं लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 16 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा कि आग सुबह 11:30 बजे लगी थी लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हॉस्पिटल लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास विनोबा पुरी में है। मौके पर गाड़ियों की संख्या 16 हो गई है। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

  • 5.7 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    5.7 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    हांगकांगः इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक 02:20 बजे (ग्रीनविच मीन टाइम) आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 3.66 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 100.68 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 10.0 किलोमीटर की गहराई पर रहा।

  • Punjab : सड़क हादसे में 2 युवकों की मौ’त

    Punjab : सड़क हादसे में 2 युवकों की मौ’त

    माछीवाड़ा साहिब : स्थानीय समराला रोड पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान हर्षदीप सिंह (24) निवासी सैंसोवाल कलां और गुरविंदर सिंह (20) उर्फ ​​रवि निवासी रहीमाबाद खुर्द के तौर पर हुई है। दोनों आपस में दोस्त थे। हर्षदीप सिंह शादीशुदा था, जबकि गुरविंदर सिंह अभी भी कुंवारा था। दोनों युवक गरीब परिवार से है और अचानक हुई मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।

    इन दोनों युवकों की मौत से गांव सेंसोवाल कलां और रहीमाबाद खुर्द में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार हर्षदीप सिंह और गुरविंदर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर समराला से माछीवाड़ा की ओर आ रहे थे। निरंकारी भवन के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अलसुबह  राहगीरों ने इन दोनों युवकों को सड़क किनारे पड़े देखा, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब सहायक थानेदार पवनजीत मौके पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक हर्षदीप सिंह और गुरविंदर सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • Punjab: सरेआम बाजार में पैदल जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab: सरेआम बाजार में पैदल जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    होशियारपुरः मुकेरिया हल्का के हाजीपुर में बीते दिन बाजार में पैदल जा रही महिला को बाइक सवार स्नेचरों ने निशाना बनाया। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे सरेआम बाजार में महिला का फोन छीनकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें महिला से बेखौफ बाइक सवार लुटेरे फोन छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे है। जब तक महिला कुछ समझ पाती, लुटेरा भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई  है। वहीं मौके पर पहुंची ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना हाजीपुर के एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि संजीवनी बाला हाजीपुर डाकखाने में काम करती है। वह बीते दिन दोपहर 4 बजे हाजीपुर बस स्टैंड से बाजार की तरफ आ रही थी। महिला संजीवनी बाला पैदल ही फोन पर अपने परिवारजन से बात करती हुई जा रही थी। जब महिला मेन बाजार के अंदर पहुंची तो पहले से घात लाकर पीछा कर रहे बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे ने संजीवनी के हाथ से मोबाइल छपट लिया। इससे पहले कि संजीवनी बाला कुछ समझ पाती, लुटेरा मौके से फरार हो गया। महिला ने लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।

    बता दें कि, हाजीपुर इलाके में चोरी के साथ-साथ महिलाओं के साथ दिन दहाड़े हो रही लूट की वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पहले हुई घटनाओं को अभी ट्रेस भी नहीं कर पाई की मंगलवार को एक और महिला लूट का शिकार हो गई।16 मई को लुटेरों ने एक्टिवा सवार देवरानी और जेठानी, पूजा और सोनिया को दिन दिहाड़े रास्ते में तेजधार हथियार से हमला कर सोने के गहने लूट लिए थे। बाइक सवार 2 लुटेरों के गैंग में एक महिला लुटेरी भी शामिल थी। 9 मई को थान हाजीपुर के अधीन आते गांव बुढ़ाबड़ में एक ही रात में चोरों ने रविंद्र सिंह और अमित के दो घरों को निशाना बनाया, जिसमें चोर घर की जाली काटकर अंदर घुसे और दोनो घरों से 18 तोले सोने सहित 4.5 लाख की नकदी चोरी कर ली थी।

  • Election Results के बीच इस जिले के लोगों को 7600 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

    Election Results के बीच इस जिले के लोगों को 7600 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजों का सीधा असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जैसे-जैसे चुनाव के रुझान सामने आना शुरू हुए और इंडिया गठबंधन तेजी से आगे की ओर बढ़ता दिखाई उसके साथ ही शेयर मार्केट में हाहाकार मच गया। सेंसेक्ट और निफ्टी कई अंक नीचे आ गिरा, जिसमें देश के लाखों लोगों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए।

    लखनऊ के लोगों के भी कई हजार को करोड़ का नुकसान हुआ है। लोकसभा चुनाव  में नतीजों में जिस तरह के आंकड़े सामने आए है। उसमें किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में देश में एक बार फिर से गठबंधन सरकार का दौर लौट आया है।

    इसकी आहट के साथ ही शेयर मार्केट धड़ाम से नीचे गिर गया। इसका असर लखनऊ के उन लोगों को पर भी पड़ा है जिन्होंने बाजार में निवेश किया था। मंगलवार को आई गिरावट के बाद लखनऊ वालों के करीब 7600 करोड़ डूब गए।

  • कांग्रेस के दिग्गज नेता के खिलाफ BJP सभी 9 हलके में हारी

    एक हलके में सिर्फ 2 वोट का रहा अंतर

    रोहतकः लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिली। 10 सीटों में हुए चुनावों में जहां भाजपा को 5 सीटे मिली, वहीं कांग्रेस के खाते में भी 5 सीटे आई। इस कड़ी के दौरान सबसे बड़े जीत की बात की जाए तो वह रोहतक सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा की रही। दीपेंद्र ने BJP कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा को 3 लाख 45 हजार 298 वोटों से हराया। सबसे बड़ी बात यह रही कि दीपेंद्र हुड्‌डा ने रोहतक लोकसभा में पड़ने वाली सभी 9 विधानसभाओं में जीत हासिल की।

    2019 में हुए लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्‌डा, डॉ. अरविंद शर्मा से कांटे की टक्कर में हार गए थे। दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपने पिता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई से सबसे बड़ी लीड लेकर आए हैं। दीपेंद्र को यहां से 77242 वोट की बढ़त मिली। पिछली बार गढ़ी-सांपला-किलोई हलके से दीपेंद्र को 45725 वोट मिले थे। यहां से उनकी जीत हुई थी। रोहतक लोकसभा सीट पर कुल 12 लाख 48 हजार 446 वोट (EVM व बैलट पेपर के मिलाकर) पोल हुए थे। दीपेंद्र हुड्‌डा को कुल 783578 वोट मिले। जबकि अरविंद शर्मा को 438280 वोट प्राप्त हुए। दोनों में हार-जीत का अंतर 345298 वोटों का रहा। पूरे हरियाणा में सबसे बड़ी लीड दीपेंद्र हुड्‌डा की रही। 2019 के चुनाव में दीपेंद्र हुड्‌डा कोसली विधानसभा सीट से 74980 वोटों से हार मिली थी।

    इस बार कोसली से दीपेंद्र को 83422 वोट मिले। जबकि अरविंद शर्मा को यहां से 83420 वोट हासिल हुए। इस सीट पर दीपेंद्र, शर्मा से 2 वोटों की लीड पर रहे। सभी 9 विधानसभाओं में दीपेंद्र की यह सबसे छोटी जीत है।वोटिंग से पहले कोसली में भाजपा ने रैली भी की थी। यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत पहुंचे थे। कोसली में राव इंद्रजीत का काफी प्रभाव माना जाता है। रैली में राव इंद्रजीत ने अपने भाषण में केवल एक बार भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा का नाम लिया था। जबकि नितिन गड़करी को बार-बार अपना मित्र बनाकर संबोधित कर रहे थे।

  • Punjab: तूड़ी वाले 2 कोठों में आग लगने से मचा हड़कंप

    Punjab: तूड़ी वाले 2 कोठों में आग लगने से मचा हड़कंप

    जलालाबादः गांव शेर मोहम्मद माहीगीर में आंधी तूफान के चलते गांव के तूड़ी वाले 2 कोठों में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि तेज हवाओं के चलते बेकाबू हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड विभाग कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं गांव के दलीप सिंह व अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज आंधी और तूफान चलने लगा।

    इसी बीच अचानक गांव में तूड़ी वाले दो कोठे से आग की लपटें दिखाई देने लगी। नजदीक जाकर देखा तो कोठों में भयानक आग लगी हुई थी। तेज हवा के साथ आग की चिंगारी उड़ने लगी l इससे पहले की आग की चिंगारियां से कहीं और आग लगती। पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई और पूरा गांव इकट्ठा हो गया।

    लोगों ने पानी की बाल्टियां डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और आंधी के चलते आग बेकाबू थी। सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई तो समय रहते मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन माली नुकसान काफी हो गया है। बताया जा रहा है कि 10 ट्राली तूड़ी और करीब 2 कुंतल कॉटन जलकर राख हो गई है।

  • World Environment Day पर PM Modi ने लांच किया नया कैंपेन

    World Environment Day पर PM Modi ने लांच किया नया कैंपेन

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के बाद आज विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने  एक कैंपेन शुरू किया है। इस कैपेंन को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का नाम  दिया गया है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी खुद एक पौधा लगाकर कर दी है। इसका उद्देश्य देश भर में अभियान चलाकर पौधारोपण करवाना है।

    पीएम मोदी आज बुद्ध जयंती पार्क में करीबन 10.45 मिनट पर पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री की योजना है कि इस अभियान के जरिए देश भर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए ताकि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके।

    विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को विश्वभर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। हर साल ये दिन थीम के हिसाब से मनाया जाता है। इस साल की थीम “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता रखी गई है और इस बार सऊदी अरब को मेजबान देश बनाया गया।