ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते इंडियन पैट्रोल पम्प टाहलीवाल के पास दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों का स्कूटी से टक्कर हो गई जिसमें वह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्र मोहन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाईकिल संख्या (एचपी 20 डी-7073) पर सवार होकर टाहलीवाल की तरफ जा रहा था ।जब यह इंडियन पैट्रोल पम्प टाहलीवाल के पास पंहुचे तो इनके मोटरसाईकिल के आगे एक स्कूटी संख्या (एचपी 20एफ-3538) जिसे सत्येन्द्र कुमार गुप्ता निवासी सन्तोषगढ़ चला रहा था। उसने बिना इंडिकेटर दिए दाहिनी तरफ स्कूटी मोड़ दी। जिस से चन्द्र मोहन का मोटरसाईकिल स्कूटी से टकरा गया तथा मोटरसाईकिल सवार चन्द्र मोहन व उसका एक अन्य दोस्त इस टक्कर से घायल हो गए । आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई रही है। ।
Blog
-

हरोली पुलिस आप्रेशन विजिवल नम्बर प्लेट अभियान मे लाई तेजी, कई गाड़ियों में अंकित किए नंबर
एक महीने तक किया जाएगा जागरूक,फिर जब्त होगी कानून को ताक पर रखकर चलाने वालों की गाडियां
ऊना /सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने आज अलग अलग जगह नाकावंदी करके आप्रेशन विजिवल नम्बर प्लेट के अभियान में तेजी लाई । विदित रहे कि हरोली पुलिस थाना का क्षेत्र पंजाब के साथ सटा हुआ है व सात वार्डर वैरियर के साथ-साथ कई चोर रास्ते भी सीमा के साथ लगते हैं । इस क्षेत्र मे जो भी अप्रिय घटनाएं अभी तक हुई हैं उनका थाना प्रभारी हरोली सुनील साख्यान द्वारा विशलेषण करने पर पाया गया कि 99 प्रतिशत घटनाओं मे या तो गाड़ियों मे नम्बर प्लेट नहीं होती या फेक/नकली/जाली नम्बर प्लेट अपराधियों द्वारा लगाई गई होती है।
जिससे पुलिस को घटना के बाद अपराधी को ढूढना, पकड पाना बेहद चुनौतीपर्ण होता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों दुलैहड गोली कांड को देख लें या पहले हुई चेन छीनने की वारदातों को देख लें । यहां तक की बहुत से एक्सीडेंट के केसों में पुलिस को गाडी का पता करना चुनौती भरा हो जाता है। इसलिये यह निर्णय लिया गया कि विशेषकर हरोली में तो विना नम्बर प्लेट गाडी नहीं चलने दी जायेगी । एक महीने तक हरोली पुलिस लोगों को समझाएगी, नम्बर तक लिखवायेगी उसके पश्चात नियमो को अनदेखा करने पर कडी कानूनी कारवाई की जायेगी व एसी गाडियों को जब्त तक किया जायेगा । हरोली पुलिस लगातार ऐसी गाड़ियों को चैक कर रही है व उनका रिकार्ड भी तैयार किया जा रहा है । आम जनता से उन्होंने आग्रह किया कि पुलिस का सहयोग करें व क्रिमीनल एक्टीविटी को कन्ट्रोल करने मे पुलिस की मदद करें । अपनी सभी गाड़ियों मे विजिवल नम्बर प्लेट अवश्य लगवाएं।
-

भारत निर्माता के रूप में जाने जाते है भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर: भुट्टो
भरमौती मन्दिर में पूजा अर्चना कर भुट्टो ने जनता को बैसाखी की दी बधाई
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के एतिहासिक धार्मिक स्थल भरमौती में डुबकी लगाई व लोगों को बैसाखी पर्व की बधाई दी। बाद में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव कार्यक्रम हिंडोला ओर चताड़ा में शिरकत की। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने थानाकलां रेस्ट हाउस में जन समस्याओं को भी सुना और मौके पर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
इस मौके पर कुटलैहड़ ब्लॉक अध्य्क्ष राम आसरा,राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजिक एवं कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, महासचिव दीपू बग्गा, विनय, महासचिव अजय शर्मा, उपाध्य्क्ष रोहित रॉकी,राज कुमार, राज, हर्ष शर्मा, सुरेश कुमार चेतु, प्रवीण शर्मा व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-

विकराल रूप लेगी कोरोना की ये लहर, रिपोर्ट में दावा, एक्सपर्टस ने दी चेतावनी
रोजाना हो सकती है 15000 संक्रमितों की मौत
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण ने भारत सहित दुनिया के कई देशों में एक बार फिर दस्तक दी है। बात भारत की करें तो यहां रोजाना हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, संक्रमितों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। साथ ही एक्सपर्टस ने चेतावनी दी है कि आगामी दो हफ्ते के भीतर कोरोना संक्रमण चरम पर हो सकता है। लेकिन इस बीच एक स्वास्थ्य विश्लेषक फर्म ने जो दावा किया है उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल लंदन की Airfinity Ltd. नामक फर्म का दावा है कि जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में बढ़ोतरी, बढ़ती जनसंख्या और जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के चलते महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
हालांकि कंपनी ने ये भी कहा है कि अगर नई संक्रामक बीमारी का पता चलने के बाद 100 दिनों के भीतर ही उसकी वैक्सीन बना ली जाएगी तो महामारी का खतरा कम होकर 8 प्रतिशत तक रह जाएगा। कंपनी का कहना है कि अगर हालात बिगड़ते हैं और काबू से बाहर हो जाते हैं तो बर्ड फ्लू जैसे वायरस के संक्रमण से अकेले ब्रिटेन में ही हर दिन 15 हजार लोगों की मौत हो सकती है। बीते दो दशकों में दुनिया ने तीन बड़ी महामारी देखी हैं, जिनमें कोरोना महामारी, सार्स, MERS और स्वाइन फ्लू जैसी महामारी शामिल है।
H5N1 बर्ड फ्लू का संक्रमण भी चिंता बढ़ा रहा है। हालांकि अभी इससे संक्रमित लोग की संख्या कम है और इसके इंसानों से इंसानों में फैलने के भी संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि पक्षियों और स्तनधारी जीवों में फैलने की दर तेज है, जिससे चिंता बनी हुई है। कई खतरनाक बीमारियों जैसे जीका, मर्स आदि का वैक्सीन भी अभी तक नहीं मिल सकी है। ऐसे में स्वास्थ्य वैज्ञानिकों को तुरंत ऐसे कदम उठाने होंगे, जिससे भविष्य में आने वाली महामारी से निपटा जा सके।
-

गुरु राविदास सभा ने मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब का जयंती दिवस
मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व भारतीय राजदूत विद्याभूषण सोनी
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के एमसी पार्क स्थित श्री गुरु रविदास महासभा जिला ऊना की तरफ भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में पूर्व भारतीय राजदूत विद्याभूषण सोनी ने शिरकत की और बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर युवाओं द्वारा रक्तदान कैंप का भी आयोजन किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान आए हुए मिशनरी गायकों की तरफ से भी बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन सफर पर प्रकाश डाला गया। मुख्यतिथि विद्याभूषण सोनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की कि आज का दिन बहुत खास है इस मौके पर हम भावुक हो जाते हैं । बाबा भीमराव अंबेडकर एक आदमी नहीं बल्कि सुपरमैन की तरह थे और उनके द्वारा दिए योगदान से देश ही नहीं विदेश भी प्रेरणा ले रहे हैं।
बाबा साहब ने मुझे आशीर्वाद दिया था उस समय मैं 4 वर्ष का था ।वह हमारे घर आते जाते रहते थे उनका हमारे परिवार के लिए अहम योगदान रहा है। वह समाज को आगे लाना चाहते थे। आज भी कई जगहों पर उनके कार्यक्रम को न किए जाने को लेकर अर्चना पैदा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे याद है अक्सर बाबा जी कहा करते थे की अगर मैं जाग रहा हूं इसलिए मेरा समाज सो रहा है बाबा साहिब ने हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए हमें अपने अधिकारों व हकों के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके लिए हमें पढ़ लिख कर आगे बढ़ना है। उनके द्वारा दिए हुए संदेश को हमें आगे तक पहुंचाना है ताकि हम औरों को भी अपने साथ लेकर आगे बढ़ सकें।इस मौके पर एडवोकेट नरेश सैंसोवाल, ववीता, प्रधान शकुंतला, डॉ आर्य, मनजीत,संजय,विट्टू, पंकज चोपड़ा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थी बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे ।फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ प्रिंसिपल दीपक कौशल, निदेशक अनुज वशिष्ट ने ज्योति प्रज्ज्वलित से किया। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के साथ जुड़ी यादों को साँझा किया।
11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की मनोरंजक और रोमांचक खेलों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने टाइटल से सम्मानित किया। मिस्टर फेयरवेल चिराग, मिस फेयरवेल साईना, मिस्टर टेलेंटड माधव, मिस टेलेंटड हार्दिका, मिस्टर पर्सनैलिटी अंशुमान ,मिस पर्सनैलिटी रेनिया देहल और पलकिन बरमानी रहे।बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहा कि वे अध्यापकों की दी हुई अमूल्य शिक्षा व मार्गदर्शन को कभी भुला नहीं पाएंँगे। अंत में स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने, सदैव माता-पिता व बड़ों का आदर करने के लिए प्रेरित किया।
-

भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी
पटना: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। इसके तहत 15 अप्रैल से पटना जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूल सुबह 11.45 बजे तक ही संचालित होंगी। यानी हर हाल में स्कूल सुबह 11.45 बजे बंद हो जाना चाहिए। पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार शनिवार से सभी स्कूलों पर लागू हो जाएगा। डीएम के आदेश के अनुसार निर्धारित समय के बाद स्कूल खुले रहने पर कार्रवाई होगी।
दरअसल, पटना सहित राज्य के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से तापमान में जोरदार वृद्धि देखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को लू और गर्मी जनित परेशानी से बचाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। डीएम ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। गर्मी की वहज से बच्चों को कोई परेशानी ना हो इसलिए स्कूलों को सुबह 11.45 बजे तक बंद करना होगा। यह निर्देश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान अचानक से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। पटना जिले का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वीरवार को पटना का तापमान राज्य से सर्वाधिक रहा जबकि शुक्रवार को भी तीखी धूप सुबह से ही देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। न सिर्फ पटना बल्कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 10 जिलों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बढती गर्मी के कारण अब हीट वेब का असर भी दिखने लगा है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार पटना का तापमान फ़िलहाल 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन मौजूदा समय में यह सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं अगले कुछ दिनों के दौरान गर्मी में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और अधिक देखने को मिलेगा। पटना जिला प्रशासन ने गर्मी की इस संभावना को देखते हुए ही जिले के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है।
-

चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को समापन हुआ
डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मदिवस दिवस को हर्षोल्लास से मनाया
घायलों को एक लाख व मृतकों को दो लाख की सहायता राशि दी
ऊना/ सुशील पंडित : बाथड़ी से सटे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में 11 अप्रैल शरू हुए धार्मिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रति वर्ष होने वाले इस आयोजन में विभिन्न राज्यों सहित विदेश से भी संगत बड़ी संख्या में पहुंच कर गुरु चरणों में नतमस्तक हुई। इस आयोजन में महात्मा ज्योतिवा फुले, अमृतधारा प्रकट दिवस व डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मदिवस दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम में जहां आल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शुक्रवार को अमृतधारा प्रकट व डॉ भीमराव आंबेडकर जी का 132 वां जन्मदिन मनाया गया ।
इस अबसर पर खुरालगढ़ साहिब में चरण गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर मनते मांगी । चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब के प्रधान संत सुरिंद्र दास ने बताया कि चरण छोह गंगा का इतिहास श्री गुरु रविदास महाराज से जुड़ा हुआ है। गुरु महाराज की शक्ति द्वारा जहां पर लोगों की मांग पर पानी की समस्या को दूर किया गया था। प्राचीन समय से लेकर आज दिन तक जहां गंगा रूपी अमृत धारा निरंतर चल रही ।
वहीं बीते कल एक भयानक हादसा हुआ था । जिसमे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी । उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिंट का मौन रख श्रद्धांजलि दी । और हादसे में मरने प्रत्येक परिवार को एसडीएम गढ़शंकर पंजाब ने दो लाख व घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी । उसके बाद पोस्टमार्टम किया गया । इस मौके पर चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब के सचिव बलवीर धाँद्रा , मुख्य कैशियर सन्त कर्मचन्द , कैशियर मनजीत मोंगोवालिया , बाबा जीवन दास , बाबा प्रेम सिंह , बीबी मीरा देवी मध्यप्रदेश, संत दयाल चंद, संत निरंजन , बलवीर महे , जगदीश दिस्सा
, संत गिरधारी लाल, सेवानिवृत हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे। -

जालंधरः बेटे के आप में शामिल होने पर फूट-फूट कर रोए पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल, कहा- मैं भाजपा के साथ, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। जहां आप पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस को झटका देते हुए सुशील रिंकू सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षदों को आप में शामिल करवाया था। वहीं आज भाजपा को वेस्ट हलके से झटका देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के बेटे मोहिंदर भगत को आप में शामिल करवा लिया है। मोहिंदर भगत को सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया है। वहीं इसके बाद भाजपा में भी सियासत गरमा गई है। मोहिंदर भगत के आप में शामिल होने के बाद उनके पिता व पूर्व कैबिनेट मंत्री, मनोरंजन कालिया, सुशील सहित कई भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान बेटे के आप में शामिल होने को लेकर पूर्व मंत्री मीडिया के सामने भावुक हो गए और फूट फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि बेटे आप में शामिल हुआ है लेकिन मैं भाजपा के साथ ही हूं। इस दौरान पूर्व मंत्री को भावुक होता देख उनके साथ-साथ केडी भंडारी भी रोने लग पड़े।
भाजपा के हर कार्यक्रम दौरान अगली पंक्ति में और मंचों पर बड़े नेताओं के साथ नजर आने वाले पूर्व मंत्री भगत चूनी लाल के बेटे मोहिंदर भगत के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा किमोहिंदर भगत ने उनके साथ पार्टी छोड़ने की कोई भी बात नहीं की। अगर उन्हें पता होता तो वह मोहिंदर भगत को आम आदमी पार्टी में कभी नहीं जाने देते। इसके साथ पूर्व मंत्री ने कहा कि आप पार्टी की तरफ से उनके बेटे मोहिंदर भगत को बहकाया गया है। इसीलिए वह भाजपा को छोड़कर आप पार्टी में चला गया है।
-

ऑनलाइन गेम की लत में युवक गवां बैठा लाखों रुपए, अब कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचने को मजबूर
नई दिल्ली: इन दिनों युवाओं में ऑनलाइन गेम का क्रेज देखने को मिल रहा है। कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में युवा अपना पूर दिन ऑनलाइन गेम खेलने में लगा देते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया कि कोई इस गेम के जरिए लाखों करोड़ो रुपए जीत जाता है। लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑनलाइन गेम में अपना सब कुछ गवां बैठा। हद तो तब हो गई जब युवक ने ट्वीट कर कंपनी से कहा कि अब किडनी बेचकर पैसे चुकाने होंगे। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के हल्द्वानी निवासी हरीश बीते कई वर्षों से दिल्ली ओखला के प्रहलादपुर में रहता है। वह दिल्ली में एक ई कॉमर्स कंपनी में काम करता था। लेकिन हरिश को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लगी कि वह अब तक 50 लाख रुपए से ज्यादा हार चुका है। हरिश की हरकत को देखते हुए उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। वहीं, 50 लाख से अधिक की रकम गंवा चुका हरिश गुरुवार को आत्महत्या करने के लिए गेम कंपनी के नोएडा में सेक्टर तीन स्थित कार्यालय पर पहुंच गया। युवक ने ट्वीट में लिखा कि सरकार ऑनलाइन फ्रॉड गेम को बंद नहीं करेगी तो उसे फांसी लगानी पड़ेगी या किडनी बेचकर कर्जा चुकाना पड़ेगा। अपने सोशल मीडिया एकाउंट से कंपनी पर ही आत्महत्या करने का ऐलान कर दिया।
जानकारी के अनुसार हरिश को करीब तीन वर्ष पहले उसे ऑनलाइन रमी खेलने का ऐसा शौक लगा कि हर समय रमी खेलकर पैसा कमाना चाहता था। हरीश बताता है कि इस खेल में वह पांच अलग अलग खिलाड़ियों के साथ खेलता था। खेल का नियम यह है कि दांव पर लगे पैसों में 90 प्रतिशत जीतने वाले और 10 प्रतिशत कंपनी को मिलेंगे, हालांकि इस खेल में वह कोई बाजी नहीं जीत सका। पहले वह थोड़ी बहुत रकम लगाकर खेलता था, लेकिन जब हर बार हारने लगा तो उसने हारी हुए रुपए को एक झटके में कमाने का फैसला लिया। सैलरी से पूर्ति न होने पर उसने चार अलग अलग बैंकों से 22 लाख का लोन ले लिया और पूरा पैसा हार गया। करीब 30 लाख रुपये वह पहले ही हार चुका था। कुल 52 लाख रुपये इसमें हार चुका हैं। अब हालात यह हो गए है कि कर्ज के दबे तले हरीश की नौकरी भी चली गई हैं, बैंक की करीब डेढ़ साल से किस्त जमा न होने पर रिकवरी के नोटिस आ रहे हैं। वह अपना पैसा वापस लेने के लिए सेक्टर-3 की कंपनी के बाहर दिनभर बैठकर गुहार लगाता हैं।
हरीश की करीब पांच वर्ष शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। पत्नी हमेशा हरीश को इस खेल से बाहर आने की सलाह देती थी, लेकिन उसके मन में एक झटके में पैसा कमाने का लालच इस कदर बढ़ गया कि वह सब भूल गया। हरकतों से बाज न आने पर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसे पत्नी व बच्चों ने भी छोड़ दिया। हरीश के पिता नहीं हैं, अन्य परिवार के सदस्य उत्तराखंड में ही रहते हैं। अब वह सड़क पर भटकता फिर रहा है। हरीश ने कर्जा उतारने के लिए ट्विटर पर एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप बताकर किडनी बेचने का ट्वीट किया। युवक ने लिखा कि सरकार ऑनलाइन फ्रॉड गेम को बंद नहीं करेगी तो उसे फांसी लगानी पड़ेगी या किडनी बेचकर कर्जा चुकाना पड़ेगा। एक ट्वीट में युवक लिखता है कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं, इसका जिम्मेदार रमी गेम है। इस गेम की वजह से में सड़क पर आ गया हूं, मेरे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
