Blog

  • पंजाबः आंगनबाड़ी में ड्रेस कोड हुआ लागू, वर्करों को मोबाइल डेटा भी देगी सरकार

    पंजाबः आंगनबाड़ी में ड्रेस कोड हुआ लागू, वर्करों को मोबाइल डेटा भी देगी सरकार

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्वास्थ्य विभाग में तैनात नर्सों और आशा वर्करों की तरह अब आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। यह ड्रेस ही इन मुलाजिमों की पहचान बनेगी। आंगनबाड़ी वर्करों के लिए गुलाबी (बेबी पिंक) एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लोगो और हेल्परों के लिए आसमानी (स्काई ब्लू) एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लोगो होगा। सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इससे आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की पहचान आसानी से हो सकेगी, साथ ही उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में भी सुधार होगा।

    मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। पंजाब में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों की कुल संख्या 27,314 है। अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र व सरकारी स्कूलों की इमारतों से चल रहे है। यहां पर आने वाले विद्यार्थियों को अति आधुनिक सुविधाएं और खाने पीने की चीजे मुहैया करवाई जाती है ताकि नन्हें बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जा सके।

    राज्य सरकार ने इस साल से प्रति सेंटर 2000 रुपये के हिसाब से मोबाइल डेटा पैकेज देने की भी शुरुआत की है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पोषण अभियान के रिकॉर्ड और जमीनी स्तर पर अभियान की निगरानी के लिए भारत सरकार ने हाल ही में ‘पोषण ट्रैकर’ मोबाइल ऐप जारी किया था। जिसे चलाने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को डेटा पैकेज की आवश्यकता थी ताकि उन्हें अपनी तरफ से डेटा खर्च न करना पड़े।

  • नगर निगम से 2 Additional Municipal Commissioner को हटाने के आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    नगर निगम से 2 Additional Municipal Commissioner को हटाने के आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    लखनऊः नगर निगम के दो अपर नगर आयुक्त पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन को दोनों की शिकायत मिली थी। जिसके बाद अभय पाण्डेय और पंकज सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। दोनों ही अपर नगर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया गया है। दोनों ही नगर आयुक्त को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि दोनों ही लोगों का अवकाश इस दौरान स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

    अभय पांडेय पिछले काफी समय से नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। अब तीन साल से ज्यादा समय हो गया था उसके बाद भी उनका तबादला भी नहीं हो पाया था। उसके अलावा अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह को भी हटाया गया है। दोनों ही नगर आयुक्तों के पास विभाग के सभी प्रमुख काम थे। ऐसे में उनका तबादला नगर निगम के अधिकारियों से लेकर पार्षद तक के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

    बताया जा रहा है कि दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ शासन में शिकायत हो रही थी। बड़े स्तर पर नगर निगम में भ्रष्टाचार हुए थे। उसके अलावा पिछले दिनों आरआर विभाग से लेकर सिविल के काम में आई गड़बड़ियों पर भी सवाल उठने लगे थे। ऐसे में उनके तबादले की एक वजह शासन स्तर पर नाराजगी भी आ रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਤੇ ਲੱਗੇ ਅਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਤੇ ਲੱਗੇ ਅਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਪਿੰਡ ਨੱਥੂ ਵਾਲਾ ਬਸਤੀ ਵਾਲਮੀਕ ਗਰਭਵਤੀ ਦੀ ਔਰਤ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਤੇ ਆਰੋਪ ਲੱਗੇ ਹੈ। ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਵੱਲੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਮੁੰਡਾ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਿਲ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੇ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੱਤਾਂ ਮਾਰੀਆਂ। ਪੀੜ੍ਹਤ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲੇ ਮੈਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਲੈ ਕੇ ਆਏ। ਉੱਥੇ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੇ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਪੀੜਤ ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः सदर बाजार 2 दिन रहेंगा बंद, एसोसिएशन के फैसले के खिलाफ जाने पर लगेगा 5100 रुपए जुर्माना

    पंजाबः सदर बाजार 2 दिन रहेंगा बंद, एसोसिएशन के फैसले के खिलाफ जाने पर लगेगा 5100 रुपए जुर्माना

    अबोहरः मार्किट एसोसिएशन ने 2 दिन सदर बाजार बंद करने का ऐलान किया है। यानिन शनिवार-रविवार को बाजार बंद रखा गया है। जिसका दुकानदारों द्वारा सर्वसम्मति से पूर्ण सहयोग दिया गया। हालांकि एक समय कुछ दुकानदारों द्वारा बाजार बंद का विरोध जताया गया था, लेकिन एसोसिएशन के समझाने पर सभी दुकानदारों द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया है।

    बता दें कि क्षेत्र की व्यापारी संस्था सदर बाजार एसोसिएशन ने शनिवार-रविवार यानी 15-16 जुलाई को गली नं 10, 11, 12, 13, 14 और 15 एवं 15-बी सहित बस स्टैंड बाजार को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया है। यह फैसला सदर बाजार एसोसिएशन की हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इन दो दिनों की छुट्टी के समय यहां के दुकानदार और इनमें कार्य करने वाले कर्मचारी कहीं भी घूमने के लिए जाएंगे।

    सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान मदनलाल डोडा, रेडिमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के प्रधान सर्बजीत सिंह कामरा ने कहा कि दुकानदारों की एकजुटता बहुत जरूरी है। अगर सभी दुकानदार एक साथ मिलकर कोई भी फैसला करेंगे तो किसी दुकानदार को कोई समस्या नहीं आएगी। गौरतलब है कि इन दो दिनों के दौरान रेडिमेड, फुटवेयर, मनियारी और कॉस्मेटिक आदि की दुकानें मुकम्मल तौर पर बंद रहेंगी। अगर यूनियन के इस फैसले के खिलाफ जाते हुए इन दो दिनों में किसी दुकानदार ने अपनी दुकान खोली तो उस पर 5100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

  • जालंधरः TTE ने व्यक्ति से की मारपीट, देखें Live

    जालंधरः TTE ने व्यक्ति से की मारपीट, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में टीटीई द्वारा व्यक्ति से मारपीट की गई। इस दौरान घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रोहित कुमार पुत्र संतराम निवासी यूपी उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ ने बताया कि रेलवे पर किसी परिजन को लेने के लिए गया था। जहां खुले पैसे ना होने के कारण उसे प्लेटफार्म की टिकट नहीं दी गई।

    इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पहले उसके साथ बहसबाजी की। जिसके बाद टीटीई उसे दफ्तर में ले गया। जहां पर उसने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। हादसे में पीड़ित के गर्दन पर मारपीट के निशान बने हुए है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी उक्त टीटीई को रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद उक्त टीटीई ने जुर्माना भी उससे वसूला। लेकिन इस घटना के दौरान पीड़ित रोहित ने टीटीई के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है।

  • पंजाबः दिन दिहाड़े SBI के ATM लॉबी में चोरी, देखें CCTV

    पंजाबः दिन दिहाड़े SBI के ATM लॉबी में चोरी, देखें CCTV

    मोगाः कस्बा बाघा पुराना में एसबीआई बैंक के एटीएम लॉबी से एक चोरी की घटना सामने आई है। जहां 2 चोर बैंक एटीएम लॉबी से नगदी नहीं बल्कि वहां से indoor ac unit उखाड़ ले गए। हैरानी की बात यह है कि बेखौफ चोरों ने दिन में ही घटना को अंजाम दिया। चोरी की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना की जानकारी बैंक मैनेजर द्वारा पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे 2 लोग बाइक पर आते है। फिर दोनों एटीएम लॉबी में दाखिल होते है। इस दौरान एक आदमी वहां पड़े डस्टबिन को उल्टा रख कर उस पर खड़ा हो जाता है और indoor AC unit की तारे काट कर यूनिट उखाड़ ले जाता है। 

    वहीं एसबीआई के बैंक मैनेजर ने बताया कि कैसे 2 लोग एटीएम में दाखिल होकर बेखौफ हो घटना को अंजाम देकर चले गए। उन्होंने कहा कि पुलिस को घटना संबंधी जानकारी दे दी गई है। उनका आरोप है कि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक बैंक में आकर जांच तक नहीं की। बैंक मैनेजर ने कहा कि कुछ समय पहले बैंक का एक मोटर साइकल भी चोरी हुआ था। पुलिस की तरफ़ से अभी तक उस शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

  • पंजाबः लोक गायक सुरिंदर शिंदा की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, DMC में भर्ती

    पंजाबः लोक गायक सुरिंदर शिंदा की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, DMC में भर्ती

    लुधियानाः लोक गायक सुरिंदर छिंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरिंदर शिंदा की सेहत पिछले कई दिनों से नाजुक बनी हुई है। उनका लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित दीप अस्पताल में ईलाज चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि सुरिदंर छिंदा की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके करीबी दोस्त और पंजाब बीजेपी के कार्यकारी सदस्य अमरजीत सिंह टिक्का ने दी है।

  • पंजाबः पानी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, लोग बनाते रहे वीडियो

    पंजाबः पानी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, लोग बनाते रहे वीडियो

    फिरोजपुरः सतलुज के पानी का बहाव ज़्यादा होने के चलते फ़िरोज़पुर के कई गांव बाढ़ ग्रस्त है। इस बाढ़ के कारण पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं आज एक और व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। ज़िला फ़िरोज़पुर के थाना गुरुहरसहाय के गांव नो बहराम शेर सिंह के रहने वाले जगदीश नामक व्यक्ति की बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। हैरानी की बात यह कि तेज बहाव में जगदीश बह गया लेकिन वहां पर कुछ लोग वीडियों बनाने में व्यस्त रहे।

    पारिवारिक सदस्यों और थाना गुरुहरसहाय के इंचार्ज जसविंदर सिंह बराड़ और आप पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री फोजा सिंह सरारी ने बताया कि वह हर रोज़ की तरह मज़दूरी करके अपने घर पर जा रहा था। गांव में बाढ़ के पानी का बहाव बहुत तेज था। जिसके कारण आसपास के लोग उसे बाढ़ के पानी में निकल कर अपने घर को ना जाने के लिए रोक रहे थे। लेकिन वह नहीं माना और पानी का बहाव तेज होने के कारण जगदीश बाढ़ के पानी में बह गया। जगदीश को बचाने के लिए आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, मगर वह बच नहीं सका और पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी आज मृतक देह बरामद हुई है। जगदीश का फ़िरोज़पुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत मामला दर्ज आगे की कारवाई की जा रही है।

  • पंजाबः पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पत्नी निकली आरोपी, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    पंजाबः पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पत्नी निकली आरोपी, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    पटियाला : गांव पाबड़ी में बलविंदर सिंह की हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस घटना में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले महीने 11 जून को बलविंदर की हत्या हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने की 11 तारीख को राजपुरा के अंतर्गत आने वाले खेड़ी गांडिया थाने के पाबड़ी इलाके में एक युवक बलविंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी।

    जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि बलविंदर सिंह की पत्नी रजनी बाला के शादी से पहले दमनहेड़ी निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​मोती के साथ अवैध संबंध थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, इसकी जानकारी बलविंदर सिंह को लग गई। जिसके कारण वह अपनी पत्नी को पीटता था, इस पिटाई के बारे में आशिक गुरविंदर को पता चला तो उसने अपने 4 साथियों को 2 लाख रुपये की रिश्वत दी और बलविंदर सिंह की हत्या करने को कहा। जिसके बाद 11 तारीख को जब बलविंदर सिंह अपने घर से दूध देने गया तो दमनहेड़ी से जाते समय हाड रोड़ी के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया और हत्या कर गांव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः सावाधान! सवारी बिठाने के बहाने ऑटो चालक पैसे लूटकर हुआ फरार, देखें Live

    जालंधरः सावाधान! सवारी बिठाने के बहाने ऑटो चालक पैसे लूटकर हुआ फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौंक के पास ट्रैक्टर की सर्विस करवाने के लिए आए व्यक्ति के साथ लूट की वारदात का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अब ऑटो चालक सवारी बिठाने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे है। ताजा मामला थाना 4 के पास से सामने आया है। जहां पीड़ित रैय्या से जालंधर में ट्रैक्टर की सर्विस करवाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान उसका साथी ट्रैक्टर की सर्विस करवा था तो वह ऑटो लेकर किसी काम के लिए चला गया। जहां ऑटो चालक ने उसे अपनी ड्राइविंग सीट के साथ बिठा लिया।

    इस दौरान ऑटो चालक ने बड़ी चालाकी से व्यक्ति की जेब से पैसे निकाल लिए। मामले की जानकारी देते हुए सतनाम निवासी रैय्या ने बताया कि इस बात का पीड़ित ऑटो से उतरते दौरान पता चला। सतनाम ने बताया कि जब वह ऑटो से उतरा तो उसकी जेब में से पैसे गायब थे। जब उसने ऑटो चालक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ऑटो भगा लिया। इस घटना दौरान ऑटो चालक उसे घसीटता हुआ काफी आगे तक ले गया। हादसे में सतनाम घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।