Blog

  • गरमाई सियासतः एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने की CM Nitish और Tejashwi Yadav की वीडियो आई सामने 

    गरमाई सियासतः एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने की CM Nitish और Tejashwi Yadav की वीडियो आई सामने 

    पटनाः चुनाव परिणाम आते ही बिहार की सियासी गलियारी में हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पूरे देश की निगाहें उनपर टिकी हैं। मंगलवार शाम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलने गए थे। आज सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस फ्लाइट से सीएम नीतीश कुमार जा रहे, उसी से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली रवाना हुए हैं। वह भी इंडी गठबंधन की मीटिंग में शामिल होंगे। दोनों दिग्गजों के साथ दिल्ली जाने से सत्ता के गलियारे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। 

    इधर, दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू नेताओं के साथ बैठक की। इसमें ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे। हालांकि, बैठक में क्या हुआ? इसका खुलासा नहीं हो पाया। चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमसभी लोग बधाई देने पहुंचे थे। जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया। हमारा तो बिहार में प्रदर्शन रहा। उसका श्रेय जितना पीएम मोदी को जाता है उतना ही हमारे मुख्यमंत्री को भी जाता है।

    चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए एकजुट है। किसी को कहीं से कोई ऑफर नहीं मिल रहा है। एनडीए का घटन दल मजबूती सरकार बना रहा। यह सरकार मजबूती से पांच साल चलेगी। अब हमलोग तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वह अभी नादान हैं। उन्हें जमीनी समझ नहीं है। वह मुझे हाजीपुर हारने की शुभकामना दे रहे थे। लेकिन, जनता का आशीर्वाद मेरे साथ था। 

  • Lok Sabha Election के नतीजों में शेयर Market में निवेशकों के 45 लाख करोड़ रुपए डूबे

    Lok Sabha Election के नतीजों में शेयर Market में निवेशकों के 45 लाख करोड़ रुपए डूबे

    4 साल का सबसे बुरा दिन

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद शेयर बाजार में 6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय बाजार ने चार साल में अपनी सबसे खराब इंट्राडे प्रतिशत गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स 6.1% गिरकर 71,900 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 6.2% गिरकर 21,824 अंक पर आ गया। मार्च 2020 के बाद से यह सबसे बड़ी एकल-दिवसीय प्रतिशत गिरावट है।  तेज बिकवाली ने कंपनियों के कुल बाजार मूल्य से लगभग 45 लाख करोड़ रुपये का सफाया कर दिया।

    इसने सोमवार को हुए सारे लाभ को मिटा दिया, जब एग्जिट पोल ने आम चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी। मंगलवार को शुरुआती मतगणना के रुझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गठबंधन को अपेक्षित भारी जीत से कुछ कमतर आंका गया। समाचार चैनलों ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगभग 300 सीटों पर आगे चल रहा है। अस्थिरता बढ़ गई, सूचकांक 29.79 अंक पर पहुंच गया, जो मार्च 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है। सभी क्षेत्रों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। बैंकिंग शेयरों में 7.8%, रियल्टी में 9.1% और इंफ्रास्ट्रक्चर में 10.5% की गिरावट आई। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे, जिसमें अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स में 19% की गिरावट आई। 

    सोमवार को तेजी के बाद अडानी के अन्य शेयरों में 9-19% की गिरावट आई। बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि यह पराजय इसलिए हुई क्योंकि एग्जिट पोल ने भाजपा के मजबूत बहुमत की उम्मीद जताई थी। जियोजित फाइनेंशियल के आनंद जेम्स ने रॉयटर्स को बताया, “चूंकि एग्जिट पोल बेहद अनुकूल थे, इसलिए इससे कम कुछ भी बाजार के लिए स्पष्ट रूप से नकारात्मक है।”  विलियम ओ’नील के मयूरेश जोशी ने कहा, “बाजार एग्जिट पोल के आधार पर बड़े बहुमत का अनुमान लगा रहे थे। अब डर यह है कि क्या मौजूदा संख्या में और गिरावट आएगी, जिससे निराशा की स्थिति पैदा होगी।” हालांकि भाजपा अगली सरकार बनाने के लिए तैयार दिख रही है, लेकिन विश्लेषकों का मानना ​​है कि सरकार गठन और नीति घोषणाओं पर अधिक स्पष्टता होने तक आने वाले सत्रों में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

  • Jalandhar: दोमोरिया पुल में शराब ठेके पर हुई लूट की Live वीडियो आई सामने, देखें CCTV  

    Jalandhar: दोमोरिया पुल में शराब ठेके पर हुई लूट की Live वीडियो आई सामने, देखें CCTV  

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास सुबह सुबह शराब के ठेके पर चोर भारी मात्रा में महंगी शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि नीले रंग की कमीज पहने एक व्यक्ति खाली डिब्बा लेकर आया और उसमें चोर ने भारी मात्रा में बोतलें डिब्बे में डाल ली। जिसके बाद चोर ने सीसीटीवी कैमरे का मुंह घूमा दिया। बता दें कि उक्त चोर ठेके का शटर तोड़कर दुकान से महंगी बोतले डिब्बे में डालकर ले गया।

    वहीं दुकान के कर्मी ने घटना की सूचना मालिक को दी। घटना की सूचना मिलते ही दुकान मालिक ने थाना 3 पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दुकानदार ने बताया कि चोर आरसीबी की 4, 8 पीएम 8, सिग्नेचर 4 सहित कुल 30 बोतलों से अधिक शराब चोर ले गए है। पीड़ित ने कहा कि कुल 40 हजार का उसका नुकसान हो गया है।

  • अयोध्या में BJP के हारने पर Sonu Nigam पर क्यों भड़के लोग, जाने मामला

    अयोध्या में BJP के हारने पर Sonu Nigam पर क्यों भड़के लोग, जाने मामला

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को अगर चौंकाने वाला कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। लोकसभा सीटों के कई नतीजे चौंकाने वाले हैं और सबसे ज्यादा जिस लोकसभा सीट के रिजल्ट ने लोगों को हैरान किया है। वह है उत्तर प्रदेश की फैजाबाद यानी अयोध्या ने, जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। अयोध्या से समाजवादी पार्टी ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है। अयोध्या में बीजेपी की हार के बीच एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ये ट्वीट ‘सोनू निगम’ का है, जिसने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। इस ट्वीट को देखने के बाद कई X यूजर्स ने सिंगर सोनू निगम को निशाने पर ले लिया है।  

    दरअसल सोनू निगम नाम के एक X यूजर ने अयोध्या में बीजेपी की शिकस्त को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है- ‘जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!’ वेरिफाइड अकाउंट से किए गए इस ट्वीट को देखने के बाद कई यूजर्स ने सिंगर सोनू निगम को निशाने पर ले लिया है। ट्वीट देखने के बाद एक यूजर ने तो सिंगर सोनू निगम को गाना ना गाने तक की नसीहत दे दी।

    एक ने लिखा- ‘तुमको गाना गाने का मौका भी मिला? जिनका मकान तोड़ा गया, उनसे कभी मिलो हो या फर्जी गाना गाने बैठे हों तुमको शर्म आनी चाहिए। जब कुछ पता न हो तो गाना नही गाना चाहिए। एक और ने लिखा- ‘तुम गजब के बेशर्म हो सोनू निगम। जो देश की जनता को कोस रहे हो।

     आपको बता दें कि ये अकाउंट सिंगर सोनू निगम का नहीं बल्कि सोनू निगम सिंह का है, जो पेशे से वकील हैं और बिहार के रहने वाले हैं। उनकी प्रोफाइल में मेंशन डिटेल के अनुसार वह एक क्रिमिनल लॉयर हैं। यानी इस अकाउंट का सिंगर सोनू निगम से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही इस ट्वीट का। हालांकि, कुछ लोग हैं जो इस ट्वीट को देखने के बाद सोनू निगम सिंह को सिंगर सोनू निगम समझ बैठे हैं और सिंगर को खरी-खोटी सुना रहे हैं। बता दें, सोनू निगम सालों पहले ही ट्विटर से खुद को दूर कर चुके हैं। एक विवाद के बाद सिंगर ने ट्विटर (अब X) से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने कभी इस प्लेटफॉर्म पर वापसी नहीं की।

  • इन 2 उम्मीदवारों में हुआ दिलचस्प मुकाबला, पहले मिली हार, री-काउंटिंग में मिली 48 वोटों से जीत

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में 2 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि जो पहले जीता, वह हार गया और जो हारा, वह जीत गया। री-काउंटिंग ने ऐसा गेम पलटा कि जीतने वाले कैंडिडेट पूरे देश में सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार बन गए। जी हां, मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता रवींद्र दत्ताराम वायकर जीत गए। ​​उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार अमोल गजानन कीर्तिकर को हराया है और इस हार जीत का अंतर सिर्फ 48 वोटों का रहा।

    अमोल कीर्तिकर को 452596 वोट और रवींद्र वायकर 452644 वोट मिले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से एक उत्तर-पश्चिम सीट पर शिवसेना के दोनों गुटों के उम्मीदवार आमने-सामने थे। मतगणना के दौरान अमोल कीर्तिकर (शिवसेना उद्धव) और रविंद्र वायकर (शिवसेना शिंदे) के बीच हार जीत का मार्जिन सिर्फ एक वोट का रह गया था। 26 राउंड की काउंटिंग हो चुकी थी। विवाद होने पर री-काउंटिंग की गई।

    इनवैलिड पोस्टल बैलेट की वेरिफिकेशन की गई, जिसमें फैसला रविंद्र वायकर के पक्ष में आया। उन्होंने अमोल कीर्तिकर को 48 वोट से हरा दिया। पहले अमोल 681 वोटों से जीत गए थे, लेकिन रविंद्र ने अमोल की जीत का विरोध किया और री-काउंटिंग की मांग की, जिसमें रविंद्र 75 वोटों की बढ़त बना गए। इस बपर अमोल ने आपत्ति जताई तो पोस्टल बैलेट काउंट किए गए। दिलचस्प री-काउंटिंग के बाद रविंद्र को विजेता घोषित कर दिया गया। बता दें कि अकेले मुंबई में 6 लोकसभा सीटें मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-पश्चिम हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 9, NCP ने एक, INDIA अलायंस गुट के उम्मीदवार ने एक, NCP (शरद पवार) ने 8, शिवसेना (UBT) ने 9 और शिवसेना (शिंदे) ने 7 सीटें जीती।

  • Punjab: लोकसभा चुनाव 2024 में अकाली दल के 10 उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त

    हारने के बावजूद BJP का बढ़ा वोट प्रतिशत

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। बात अगर पंजाब की करें तो पंजाब की सबसे पुरानी पार्टी को इस बार बड़ा झटका लगा है। अकाली दल के 10 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। जिनमें खडूर साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, संगरूर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर से अकाली दल के उम्मीदवार शामिल है। पंजाब में लोकसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस को 7, आम आदमी पार्टी को 3 और अकाली दल को सिर्फ 1 सीट मिली। पंजाब के मतदाताओं ने 2 सीटों पर पारंपरिक पार्टियों को खारिज कर दिया और स्वतंत्र उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया।

    बेशक बीजेपी पंजाब में खाता भी नहीं खोल पाई, लेकिन उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है। इन चुनावों में सबसे बड़ा झटका शिरोमणि अकाली दल को लगा है। अब अकाली दल बीजेपी से भी छोटी पार्टी बन गई है। कभी पंजाब की प्रमुख पार्टी रही अकाली दल के पास सिर्फ 13.56 फीसदी वोट रहे थे। वहीं, पंजाब में बीजेपी के पास अब 18.31 फीसदी वोट हैं। इस तरह अकाली दल के हाथ से पंथक वोट फिसल गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने 7 सीटें जीतकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को करारा झटका दिया है, लेकिन दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत साढ़े 26 फीसदी पर ही बरकरार है। जिस अकाली दल के पास कभी पंजाब के 40 फीसदी वोट थे, वह अब हाशिये पर चला गया है।

    दरअसल, पंजाब में लंबे समय तक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख पार्टियां रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में आम आदमी पार्टी के उदय के साथ ही अकाली दल का आधार खिसक गया है। बेशक आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के वोटों का भी नुकसान हुआ है, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान अकाली दल को हुआ है। इसके अलावा अकाली दल का पंथक वोट नए विकल्प की तलाश में है। इसका उदाहरण गर्मखियाली पार्टियों के दो उम्मीदवारों की जीत और संगरूर से सिमरनजीत सिंह मान द्वारा दी गई तीखी टक्कर से मिलता है।

  • नीतीश संग एक फ्लाइट में तेजस्वी यादव जा सकते है दिल्ली, बिगड़ सकती है गेम 

    नीतीश संग एक फ्लाइट में तेजस्वी यादव जा सकते है दिल्ली, बिगड़ सकती है गेम 

    पटनाः लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बाद केंद्र में सरकार बनाने की कवायद काफी तेज हो गई है। आज दिल्ली में BJP NDA और INDIA अलायंस की अहम बैठकें हैं। दोनों के सहयोगी दल इन बैठकों में शामिल होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधने की कोशिश दोनों दल कर रहे हैं। नीतीश आज दोनों बैठकों में शामिल होंगे, लेकिन सियासी गलियारों में एक चर्चा यह भी है कि अगर बिहार को हाथ में लेना है तो तेजस्वी यादव कोई बड़ा गेम खेल सकते हैं। मनोज झा ने भी एक बयान देकर कुछ संकेत दिए थे।

    इस बीच सूत्रों के मुताबिक, खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। सुबह 10:40 बजे दोनों विस्तारा की फ्लाइट UK-718 से दिल्ली जाएंगे। फ्लाइट में करीब डेढ़ घंटा तेजस्वी यादव-नीतीश कुमार साथ-साथ रहेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार दोनों मिलेंगे। सियासी गलियारों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के रिश्तों को लेकर फिर से कयास भी लगाए जा रहे हैं। सांसद मनोज झा के बयान के बाद सियासत और तेज हो गई है। आइए देखते हैं कि मनोज झा ने क्या संकेत दिए थे?

  • Punjab: मंत्रिमंडल में हो सकता है बदलाव, इन 5 सीटों पर होगे उप-चुनाव

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों के नतीजे आने पर पंजाब मंत्रीमडंल में बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल, बरनाला सीट के विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने भारी मतो से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। जिसके बाद उनकी जगह पर किसी ओर मंत्री पद सौंपा जा सकता है। वहीं इस लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अब विधानसभा की 5 सीटों पर उपचुनाव होंगे। जिसमें से बरनाला से गुरमीत मीत हेयर, डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर रंधावा, गिदड़बाहा की सीट से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जालंधर वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल और चब्बेवाल में राजकुमार की सीट से उप चुनाव होंगे। ऐसे में शीतल अंगुराल के लिए सीट बचाना मुश्किल हो सकता है।

  • मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

    मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ी जांच वाले मामलों में मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि ईडी और सीबीआई की तरफ से अंतिम आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया अपनी जमानत याचिकाओं पर विचार के लिए फिर से आग्रह कर सकते हैं।

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को बड़ा झटका देते हुए हाईकोर्ट ने 21 मई को कथित घोटाले के संबंध में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि यह मामला उनकी ओर से सत्ता का गंभीर दुरुपयोग किए जाने और जनता से विश्वासघात से जुड़ा है।

    हालांकि, हाईकोर्ट के जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा की पीठ ने स्पष्ट किया कि वह ट्रायल कोर्ट की शर्तों का पालन करते हुए अपनी बीमार पत्नी से हर हफ्ते मिलना जारी रख सकते हैं। इसके पहले मार्च में, सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की क्यूरेटिव याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने पिछले हफ्ते सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे शराब घोटाले के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।

  • Jalandhar: Akali-BSP सहित 17 नेताओं की हुई जमानतें जब्त

    Jalandhar: Akali-BSP सहित 17 नेताओं की हुई जमानतें जब्त

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने पौने 2 लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की। वहीं इस चुनावी नतीजों में भाजपा और आप पार्टी के अलावा 17 उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई है। जिसमें अकाली दल और बसपा भी शामिल है। बता दें कि पिछले चुनावों में 2 लाख से अधिक वोट लेकर इस लोकसभा चुनावों में जीत का दावा करने वाले बलविंदर 64941 वोटों पर ही सिमट गए, वहीं मोहिंदर केपी 67911 वोट हासिल कर सकें। गौर हो कि जब कुल वोटों में से किसी उम्मीदवार को 16.4 फीसदी से कम वोट हासिल होते है तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है। वहीं जालंधर में 16.54 लाख वोटों में 989316 वोटे पोल हुई है।