Blog

  • इस इलाके में धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, देखें वीडियो

    इस इलाके में धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः मानसूनी बारिश अब भी ठीक से हुई नहीं है और दिल्ली में उसका असर दिखने लगा है। बारिश होते ही जगह-जगह जल जमाव दिल्ली के लिए कोई नई बात नहीं है। लेकिन दिल्ली के जनकपुरी इलाके में आज यानी बुधवार अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। यहां एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया, जो तुर्कमेनिस्तान में मौजूद ‘नरक का दरवाजा’ की तरह दिख रहा है। हालांकि, नरक का दरवाजा में पांच दशक से अधिक समय से आग धधक रही है और यहां इस गड्ढे में झांकने पर पानी दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। जिसे भी इस गड्ढे के बारे में जानकारी मिल रही है, वह इसे देखने जरूर पहुंच रहा है। सड़क के बीच में इतना बड़ा गड्ढा होने की वजह से आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

    सूचना के अनुसार सड़क धंसने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग इस पर दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोग इस गड्ढे को लेकर मौज भी ले रहे हैं। पुलिस ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गड्ढे के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए हैं। बारिश के बाद जल जमाव की घटनाएं होती रहती हैं और ऐसा भी नहीं है कि सड़क धंसने की यह घटना पहली बार हुई है। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

  • पंजाबः साइकिल व्यापारी के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः साइकिल व्यापारी के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र कसाबां मोहल्ला के एक घर में बने साइकिल व्यापारी के गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड टीम तथा सिटी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर 3 घंटे से अधिक समय के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ऑफिसर हरप्रीत सिंह के अनुसार शाम 7 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जिसमें उनकी 10 कर्मियों की टीम और 4 गाड़ियां जुटीं।

    एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी करतारपुर से भी मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि गोदाम इतनी घनी आबादी में है कि गाड़ी का वहां तक पहुंचना मुश्किल है। इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अमृत बाजार में खड़ा कर लगभग 700-800 फीट पाइप का उपयोग कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। वहीं, इतनी घनी आबादी में गोदाम बनाने की मंजूरी और फायर सेफ्टी पॉइंट्स को लेकर प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल तथा एसएचओ सिटी पलविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। 

  • जालंधरः रैणक बाजार में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    जालंधरः रैणक बाजार में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रैणक बाजार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से तारों को आग लगी है। यह आग रैणक बाजार में स्थित चड्ढा मार्किट में लगी है। आग इतनी भयानक है कि तारों में धमाके हो रहे है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही है। आग लगने के बाद मार्किट के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग और बिजली विभाग के कर्मचारियों को दे दी है। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान ज्यादातर दुकानें बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    दुकानदारों ने बताया कि बिजली की हाई वोल्टेज तारों पर बारिश का पानी पड़ने से स्पार्किंग होनी शुरू हो गई थी। देखते ही देखते तारों में स्पार्किंग के साथ जोरदार धमाके होने लगे। इस दौरान आग की चिंगारियों की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई देने लगी। इस भयानक आग को देख दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। वहीं बिजली विभाग ने लाईट पीछे से बंद कर दी है। और घटना स्थल पर पहुंचकर तारों को ठीक करने में जुट गए।

  • जालंधरः नहीं थम रहा MGN SCHOOL का मामला, तेज बारिश में टीचरों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः नहीं थम रहा MGN SCHOOL का मामला, तेज बारिश में टीचरों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: अर्बन एस्टेट फेज 2 में स्थित MGN पब्लिक स्कूल के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। टीचरों द्वारा आज भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना लगाया गया है। हालांकि शहर में तेज बारिश हो रही है, लेकिन टीचर बारिश में भी अपनी मांगो को लेकर धरने पर प्रशासन के खिलाफ बैठे हुए है। दरअसल, एक बार फिर से स्कूल के बाहर स्टाफ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। स्टाफ सदस्यों ने मांग रखी है कि जो भी हमारे साथियों को संस्पेड किया गया है, उनको दोबारा से नौकरी पर रखा जाए। मामले की जानकारी देती हुई भूपेंद्र कौर व अन्य स्टाफ मेंबर ने बताया कि यह सारा मामला सितंबर 2022 से शुरू हुआ था। यह मामला अभी तक चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से एक लेटर जारी किया गया था। जिसके 25 पॉइंट हमारे स्टाफ के खिलाफ थे। 

    जिसमें लिखा हुआ था कि स्टाफ मेंबर की तनख्वाह रोक ली जाए। जिसमें छुट्टियों के लेकर अन्य सुविधाओं को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने इस मामले को निपटा दिया था। लेकिन के बाद 3 जून को दोबारा से हमारे करीब 8 सदस्यों को बिना किसी कारण सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद जब सभी सदस्यों ने स्कूल के गेट के बाहर धरना लगाया तो स्कूल मैनेजमेंट ने मीटिंग कर यह कहा था कि किसी को भी सस्पेंड नहीं किया जाएगा। फिर उसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने हमारे 5 सदस्यों को यह कहा कि आप अपना इस्तीफा लिखकर दे दीजिए। जिसके बाद उन्हें तुरंत बर्खास्त कर दिया गया। इसी मामले को लेकर आज एक बार फिर से स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। 

    बता दें कि 3 जून को MGN स्कूल को लेकर प्रशासन के खिलाफ टीचरों ने धरना लगाया था। इस दौरान स्कूल के टीचर राजीव ने एनकाउंटर न्यूज को बताया था कि चेयरमैन मेजर रॉय ने टीचरों का इंक्रीमेंट रोक दिया गया। इस बाबत उन्होंने लेटर भी जारी कर दिया था। जिसमें उन्होंने स्कूल के नुक्सान में जाने का जिक्र किया था। इस दौरान स्कूल के टीचर राजीव ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने 7 टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया था। जिसमें 2 नॉन टीचर शामिल है। वहीं इस मामले के बाद स्कूल की प्रिंसीपल का बयान सामने आया था। जिममें उन्होंने धरने में शामिल टीचरों को भी प्रिंसीपल ने दफ्तर में बुलाया था। मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसीपल ने कहा उन्हें मैनेजेर साहिब ने बताया कि इसे विदड्रा कर दिया जाएगा। लेकिन आज फिर से टीचरों के प्रदर्शन दौरान एमजीएन स्कूल का विवाद सुर्खियों में आ गया है।

  • जालंधरः हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर के बाद पलटी गाड़ियां, लगा जाम

    जालंधरः हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर के बाद पलटी गाड़ियां, लगा जाम

    जालंधर,ENS: शहर में बारिश के दौरान पीएपी पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां अमृतसर हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए और कुछ वाहन बचाव करते हुए पैराफिट से टकरा कर पलट गए। हादसे के बाद हाईवे की लेन पर जाम लग गया है। गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस क्रेन की मदद के वाहनों को साइड करके जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है।

    हादसे के बाद लगे जाम की सूचना के बाद वाहन चालक दूसरे रस्ते से होकर अपने गंतव्य के लिए निकल रहे हैं ताकि वे जाम से बच सकें। इससे शहर में भी जाम की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस क्रेन की मदद के वाहनों को साइड करके जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद लगे जाम की सूचना के बाद वाहन चालक दूसरे रस्ते से होकर अपने गंतव्य के लिए निकल रहे हैं ताकि वे जाम से बच सकें। इससे शहर में भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

  • जालंधरः इस इलाके में घर में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में घर में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: महानगर के मोता सिंह नगर घर के अंदर लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग बढ़ गई। जिसका धुआं घर से बाहर से दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग बढ़ती देख लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आग लगने की सूचना इलाका निवासियों ने दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी राजिंदर ने बताया कि इन्हें सूचना मिली थी मोता सिंह नगर में एक घर में आग लगी हुई है। जिसकी सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचे और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

  • पंजाबः चाईना डोर का कहर जारी, स्कूल से घर जा रहे युवक का कटा गला, देखें वीडियो

    पंजाबः चाईना डोर का कहर जारी, स्कूल से घर जा रहे युवक का कटा गला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में चाईना डोर का कहर अब भी जारी है। वहीं बसंत बीत जाने के बाद भी चाईना डोर से घायल होने के मामले थमने का नाम नहीं है। अब स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार युवक चाईना की चपेट में आ गया है। इस हादसे में युवक का चाईना डोर गला कट गया। घायल स्कूली छात्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया कराया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के गले पर लगे 25 के करीब टांके लगे है। युवक की पहचान लवीश मनचंदा के रूप में हुई है। दरअसल, लवीश अपने स्कूल से पढ़कर बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में चाईना डोर लटक रही थी।

    जो उसके गले पर फिर गई और लवीश बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक ही एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है और काफी बड़ा जख्म होने के कारण बच्चे की जान बाल बाल बची। वहीं घायल लवीश के चाचा ने बताया कि हमारा बेटा हर रोज की तरह स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रहा था और चाईना डोर के कारण उसका गले पर जानलेवा कट पड़ गया। जिसके ईलाज दौरान 25 के करीब टांके लगे है। पारवरिक सदस्यों ने अपील कि है कि इस चाईना डोर का बिल्कुल इस्तेमाल ना करें और जीव-जंतुओं के साथ आम लोगों की जान को बचाएं। वहीं घायल बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर कमल बागी ने बताया कि चाईना डोर के कारण बच्चे का गला कट गया। समय रहते इस बच्चे का इलाज कर बच्चे की जान को बचाया गया है।

  • पहाड़ से गिरे पत्थर ने मचाई आफत, 3 कारों को कुचला, 2 की मौत, देखें वीडियो

    पहाड़ से गिरे पत्थर ने मचाई आफत, 3 कारों को कुचला, 2 की मौत, देखें वीडियो

    दीमापुरः नगालैंड के दीमापुर जिले के चुमुकेदिमा में मंगलवार (4 जुलाई) को भूस्खलन के कारण पहाड़ से गिरी विशाल चट्टान ने सड़क पर खड़ी एक कार को लगभग पूरी तरह से कुचल दिया। पास में खड़ी दूसरी कार भी उसकी चपेट में आ गई। पलक झपकते ही आगे खड़ी एक और कार को एक बड़े ने पत्थर ने रौंद दिया। जिस कार पर चट्टान सबसे पहले गिरी, उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस पूरी घटना का पांच सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो विचलित करने वाला है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि की है।

    सड़क पर पीछे खड़ी एक अन्य गाड़ी के डैशबोर्ड कैमरे में यह भयानक हादसा कैद हो गया। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हादसे पर शोक-संवेदना व्यक्त की है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ”शाम करीब 5 बजे दीमापुर और कोहिमा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें गिरने से गंभीर क्षति हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस स्थान को हमेशा ‘पकाला पहाड़’ के नाम से जाना जाता है जो भूस्खलन और चट्टानों के गिरने के लिए जाना जाता है।”

    एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री रियो ने कहा, ”इमरजेंसी सेवाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार सभी कदम उठा रही है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता और मदद प्रदान की जाएगी।” इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राजमार्ग पर जहां भी खतरनाक स्थान हैं, वहां सुरक्षा ढांचा दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार केंद्र और नेशनल हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपलेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर प्रयास जारी रखेगी।

    मुख्यमंत्री रियो ने कहा कि यह राज्य के नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से संबंधित है, इसलिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक सुरक्षा बुनियादी ढांचा स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि देश में तकनीकी की प्रगति और भारत सरकार के पास उपलब्ध संसाधनों के साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 5 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 5 जुलाई 2023

    राशिफल के अनुसार, आज यानी 5 जुलाई 2023 बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। 

    मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।

    वृषभ: आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में पढ़ सकते हैं। दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद हो सकता है।

    मिथुन: आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई बड़ी रकम लगाएं तो सोच-विचार कर निर्णय लें।

    कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

    कन्या: आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

    तुला: आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

    वृश्चिक: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

    धनु: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं तो वह कार्य आज शुरू होगा। अपने मित्रों और संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे और मतभेद समाप्त होंगे।

    मकर: आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें, व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

    कुंभ: आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार और व्यापार को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

    मीन: आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

  • पंजाब सहित 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    पंजाब सहित 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ : मानसून पूरे देश में आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश में अब तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि इन राज्यों में पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश होगी।

    बता दें कि अब तक गुजरात और राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। गुजरात में 301 मिमी ( सामान्य से 111% ज्यादा) और राजस्थान में 170 मिमी (सामान्य से 142% ज्यादा) बारिश हुई है। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सबसे कम बारिश हुई है। तेलंगाना में 71 मिमी ( सामान्य से 53% कम) और आंध्र प्रदेश में 78 मिमी (सामान्य से 26% कम ) बारिश हुई है।

    दिल्ली में खराब मौसम के कारण तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। एक को लखनऊ और दो को अमृतसर एयरपोर्ट भेजा गया। वहीं, गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बिहार में नेपाल से आने वाले पानी के चलते बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उधर, UP के आजमगढ़ में मंगलवार को बिजली गिरने के चलते 6 लोगों की मौत हो गई।