Blog

  • होशियारपुरः पेट्रोल पंप चली गोलियां, एक घायल

    होशियारपुरः पेट्रोल पंप चली गोलियां, एक घायल

    दसूहाः होशियारपुर के दसूहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव घासीपुर के नजदीक  लूट की नीयत से अज्ञात हमलावारों ने पेट्रोल पंप के कारिदें पर गोलियां चला दी। इस घटना में पेट्रोल पंप का कर्मी घायल हो गया। जिनमें से एक कंधे पर और दूसरी उसकी टांग में गोली लगी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना हरियाणा के एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया देर रात उन्हें पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि पेंट्रोल पंप के कर्मी पर हमलावारों ने गोलियां चला दी। घायल व्यक्ति की पहचान सुनील ठाकुर पुत्र केहर सिंह निवासी खटरेल, जिला हमीरपुर हिमाचल के रूप में हुई है।

    पीड़ित ने बताया कि 2 बाइक पर सवार होकर आए 4 हमलावारों ने उस पर गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली सुनील के कंधे पर और दूसरी टांग में लगी है। घायल सुनील को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • शिशु गहन चिकित्सा इकाई के ICU में लगी आग, मचा हड़कंप, अंदर 18 नवजात शिशु मौजूद

    शिशु गहन चिकित्सा इकाई के ICU में लगी आग, मचा हड़कंप, अंदर 18 नवजात शिशु मौजूद

    मध्यप्रदेश: अशोकनगर के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में सोमवार की रात अचानक शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। हालांकि आग एक बार्नर में लगी जिसके ऊपर एक नवजात शिशु रखा हुआ था। जिस समय आगजनी की घटना हुई उस समय एसएनसीयू वार्ड में 18 बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। अंदर से नर्सों द्वारा जब सुरक्षा गार्डों को आवाज दी गई। आनन-फानन में कोई विकल्प न बचने के कारण तत्काल मैनलाइन को बंद करते हुए जो अग्निशमन यंत्र रखे थे। उनसे आग को बुझाया गया।

    इस अफरातफरी के माहौल में अंदर एक बच्चे को फीडिंग करा रही मां ने जब यह दृश्य देखा तो वह अपने बच्चे को लेकर चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी की अंदर आग लग गई। इसके बाद बड़ी संख्या में जिन लोगों के बच्चे अंदर भर्ती थे, वह सब लोग गेट पर आ गए। अफरातफरी के माहौल में वार्ड में जिस तरफ आगजनी की घटना हुई थी। वहां भर्ती बच्चों को दूसरी तरफ शिफ्ट किया गया। इसके बाद तत्काल अभिभावकों की नाराजगी को दूर करने के लिए एक एक अभिभावक को अंदर बुलाते हुए बच्चों को दिखाया गया।

    हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के करीब आधे घंटे बाद भी अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी मौके से गायब दिखाई दिए। वहीं जिन के बच्चे अंदर भर्ती है उनमें डर और चिंता का माहौल देखा गया। वही प्रबंधन का कहना है की सभी बच्चे सुरक्षित है एक बड़ी घटना होने से बच गई है। वार्ड में 18 बच्चे थे सभी अभी भी मौजूद और सुरक्षित है। इधर जो महिलाए अंदर थी बच्चो को दूध पिला रही थी। उनका कहना है कि जिस जगह आग थी वहां के बच्चे को जरूर नुकसान पहुंचा होगा।

  • बड़ी खबरः कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल

    बड़ी खबरः कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल

    नई दिल्लीः उत्तराखंड में कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल हो सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों नेताओं के बीच कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर बातचीत हो सकती है। कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल के लिए सीएम धामी इन दिनों दिल्ली में हैं और वह उन विधायकों के नाम पर मुहर लगाने के लिए सीनियर नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट बर्थ को लेकर आज सीएम धामी, बीजेपी संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड की धामी कैबिनेट में अभी सात कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि मंत्रियों के चार पद खाली हैं। इसके अलावा राज्यमंत्री के पद भी खाली हैं, जिन पर इस मुलाकात में चर्चा की जाएगी।

    बता दें कि अभी पुष्कर धामी कैबिनेट में 7 कैबिनेट मंत्री हैं। इनमें सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति और सिंचाई समेत 10 विभाग हैं। प्रेमचंद अग्रवाल के पास शहरी विकास, आवास और शिक्षा समेत 7 विभाग, धन सिंह रावत के पास बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा समेत 4 विभाग, गणेश जोशी के पास कृषि, ग्रामीण विकास समेत 9 विभाग, सुबोध उनियाल के पास वन समेत 4 विभाग, सौरभ बहुगुणा के पास पशुपालन, डेयरी समेत 6 विभाग और रेखा आर्य के पास महिला एवं बाल विकास समेत 4 विभाग हैं।

    जानकारी के मुताबिक, सीएम धामी आजकल दिल्ली में हैं और वह लगातार बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू करने की तैयारी है। इसको लेकर ही सीएम धामी दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सिंह समेत कई नेताओं से मुलाकात की है।

  • पंजाबः सीएम मान ने पुलिस को दिए नए वाहनों को दी हरी झंडी

    पंजाबः सीएम मान ने पुलिस को दिए नए वाहनों को दी हरी झंडी

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को दिए गए नए वाहनों को हरी झंडी दी है। इस दौरान पुलिस कर्मियों को 16 महिंद्रा बोलेरो और 56 मोटरसाइकिलों दिए गए है। जिन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में शामिल किया गया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि ये सभी वाहन 28 जिलों में तैनात रहेंगे। प्रत्येक जिले को 2 बाइक मिलेंगी। मानव तस्करी का शिकार हो रहे लोगों को बचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। सभी वाहन डिजीटल सुविधाओं से सुसज्जित है।

    कारों के अंदर और बाहर 4 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो अंदर और बाहर की पूरी रिकॉर्डिंग करेंगे। सभी वाहन कंट्रोल रूम से अटैच होंगे। कारों में लगे सिस्टम पासवर्ड से सेफ होंगे। यदि कोई डिजिटल सिस्टम से छेड़छाड़ करेगा तो तुरंत कंट्रोल पर सूचना मिल जाएगी। MMVRS (मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम) भी इन वाहनों में लगे हैं। सभी वाहनों को ऐप के जरिए मोबाइल पर उनकी लोकेशन सहित देखा जा सकता है।

    वहीं सीएम मान ने कहा कि पिछले दिनों 700 छात्रों को कनाडा से डिपोर्ट करने का मामले को लेकर कहा कि उनकी एम्बेसी से बातचीत चल रही है। धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इमिग्रेशन एक्ट के अनुसार, रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट ही विदेश में लोगों को भेज सकते हैं। बहुत कम ऐसे लोग हैं, जिनके पास रजिस्ट्रेशन है। ये लोग शहरों में छोटे-छोटे ऑफिस खोले बैठे हैं और लोगों की तस्करी करते हैं। लोगों से कागजों पर हस्ताक्षर तक करवा लेते थे। मान ने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने पहले विदेश से वापस बुलाया है उन लोगों को साथ लेकर लोगों को मानव तस्करी से बचाने के लिए लगातार काम किया जाएगा। लोगों को पंजाब में ही रोजगार दिया जाएगा ताकि लोग विदेश जाने से बच सके।

  • जालंधरः नशा छुड़ाए केंद्र के बाहर हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया हमला, देखें Live 

    जालंधरः नशा छुड़ाए केंद्र के बाहर हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया हमला, देखें Live 

    जालंधर,ENS: बस्तीयाद की भैय्या मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भैय्या मंडी में बने नशा छुड़ाओं केंद्र के बाहर हमलावारों ने व्यक्तियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए सनी, संजू और रोहित ने बताया कि वह निवासी बाबू लाभ सिंह नगर में रहते है। वह आज सुबह नशा छुड़ाओं केंद्र में नशे की दवाई लेने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि जहां केंद्र के बाहर नशा दवाई बेचने वाले  व्यक्तियों ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उन पर तलवार और ईंटों से उन पर हमला कर दिया।

    पीड़ित ने बताया कि बीते दिन दवाई लेने के दौरान एक व्यक्ति लाइन से बाहर हो गया था। जिसके बाद पीड़ित ने उसे लाइन में लगने के लिए कहा था। इस दौरान वह गाली गालौच करने लगा और उसे धमकी देने लगा। आज जब पीड़ित तीनों व्यक्ति दवाई लेने के लिए गए तो उसने रंजिश के चलते उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान घायल सनी के गले पर टांके लगे है। जबकि रोहित के सिर पर चोट लगी, तथा संजू पर ईंटों से हमला किया गया।

  • 19 साल बाद बना सावन यह संयोग, भक्तों पर बरसेगी शिव-गौरी की असीम कृपा

    19 साल बाद बना सावन यह संयोग, भक्तों पर बरसेगी शिव-गौरी की असीम कृपा

    अकाल मृत्यु वो मरे जो करे काम चांडाल का ,
    काल भी उसका क्या करे जो भक्त है महाकाल का”

    हिंदू धर्म में सावन का बहुत महत्व है। इस बार यह पावन महीना 4 जुलाई यानि आज से शुरु हो रहा है। मान्यता के अनुसार, इस महीने विधि-विधान से पूजा -पाठ करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। पंचांग के अनुसार,  इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन पूरे 59 दिनों का होगा। इसका बड़ा कारण सावन के महीने में अधिकमास का योग है। वैसे तो हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक 3 साल में अधिक मास आता है। लेकिन सावन में ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है। जिसमें 8 सोमवार को व्रत किए जाएंगे। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई और आखिरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा। इस बार सावन का पहला सोमवार का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का व्रत करें। इसके साथ ही शिव का अभिषेक भी करें। ऐसा करने से सभी कष्ट दूर होंगे और आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

    जानें क्यों है इस बार का सावन 58 दिन का 

    वैदिक पंचांग की गणना सौर मास  और चंद्र मास के आधार पर की जाती है चंद्रमास -354 दिन का होता है और सौर मास -365 दिन का होता है   ऐसे में 11 दिन का अंतर आजाता है। 3 साल के बाद यह कुल 33 दिन हो जाते है इसलिए हम इसे अधिक मास बोलते है।  इसी वजह से इस साल सावन में  1 महीना बढ़ गया  है। इसलिए इस बार सावन 2 महीने का होने वाला है। यानि इस बार भगवन शिव के भक्तों को 4 नहीं बल्कि 8 सोमवार मिलेंगे  भगवन शिव को प्रसन्न करने के लिए। 

    जानें  कब-कब होंगे सावन के 8 सोमवार

    • हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू होगा। अधिक मास के कारन  सावन में 8 सोमवार रहेंगे। 
    • 10 जुलाई- सावन का पहला सोमवार 
    • 17 जुलाई- सावन का दूसरा सोमवार
    • 24 जुलाई- सावन का तीसरा सोमवार
    • 31 जुलाई- सावन का चौथा सोमवार
    • 07 अगस्त – सावन का पांचवा सोमवार 
    • 14 अगस्त- सावन का छठा सोमवार
    • 21 अगस्त-  सावन का सातवां सोमवार
    • 28 अगस्त- सावन का आठवां सोमवार
    • 31 अगस्त- सावन समाप्त 

    अधिकमास की तिथि

    18 जुलाई- सावन का अधिकमास शुरू।
    16 अगस्त- सावन के अधिकमास समाप्त।

    क्या है  सावन के सोमवार की मान्यता

    इसको लेकर ये मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने से सभी मनोकामना पूरी होती है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं को जरुर करना चाहिए। इस व्रत को करने से सौभाग्यवती का आशिर्वाद मिलता है। ये व्रत अगर कुंवारी कन्याएं रखती हैं तो उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

    सावन में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

    • सावन के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें।
    • इसके बाद शिव मंदिर या घर में शिवलिंग पर गंगाजल या दूध चढ़ाएं।
    • इसके बाद फूल-फल भगवान को समर्पित कर दे।
    • शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने की मान्यता है।
    • भोलेनाथ की पूजा कर पवित्र मंत्र ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करें।
    • महामृत्युंजय मंत्र का जाप भगवान शिव के नाम पर 108 बार किया जाता है।
    • इसके बाद भगवान से अपनी मनोकामना के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

    बता दें कि आज से पूरे 19 साल पहले साल 2004 में सावन माह में अधिकमास लगा था। अधिक मास लगने के कारण इस बार भक्तों को महादेव की पूजा के लिए पूरे 8 सोमवार मिलेंगे। इसके अलावा सुहागिन महिलाओं को पूरे 9 मंगला गौरी व्रत रखने को मिलेगा। कुल मिलाकर कहें तो इस बार भगवान शिव की असीम कृपा शिव भक्तों पर पूरे महीने बरसने वाली है। अधिकमास को ही कई लोग मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। चुकी अधिकमास में सूर्य संक्रांति नहीं होती इसी कारण से इस महीने को मलीन माह यानी मलमास कहा जाता है। मलमास के पूरे महीने में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश या उपनयन संस्कार जैसे कोई भी शुभ कार्य नहीं होते हैं।

  • इस गैंगस्टर ने 5 Star Hotal PLAYBOY के मालिक से मांगी 20 लाख की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    इस गैंगस्टर ने 5 Star Hotal PLAYBOY के मालिक से मांगी 20 लाख की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/रवि: पंजाब में आए दिन गैंगस्टरों के नाम पर वीआईपी लोगों को फिरौती मांगने के धमकी भरे फोन आ रहे है। वहीं अब क्लब के मालिकों को लगातार आ रहे फिरौती के फोन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। गौर हो कि फिरौती की जंग जहां लॉरेंस बिश्नोई और बबिहा ग्रुप में चल रही थी। वहीं अब इन दोनों के बीच गुरजंट जंटा आ गया है। दरअसल, पंजाब के बड़े गैंगस्टर ने चंडीगढ़ के फाइव स्टार क्लब के मालिक को फोन कर 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। मालिक के अनुसार ऐसा ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।

    जिसके बाद पीड़ित ने सेक्टर 20 के एसएचओ अरुण बिश्नोई और एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज को मामले की शिकायत दी है।  शिकायत के अनुसार गुरजंट जंटा ने चंडीगढ़ के प्लेबॉय के मालिक को फिरौती के धमकी दी है। जो कि पंचकूला का निवासी है। प्लेबॉय के क्लब के मालिक ने पंचकूला के सेक्टर 20 में एक शिकायत दे दी है। जिसकी जांच सेक्टर 20 के एसएचओ अरुण बिश्नोई और एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज कर रहे है। पुलिस ने धमकी भरी आवाज के सेंपल भी मदुभन की लैब में भेजे गए।

    पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लेबॉय होटल के मालिक से 20 लाख की फिरौती की मांग की है। पीड़ित के अनुसार धमकी देने वाला पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर गुरजंट जंटा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले भी पंचकूला के सेक्टर 5 के वेदा क्लब के बाहर भी एक धमकी मिलने के बाद हवाई फायर हुआ था। इसके बाद पंचकूला के सभी क्लब के बाहर शनिवार और रविवार की रात को क्राइम ब्रांच और सीआईए की टीम सिविल में घूमती नज़र आई। वहीं चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस ने सभी क्लब के मालिकों को दिए सख्त निर्देष की कोई भी फिरौती की आये काल तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • पंजाबः गहराया बिजली का संकट! 2 निजी थर्मल प्लांट हुए बंद

    पंजाबः गहराया बिजली का संकट! 2 निजी थर्मल प्लांट हुए बंद

    चंडीगढ़ः पंजाब में बिजली का सकंट गहराने लगा है। दरअसल, बिजली की सप्लाई करना पीएसपीसीएल के लिए चुनौती बनता जा रहा है। क्योंकि कहा जा रहा है कि पंजाब में जरूरत के वक्त थर्मल से क्षमता के मुताबिक बिजली नहीं मिली है। सोमवार को दो निजी प्लांट भी बंद हो गए है। जिसके साथ तलवंडी साबो और जीवीके प्लांट की पांच यूनियों का बिजली उत्पादन बंद हो गया है।

    इसके कारण बिजली उत्पादन में 1980 मेगावाट की कमी आई है। जबकि गोइंदवाल साहिब प्लांट की एक यूनिट बंद होने से 270 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है और देर शाम दूसरी यूनिट बंद होने से 270 मेगावाट बिजली और प्रभावित हुई है। इसके अलावा लहरा मोहब्बत प्लांट की 420 मेगावाट क्षमता की यूनिट भी बंद है।

    1980 क्षमता वाले तलवंडी साबो प्लांट की दो इकाइयां तकनीकी खराबी के कारण 30 जून को बंद हो गई थीं और तीसरी इकाई भी सोमवार 3 जुलाई को बंद हो गई है। इस समय पंजाब में अपने थर्मलों से कुल 2940 मेगावाट बिजली उत्पादन बंद है। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पीएसपीसीएल को केंद्रीय पूल से 9900 मेगावाट से अधिक बिजली लेनी पड़ी है।

  • इंसानियत शर्मसार! युवक ने मां का किया कत्ल, 4 वर्षीय भतीजे को छत से फेंका

    इंसानियत शर्मसार! युवक ने मां का किया कत्ल, 4 वर्षीय भतीजे को छत से फेंका

    बक्सर: बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सनकी युवक ने पहले अपनी मां के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर हत्या कर दी। उसके बाद अपने 4 वर्षीय भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले में रहने वाला मनोज कुमार का सोमवार की सुबह अपनी मां जानकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मां पूजा करने छत पर चली गई। आरोप है कि कुछ देर के बाद मनोज एक लोहे की रॉड लेकर छत पर गया और मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

    मनोज ने वहीं बैठे भतीजा ऋषभ को भी छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला पारिवारिक विवाद का लगता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और कुछ दिनों से बेरोजगार था।

  • इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, महिला सहित 4 जिंदा जले

    इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, महिला सहित 4 जिंदा जले

    झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी इतनी बढ़ गई कि वो फैलती हुई आग ने बगल की दुकान के अलावा ऊपर की मंजिल में बने यूनाइटेड इंश्योरेंस के ऑफिस को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल और पुलिस की टीम में पहुंचकर दोनों शोरूम में 7 लोगों को झुलसे हालत में बाहर निकाला। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देर रात 1:00 बजे आग बुझाने का काम बंद होने के बाद दो बिल्डिंगों से 3 डेड बॉडी को रेस्क्यू कर निकाला गया अब तक इस अग्निकांड से 4 लोगों की मौत हुई है।

    देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

    झांसी में मिशन कंपाउंड निवासी नितेश और रितेश अग्रवाल का सीपरी बाहर में रामा बुक डिपो चौराहे के पास वीआर ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का शोरूम है। सोमवार शाम को शोरूम की पहली मंजिल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लियाऔर धीरे धीरे भीषण आग ने एसी, टीवी, फ्रिज और मोबाइल एक साथ साथ सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को राख कर दिया।

    दमकल विभाग की टीम ने 2 बिल्डिंगों से निकाली 3 डेड बॉडी

    भीषण आग लगने की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी के अलावा कई विभागों के ऑफिसर मौके पर पहुंच गए थे। दमकल की 50 से अधिक गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। झांसी दमकल विभाग की टीम के अलावा सेना, एयर फोर्स, बी एच ई एल, केंद्रीय सुरक्षा बल की गाड़ियों के अलावा पारीछा थर्मल पॉवर प्लांट के साथ ही समीपवर्ती मध्य प्रदेश के निवाड़ी और दतिया जिले से भी दमकल की गाड़ियों को मदद के लिए बुला लिया गया। शोरूम में 4:30 बजे लगी आग को बुझाने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लगा। इसके बाद रेस्क्यू कर दो बिल्डिंग से 3 लोगों की डेड बॉडी निकाली गई।

    हादसे में 4 की हुई मौत

    झांसी के एसएसपी राजेश एस ने बताया कि सीपरी बाजार के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगी थी, जिसमें शुरुआत में 7 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था। उन्होंने बताया की इस हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसके बाद दो बिल्डिंग से 3 डेड बॉडी और निकाली गई हैं। इनकी शिनाख्त कराई जाएगी और रात में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इलाज के दौरान जिस महिला की मौत हुई थी उसकी पहचान हो गई है। महिला की उम्र 58 साल थी। बाकी जो 3 डेड बॉडी निकलवाई गई है। उसकी आगे की कार्रवाई की जाएगी अब तक मृतकों की संख्या 4 है।