Blog

  • पंजाब: भीषण सड़क हादसा: 2 टुकड़ों में बंटा कंटेनरों से लदा कैंटर 

    पंजाब: भीषण सड़क हादसा: 2 टुकड़ों में बंटा कंटेनरों से लदा कैंटर 

    फतेहगढ़ साहिब: नेशनल हाईवे पर सरहिंद फ्लोटिंग के पास हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर दो हिस्सों में टूट गया था। गनीमत रही कि कई लोगों की जान बाल बाल बची। ड्राइवर बेअंत सिंह ने बताया कि वह लुधियाना की तरफ से राजपुरा की ओर जा रहा था। सरहिंद फ्लोटिंग के पास उसके आगे जा रहे कैंटर के ड्राइवर ने एकदम ब्रेक लगा दी। तभी उसने भी ब्रेक लगाकर ट्राला रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्राले पर कंटेनर लदे होने कारण ट्राला नहीं रुका और बेकाबू होकर नाले के ऊपर से निकल सर्विस लेन पर पहुंच गया। 

    नाले से टकराने के चलते ट्राला और ड्राइवर कैबिन अलग हो गए। बेअंत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे का समय था। नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक ज्यादा था। कैंटर के पीछे कई गाड़ियां आ रही थीं। अगर वे ब्रेक न लगाता तो ट्राले की टक्कर कैंटर से होनी थी। ट्राले के पीछे कई गाड़ियां टकरा जानी थी। बड़ा हादसा होना था।

  • पंजाब: पैडी स्ट्रॉ रीपर मशीन चलाने पर पूर्ण पाबंदी के निर्देश जारी 

    पंजाब: पैडी स्ट्रॉ रीपर मशीन चलाने पर पूर्ण पाबंदी के निर्देश जारी 

    पटियाला : जनता के हित को ध्यान में रखते हुए एडीसी जगजीत सिंह ने बुधवार को जिले में पैडी स्ट्रॉ रीपर मशीन चलाने पर पूर्ण पाबंदी के निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश 11 नवंबर 2023 तक लागू रहेंगे। जो किसान बेलर से गांठें बनाना चाहते हैं, वे संबंधित कृषि विकास अधिकारी / ब्लॉक कृषि अधिकारी से पहले मंजूरी लेकर ही रीपर का चला सकते हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्य कृषि अधिकारी, पटियाला ने इस बात पर ध्यान दिया है कि धान की कटाई के बाद किसानों द्वारा छोड़े गए धान के अवशेष को ट्रैक्टर से चलने वाले रीपर द्वारा काटा जाता है। उसके बाद नाड़ में आग लगा देते हैं, जिससे काफी प्रदूषण होता है। क्योंकि नाड़ गीला और सीला होता है। इस धुएं के कारण बहुत से एक्सीडेंट भी होते हैं और कीमती जानें चली जाती हैं। 

    इस धुएं से जहरीली गैस भी पैदा होती है जोकि कोविड-19 के साथ अन्य बीमारियों में बढ़ोतरी करती है। इतना ही नहीं छोटे बच्चों के दिमागी विकास पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आग लगाने से भूमिगत तापमान बढ़ जाता है, जिससे जैविक पदार्थ जल जाते हैं। जमीन कठोर एवं शुष्क हो जाती है तथा उसकी पानी सोखने की क्षमता भी कम हो जाती है। तापमान बढ़ने से नाइट्रोजन, फास्फोरस, सल्फर, पोटाश जैसे आवश्यक तत्व नष्ट हो जाते हैं और मित्र कीड़े भी मर जाते हैं, जिससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। इन सब कारणों को देखते हुए पता चलता है कि इतने धुएं- प्रदूषण का कारण पर ही है और सिर्फ उन किसानों को ही रीपर चलाने की आज्ञा दी जाएगी, जिन्होंने बेलर के साथ गाठें बनानी हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੂਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦੀਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੂਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦੀਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਬਖਤੌਰ ਸਿੰਘ ਸਾਦਿਕ ਅਤੇ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਫੌਜੀ ਅਨੁਸਾਰ ਇਸ ਧਰਨੇ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਦਿਨ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਦਿਨ ਰਾਤ ਚਲਦਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੜਾਂ ਦੇ ਕਾਰਨ ਫਸਲਾਂ ਦੇ ਖ਼ਰਾਬੇ ਦੇ ਮੁਆਇਜਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਹ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆ ਨੇ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਰੇਬਾਜੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕਿਸੇ ਆਗੂ ਜਾਂ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਨੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਗੱਲਬਾਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ।

    ਪਰ ਅਸੀਂ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦੇ ਕੇ ਉਠ ਰਹੇ ਹਾਂ 22 ਤਾਰੀਖ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਡੀ ਸੀ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇਣੇ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਫਿਰ ਵੀ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਸਾਡੀਆਂ ਟਰਾਲੀਆਂ ਤੀਆਰ ਹਨ ਰਾਸ਼ਨ ਪਾਣੀ ਪੈਕ ਕੀਤਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਚੰਡੀਗ੍ਹੜ ਜਾ ਕੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਘੇਰਾਗੇ ਪਰ ਹੜਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨੇ ਦਾ ਮੁਆਇਜਾ ਲੈ ਕੇ ਰਵਾਂਗੇ ।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

    हरोली/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत पंचायत के प्रतिनिधि हर घर में जाएंगे तथा लोगों को नशे के खिलाफ़ पंचायत स्तर पर पैदल मार्च, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक को अलग-अलग चरणों में पंचायतों के अलग-अलग समूहों में आगे ले जाया जायेगा एवं अभियान के तहत रावमापा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चें अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि बच्चें लोगों को नाटक और प्रभात फेरी के जरिए मेंटर टीचर की अध्यक्षता में समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। इसके अलावा युवा क्लब और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी अभियान का एहम हिस्सा होंगे। 
    नशा मुक्त ऊना अभियान के ऊपर अधिक से अधिक लोगों से बात करके पंचायत स्तर पर ही सीएचसी या पीएचसी के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों को नुक्कड़ नाटक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत पुलिस भी अपना पूरा सहयोग देगी।
  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय में टैलेंट हंट एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय में टैलेंट हंट एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित :  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा टैलेंट हंट के दूसरे दिन डिबेट, भाषण और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा थे। डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  विशाल सोनी और हेमलता ने द्वितीय स्थान रितिका और दीक्षा ने और तृतीय स्थान अंशु और निखिल ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा ने,द्वितीय स्थान पलक व तृतीय स्थान कृति ने प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल सोनी और साक्षी ने ,द्वितीय स्थान कृति व रीमा और तृतीय स्थान सुमन और साक्षी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर अनिल शर्मा डॉ. प्रोफेसर कृष्ण डॉ. किरण ठाकुर और प्रोफ़ेसर अरविंद रतन थे। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक अनु अत्री लखनपाल, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर रीना, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
  • कुटलैहड वेलफेयर सोसाइटी ने बंगाणा में लगाया रक्तदान शिविर

    कुटलैहड वेलफेयर सोसाइटी ने बंगाणा में लगाया रक्तदान शिविर

    बंगाणा /सुशील पंडित : कुटलहैड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कुटलैहड विधायक दविंद्र भुट्टो का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक के जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक कटवाया गया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रही तथा सभी लोगों द्वारा विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी गई व उनकी दीर्घायु की कामना की। 
    विधायक दविंद्र भुट्टो के जन्मदिन के अवसर पर कुटलैहड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन थानाकला के सरकारी अस्पताल में किया गया जिसकी अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने की। 
    रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथ लगभग 70 से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया गया। विधायक ने रक्तदान शिविर में युवाओं का बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने भी शिविर में अपना रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को विधायक द्वारा कुटलैहड वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से दिए गए सर्टिफिकेट भी प्रदान किए। 
    इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता व अन्य सामग्री प्रदान की तथा कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशा वर्कर को भी सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  थानाकला के अध्यापकों व बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 31 हजार का चेक विधायक को भेंट किया गया। उन्होंने थानाकला स्कूल के बच्चों व अध्यापकों का प्रदेश में आई आपदा में मदद करने के लिए धन्यवाद किया।  
    इसके अलावा उन्होंने रक्तदान  शिविर का सफल आयोजन करने के लिए कुटलैहड की जनता का आभार व्यक्त किया तथा कहा  िकवह सदैव कुटलैहड की जनता के आभारी रहेंगे। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, खंड चिकित्सा अधिकारी थाना कला नरेश शर्मा, कांग्रेस कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • केंद्र ने दी बड़ी राहतः मिलेंगे 75 लाख फ्री LPG गैस कनेक्शन

    केंद्र ने दी बड़ी राहतः मिलेंगे 75 लाख फ्री LPG गैस कनेक्शन

    नई दिल्लीः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा-उज्ज्वला योजना के तहत आज तक 9.60 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अन्य 75 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे ताकि अधिक गरीब और जरूरतमंद महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि तीन साल में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाएंगे, इस पर कुल 1,650 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसी के साथ उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हो जाएंगे। बता दें कि पिछले महीने सरकार ने 75 लाख नए कनेक्शन का ऐलान किया था। इसके लिए फंड को अब कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यह राशि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को जारी की जाएगी। 

    उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई, 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। पिछले महीने सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए थे। इस कटौती के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। इसका लाभ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी मिल रहा है।

  • आईआईआईटी सलोह में खेल महोत्सव किए जा रहे आयोजित

    आईआईआईटी सलोह में खेल महोत्सव किए जा रहे आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : आईआईआईटी सलोह ऊना में तीन अक्टूबर  को अपना दूसरा संस्थान दिवस मना रहा है। संस्थान दिवस समारोह के एक भाग के रूप में, तकनीकी उत्सव, सांस्कृतिक उत्सव और खेल उत्सव 29 सितंबर व एक अक्टूबर के दौरान आयोजित किए जा रहे हैं। खेल महोत्सव, यलगार’23 का भव्य उद्घाटन किया गया। रवि शर्मा, अध्यक्ष, बीओजी, आईआईआईटी ऊना, प्रोफेसर एस सेल्वाकुमार, निदेशक, आईआईआईटी ऊना, प्रोफेसर अमर नाथ गिल, रजिस्ट्रार, संकाय, स्टाफ सदस्यों और छात्रों की उपस्थिति में संस्थान सितंबर में एक महीने तक चलने वाले उत्सव के दौरान इनडोर, आउटडोर और एथलेटिक्स का आयोजन कर रहा है। इनडोर खेलों के अंतर्गत बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस का आयोजन किया जा रहा है।
    आउटडोर गेम्स के अंतर्गत कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, लॉन टेनिस और बास्केटबॉल का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी मैचों के विजेताओं को 03 अक्टूबर को संस्थान दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पिछले एक सप्ताह से विद्यार्थी खेल भावना के साथ भाग लेने और खेलने में काफी उत्साह दिखा रहे हैं। वर्तमान में, संस्थान में फाइनल में पहुंचने और पदक/ट्रॉफी जीतने के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धी भावना व्याप्त है। इनडोर खेलों में बैडमिंटन, शतरंज और कैरम लीग चरण में हैं और टेबल-टेनिस फाइनल में पहुंच गया है। आउटडोर गेम्स में बास्केटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल और लॉन टेनिस लीग चरण में हैं और फुटबॉल फाइनल में पहुंच गया है।
  • मेरी माटी मेरा देश जनसम्पर्क का पर्याय: कंवर

    मेरी माटी मेरा देश जनसम्पर्क का पर्याय: कंवर

    शहीद केसरी दास की धर्मपत्नी ने अमृत कलश में माटी का किया योगदान

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा कुटलैहड़ मंडल द्वारा “मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा द्वारा की गई, इसमें प्रदेश सचिव संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम ग्रामकेन्द्र चताड़ा के तीन बूथ के पन्ना समिति संग चलाया गया और बूथ पर प्रत्येक घर मे हर घर पर दस्तक का आह्वान किया गया।कुटलैहड़ मण्डल में इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रत्येक ग्रामकेन्द्र पर जाकर शुरू कर रहें हैं। वीरेंद्र ने कहा की यह कार्यक्रम पूरे देश भर में तीन चरणों मे चलाया जा रहा है। तीसरे व अंतिम चरण में 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी 7500 कार्यकर्त्ताओं संग बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित कर इस इकठ्ठी माटी से दिल्ली में अमृतवन बनाने की योजना की विस्तृत जानकारी देंगे।
    कंवर ने कहा की देश के अमृतकाल में माटी का वंदन अभियान सार्थक एवं नितांत आवश्यक प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि हमारा यह मानना है कि यह अभियान मात्र अभियान नहीं है, जन जागरण है। भारत के इतिहास पर हम जब दृष्टिपात करते हैं तो इस धरती माता की रक्षा के लिए हर काल में लाखों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। तब जाकर भारत माता आज एक हजार साल की गुलामी के बाद भी भारतीय संसकृति को समेटे हुए जीवंत है। भारत वो देश है जहां बलिदानियों की पूजा हुई है। जहां इस धरती माता के लिए मर मिटने वालों के लिए सदा-सदा मेले लगते हैं और इस धरती का उपभोग करने वालों को भारत का समाज कभी श्रद्धा की दृष्टि से नहीं देखता। महाराणा प्रताप आज इसलिए पूजनीय है क्योंकि उन्होनें गुलामी को स्वीकार नहीं किया और भारत माता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर किया। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज इसलिए पूजनीय हैं कि उन्होनें धर्म की रक्षा हेतु विश्व का सबसे बड़ा बलिदान पिता का बलिदान, स्वयं का बलिदान, चारों पुत्रों का बलिदान के रूप में दिया।
    सरदार भगत सिंह, राजगुरू, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, स्वतंत्र वीर सावरकर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपतराय, रानी लक्ष्मीबाई, तांत्या टोपे, कृष्णदेव राय, छत्रसाल, बिरसा मुंडा भगवान जैसे हजारों बलिदानियों के नाम लिए जा सकते हैं जिन्होनें इस माटी की सौगंध खाकर अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए देश की रक्षा की।इसी कड़ी में बूथ न 70 से शहीद केसरी दास की धर्मपत्नी कैलाश रानी ने अमृत वन के लिए अपने घर से मिट्टी कलश में अर्पित की इन बलिदानियों से सीख लेते आज देश की नौजवान पीढी भी भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान को सहर्ष स्वीकार कर माँ भारती के लिए प्राण आहूत करने से पीछे नहीं हैं।इस मौके पर मण्डल महामन्त्री रमेश शर्मा, गुरबचन चौधरी, ज़िला कोषाध्यक्ष,मंगल सिंह ज़िला कार्यकारिणी सदस्य अमृत भारद्वाज, कै कुलवंत, सतपाल, रामपाल ,चमन लाल, दीपक, बख्शीश, शक्ति सिंह, हंसराज,त्रिशला, कुसुम देवी, मण्डल मीडिया सहप्रभारी विजय सिंह फौजी इत्यादि उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਦੇਰ ਰਾਤ ਨੰਗਲ ਉਪ ਮੰਡਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗੋਹਲਣੀ ਵਿਖੇ ਅੱਧੀ ਦਰਜਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਔਰਤ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਦੋਵਾਂ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਦੋਵਾਂ ਦੀ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪੀ.ਜੀ.ਆਈ.ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਔਰਤ ਦੇ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਨ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਔਰਤ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਤਨੀ ਰਜਨੀ ਬਾਲਾ ਦੀ ਤਬੀਅਤ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨੂੰ ਗੋਹਲਨੀ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਸ ਦੇ ਕੋਲ ਬੈਠਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਲੈਸ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਆਉਂਦੇ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਲਹੂ-ਲੁਹਾਨ ਹੋਏ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਰ ਦੋਵਾਂ ਦੀ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੀਜੀਆਈ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹਨ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਹਮਲਾਵਰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦਾ ਡੀਬੀਆਰ ਵੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਗਏ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਖੂਨ ਹੀ ਖੂਨ ਹੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲੈਣ ਲਈ ਜਦੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਮਾਲਕ ਡਾ: ਰਾਮ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਇਹ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐੱਸਪੀ ਸਤੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰਾ ਮਾਮਲਾ ਪੁਰਾਣੀ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਦਾ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਅਤੇ ਹਮਲਾਵਰ ਇੱਕੋ ਪਿੰਡ ਪਲਾਸੀ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਹਨ। ਰਾਤ ਦੇ ਹਮਲੇ ‘ਚ ਮਾਰੇ ਗਏ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਭਰਾ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਨਜਿੰਦਰ ਉਮਰ ਕੈਦ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਪੂਰੀ ਕਰਕੇ ਵਾਪਸ ਪਰਤਿਆ ਸੀ।