Blog

  • ईएसआईसी ने लोधी माजरा में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

    ईएसआईसी ने लोधी माजरा में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

    शिविर में 300 कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की

    बददी/ सचिन बैंसल : कर्मचारी राज्य बीमा निगम और मल्होत्रा सुपर स्पैशलिटी अस्पातल काठा की ओर से आजादी के 75वें अमृत उत्सव के तहत लोधी माजरा गांव में स्थित कलर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें 3 सौ से अधिक कामगारों को स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाई वितरित की गई। शिविर में खांसी, जुखाम, बीपी, खून की कमी और नेत्र रोगी आए। 

    बीटा ड्रग लिमिटेड कंपनी के निदेशक बलवंत ठाकुर ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर ईएसआईसी के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव  विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए।। शिविर में ईएसआईसी से डॉ सचिन, ड़ॉ. अनुज, डॉ. धीरज गर्ग, मल्होत्रा स्पेशिलिटी अस्पताल के ड़ॉ. मुकेश मल्होत्रा, नेत्र रोग विशेष डॉ. दिनकर मित्तल, नर्सिंग आफिसर निर्मलजीत कौर, विपिन कुमार ने रोगियों की जांच की। सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज गर्ग ने रोगियों से कहा कि वह सुबह और शाम सैर करे। नियमित व्यायाम करे। खाना खाने के बाद एकदम बिस्तर पर न जाए और भोजन में फल, दूध, दही और हरी सब्जियों का अधिक प्रयोग करें। 

    इस मौके पर मुख्य अतिथि बलदेव ठाकुर ने कहा कि ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार दूर दराज के उद्योगों में जाकर स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर सराहनीय प्रयास कर रहे है। कर्लस कंपनी के प्लांट  हैड राधा गोविंद मंत्री ने उद्योग के निदेशक महेश बियानी की ओर से ईएसआईसी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संचालकों को अभार जताया। विशेष अतिथि देवव्रत यादव ने कहा कि कामगारों को अपने काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य की जांच कराना भी जरूरी है। जांच कराने के लिए उद्योग से अवकाश लेना पड़ता है। लेकिन कर्मचारी बीमा निगम की ओर से कामगारों को  कंपनी में भी सुविधा मुहैया कराई गई। इस मंौके पर निगम के शाखा प्रंबधक अलोक रंजन, नालागड़ के शाखा प्रंबधक निंशात बोध, सन्नी सिद्धू, दीपक कुमार, बीटा ड्रग कंपनीकी एचआर हैड सरिता चौहान, प्रंबधक अंकित कुमार, कलर्स कंपनी की प्रेम लता, धीरेंद्र, अमित, जयवेंद्र, मनोज, भाारती, निर्मल सिंह उपस्थित रहे। 

  • ਹਾਜੀਪੁਰ: ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਬਣੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ

    ਹਾਜੀਪੁਰ: ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਬਣੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ

    ਤਲਵਾਡ਼ਾ (ਸੋਨੂੰ ਥਾਪਰ)। ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਹਾਜੀਪੁਰ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾਉਣ ਵਾਲੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਜੀ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦੇ ਕੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਜੀ ਅਤੇ ਐਸ ਪੀ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਜੀ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦਾ ਸਟਾਰ ਲਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸੁਨਿਹਰੀ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਨੂੰ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਣਨ ਦੀ ਖਬਰ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਹਾਜੀਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸੱਜਣ ਮਿੱਤਰਾ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ।

    ਥਾਣਾ ਹਾਜੀਪੁਰ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੁੱਖੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਮਰਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ।

  • पंजाबः स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, जल्द सस्ती दरों पर लोगों को मिलेगी ये सुविधा 

    पंजाबः स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, जल्द सस्ती दरों पर लोगों को मिलेगी ये सुविधा 

    चंडीगढ़ः पंजाब की स्वास्थ्य संस्थाओं के कामकाज में सुधार लाने और डाक्टरी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य भर की स्वास्थ्य संस्थाओं में दीं जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लेने के मद्देनज़र औचक निरीक्षण मुहिम शुरू की। अपनी किस्म के ऐसे पहले दौरे के मौके पर उन्होंने मोहाली में लीवर सर्ज़री के लिए जल्द कार्यशील होने वाले पंजाब इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बायिलरी साइंसज़ के कामों का निरीक्षण किया।

    जहां उन्होंने पहल के आधार पर काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए और 50 बिस्तरों वाले इस सुपर-स्पैशलिटी अस्पताल को जल्द शुरू करने का भरोसा दिया। जो न केवल जिगर और बिलीरी रोगों के निदान और प्रबंधन के लिए सैंटर आफ एकसीलैंस साबित होगा बल्कि हैपेटो-बिलरी साईंस के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण और अनुसंधान प्रदान करेगा। जौड़ामाजरा ने उम्मीद जताई कि यह प्रोजैक्ट लोगों को सस्ती दरों पर मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सफल होगा और पंजाब के लिए स्वास्थ्य-बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाला बड़ा प्रोजैक्ट सिद्ध होगा।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली यह सरकार लोगों की भलाई के लिए पूरी तनदेही से काम कर रही है और लोगों को सेवाएं प्रदान करने में किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरे भविष्य में भी जारी रहेंगे और वह किसी भी स्वास्थ्य संस्था का अचानक दौरा कर सकते हैं जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर लोगों के सपने जल्दी ही पूरे हो सकें।

  • राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले

    राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले

    सरकार कर्मचारियों को नियमितिकरण की स्थाई नीति बनाकर राहत प्रदान करे

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य स्वास्थ्य समिति (नेशनल हैल्थ मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ हि.प्र के प्रदेशाधक्ष सतीश कुमार ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर में लगभग 2400 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के लिए नियमतिकरण की कोई स्थाई नीति नहीं बनाई गई है, राज महाजन ने बताया कि प्रदेश में नवनियुक्त सरकार का गठन हुआ है जिसकी कमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी ने संभाली है

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ हि.प्र के पदाधिकारी चुनाव से पहले माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नीहोत्री को भी मिले थे, जिसमें उन्होंने संघ को इन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने का भरोसा भी संघ को दिया था, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ की नवगठित कार्यकारिणी हाल ही में मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सरकार बनने के बाद शिमला भी मिल चुकी है, जिसमें संघ को सरकार द्वारा जल्द ही सकारात्मक निणऺय लेने का भरोसा दिलाया गया है, उन्होंने बताया की चार तारीख से धर्मशाला में सरकार पहला शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसमें विधायकों को शपथ भी दिलाई जा चुकी है

    इसी कड़ी में संघ ने एक बार पुनः मुख्यमंत्री को धर्मशाला में सम्मानित कर इन कर्मचारियों के अंधकारमय जीवन में नियमतिकरण की मांग को पूरा कर उजाला लाने का आग्रह किया है, राज महाजन ने बताया कि विभिन्न पदों पर कार्यरत ये कर्मचारी शैक्षणिक एवं तकनीकी तौर पर सक्षम हैं एवं विभाग और सरकार में पूवऺ में बहुत बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरष्कृत हो चुकी है, स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करने वाले इन कर्मचारियों ने चाहे वो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का समय हो या क्षय रोग उन्मूलन का कार्यक्रम या स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य जांचने का जिम्मा अपना योगदान शत प्रतिशत दिया है, उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नायक फिल्म के मुख्यमंत्री की तरह बहुत ही प्रत्यक्ष और अच्छे निणऺय ले रहे हैं जिससे इन कर्मचारियों में वर्षों से लंबित पड़ी मांग को पूरा होने का भी शत प्रतिशत उम्मीद जगी है, उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ओ पी एस देने का जो वादा किया था वो भी सरकार पहली कैबिनेट में रखने जा रही है जो सच में कर्मचारी हितैषी होने का बहुत बड़ा परिमाण है, उन्होंने सरकार से इन कर्मचारियों को नियमतिकरण की स्थाई नीति बनाकर राहत प्रदान करे, यह 2400 परिवार सरकार के हमेशा ऋणी रहेंगे, इस मौके पर जिला कांगड़ा के अध्यक्ष बख्शीश सिंह एवं महा सचिव विशाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • पंजाबः ट्रक ऑपरेटरों की मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के साथ मीटिंग खत्म, जारी किए ये आदेश

    पंजाबः ट्रक ऑपरेटरों की मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के साथ मीटिंग खत्म, जारी किए ये आदेश

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग की भलाई और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। यह विचार आज सैक्टर 39 के अनाज भवन में राज्य के ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रकट किये। इस दौरान कटारूचक्क ने विभागीय अधिकारियों को हिदायतें दीं कि ट्रक ऑपरेटरों को बनती अदायगियां 31 जनवरी, 2023 तक हर हालात में अदा कर दीं जाएं और इस सम्बन्धी सभी जिलों को हिदायतें की जाएं।

    जिससे इस वर्ग को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों को 3 सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए भी कहा जिससे भविष्य में किसी भी मसले सम्बन्धी खुल कर सरकार के साथ विचार-विमर्श किया जा सके। इस मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सभी ट्रकों में जल्दी ही जीपीएस प्रणाली लगाई जायेगी जिससे कामकाज में और भी पारदर्शिता लाई जा सके।

    इस मौके पर ऑपरेटरों की तरफ से कलस्टर प्रणाली की जगह पर मार्केट कमेटियों में टैंडर सिर्फ़ ट्रक ऑपरेटरों को अलाट करने, गोदामों तक पहुंच, सड़कों की हालत में सुधार करने और एसओआर रेटों में विस्तार करने सम्बन्धी रखी गई मांगों पर मंत्री ने हमदर्दी के साथ विचार करने का भरोसा दिया। इस मौके पर विभाग के डायरैक्टर अमरपाल सिंह और ज्वाइंट डायरैक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर भी मौजूद थे।

  • अस्‍पताल में बिना डॉक्टर के हुआ 3 मरीजों का इलाज, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    अस्‍पताल में बिना डॉक्टर के हुआ 3 मरीजों का इलाज, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    झारखंडः दुमका में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर लापरवाही तब उजागर हुई जब सामने आया क‍ि दुमका सदर प्रखंड अंतर्गत बरतली पंचायत स्थित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र गांदो का प्रशिक्षु आईएएस सनी राज और सदर बीडीओ राजेश सिन्हा निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ी लापरवाही पकड़ी। बताया जा रहा है क‍ि 2 जनवरी को स्वास्थ्य केंद्र गांदो में एक भी एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) नहीं थी न ही सीएचओ उपस्तिथि थे। बहरहाल 2 जनवरी को जब ओपीडी रजिस्टर की जांच की गई तो पाया गया कि 3 मरीज को देखा गया है।

    अब सवाल यह उठता हैं कि जब स्वास्थ्य केंद्र में कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद ही नहीं था तो इन मरीजों का इलाज आखिर किसने किया। वहीं जब प्रशिक्षु आईएएस और बीडीओ ने कड़ाई से पूछा तो बात सामने आई कि सफाई कर्मचारी जोबाती हांसदा के पति ने 3 मरीजों का इलाज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से बड़े सवाल खड़े हो रहे है। दवाई की भंडार पंजीकरण के अवलोकन से यह पता चला कि प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिनांक 05 अप्रैल 2022 को 550 और 08 जुलाई 2022 को 150 किट स्वास्थ्य केन्द्र को प्राप्त हुए थे।

    मई 2022 से लेकर अभी तक कुल 57 किट लाभार्थियों को बांटे गए थे पर जब अवशेष किट दिखाने को कहा गया तो उपस्थित एएनएम रीना फ्लोरा मुर्मू और पारोजीनी मराण्डी द्वारा लगभग 400 किट ही दिखाया गया। शेष किट के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर एएनएम रीना फ्लोरा मुर्मू द्वारा बताया गया कि बाकी किट उनके घर में है और कुछ दवाइयां भी घर में रखा गया है। जब स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक के बारे में एएनएम से पूछा गया तो बताया गया कि इस स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक महीना में दो-तीन बार ही स्वास्थ्य केन्द्र में आते हैं।

    निरीक्षण के दौरान यह भी मामला सामने आया कि प्रतिनियुक्त एएनएम सुशीला मुर्मू 23 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे हैं। दो एएनएम रीना फ्लोरा मुर्मू और पारोजीनी मराण्डी 22 दिसंबर 2022 से 02 जनवरी 2023 तक लगातार दस दिन आकस्मिक अवकाश पर थी जो कि झारखण्ड सेवा संहिता के अनुसार, नियम संगत नहीं है। इस संबंध में पूछने पर एएनएम द्वारा बताया गया कि प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी, दुमका द्वारा अवकाश स्वीकृत किया गया था।

  • भगवान प्रेम के भूखे हैं, वासनाओं का त्याग कर प्रभु से मिलन संभव है :आचार्य शिव शास्त्री

    भगवान प्रेम के भूखे हैं, वासनाओं का त्याग कर प्रभु से मिलन संभव है :आचार्य शिव शास्त्री

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव कठोह में चल रही भागवत कथा के दौरान बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा बड़े से बड़े पापियों को भी पाप मुक्त कर देती है ।जो व्यक्ति भागवत कथा आत्मसात कर लेता है ,वह सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है ।यह विचार सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कठोह गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री महाराज ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए प्रकट किया।

    कथावाचक ने कहा कि जीवन में यदि मान बड़ा पद या प्रतिष्ठा मिल जाए तो उसे ईश्वर की कृपा मानकर भलाई के कार्य करना चाहिए, लेकिन यदि उसका जीवन में किंचित मात्र भी अभिमान हुआ तो वह पाप का भागीदार बना देता है। कहा कि अहंकार से भरे राजा परीक्षित ने जंगल से साधना कर रहे शमीक ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया। परिणाम स्वरूप राजा परीक्षित को एक सप्ताह में मृत्यु का शाप मिला। जब परीक्षित ने अपने सिर से स्वर्ण मुकुट को उतारा तो उन पर से कलयुग का प्रभाव समाप्त हो गया और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। कथावाचक ने कहा कि जब जब भगवान के भक्तों पर विपदा आती है तब भगवान उनके कल्याण के लिए सामने आते हैं। परीक्षित को भवसागर से पार लगाने के लिए आप भगवान शुकदेव के रूप में प्रकट हो गए और श्रीमद् भागवत कथा सुनाकर परीक्षित को अपने चरणों में स्थान प्रदान किया ।उन्होंने महाभारत के कई प्रसंग भी सुनाए।

    कर्ण और भगवान श्री कृष्ण के बीच संवाद को बताते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान जब कर्ण की भगवान कृष्ण से चर्चा हुई तो कर्ण नेकहा कि मृत्यु के बाद ऐसी जगह मेरा दाह संस्कार हो जहां आज तक किसी का नहीं हुआ। भगवान ने उसकी मृत्यु के बाद कर्ण का अंतिम संस्कार अपने हाथों से किया ।कृष्ण और विदुर का प्रसंग भी सुनाया गया। कथावाचक ने कहा कि नारायण की भक्ति में ही परम आनंद मिलता है ।उसकी वाणी सागर का मोती बन जाता है ।भगवान प्रेम के भूखे हैं ।वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है ।उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। भागवत कथा का जो श्रवण करता है भगवान का आशीर्वाद बना रहता है । इस दौरान मंदिर कमेटी प्रधान रिटायर्ड कर्नल टीसी राणा, डा. ओमप्रकाश, अजय जसवाल, परमजीत ,दिनेश ,हर्ष, प्रिंस, साहिल, रमेश ,मनोज ,देशराज, कृष्णा व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
     

  • पंजाबः KAMOLA JEWELLERS की दुकान से गहने लेकर फरार चोर, देखें CCTV

    पंजाबः KAMOLA JEWELLERS की दुकान से गहने लेकर फरार चोर, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के नूरवाला रोड पर चोरों ने कमौला ज्वैलर शॉप की दीवार में सेंध लगाकर लाखों के गहने लेकर फरार हो गए है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर जाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब 60 लाख के गहने चुराकर फरार हुए हैं।

    चोर दुकान में पिछली साइड की दीवार को काटकर अंदर घुसे और दुकान से सोने-चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए। चोर कमौला ज्वैलर के पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रात साढ़े 12 बजे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कमौला ज्वैलर के मालिक को चोरी का सुबह पता चला जब वह दुकान पर आया। इस दौरान मालिक ने दुकान का शटर खोला तो देखा कि सब कुछ बिखरा हुआ पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोरों ने चोरी के लिए कटर का इस्तेमाल किया।

    नूरवाला रोड पर हुई 60 लाख को चोरी को लेकर पुलिस के रवैये से स्थानीय लोग काफी खफा हैं। लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र थाना जोधेवाल के तहत आता है। चोरी की सूचना पर 2 पीसीआर के कर्मचारी आए। मौका देखा और दुकान के पीछे काटी गई दीवार को बंद करने की हिदायत देकर चलते बने। लोगों ने खुद चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इकट्ठा की। उनका कहना है कि वारदात का पता लगाने के लिए सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस को मौके पर आना चाहिए था।

  • आई टी आई बंगाणा में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

    आई टी आई बंगाणा में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 9 जनवरी 2023को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस में 5वीं से 12वीं कक्षा तक पास,कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त आई टी आई पास डिप्लोमा एंव डिग्री धारक योग्यता प्राप्त इच्छुक अभियार्थी जो अप्रेंटिसशिप प्रषिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। उपरोक्त मेले में उपस्थित हो कर अपना रजिस्ट्रेशन करवायें।

    इस मेले में जिला एवं जिला के बाहर के विभिन्न औधोगिक ईकाईयां अपने पास अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षु रखने हेतु उपस्थित रहेंगी। अत. निवेदन है कि ऊना जिले के उपरोक्त 5वीं से 12वीं पास आई टी आई,प्रमाण पत्र धारक, स्किल ट्रेनिंग प्राप्त, डिग्री डिप्लोमा धारक अभियार्थी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सीखने के साथ साथ कमाने का सुनहरा मौके का लाभ उठाएं।यह जानकारी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने दी तथा सभी युवाओं को इस में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।