चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को समापन हुआ

डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मदिवस दिवस को हर्षोल्लास से मनाया

घायलों को एक लाख व मृतकों को दो लाख की सहायता राशि दी 

ऊना/ सुशील पंडित : बाथड़ी से सटे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में 11 अप्रैल शरू हुए धार्मिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को  समापन हुआ। प्रति वर्ष होने वाले इस आयोजन में विभिन्न राज्यों सहित विदेश से भी संगत बड़ी संख्या में पहुंच  कर गुरु चरणों में नतमस्तक हुई। इस आयोजन में महात्मा ज्योतिवा फुले, अमृतधारा प्रकट दिवस व  डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मदिवस दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम में जहां आल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शुक्रवार को अमृतधारा प्रकट व  डॉ भीमराव आंबेडकर जी का 132 वां जन्मदिन  मनाया गया ।

इस अबसर पर खुरालगढ़ साहिब में चरण गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर मनते मांगी । चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब के प्रधान संत सुरिंद्र दास ने बताया कि चरण छोह गंगा का इतिहास श्री गुरु रविदास महाराज से जुड़ा हुआ है। गुरु महाराज की शक्ति द्वारा जहां पर लोगों की मांग पर पानी की समस्या को दूर किया गया था। प्राचीन समय से लेकर आज दिन तक जहां गंगा रूपी अमृत धारा निरंतर चल रही ।  

वहीं बीते कल एक भयानक हादसा हुआ था ।  जिसमे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी । उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिंट का मौन रख श्रद्धांजलि दी । और हादसे में मरने प्रत्येक परिवार को एसडीएम गढ़शंकर पंजाब ने दो लाख व घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी । उसके बाद पोस्टमार्टम किया गया ।   इस मौके पर चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब के सचिव बलवीर धाँद्रा , मुख्य कैशियर सन्त कर्मचन्द , कैशियर मनजीत मोंगोवालिया , बाबा जीवन दास , बाबा प्रेम सिंह , बीबी मीरा देवी मध्यप्रदेश, संत दयाल चंद, संत निरंजन , बलवीर महे , जगदीश दिस्सा 
, संत गिरधारी लाल, सेवानिवृत हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *