Blog

  • पंजाब : बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

    अमृतसर : पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वहीं लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिली है। खासकर छुट्टियों के लिए बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अमृतसर में इस समय शिमला जैसा माहौल है। लेकिन देश के अन्नदाता किसानों के लिए यह बरसात आफत बनी हुई है। किसानों को इस फसल से आय होने की उम्मीद थी, लगातार बारिश से यह उम्मीद दब गयी है, किसानों के चेहरे मुरझा गये है। वहीं किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हमारी पूरी फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारा सारा गेहूं भींग गया है।

    जिसके कारण अब हमारा गेहूं नहीं उठाया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि दाना मंडी में शेड बनाए जाएं ताकि समय पर गेहूं को उठाया जा और किसान का गेहूं खराब न हो। उन्होंने कहा कि सरकार मंडी में आने का पैसे तो ले रही है। लेकिन सुविधाएं नहीं दे रही है। जिससे किसानों की सारी फसल बर्बाद हो गयी है। उन्होंने कहा कि मंजी में न तो बाथरूम की व्यवस्था है और न ही सीवरेज सिस्टम की कोई व्यवस्था है। सरकार को किसानों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। इस मौके पर दाना मंडी भगतांवाले के प्रधान अमनदीप सिंह छीना ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है और कहा कि अब प्रति एकड़ 22-23 क्विंटल गेहूं की पैदावार होती है।

    लेकिन अब 11-12 क्विंटल गेहूं निकल रही है। जिससे किसान को भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही किसान को 25 हजार प्रति एकड़ मिल रहा है। किसान पर पहले से ही बहुत कर्ज है। उन्होंने कहा कि जब किसान अपनी मंडी में गेहूं आड़ती को देते हैं तो यह आड़ती की जिम्मेदारी बन जाती है। अब आरती को नुकसान उठाना पड़ेगा। यदि हम निजी घरानों को गेहूं बेचते हैं, तो हमें प्रति क्विंटल 56 रुपये की बढ़ोतरी मिलती है। मंडी में शेडों की बहुत कमी है। सरकार को फसल को बारिश से बचाने के लिए चार या पांच शेड और बनाने चाहिए।

  • क्या भारत में बंद होने जा रहा है Facebook, WhatsApp और Instagram? जानें मामला

    क्या भारत में बंद होने जा रहा है Facebook, WhatsApp और Instagram? जानें मामला

    नई दिल्लीः दुनिया भर में फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (WhatsApp) लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। ये सिर्फ लोगों के बीच बातचीत का जरिए ही नहीं बल्कि कई ऑफिशियल कामों के लिए भी एक अच्छा माध्यम बन चुका है। हालांकि, मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप पिछले कुछ दिनों से खबरों में बना हुआ है और इसे लेकर खबर है कि वो भारत को छोड़कर जा सकता है। इसके पीछे की वजह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्राइवेसी फीचर है, जो कि भारत सरकार के 2021 सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के खिलाफ है।

     ये हैं 5 पॉइंट्स

    व्हाट्सएप के अनुसार अगर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर को हटाने के लिए अगर भारत का दबाव होगा, तो हम भारत से अलविदा कह देंगे। आईटी नियमों 2021 के नियम 4 (2) के तहत भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच जंग चल रही है। इस नियम के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जानकारी देनी होगी कि सबसे पहले किसने और कहां से मैसेज भेजा है। मेटा ने भारत के आईटी नियम 2021 को चुनौती दी है। इसे लेकर WhatsApp ने कोर्ट में कहा था कि वो वायरल खबरों को लेकर पहले ही एक्शन ले चुका है। हालांकि, यूजर्स के राइट टू प्राइवेसी के तहत कंपनी अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्शन  को नहीं हटा सकती है। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा है और अगर भारत से व्हाट्सएप जाता है, तो फेसबुक और इंस्टाग्राम भी यहां से जा सकते हैं। भारत में व्हाट्सएप एक जरूरी प्लेटफॉर्म बन चुका है। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में 2.78 बिलियन यूजर्स के बीच इस प्लेटफॉर्म का यूज होता है। इस आंकड़े में सबसे ज्यादा भारतीय यूजर्स शामिल हैं। मेटा के लिए भारत सबसे जरूरी इसलिए हो जाता है क्योंकि 535.8 मिलियन भारतीय यूजर्स हैं। फरवरी 2019 में WhatsApp की शुरुआत की गई थी। इसके शुरुआती वर्जन में क्रैश की समस्या होने लगी थी, जिसके बाद अगस्त 2029 में WhatsApp 2.0 को आईफोन ने रिलीज किया औक 250000 लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया जिसके बाद इसे 2010 में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी पेश किया गया। इसके बाद से ही लोगों के बीच व्हाट्सएप पसंद किया जा रहा है। वक्त के साथ इसके कई बिलियन यूजर्स हो चुके हैं। फिलहाल, देखना होगा कि क्या भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच की जंग के कारण क्या इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी असर पड़ेगा और क्या ये भी व्हाट्सएप के साथ भारत को छोड़कर जा सकते हैं।

  • पंजाबः रोड शो से पहले भाजपा नेता का हुआ विरोध, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। दरअसल, किसानों द्वारा भाजपा उम्मीदवारों का पिछले काफी समय से विरोध किया जा रहा है। वहीं आज अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू का रोड शो निकाला जाना है, लेकिन उससे पहले किसानों द्वारा तरनजीत संधू का विरोध शुरू हो गया। इस दौरान किसानों ने भाजपा नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं किसानों द्वारा भाजपा उम्मीदवार का विरोध किए जाने को लेकर पुलिस कमिश्नर द्वारा भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    इस दौरान किसानों को आगे नहीं दिया जा रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि वह भाजपा उम्मीदवार से अपनी मांगों को लेकर सवाल के जवाब लेने के लिए आए है। बता दें कि तरनजीत सिंह संधू का इससे पहले भी किसानों द्वारा कई बार विरोध किया जा चुका है। 

  • कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों के लिए बुरी खबर,  हो सकते हैं  साइड इफेक्ट 

    नई दिल्लीः कोरोना काल में कोरोना वायरस से बचने के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन की वजह से साइड इफेक्ट के तमाम दावों के बीच कोविशील्ड टीका बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने बड़ा खुलासा किया है। कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने अदालत में पहली बार यह स्वीकार किया है कि कोविड-19 वैक्सीन की वजह से खून के थक्के जमने जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि ऐसे साइड इफेक्ट्स के मामलों की संख्या काफी कम है।

    बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान इस वायरस की रोकथाम के लिए दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर कोविड वैक्सीन बनाई थी। वहीं भारत में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ने एस्ट्राजेनेका के साथ समझौता करके कोविशील्ड वैक्सीन बनाया था। इसके बाद देश में आधे से अधिक लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई गई थी।

  • बड़ी खबरः सड़क हादसे में कार में जिंदा जलकर कारोबारी की मौ+त, देखें वीडियो

    बहन की शादी कर विदा कराकर घर ले जा रहा था मृतक

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को चलती कार पर ट्रक पलट गया। हादसे में कार चला रहे कारोबारी की जलकर मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठी कारोबारी की पत्नी, बहन और 3 बच्चों को आसपास के लोगों ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला। इनकी हालत ठीक है। हादसा बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के बैराज रोड पर मंगलवार सुबह 5:30 बजे हुआ। मेरठ-दिल्ली हाईवे पर एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को साइड से टक्कर मारी। इससे चावल की बोरियों से भरे ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया। वह सामने से आ रही अमेज कार पर पलट गया।

    पुलिस ने बताया कि इमरान (32) की हादसे में मौत हो गई। इमरान की पत्नी तबस्सुम (28), तीन बच्चे रिहान (7), ईशु (5), अमायरा (2) और बहन नजराना को रेस्क्यू कर लिया गया। इमरान हरियाणा के पानीपत का रहने वाला था। उसकी पानीपत की हाली कालोनी में हैंडलूम की फैक्ट्री है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक कार के अगले हिस्से पर पलटा। इस वजह से इमरान स्टेयरिंग और सीट के बीच दब गया। बाकी कार के पिछले हिस्से पर बोरियां गिरी। ऐसे में पिछली सीट पर बैठे परिवार को ज्यादा चोट नहीं लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोरियां हटाई। कार का पिछला शीशा तोड़कर दो महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इतनी देर में कार में आग लग गई। थोड़ी देर बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची।

    क्रेन से जब तक ट्रक को हटाया गया। तब तक कार में तेज आग लग चुकी थी। रेस्क्यू टीम ने इमरान को निकालने की कोशिश की। वह इतनी बुरी तरह फंसा हुआ था कि उसे निकाला नहीं जा सका। थोड़ी देर बाद पुलिस ने आग बुझाई। इमरान को रेस्क्यू करके नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इमरान की बहन नजराना की 18 अप्रैल को बिजनौर में शादी हुई थी। वह बहन को ससुराल से विदा कराने के लिए आया था। सुबह 4 बजे बिजनौर के रेहड़ से पानीपत के लिए रवाना हुआ। रास्ते में यह हादसा हुआ। इमरान की पत्नी ने बताया-हम पानीपत जा रहे थे। तभी एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया, जिससे चावल से भरा ट्रक हमारी गाड़ी पर पलट गया। हमारा परिवार 25 साल से हाली कालोनी पानीपत में ही रहता है। रेहड़ में हमारा पैतृक घर है। ननद की विदाई के लिए रविवार को हम आए थे।

  • पंजाबः 2 ट्रकों की टक्कर में केबिन में फंसा ड्राइवर, देखें वीडियो

    फाजिल्काः अबोहर हाईवे पर एक ट्रक चालक को नींद आने से भयानक सड़क हादसा हुआ l 2 ट्रकों के बीच टक्कर हो गई l हादसा इतना भयानक था कि ट्रक का चालक गाड़ी के बीच ही फस गया l लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से ट्रक की बॉडी को सीधा कर 1 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला l तो देखा कि वह बुरी तरह से जख़्मी था l जिसे सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया l जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया l

    स्थानीय निवासी जगराज सिंह ने बताया कि अरबी से भरा एक ट्रक अबोहर से आ रहा था और दूसरा ट्रक फाजिल्का से आ रहा था। इसी दौरान खुईखेड़ा की ढाणी सैनभगत के पास दोनों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक में ड्राइवर समेत दो लोग मौजूद थे। उनमें से एक ट्रक में बुरी तरह फंस गया था। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी तरह दूसरे ट्रक में भी दो लोग सवार थे, जिन्हें भी चोटें आईं। ट्रक ड्राइवर को अचानक नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है। जिसके बाद आसपास के लोग वहां जुट गए और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी बनी बर्निंग कार, मचा हड़कंप

    लुधियानाः खन्ना नेशनल हाईवे पर देर रात रोड पर बड़ी घटना होने का मामला सामने आया है। दरअसल, हाईवे पर चलती कार बर्निंग कार बन गई। देखते ही देखते कार को लगी आग भड़क गई और कार जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि कार चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। वहीं कार चला रहे फौजी ने बताया कि आग लगने के दौरान उसने जल्दबाजी में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

    लेकिन इस हादसे में उसकी कार जलकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई थी। खन्ना के वार्ड नंबर 14 के रहने वाले फौजी ने कहा कि कार को अचानक आग लग गई। उसने मुश्किल से अपनी जान बचाई। वह अंबाला से ड्यूटी कर घर वापस आ रहा था कि खन्ना पहुंचने से पहले रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे को लेकर पीड़ित सहित अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।

  • पंजाब : नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिगा के साथ किया गैंगरेप

    लुधियाना : नाबालिगा से गैंग रेप का मामला सामने आया है। किशोरी घरेलू विवाद के कारण परिजनों से रुठ कर घर से भाग गई। लुधियाना के ढंडारी रेलवे स्टेशन पहुंची तो अज्ञात युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया। उसे काम दिलाने का झांसा देकर वह उसे अपने कमरे ले गए। 20 दिन उसे उन लोगों ने अपने पास रखा, उससे बलात्कार किया। काम न दिलाने के कारण जब नाबालिग उन युवकों से झड़प करने लगी तो उन लोगों ने उसे उसके घर के नजदीक छोड़ दिया और फरार हो गए। फिलहाल थाना हैबोवाल की जगत पुरी चौकी पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द पुलिस गैंग रेप में संलिप्त आरोपियों पकड़ लेगी।

    जानकारी देते हुए जगतपुरी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि किशोरी किसी पहचान वाले युवक से बातचीत करती थी। परिजनों ने उसे डांट दिया। रुठ कर वह घर से चली गई। 8 अप्रैल को वह घर से गई थी। उसके परिजनों उनके पास 16 अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने आए। पुलिस ट्रेप भी लगाया और किशोरी की काफी तालाश की। 25 अप्रैल को बदमाश किशोरी को मल्ली फार्म हाउस नजदीक आटो में आकर छोड़ कर फरार हो गए। नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि वह परिवार से नाराज होकर घर से चली गई थी।

    वह ढंडारी रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। उस समय उसे सुखवीर नाम का लड़का मिला। सुखवीर ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया। उसे वह अपने कमरे ले गया। उस जगह सुखवीर के 2 दोस्त सोनू और दीपक भी मौजूद थे। तीनों युवकों ने बारी-बारी उसे साथ जबरदस्ती रेप किया। 24 अप्रैल तक बदमाश उससे बलात्कार करते रहे। उसने जब शोर मचाया और परिवार के पास जाने की जिद्द ठानी तो तीनों युवक उसे हैबोवाल के इलाके में छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने सुखवीर, सोनू और दीपक निवासी ढंडारी के खिलाफ IPC 376-D, IPC 06 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

  • जालंधरः अमृता वाड़िंग के विवादित बयान को लेकर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग की पत्नी अमृता वाड़िंग ने बीते दिन गुरु नानक देव जी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सिख जत्थेबंदियों में काफी रोष पाया गया। इस दौरान सिख जत्थेबंदियों ने अमृता वाड़िंग को माफी मांगने के लिए कहा। वहीं इस मामले में पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह गुरुओं के हाथ पर वोट मांगने की जो अपील की है वह निंदनीय है। इस दौरान कालिया ने कहा कि वह चाहते है कि चुनाव आयोग इस बात का संज्ञान लें और इस पर कार्रवाई करें।

    वहीं उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को लेकर कहा कि वह वह खूनी पंजा कहा जाता है, जिसमें 1984 के दंगों में इन्हीं का हाथ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाल तख्त के जत्थेदार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप धर्म के नाम पर वोट नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि अमृता वाड़िंग ने कोड ऑफ कंडक्ट की वायलेशन की है। ऐसे में उन्होंने अमृता वाड़िंग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    हालांकि इस विवादित बयान को लेकर अमृता वाड़िंग ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर लाइव होकर उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे द्वारा अनजाने में कहे गए शब्दों से आहत हुए हैं, मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। अमृता ने कहा कि उसकी किसी का दिल दुखाने की कोई इच्छा नहीं थी। अमृता ने कहा उन्हें आस ही संगत उन्हें माफ कर देगी। ऐसे में अमृता ने जनता से बीते दिन दिए बयानों को लेकर माफी मांगी है।

  • पंजाबः विवादों में घिरी Amrita-Warring ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग की पत्नी अमृता वाड़िंग ने बीते दिन गुरु नानक देव जी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सिख जत्थेबंदियों में काफी रोष पाया गया। इस दौरान सिख जत्थेबंदियों ने अमृता वाड़िंग को माफी मांगने के लिए कहा। दरअसल, अमृता वाड़िंग के इस बयान के बाद काफी गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर लाइव होकर उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे द्वारा अनजाने में कहे गए शब्दों से आहत हुए हैं, मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। अमृता ने कहा कि उसकी किसी का दिल दुखाने की कोई इच्छा नहीं थी। अमृता ने कहा उन्हें आस ही संगत उन्हें माफ कर देगी। ऐसे में अमृता ने जनता से बीते दिन दिए बयानों को लेकर माफी मांगी है।