Blog

  • दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, 3 घायल

    दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, 3 घायल

    भांजी की शादी से लौट रहा था परिवार

    अंबालाः शहर के साहा स्थित तेपला में जगाधरी रोड पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहे परिवार की आर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में घुस गई। इस हादसे में यमुनानगर के लालद्वारा निवासी परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन परिजन घायल हो गए। घायलों को सोमवार सुबह छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यमुनानगर के लालद्वारा निवासी शशि लुधियाना के माछीवाड़ा में अपनी बहन के घर भांजी की शादी में शिरकत करने गई थी।

    सोमवार सुबह उसे विदा कराने के बाद यह परिवार आर्टिगा गाड़ी से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। गाड़ी में शशि, बेटा कपिल, बहू पूनम, पोता अकुल और पोती सानू थे। बताया जाता है कि सुबह झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में शशि, कपिल और सानू घायल हो गई जबकि पूनम और उसके बेटा अकुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

  • कुत्तों को खाना खिला रही युवती को थार ने रौंदा, देखें CCTV

    कुत्तों को खाना खिला रही युवती को थार ने रौंदा, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः फर्नीचर मार्केट किनारे स्ट्रे डॉग्स को खाना खिला रही 25 साल की युवती तेजस्विता कौशल को तेज रफ्तार थार गाड़ी रौंदते हुए चली गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेजस्विता फुटपाथ किनारे स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी। उसी दौरान फेज-2 मोहाली की तरफ से राॅन्ग साइड आकर एक थार ने उसे टक्कर मारी। टायर ऊपर चढ़ गया। तेजस्विता इस समय जीएमएसएच-16 में उपचाराधीन है और उसके सिर के दोनों तरफ टांके लगे हैं। उसे होश आ गया है।

    घरवालों के अनुसार वह बात कर रही है और ठीक है। मामले में सेक्टर-61 पुलिस चौकी ने डीडीआर दर्ज की थी। हादसे की फुटेज भी घायल युवती के पिता ओजस्वी कौशल ने ही निकलवाई है। टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया कि उनकी बेटी आर्किटेक्ट में ग्रेजुएट है और अभी यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह रोज रात के समय अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्केट में स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाने जाती थी। रात भी अपनी मां मंजिंदर कौर के साथ गई थी।

    फुटेज में दिख रहा है कि तेजस्विता दो-तीन डॉग्स को खाना खिला रही है। तभी काले रंग की थार आई और इतनी खुली सड़क होने के बावजूद सीधा तेजस्विता को टक्कर मारी। आवाज सुनकर मां भागती है और बेटी को खून में लथपथ देख चिल्लाना शुरू कर देती है। कोई राहगीर नहीं रुकता तो सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम और फिर अपने पति को कॉल कर तुरंत मौके पर आने के लिए कहती हैं। वहीं पुलिस की मामले की जांच कर रही है।

  • 2000 रुपये की 13वीं किस्त पाने के लिए करने होंगे यह जरूरी काम, पढ़ें पुरी खबर

    2000 रुपये की 13वीं किस्त पाने के लिए करने होंगे यह जरूरी काम, पढ़ें पुरी खबर

    नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक इसकी 12 किस्तें किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जा चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि इस योजना की पिछली किस्त से देश भर में लगभग दो करोड़ किसान वंचित रह गए। इसका एक प्रमुख कारण केंद्रीय डेटाबेस में किसानों के भूमि और लाभार्थी रिकॉर्ड को अपडेट नहीं किया जाना था।

    केंद्र द्वारा पारदर्शिता रखने और धोखाधड़ी को कम करने के लिए इन रिकॉर्ड को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया था। अब राज्य सरकारें फरवरी में जारी होने वाली अगली किस्त से पहले केंद्रीय डेटाबेस में किसानों के रिकॉर्ड को अपडेट करने पर जोर दे रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जनवरी को इसे लेकर एक आदेश जारी किया है।

    कई राज्य अब इस मुद्दे को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जनवरी को एक आदेश जारी कर बताया है कि आगामी 13वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनके रिकॉर्ड चार शर्तों को पूरा करेंगे। इन शर्तों में पहला किसानों के भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करना, दूसरा पीएम-किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा करना, तीसरी शर्त किसान के बैंक खाते को आधार से जोड़ना और चौथी शर्त किसान के अकाउंट को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से जोड़ना है।

    केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाकी सभी राज्यों के किसानों को भी पीएम किसान योजना की अगली किस्त का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया है। महाराष्ट्र में 12वीं किस्त पाने वाले किसानों की संख्या 89.87 लाख रही, जो पिछले साल 11वीं किस्त पाने वाले 1.01 करोड़ के मुकाबले काफी कम है। वहीं पंजाब में भी 11वीं किस्त पाने वाले करीब 17 लाख किसानों के मुकाबले सिर्फ 2.05 लाख किसानों को 12वीं किस्त मिली है। जबकि राजस्थान में यह संख्या 71 लाख किसानों से घटकर केवल 54.7 लाख रह गई।

  • जालंधरः निगम ने हवेली पर चलाई डिच, लोगो ने किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

    जालंधरः निगम ने हवेली पर चलाई डिच, लोगो ने किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

    जालंधर, अनिल/वरुणः 66 फुटी रोड़ पर स्थित हवेली नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए आज डिच चला दी। क्यूरो मॉल के पास यह हवेली पिछले लंबे समय से विवादों में चल रही थी। जिसकी शिकायते निगम के पास पहले भी पहुंची थी और निगम अधिकारियों ने इस हवेली का निर्माण भी रुकवा दिया था। इसके बावजूद हवेली के संचालकों द्वारा निर्माण का काम दोबारा से शुरू कर दिया गया। लेकिन आज नगर निगम के कमिशनर अभिजीत कपिलश के आदेशों के बाद एटीपी पूजा मान ने हवेली पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी।

    वहीं निगम की इस कार्रवाई के विरोध में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने हवेली के निर्माण की मंजूरी दी थी, जिसके बाद हवेली की उसारी का काम शुरू किया गया। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों की गाड़ी रोक ली और धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। 

    हवेली का एक गिराने के विरोध में लोगों द्वारा निगम टीम पर पथराव भी किया गया। जिस कारण निगम की एक जिप्सी के शीशे इत्यादि टूट गए और एक कर्मचारी कमलभान को चोटें  तक आई, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस अवसर पर निगम टीम के साथ निगम की पुलिस भी मौजूद थी परंतु वह विरोध का सामना नहीं कर पाई जिस कारण निगम टीम को वापस लौटना पड़ा। 

    सरकारी अधिकारियों का आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने पहले गाड़ी की बोनट पर मुक्के मारे, टायरों की हवा निकाल दी और गाड़ी पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सिर्फ वीडियो बनाते दिखे। एटीपी की गाड़ी को भीड़ ने एक घंटे तक घेरे रखा। एटीपी पूजा ने कहा कि कमिश्नर के आदेशों पर कार्रवाई की गई है, लोग बेवजह ही गुस्साए हुए हैं। हम अपना काम कर रहे थे। मजदूरों और हवेली के कर्मियों ने सरकारी काम में बाधा डालकर और अधिकारियों से जो दुर्व्यवहार किया है, उसके लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

    दूसरी ओर हवेली के मैनेजर उमेश ने कहा कि पूरे 66 फुट रोड पर अवैध निर्माण हैं तो उन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए थी। हमें निगम ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई की, करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और सामान पूरी तरह से मलबे में दब गया है। वहीं इस पूरी कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं थे। सूचना के बाद भी थाना सात की पुलिस बहुत देर से पहुंची। चार-पांच पुलिसकर्मी भीड़ को संभाल नहीं सके।

  • पंजाबः दो गाड़ियों की भयानक टक्कर में क्वालिस के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाबः दो गाड़ियों की भयानक टक्कर में क्वालिस के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के वेरका बाईपास के पास दो गाड़ियों की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में क्वालिस के परखच्चे उड़ गए जबकि दूसरी गाड़ी गाड़ी सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एक ट्रक के यूटर्न लेने के समय दो कारों की टक्कर हुई है।

    इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके कारण वेरका बाईपास पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक पूर्व विधायक का काफिला भी यहां से गुजरा है, लेकिन काफिले के साथ पुलिस कर्मियों सहित किसी ने हादसे की सुध नहीं ली और लंबे जाम में से अपना काफिला निकलवा कर वहां से चले गए।

  • इस मंदिर में पूजा करने से हो जाती है शादी! माता गौरी से है ये रिश्‍ता

    इस मंदिर में पूजा करने से हो जाती है शादी! माता गौरी से है ये रिश्‍ता

    हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर मौजूद है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा पाठ करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग है। इस प्राचीन बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर से बहुत सी प्राचीन कहानियां जुड़ी हैं। इस मंदिर में कई चीजें ऐसी हैं, जो प्राचीन हैं और देखने योग्य हैं। लोगों की  मान्यताओं के अनुसार, इस स्थान की कहानी माता गौरी और भोले शंकर से जुड़ी हुई है। वहीं, इसी मंदिर में प्राचीन पेड़ के नीचे बैठकर माता गौरी ने 3000 साल तक तपस्या की थी। जबकि हम सभी ने सुना है कि माता गौरी ने भोलेनाथ को पति रूप में पाने के लिए कई हजार साल तपस्या की थी।

    बता दें कि बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में प्राचीन पेड़ के पास प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग स्थित है। प्राचीन शिवलिंग की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि स्वयंभू शिवलिंग की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही इस मंदिर में प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग पर गंगा जल, फूल और बेलपत्र चढ़ाने से भोले शंकर प्रसन्न होते हैं और बिना मांगे ही श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। इस प्राचीन स्थान का वर्णन कई धार्मिक ग्रंथों में किया गया है। इस मंदिर में ज्यादातर श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश से आते हैं।

  • जालंधरः नगर निगम में हिंदू संगठन ने रूके काम के विरोध में बजाए ढोल, देखें वीडियो

    जालंधरः नगर निगम में हिंदू संगठन ने रूके काम के विरोध में बजाए ढोल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में हिंदू सगंठन ने रूके हुए काम के विरोध में अलग अंदाज में नगर निगम में प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। हिंदू संगठन ने पिछले लंबे समय से रूके काम के विरोध में निगम दफ्तर में ढोल बजाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय शिवसेना के राष्ट्रीय प्रधान विनय कपूर ने बताया कि वह पिछले लंबे समय निगम दफ्तर में रूके हुए काम के विरोध में रोष प्रदर्शन कर रहे है। 

    उन्होंने कहा सरकारी दफ्तर में कर्मचारी कुंभकरण की नींद में सोए हुए है। उनको जगाने के लिए आज ढोल बजाकर जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत आज निगम में सभी दफ्तरों में ढोल बजाकर अधिकारियों को जगाया जा रहा है। 6 महीने से शहर में से वह अवैध बिल्डिंगों को लेकर निगम अधिकारियों को कंप्लेट के चुके है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक उन मामलो को लेकर कार्रवाई नहीं की गई।

    विनय कपूर ने एक निगम अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जुआखाना मार्किट में एक बिल्डिंग तैयार हो रही थी, जिसकी शिकायत उन्होंने की तब की थी जब उनकी बेसमैंट तैयार हो रही थी। विनय कपूर का कहना है कि उसकी अब तीन मंजिले बन चुकी है। उनका आरोप है कि इसके लिए 2 लाख रुपए लिया जा चुका है। अब उक्त अधिकारी की बदली हो गई है। जिसके बाद वह शिकायत एटीपी नीरज भट्टी के पास आ गई। विनय का आरोप है कि नीरज भट्टी ने मेरी कंप्लेट देकर खबर लगवा दी और उसमें मेरा पता दिया हुआ था। जिसके बाद पॉलिटिक्ल लीडरों से मुझे थ्रेट करने की कोशिश भी की। जिसका हमने हाईकोर्ट का सहारा लिया लेकिन इस शिकायतों को लेकर पीछे नहीं हटे।

  • पंजाबः रामा मंडी में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

    पंजाबः रामा मंडी में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

    बठिंडाः रामा मंडी के समीप गांव गाटवाली में युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात कुलदीप ने खेत के ट्यूबवैल वाले कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इस युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह पढ़ाई कर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था, लेकिन बार-बार प्रयास करने के बावजूद पढ़ाई में पूरे बैंड प्राप्त करने में असफल रहा। जिसके चलते उसने देर रात खुदकुशी कर ली। 

  • मां के श्राद्ध में बची 1 किलो गैस बनी मौत का कारण, बड़े भाई ने ली छोटे की जान

    मां के श्राद्ध में बची 1 किलो गैस बनी मौत का कारण, बड़े भाई ने ली छोटे की जान

    देवघर: देवघर जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर बड़े भाई ने छोटे भाई की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों में विवाद मां के श्राद्ध में बचे हुए सामान को लेकर हुआ। पुलिस ने छोटे भाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी बड़े भाई समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    जानकारी के मुताबिक घटना देवघर जिले के सोनारायथारी थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव की है. यहां पर दो भाइयों ने मिलकर मां का श्राद्ध किया। इसके बाद बचे हुए सामान को लेकर विवाद हो गया। एक गैस सिलिंडर में 1 किलो गैस बची हुई थी। गैस की कीमत 150 रुपये लगाई गई। छोटे भाई गणपति का कहना था कि या तो उसे आधे गैस की कीमत 75 रुपये दे दिए जाए या उससे 75 रुपये लेकर पूरी गैस बड़ा भाई सीताराम इस्तेमाल कर ले। सीताराम इसके लिए तैयार नहीं हुआ और दोनों भाइयों में विवाद हो गया। 

    बात इतनी बढ़ गई कि सीताराम ने छोटे भाई गणपति व उसके बेटे बद्री पर रॉड से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही गणपति की मौत हो गई। वहीं, बद्री को भी मामूली चोट आई है। बद्री के सीताराम महतो, चांदो यादव, अरुण यादव, संतोष यादव, वरुण यादव कलेश्वरी देवी. अनीता देवी और रीना देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    सोनारायथारी थाना प्रभारी अफरोज आलम ने बताया कि खजुरिया गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. वहीं एक व्यक्ति घायल है. घायल का इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है. घायल बद्री के बयान पर 3 महिला समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

  • पंजाबः सड़क हादसे में चीफ इंजीनियर की मौत

    पंजाबः सड़क हादसे में चीफ इंजीनियर की मौत

    लुधियानाः शहर के समराला के पास लुधियाना-खरड़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में चीफ इंजीनियर की मौत हो गई। दरअसल, देर रात मृतक चीफ इंजीनियर की कार गाय से टकरा गई, जिसके बाद कार ने कई बार पलटी खाई। हादसे के बाद घटना पर स्थित स्थानीय लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरिंद्रपाल सिंह दिलावरी के रूप में हुई है।

    वह बुड्‌डा शुगर मिल में चीफ इंजीनियर था। घटना की जानकारी देते हुए समराला की रहने वाली रणजीत कौर ने बताया कि उसकी गाड़ी अमिंद्रपाल की गाड़ी के पीछे थे। गाड़ी गाय के शव से टकराने के बाद हवा में पलटियां खाने लगी। कार गिरते ही उन्होंने भी अपनी कार रोक दी। स्विफट कार में से घायल अमिंद्रपाल को निकालने की काफी कोशिश की। लोगों से उन्होंने मदद के लिए भी कहा, लेकिन 2 घंटे की देरी से जब कार से घायल को बाहर निकाला तब तक उसका काफी खून बह चुका था।

    अगर समय रहते उन्हें कार से बाहर निकाल लेते तो शायद उनकी जान बच जाती। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि सरकार काऊसेस हर चीज में एकत्र कर रही है, लेकिन बेसहारा पशुओं पर काऊसेस नहीं लग रहा। मरी हुई गाय सड़कों पर पड़ी है। हादसे में लोगों की जान जा रही है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।