Blog

  • Punjab News: सरोवर के पास बैठकर Muslim युवक ने किया वजू, जांच के आदेश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: सरोवर के पास बैठकर Muslim युवक ने किया वजू, जांच के आदेश जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर स्थित श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर के पास एक मुस्लिम युवक द्वारा वजू किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक मुस्लिम टोपी पहने हुए दिखाई दे रहा है और सरोवर के पास बैठकर वजू करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

    वीडियो में युवक ने स्पष्ट किया है कि उसे किसी ने भी न तो मुस्लिम टोपी पहनने से रोका और न ही वजू करने को लेकर किसी तरह की आपत्ति जताई। युवक का कहना है कि उसने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से ऐसा नहीं किया। उसने कहा कि पंजाबी और मुस्लिम भाई-भाई हैं और सभी को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। युवक ने यह भी कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि श्री दरबार साहिब परिसर में या पवित्र सरोवर के पास वजू करना उचित नहीं है। उसने अज्ञानता में ऐसा करने की बात कही है।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव (मुख्य सकतर) कुलवंत सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या किसी प्रकार से धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सभी धर्मों का सम्मान सर्वोपरि है और धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

    वजू क्या होता है?

    वजू इस्लाम धर्म में नमाज अदा करने से पहले की जाने वाली शारीरिक शुद्धि की प्रक्रिया है। इसमें हाथ, मुंह, नाक, चेहरा, सिर और पैर पानी से धोए जाते हैं। यह धार्मिक रूप से पवित्रता प्राप्त करने का एक अनिवार्य तरीका माना जाता है, ताकि नमाज शुद्ध अवस्था में पढ़ी जा सके। हालांकि, श्री दरबार साहिब का पवित्र सरोवर सिख धर्म में अत्यंत श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। यहां सरोवर में स्नान को ‘इश्नान’ कहा जाता है, जिसका अपना धार्मिक महत्व है और इसकी मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पूर्व फौजी की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पूर्व फौजी की मौत

    लुधियानाः जिले के जगराओं में शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण हुए एक सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, सतवीर सिंह (45) नकोदर से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से जगराओं होते हुए गांव ढोलन लौट रहे थे। रामगढ़ के पास स्काई होटल के नजदीक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सतवीर सिंह सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा घनी धुंध के कारण हुआ। थाना सदर जगराओं के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करना है।

  • Jalandhar News: ठेका आधारित कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

    Jalandhar News: ठेका आधारित कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

    जालंधरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, डायरेक्टर, लैंड रिकॉर्ड विभाग, पंजाब के कार्यालय में तैनात ठेका आधारित कर्मचारी परवेश को शिकायतकर्ता से उसकी जमीन के रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को गांव छोकरा, तहसील दसूहा, जिला एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी ने दसूहा की अदालत में सिविल मुकदमा दायर किया था, जिसमें उसने 12 एकड़ पैतृक जमीन में अपने कानूनी हिस्से की मांग की थी। इस संबंध में जमीन का मालिकाना हक साबित करने के लिए जमाबंदी, जमीन की अलॉटमेंट और जमां रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां आवश्यक थीं।

    शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन के रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड, पंजाब के जालंधर कार्यालय में आवेदन दिया था। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद आवश्यक रिकॉर्ड नहीं दिए गए। इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी परवेश शिकायतकर्ता से मिला और दावा किया कि वह आवश्यक रिकॉर्ड के साथ-साथ उनका उर्दू से पंजाबी में अनुवाद भी करवा देगा। उसने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए 10,000 रुपये और अनुवाद के काम के लिए 12,000 रुपये सहित कुल 22,000 रुपये की मांग की।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी परवेश को पहले विभिन्न तरीकों से गूगल पे और नकद के माध्यम से 18,000 रुपये की राशि दे दी थी। इसके बाद भी परवेश ने 4,000 रुपये और लेने की मांग की। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • CM Mann के पूर्व OSD Onkar Sidhu सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

    CM Mann के पूर्व OSD Onkar Sidhu सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब में भाजपा मजबूती की ओर बढ़ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब के बड़े राजनीतिक चेहरे BJP में शामिल हुए। भव्य कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिंह सिद्धू, वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, उनके भाई और पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड़, अकाली नेता चरणजीत सिंह बराड़, किसान नेता प्रीतपाल सिंह और पूर्व लोक भलाई पार्टी के नेता कुलवंत सिंह औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

    इन नेताओं को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पार्टी नेता विनीत जोशी ने शामिल किया। पूर्व कांग्रेस नेता जगमीत सिंह बराड़ ने पहले पंजाब में तृणमूल कांग्रेस को स्थापित करने की कोशिश की थी, लेकिन यह पहल सफल नहीं हो पाई। बाद में वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए, लेकिन आखिरकार पार्टी छोड़ दी। उनके भाई रिपजीत सिंह बराड़ पूर्व विधायक हैं।

    चरणजीत सिंह बराड़ का राजनीतिक सफर लंबा और घटनापूर्ण रहा है। वह शिरोमणि अकाली दल में अपने कार्यकाल के दौरान मनप्रीत सिंह बादल के करीबी सहयोगी थे और बाद में पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब में उनके साथ शामिल हो गए। जब ​​मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस में शामिल हुए, तो चरणजीत बराड़ अकाली दल में लौट आए, जहाँ वह सुखबीर सिंह बादल के करीबी सहयोगी बन गए।

    इसके बाद, चरणजीत बराड़ ने सुखबीर बादल से अलग होकर उन बागी अकाली नेताओं के साथ हाथ मिला लिया, जिन्होंने पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में अकाली दल पुनर्सुरजीत का गठन किया था। उन्होंने हाल ही में बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले उस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इन नेताओं के शामिल होने को भविष्य की राजनीतिक लड़ाइयों से पहले पंजाब में अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के लिए बीजेपी के लगातार प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

  • Punjab News: घर के बाहर खून से लथपथ मिला फैक्ट्री मजदूर का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खून से लथपथ मिला फैक्ट्री मजदूर का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में आज सुबह एक घर के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब वहां खून से लथपथ व्यक्ति की लाश मिली। मृतक व्यक्ति की पत्नी ने पति का शव देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची थाना जमालपुर की पुलिस और चौकी मुंडियां की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड हैप्पी कालोनी में आज सुबह एक घर के बाहर शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान बाबू कांत के रूप में हुई। बाबू कांत के चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई अर्जुन यादव ने कहा कि रात को वह अपने कमरे में चला गया और बाबू कांत अपने घर चला गया था। उसकी मौत कैसे हुई उसे भी नहीं पता। सुबह तड़के परिवार के सदस्यों ने उसे घर के बाहर गिरा देखा। उसका भाई कंगारू फैक्ट्री में काम करता था। भाई बाबू कांत के पास साइकिल नहीं था। बीती रात उसने उसे कमरे ढोलेवाल छोड़ा और साइकिल लेकर अपने कमरे की तरफ चला गया था।

    वहीं दूसरी ओर शव देखकर लग रहा है कि किसी ने इसके मुंह के अंदर चाकू मारा है। बाबू कांत के परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी है। उसका बेटा बिहार में रहता है। मौके पर पहुंचे ASI हरमीत सिंह ने कहा कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि हैप्पी कालोनी में एक व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर मिला है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम को अभी हत्या नहीं कह सकते। पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • Donald Trump का सपना हुआ सच, अमेरिकी राष्ट्रपति को मिला Nobel Peace Prize

    Donald Trump का सपना हुआ सच, अमेरिकी राष्ट्रपति को मिला Nobel Peace Prize

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना पूरा हो गया है। उन्हें आखिरकार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो से नोबेल शांति पुरस्कार मिल गया है। व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के दौरान माचाडो ने यह मेडल ट्रंप को दे दिया है। इसे मचाडो की एक बड़ी सियासी कोशिश माना जा रहा है ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में ट्रंप ने वेनेजुएला की सत्ता को लेकर उनका खुलकर समर्थन किया था।

    काफी समय से नोबेल शांति पुरस्कार चाहते थे ट्रंप

    व्हाइट हाउस में मुलाकात करने के बाद ट्रंप ने माचाडो की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि – ‘उन्होंने मुझे अपने नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल दिया यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। ट्रंप ने माचाडो की बहुत अच्छी महिला बताया और कहा कि उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है’। नोबेल संस्थान ने यह साफ कहा है कि माचाडो अपना नोबेल पुरस्कार किसी और को नहीं दे सकती। यह मेडल देना सिर्फ एक प्रतीकात्मक कदम है। इसके बाद यह कदम इसलिए खास कदम माना जा रहा है क्योंकि ट्रंप ने हाल के दिनों में माचाडो को वेनेजुएला की राजनीति में किनारे कर दिया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप इस मेडल को अपने पास रख सकते है। गौरतलब है कि ट्रंप लंबे समय से नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा जताते रहे हैं।

    माचाडो को नहीं मिला सरकार का समर्थन

    व्हाइट हाउस से निकलने के बाद माचाडो ने पत्रकारों से कहा कि – ‘मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल दिया है। यह हमारी आजादी के लिए उनका खास योगदान की पहचान है। इसके बाद वह संसद भवन कैपिटल हिल के लिए रवाना हो गई है। हाल के दिनों में ट्रंप ने वेनेजुएला में लोकतंत्र को लेकर अपने रुख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि वहां चुनाव कब होंगे ट्रंप का कहना है कि माचाडो के लिए देश का नेतृत्व करना मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें देश के अंदर पूरा समर्थन नहीं है’।
  • Punjab News: यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में देर रात जयंतीपुर–पठानकोट हाईवे रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा जयंतीपुर के नजदीक पड़ते गांव पाखरपुर के पुल पर हुआ, जहां सवारियों से भरी एक बस और भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया और स्थिति को कंट्रोल किया गया।

    जानकारी मुताबिक, बस बटाला से अमृतसर की ओर जा रही थी और उसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। इसी दौरान आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें भूसा लदा हुआ था, से बस जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रैक्टर चालक के साथ बैठे एक बच्चे के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। जांच अधिकारी अवतार सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खो बैठी, जिस कारण यह हादसा हुआ।

    वहीं, गांव पाखरपुर के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और प्रशासन को यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा रद्द, ये वजह आई सामने

    Jalandhar में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा रद्द, ये वजह आई सामने

    जालंधरः भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के जालंधर दौरे पर थी। इस दौरान वह डॉ. बीआर आम्बेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाली थी।

    NIT जालंधर के इस ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा रद्द कर दिया गया है।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में युवक की मौत

    Jalandhar News: सड़क हादसे में युवक की मौत

    जालंधरः जालंधर से नकोदर हाईवे पर अड्डा लांबडा के पास 25 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवानपुर के रहने वाले अभिषेक उर्फ रोहित के रूप में हुई है, जिसे एक ऑटो चालक ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हादसे के दौरान घटनास्थल से निकल रहे व्यक्ति ने रास्ते में युवक को गिरा हुआ देखा था और एक्सीडेंट में युवक की टांग उसके शरीर से अलग हो चुकी थी। उसने इंसानियत दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा उसके परिवारिक मेंबरों को सूचित किया गया, जिन्होंने बताया कि रोहित किसी काम से बाहर गया था लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला की एक्सीडेंट हो गया है और हादसे में उसकी मौत हो गई है।

  • Jalandhar News: हमलावरों ने घर पर की फायरिंग और तोड़फोड़, 20 पर केस दर्ज

    Jalandhar News: हमलावरों ने घर पर की फायरिंग और तोड़फोड़, 20 पर केस दर्ज

    जालंधरः शाहकोट के गांव बाऊपुर खुर्द में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने घर के बाहर व्यक्ति पर फायरिंग कर दी गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, जिसकी शिकायत गांव बाऊपुर खुर्द के रहने वाले बलजीत सिंह ने पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    पीड़ित बलजीत सिंह ने बताया कि लोहड़ी के दिन गांव में कुछ शरारती युवक लोहड़ी मांग रहे थे। इस दौरान उनका बेटा किसी काम से घर लौट रहा था तो उक्त युवकों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। बेटे ने घर आकर मुझे बताया तो मैंने पुलिस में शिकायत करने को कहा। पूरा मामला गांव के लोगों के ध्यान में भी लाया। इसी बात की मन में रंजिश रख उक्त शरारती युवक अगले दिन घर के बाहर आए और गालियां देनी शुरू कर दीं।

    उसका बेटा पुलिस में शिकायत करने जा रहा था कि रामपुर गांव के पास कुछ गाड़ियों में 15-20 नौजवान खड़े थे, जो उसके पीछा लग गए। बेटा अपना बचाव करने के लिए वापिस घर में घुस रहा था तो हमलावरों ने सात फायर कर दिए। उन्होंने भागकर जान बचाई। हमले के दौरान आरोपी कार, बाइक और अन्य सामान तोड़फोड़ कर फरार हो गए, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।