ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा टैलेंट हंट के दूसरे दिन डिबेट, भाषण और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा थे। डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाल सोनी और हेमलता ने द्वितीय स्थान रितिका और दीक्षा ने और तृतीय स्थान अंशु और निखिल ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा ने,द्वितीय स्थान पलक व तृतीय स्थान कृति ने प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल सोनी और साक्षी ने ,द्वितीय स्थान कृति व रीमा और तृतीय स्थान सुमन और साक्षी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर अनिल शर्मा डॉ. प्रोफेसर कृष्ण डॉ. किरण ठाकुर और प्रोफ़ेसर अरविंद रतन थे। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक अनु अत्री लखनपाल, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर रीना, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय में टैलेंट हंट एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply