Home Haryana बाइक सवार 3 लोगों को लगा करंट, एक की मौ’त, 2 की हालत गंभीर

बाइक सवार 3 लोगों को लगा करंट, एक की मौ’त, 2 की हालत गंभीर

0

चरखी दादरी : जिले के गांव मकड़ाना में शनिवार को खेतों के कच्चे रास्ते पर टूटकर पड़े 11 हजार वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग करंट लगने से झुलस गए। इस हादसे में किसान के 17 वर्षीय बेटे अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार 2 लोग करंट से बुरी तरह झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गांव मकड़ानी निवासी 17 वर्षीय अंशु अपने पिता रामबीर व ग्रामीण फूल कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर खेतों में जा रहे थे। शुक्रवार रात को तेज आंधी आने से 11 केवी की बिजली लाइन का तार टूटकर रास्ते में गिरा हुआ था। जब वह बाइक लेकर वहां से गुजरने लगे तो तार उनकी बाइक में उलझ गया। इसी दौरान नीचे गिर गए और तीनों को करंट लग गया।

इसमें अंशु की मौके पर मौत हो गई और रामबीर व फूल कुमार चपेट में आने झुलस गए। वहीं ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नेशनल हाइवे 152 डी पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों से बात कर उचित आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here