Home Haryana Tractor ने दुकान के बाहर बैठे बाप-बेटे को कुचला

Tractor ने दुकान के बाहर बैठे बाप-बेटे को कुचला

0

हरियाणा : फरीदाबाद में सीवर ट्रैक्टर ने दुकान के बाहर बैठे बाप-बेटे को कुचल दिया। इस  हादसे में से बाप और उसके 4 साल के बेटे का पांव टूट गया।  जिसके बाद लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की पिटाई की।  हालांकि भीड़ में मौके का फायदा उठाकर वह साथी के साथ भाग निकला। संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा गत दिवस 4 बजे अपने बेटे अजय के साथ नगला-गाजीपुर रोड पर गया था।

 वहां वह बंद पड़ी दुकान की सीढ़ियों पर बैठा था। वह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और यहां काम करता था।संदीप ने आगे बताया कि जब बाप-बेटे सीढ़ियों पर बैठे थे तो सामने से एक सीवरेज की सफाई करने वाला ट्रैक्टर आया। ड्राइवर की लापरवाही से सड़क के बजाय ट्रैक्टर ने सीढ़ियों पर बैठे बाप-बेटे को कुचल दिया।

बाप-बेटे ट्रैक्टर के अगले हिस्से के नीचे दब गए लेकिन ड्राइवर उसे बैक नहीं कर सका। इस वजह से दोनों के पैर ट्रैक्टर के नीचे आने से टूट गए। घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here