Blog

  • Himachal News: पुरानी सब्जी मंडी में नालियाँ जाम, दुकानों में घुसा गन्दा पानी

    Himachal News: पुरानी सब्जी मंडी में नालियाँ जाम, दुकानों में घुसा गन्दा पानी

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के पुराने सब्जी मंडी के साथ गंदे पानी की नाली बंद होने से रात भर गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया । यह गंदा पानी दुकानदारों की दुकान में भी घुस गया। जिसके चलते दुकानदारों का सामान गीला हो गया है। गंदा पानी लगने से उसे दोबारा साफ करके रखना पड़ा। वहीं दुकानों का आगे पानी जमा होने से दुकानदारों को अपनी दुकान खोलने में देरी हुई।

    बद्दी के पुरानी सब्जी मंडी के समीप नाली में कूड़ा जमा होने से गंदा पानी ओवर फ्लो हो गया और लोगों को दुकानों के आगे जमा हो गया। यह पानी दुकानो में भी घुस गया । दुकानो में गंदगी फैल गई। वहीं दुकानो में नीचे रखे सामान भी गीला हो गया। दुकानों के आगे पानी खड़ा होने से दुकानदारों की दुकाने देरी से खुली। दुकानदार रमन कौशल, व प्रदीप कुमार ने बताया कि डाकघर के साथ दुकानो में पानी  भरने से 7 दुकानो का सामान सामान खराब हो गया। और सुबह दुकान खोलने जब दुकानदार आए तो दुकान के आगे पानी जमा होने से वह अपनी दुकान नहीं खोल पाए।

    दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाली खोली ओर उसके बाद पानी को हटाने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकाने खोली। दुकानदारों की शटर के नीचे से पानी घुसने  दुकान में गंदा पानी घुस गया। जिसे दुकानदारों को  साफ करना पड़ा। प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बारे में दुकानदार लगातार नगर निगम को कई दिन से अवगत कराया लेकिन आज जब पानी घुस गया तो निगम के कर्मचारियों ने नाली साफ की।

    उधर, नगर निगम के सहायक अभियंता योगेश्वर नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारियों को यहां पर लगा दिया गया था। नाली को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। यहां पर दुकानदार ही नाली में कचरा व पालिथीन फैंकते है जिसके चलते यह नाली जाम होती है। यह रूटीन में साफ करानी पड़ती है.

  • Valentine’s Day पर हो सकती है धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी!

    Valentine’s Day पर हो सकती है धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी!

    Dhanush and Mrunal Thakur Marriage News: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर पिछले एक साल से लगातार अफवाहें चल रही हैं। फैंस काफी समय से जानना चाहते हैं कि क्या दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है या बात इससे आगे बढ़ चुकी है। हालांकि अब तक इस रिश्ते को लेकर न तो धनुष ने और न ही मृणाल ठाकुर ने कोई खुलकर बयान दिया है।

    इंडस्ट्री सूत्रों का दावा, वेलेंटाइन डे पर हो सकती है शादी
    फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, धनुष और मृणाल अपने रिश्ते को एक नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक दोनों में से किसी ने भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    मृणाल पहले बता चुकी हैं धनुष को दोस्त
    गौरतलब है कि पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान जब मृणाल ठाकुर से धनुष के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने साफ कहा था कि वह और धनुष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उस समय उन्होंने किसी भी तरह के रिलेशनशिप की बात को नकार दिया था।

    ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग से शुरू हुई अफवाहें
    धनुष और मृणाल के डेटिंग की खबरें पहली बार तब चर्चा में आईं, जब दोनों को फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक साथ देखा गया। बताया जाता है कि धनुष, मृणाल के बुलावे पर इस इवेंट में पहुंचे थे। इसके बाद दोनों कई बार साथ नजर आए, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

    फिल्म की रैप-अप पार्टी में भी साथ दिखे
    हाल ही में धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में भी मृणाल ठाकुर की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। एक टीवी शो में इस जोड़ी के करीबी सूत्र ने यह भी दावा किया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    परिवार की सहमति के मिले संकेत
    सूत्रों के मुताबिक, धनुष का परिवार जिस तरह सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर को फॉलो करता है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार इस रिश्ते से खुश है और सहमत भी हो सकता है।

    एश्वर्या रजनीकांत से हो चुका है तलाक
    बता दें कि धनुष ने साल 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी एश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। धनुष और एश्वर्या का तलाक साल 2024 में हुआ था। कुछ समय पहले दोनों को बेटे के साथ साथ देखा भी गया था।

    वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं दोनों स्टार्स
    काम की बात करें तो धनुष ने पोंगल के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘करा’ का ऐलान किया है। वहीं मृणाल ठाकुर इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास ‘पूजा मेरी जान’ और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘AA22XA6’ भी है।

  • Punjab News: खाली प्लाट से मिली जली लाश मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: खाली प्लाट से मिली जली लाश मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले में 10 दिन पहले खाली प्लाट में मिली जली हुई लाश मामले में कार्रवाई करते हुए थाना मेहरबान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतक संजय की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

    पुलिस ने मर्डर केस को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियों ने संजय की हत्या कर दी थी और उसकी बॉडी को जलाने के लिए सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश की थी। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतक संजय की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए DCP जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि 3 जनवरी को संजय के भाई ने थाना मेहरबान पुलिस में उसके गायब होने की जानकारी दी थी और इसी आधार पर केस दर्ज किया गया था। वहीं, 5 जनवरी को पुलिस टीम को गांव कक्का ढोला के पास एक सुनसान जगह से एक सड़ी-गली बॉडी बरामद की, जिसके दो टुकड़े हो गए थे। जांच में पता चला कि बॉडी संजय की है। उन्होंने बताया कि संजय की हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से एक मुन्ना की बहन को संजय परेशान करता था। जबकि दूसरे आरोपी मंगल सिंह का संजय से पैसों को लेकर झगड़ा था। इसी तरह, तीसरे आरोपी राजेश कुमार से दोनों आरोपी जेल में मिले थे। तीनों आरोपियों का पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन 4 विदेशी पिस्तौल समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन 4 विदेशी पिस्तौल समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पुलिस ने नशा तस्करी और नार्को-टेरिज्म के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पुलिस के द्वारा पर्दाफाश कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे भारी मात्रा में हेरोइन, आधुनिक हथियार, गोला-बारुद और महंगी गाड़ियां बरामद की गई है।

    डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पंजाब सरकार की नशा और गैंगस्टर वाद नीति के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने करीबन 4 किलो 863 ग्राम हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल, 2 राइफलें, 160 से ज्यादा जिंदा कारतूस, थार और i20 सहित 3 कारें बरामद की है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजूला अरोड़ा, दिलप्रीत कौर और प्रथम शर्मा के तौर पर हुई है। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नार्को-टेरर मॉड्यूल कुख्यात सत्ता नशहिरा और उसके साथ अभिराज के इशारों पर चल रहा था। पुलिस के अनुसार, दिलप्रीत कौर अभिराज की मां है वो नशे और पैसों के हथियारों के लेन-देन मामले में खास भूमिका निभा रही थी।

    पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस तस्करी मॉड्यूल से जुड़े हुए बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। वहीं गुरदासपुर के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। डीआईजी संदीप गोयल का कहना है कि ऐसी धमकियों को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

     

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित

    ऊना /सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डॉ सुनीता अग्निहोत्री के सहयोग से कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों के लिए एक निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला ऊना की अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के दांतों की गहन जांच की और उन्हें दंत स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

    शिविर में डॉ. सुनीता अग्निहोत्री, डॉ. रुचिका पराशर, डॉ. गुरविंदर सिंह, डॉ. करण, डॉ. रोहित सैनी तथा डॉ. अमन पराशर ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत जांच कर दांतों की स्थिति का मूल्यांकन किया तथा आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ-साथ बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने, दिन में दो बार दांत साफ करने, अधिक मीठा खाने से बचने और संतुलित आहार अपनाने के बारे में भी जागरूक किया ।

    डॉक्टरों ने बताया कि बचपन से ही दंत स्वच्छता की आदतें विकसित करने से भविष्य में गंभीर दंत रोगों से बचा जा सकता है। बच्चों ने भी पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ इस शिविर में भाग लिया और डॉक्टरों से प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सुनीता अग्निहोत्री की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि यह दंत जांच शिविर विद्यार्थियों के लिए न केवल लाभकारी सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी देता है।

  • Punjab News: किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर। यूनाइटेड किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब भर के अलग-अलग जिलों में DC ऑफिस के सामने किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र बिजली बिल 2025 ला रहा है। जिससे आम लोगों की जेब पर डाका पड़ रहा है, बिजली बिल 2025 के आने से सभी तरह की सब्सिडी खत्म हो जाएगी।


    सबसे बड़ी बात यह है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली दी है, वह भी इसके साथ खत्म हो जाएगी और इस बिल से इंडस्ट्री को भी बहुत नुकसान होगा।

    उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार यह बिजली बिल लाकर कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज वे अपने MNREGA का नाम बदलकर जी राम जी करने के खिलाफ DC को एक मांग पत्र दे रहे हैं। अगर केंद्र सरकार जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा मीटिंग करके आगे की रणनीति बनाएंगे।

  • 1,43,951 उपभोक्ताओं को 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा सस्ता राशन : महेन्द्र पाल गुर्जर

    1,43,951 उपभोक्ताओं को 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा सस्ता राशन : महेन्द्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,43,951 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त  महेन्द्र पाल गुर्जर   ने आज अपने चैम्बर में आयोजित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 84,283 बीपीएल के 18,790 अंत्योदय अन्न योजना के 9977 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,901 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ज़िला ऊना में सभी राशनकार्ड धारकों की केवाईसी की जा चुकी है।

    एडीसी ने बताया कि जिला में माह अक्तूबर से दिसम्बर, 2025 तक 48,954 क्विंटल आटा, 29,981 क्विंटल चावल, 4000 क्विंटल चीनी, 760 क्विंटल नमक, 2015 क्विंटल चना दाल, 1631 क्विंटल मल्का दाल, 2181 क्विंटल उड़द की दाल, 5,73,048 लीटर सरसों का तेल और 32,860 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया है।
    उन्होंने बताया कि माह अक्तूबर से दिसम्बर, 2025 तक जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 696 निरीक्षण किये गये तथा विभिन्न विभागीय आदेशों के तहत 14,969 रुपये सरकारी कोष में जमा करवाए गए।

    इस अवधि में विभिन्न नियंत्रण आदेशों के तहत अनियमिताएं पाये जाने पर हिमाचल प्रदेश व्यापार लेख आदेश 1981 के तहत 16 निरीक्षण किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 2 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 969 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 22 दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही द्रवित पेट्रोलियम गैस 2000 के अंतर्गत 21 निरीक्षण किए गए और 3 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये का जुर्माना किया।

    इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश ब्रिक्स क्लिन नियंत्रण आदेश 1970 के तहत जिला में 10 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद नीलम कुमारी, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Punjab News: सफाई कर्मचारी को पक्का करवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: सफाई कर्मचारी को पक्का करवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कच्चे कर्मचारी को पक्का करवाने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई है। रिश्वत लेते हुए व्यक्ति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पीड़ित के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    उन्होंने अपने साथ 420 (धोखाधड़ी) का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि वह वार्ड नंबर-4 से कच्चे सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता है। उसे पक्का करवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे डेढ़ लाख रुपये मांगे।

    मजबूरी में उसने पैसे दे दिए। इसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है परंतु इसके बावजूद भी उसे पक्का नहीं किया गया। पीड़ित ने प्रशासन से यह अपील की है कि उसे उसके पैसे वापिस दिलवाए जाएं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    छह बेटियों के पिता के साथ हुई इस ठगी के बाद पूरा परिवार टूट गया है। इस मामले में बात करते हुए समाजसेवी विक्की सोहटा ने बताया कि रिश्वत लेते हुए व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक कई लोगों को फोन भी आ गए हैं।

    अलग-अलग लोगों से पक्का करवाने के नाम पर ठगी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। उन्होंंने दावा किया है कि जांच के बाद करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आ सकता है। समाजसेवी और पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

     

  • चोरी की स्कूटी छोड़, दूसरी बाइक चुराकर भागे युवक, एक आरोपी गिरफ्तार

    चोरी की स्कूटी छोड़, दूसरी बाइक चुराकर भागे युवक, एक आरोपी गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव वसदेहडा में चोरी की स्कूटी पर सवार चार युवकों को स्कूटी मालिक ने पकड़ने की कोशिश की तो स्कूटी छोड़ तीन युवक जाते हुए एक बाइक चोरी कर उस पर सवार होकर
    भाग निकलने में कामयाब हो गए जबकि एक को पकड़ लिया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी गांव बसदेहड़ा तह0 व जिला ऊना ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते रोज दिन के समय जब यह अपने घर को जा रहा था तो रास्ते में इसकी एक्टिवा स्कूटी संख्या (एचपी 20 जी-9918) पर इसे चार लड़के आते दिखाई दिये तथा इसने अपनी कार को रास्ते के बीच में रोक दिया और उन चोरों ने इसकी गाड़ी के साईड से स्कूटी निकालने की कोशिश की जिससे सामने खड़ी बाइक से टकरा गये व स्कूटी वहां छोड़ कर मौके से भाग निकले, उसके बाद इसने गांव वासियों के साथ मिलकर पीछा किया तो गांव चड़तगढ़ में उन चारों में से एक लडके जशन सिंह पुत्र कुलवरन सिंह निवासी गांव गोदपुर, तहo गढ़शंकर जिला होशियारपुर को पकड़ लिया।

    जबकि वाकी तीन लड़के अंशुल, हरप्रीत व मनप्रीत वहां से भागते हुए सुरजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव चड़तगढ़ जिला ऊना के घर के बाहर खड़ी चाबी लगी हुई बाईक संख्या (पीवी -74-6245) को चुराकर उस पर सवार होकर भाग निकले। वहीं पुलिस ने इस सन्दर्भ में उपरोक्त चार आरोपितों के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज करके आरोपित जशन सिंह को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

  • पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, होटल के कमरे में जमकर हुआ हंगामा, देखें Live

    पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, होटल के कमरे में जमकर हुआ हंगामा, देखें Live

    झांसी: नवाबाद इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ा। बस स्टैंड के पास में स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्नी अपनी प्रेमी के साथ रुकी हुई थी। इस दौरान उसका पति आ गया। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ होटल में कमरा लेकर रुकी हुई थी। वहीं पति अपनी पत्नी की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रख रहा था। जब उसे इस बात का पता चला तो वह सीधे होटल में चला गया।

    होटल के कमरे में हुआ हंगामा

    हालात बिगड़ते हुए देख उसने तुरंत पुलिस को इस मामले में सूचना दे दी। फिर वो खुद होटल के अंदर चला गया। कमरे का दरवाजा खुलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद पत्नी और उसका प्रेमी डर गए। प्रेमी खुद को बचाने के लिए बेड के नीचे छिप गया परंतु तलाशी के दौरान उसे पकड़ लिया। इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ। गुस्से में पत्नी अपने पति पर भड़क गई। उसने साफ कह दिया कि वह पिछले दो साल से उसके साथ नहीं रह रही है। उसने मौके पर कह दिया कि – मेरे लिए यह आदमी मर गया है मैं इसी के साथ रहूंगी और तलाक देने को तैयार हूं। कमरे के बाहर शोर सुनकर होटल का स्टाफ और आस-पास के लोग भी इकट्ठे हो गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

    पति ने लगाए आरोप

    यह पूरा मामला 11 जनवरी का है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले झांसी के आरा मशीन इलाके की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद दोनों में विवाद शुरु हो गया। पति के अनुसार, उसकी पत्नी एक स्कूल में नौकरी करती है और उसी दौरान उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। वह उसी युवक के साथ आती-जाती थी कई बार पति ने समझाया पर वो नहीं मानी।

    तलाक और पैसों की मांग का लगा आरोप

    पति ने यह आरोप लगाए हैं कि पत्नी तलाक की बात करती है पर वह इसके बदले में पैसे मांग रही है। उसका कहना है कि लगातार उसे मानसिक रुप से तंग किया जा रहा है। इसी कारण उसने थाने में केस दर्ज करवाया है और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत जरुरी कार्रवाई की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है और आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।